झांसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी के कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (आईएएस) की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के आवेदनों के निस्तारण पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नए मतदाताओं के लिए "ईआरओ नेट" का प्रशिक्षण जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही, सभी लंबित ईआरओ और डीएससी मामलों का निस्तारण किया जाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
