284001
मुख्य अभियंता ने शुरू किया पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम
Jhansi, Uttar Pradesh:जनपद में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आरएन गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम पर एक पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और आस-पास के लोगों को भी पौधारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इसके अलावा पौधारोपण की हुई सभी पहलों को संरक्षित रखने की भी अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलवल जिला परिषद बैठक: समान विकास के लिए मंत्रियों ने एकजुटता दिखाई
Palwal, Haryana:पलवल के लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिषद की बैठक की गई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ओर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के साथ जिला उपायुक्त यजेंद्र सिंह छिल्लर,होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन,प्रार्थला से कांग्रीश के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया सहित जिला परिषद की चेयरमैन के साथ परिषद के सभी पार्षद मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ओर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह बैठक जिला परिषद में समान विकाश हो ओर सभी को समान पैसा मिले इसको लेकर की गई है और अब आगे से जिला परिषद में सभी सदस्यों को समान समझा जाएगा अब आगे से कोई विवाद नहीं होगा।0
0
Report
सिरसा में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बना सुहाना, किसानों को फायदा
Sirsa, Haryana:सिरसा। सिरसा में हुई हल्की बूंदाबांदी। बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना। तापमान में आई गिरावट। धान, नरमा कपास को होगा फायदा। दिन में ही आसमान में छाए काले बादल।0
0
Report
खैरथल तिजारा पुलिस ने साइबर ठगी गैंग पर छापा मारकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है, साथ ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में गठित की गई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत आईटी एक्ट में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस की माने तो गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क और अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
जालौन में महिला ने दबंगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में महिला ने दबंगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दो युवकों पर मां-बेटी और बेटे से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, दोनों युवकों पर दुकान में घुसकर 5000 की मांग करने का भी लगाया आरोप, मारपीट की लाइव वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर इलाके का मामला।0
0
Report
अखिलेश यादव के गठबंधन फैसले पर इंडी ब्लॉक की बैठक से क्या बदलेगी राह?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश ने कहा है इंडी ब्लॉक के नेता बैठक करेंगे, वहाँ गठबंधन की बात तय होगी, क्या अखिलेश यादव ने गठबंधन पर पेंच फंसा दिया है0
0
Report
छतरपुर के बड़ामलहरा में दर्दनाक हादसा: रैली से लौट रहे दो बाइक सवारों की टक्कर में युवक की मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा में दर्दनाक सड़क हादसा। प्रजापति समाज की रैली से लौट रहे दो बाइक सवारों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना थाना भगवां क्षेत्र की है। दो बाईक सवार रैली से लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार कर रहे युवक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 20 वर्षीय कैलाश प्रजापति की अस्पताल में मौत हो गई। घायल अभिषेक प्रजापति को पहले बड़ामलहरा में प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उससे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण किया
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर के नए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने संभाला पदभार बीजापुर- जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में उमेश प्रसाद गुप्ता ने 27 जुलाई को पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उमेश प्रसाद गुप्ता इससे पहले रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की और जिले की पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली。 गौरतलब है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल में बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों को बड़ी सफलता मिली। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया गया था। ऐसे महत्वपूर्ण दौर के बाद अब उमेश प्रसाद गुप्ता ने बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली है。0
0
Report
रतलाम गाय मामले पर YouTube एक्सप्लेनर ने समझाया मामला क्या है?
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
कोनगाव ग्रामपंचायत क्षेत्र में कचरे का साम्राज्य, लोगों में आक्रोश
Thane, Maharashtra:भिवंडी | कोनगाव ग्रामपंचायत हद्दीत कचऱ्याचे साम्राज्य पसरले आहे. कोनगाव-कल्याण या मुख्य रस्त्यावरच 100 मीटर पर्यंत कचरा साचल्याने दुर्गंधी आणि घाणीचे साम्राज्य पसरले आहे. त्यामुळे स्थानिकांमध्ये संताप व्यक्त केला जात आहे. कोनगाव-कल्याण रस्त्यावरील तुळसा हॉटेलपासून पुढे जवळपास 100 मीटर पर्यंत रस्त्याच्या कडेला कचऱ्याचे ढीग लागले आहेत. गावाच्या मुख्य रस्त्यालगतच हा कचरा असल्याने येथून ये-जा करणाऱ्या नागरिकांना आणि वाहनचालकांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावे लागत आहे. कचऱ्यामुळे परिसरात प्रचंड दुर्गंधी पसरली असून माशा आणि डासांचे प्रमाण वाढले आहे. त्यामुळे गावात रोगराई पसरण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. पावसाळ्यात हे पाणी साचून परिस्थिती अजून बिकट होण्याची शक्यता आहे. या संपूर्ण प्रकाराकडे ग्रामपंचायत प्रशासनाचे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप नागरिक करत आहेत. सरपंच आणि ग्रामसेवक यांच्याविरोधात संताप व्यक्त होत आहे. कचऱ्याची लवकरात लवकर विल्हेवाट लावावी अशी मागणी आता जोर धरत आहे. प्रशासनाने तातडीने लक्ष घालून कोनगावचा मुख्य रस्ता कचरा मुक्त करावा अशी मागणी नागरिकांनी केली आहे.0
0
Report
Advertisement
एम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 18वीं मंजिल से लड़की लटक गई, वीडियो वायरल; पुलिस जांच
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में एच टावर के ऊपरी फ्लोर की बालकनी से लड़की बाहर की तरफ लटक रही, इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में लड़की रोते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल सोमवार दोपहर को करीब 3 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें काले कपड़ों में एक लड़की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के 18 वे फ्लोर की बालकनी से नीचे की तरफ लटक गई ,इस दौरान लड़की रो भी रही थी और पास में मौजूद लड़के से उसकी लगातार बहस भी हो रही थी और लड़की रोते-रोते उस बालकनी से नीचे लटक गई। लड़का उसे मना रहा था और कुछ देर मनाने के बाद जब इन दोनों की आवाज पड़ोसी महिला ने सुनी और इसका वीडियो बना लिया और महिला ने वीडियो बनाते हुए कहा कि उस लड़की को ऊपर ले लो यह क्या हो रहा है ,जिसके बाद वह लड़का उस लड़की को उम्र बुलाता है और लड़की खुद ऊपर आ जाती है, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोगों का कहना है कि फ्लैट में किराए पर एक लड़का और लड़की रहते है, किसी बात को लेकर उनके बीच कोई बहस बाजी हुई थी, उसी के बाद लड़की बालकनी से नीचे लटक गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में अभी कुछ देर पहले ही पता चला है,पुलिस सोसाइटी में जा रही है और इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
राजकोट एयरपोर्ट पर धुआँ दिखने के बाद इंडिगो विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की
Noida, Uttar Pradesh:राजकोट, गुजरात: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखाई देने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।0
0
Report
CPI MP demands statement from Amit Shah on police baton charge against students, nationwide protests
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: P SANDOSH KUMAR (CPI MP) ON HOUSE ADJOURNED/ PARLIAMENT MONSOON SESSION दिल्ली - CPI सांसद पी. संतोष कुमार कहते हैं, "हम मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के बारे में बयान दें... और भी चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसा सिर्फ़ दिल्ली में नहीं हुआ; देश के कई हिस्सों से ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं... बिहार से आ रही खबरें तो और भी परेशान करने वाली हैं। खबर है कि एक पुलिस अधिकारी ने AK-47 का इस्तेमाल किया। ऐसा लगता है कि देश भर में छात्रों के आंदोलन को दबाने की एक सोची-समझी कोशिश हो रही है। लगता है कि निर्देश दिए गए हैं, खासकर NDA शासित राज्यों में... यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। CJP पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुका है और कहा है कि दिए गए आश्वासनों का उल्लंघन हुआ है। हम कल फिर यह मुद्दा उठाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान
Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के समय आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की गई थी जिसका नाम बदल दिया गया है रायगढ़ में पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम से अब जाना जाता है लेकिन रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान हैं एक ओर जहां लगभग 500 छात्र स्कूल में अध्यनरत हैं तो वही इन बच्चों के लिए केवल चार शिक्षक उपलब्ध हैं ऐसे शिक्षक सीमित संसाधनों में छात्रों को पढ़ने को मजबूर हैं, छात्र अधिक होने की वजह से छात्रों को जमीन पर बिठाकर पढ़ाना पड़ रहा है दो शिफ्ट में स्कूल को संचालित करना पड़ रहा है,तो वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रख दिया गया है लेकिन गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल रायगढ़ में आत्मानंद स्कूल का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर तो कर दिया गया है, लेकिन शिक्षकों की कमी की समस्या अब भी बरकरार है। शहर का पीएम श्री नटवर प्राइमरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। एलकेजी से लेकर 5वीं तक करीब 500 विद्यार्थियों के लिए केवल 4 शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि स्कूल में 11 शिक्षकों की स्वीकृत है। सबसे ज्यादा परेशानी एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं में है, जहां विशेष शिक्षक नहीं होने से बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूल में सीटें बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन शिक्षक नहीं बढ़ाए गए। इसके चलते कई कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और जगह की कमी के कारण कुछ बच्चों को डेस्क के बजाय जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल में अत्यधिक छात्र होने की वजह से दो शिफ्ट में छात्रों को स्कूल बुलाया जाता है सुबह के समय एलजी से लेकर दूसरी क्लास तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है जिसके बाद तीसरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों को दोपहर के समय पढ़ाया जाता है अत्यधिक छात्र होने की वजह से एक क्लास में 100 बच्चे हैं जिन्हें दो सेक्शन में बांटा गया है लेकिन चार शिक्षक होने की वजह से उन्हें एक ही क्लास में पढ़ाया जा रहा है मतलब की दो सेक्शन को एक ही क्लास में बिठाया जाता है जिसके कारण मजबूरी में छात्रों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है एक डेस्क में तीन बच्चे बैठ रहे हैं। तो वहीं पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर व्यवस्था करने की बात कही है। जल्दी शिक्षकों की कमी दूर होने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
शताब्दी राय: विपक्ष चर्चा नहीं चाहता, आज का सदन स्थगित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - बागी TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, "मुझे लगता है कि आज से सदन चलना चाहिए था लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस के पास चर्चा के लिए कोई विषय है नहीं... इतना कुछ कहने के बाद भी ये लोग चर्चा नहीं चाह रहे हैं, ये दुख की बात है... आशा करेंगे कि कल से सदन चलेगा..."0
0
Report
जयपुर में MD ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एमडी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार 41.33 ग्राम एमडी ड्रग और 1.20 लाख की नकदी बरामद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम और वैशाली नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 41.33 ग्राम एमडी (MD) ड्रग और मादक पदार्थ की बिक्री से हासिल 1.20 लाख की नकदी बरामद की गई है। गिरफ़्तार आरोपी - अमित नेगी, निवासी चित्रकूट स्कीम, जयपुर। अमित स्वामी निवासी चांद बिहारी नगर, खातीपुरा, वैशाली नगर0
0
Report
Advertisement
