284001
कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, देशभर के व्यापारियों ने किया अभिनंदन
Jhansi, Uttar Pradesh:नई दिल्ली ताल कटोरा स्टेडियम में देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई । कार्यक्रम में देश भर के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक से नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अब राष्ट्रीय स्तर की व्यापारियों की समस्याओं को संसद में उठाकर उन्हें दूर किया जाएगा। आजादी के पूर्व से लागू काले कानून को भी समाप्त करने की कोशिश होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदरा राव में नगर पालिका अध्यक्ष मुसीर कुरैशी की मां के निधन पर सांसद अनूप वाल्मीकि ने जताया दुख
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-शुक्रवार, 13 नवंबर को हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि नगर पालिका अध्यक्ष मुसीर कुरैशी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मुसीर कुरैशी की वालिदा के इंतकाल पर गहरे रंजो-गम का इज़हार करते हुए शोक सम्वेदना व्यक्त की । इस दौरान सांसद ने ग़मज़दा परिवार से मुलाकात कर उन्हें सब्र की तसल्ली दी और इस मुश्किल वक्त में हौसला बनाए रखने की बात कही। उन्होंने मरहूमा की मग़फिरत और जन्नत में आला मुकाम मिलने की दुआ करते हुए परिवार के लिए सब्र-ए-जमील की कामना की।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Lucknow, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश में 5 जिलों के डीएम सहित 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची देर रात जारी हुई है।0
0
Report
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना मऊ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jabarjasta, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय द्वारा थाना मऊ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के राजापुर पुल में गड्ढों की वजह से राहगीरों हो रहे चुटहिल
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के राजापुर में बने बड़े पुल की सड़क ख़राब होने की वजह से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । बड़े बड़े गड्ढों की वजह से राहगीर रोजाना घायल हो रहे हैं । जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे0
0
Report
चित्रकूट में जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक बिक्री केन्द्रों में छापा मारकर की कार्यवाही
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जिला कृषि अधिकारी आर के वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 13.11.2026 को तहसील कर्वी में फूटकर उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें मेसर्स शिवहरे ट्रेडर्स खाद बीज भंडार भरतकूप, भरत जी खाद बीज भंडार भरतकूप, अमन खाद बीज भंडार, सीतापुर रोड अरखनपुरवा, एग्री जंक्शन केंद्र वन शॉप खाद बीज भंडार शिवरामपुर के अभिलेख अपूर्ण एवं स्टॉक बोर्ड निर्देशों के बावजूद भी न होने के कारण लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई।0
0
Report
कंपोजिट स्कूल काझा के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत किया छठ महापर्व, डूबते व उगते सूर्य की उपा
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ लोक आस्था के महापर्व छठ की पावन छटा इन दिनों शिक्षण संस्थानों में भी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में विकास खंड रानीपुर के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट स्कूल काझा में बच्चों ने छठ महापर्व की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य देने से लेकर उगते सूर्य को नमन करने तक की लोक आस्था और परंपरा को मंच पर बेहद जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन और बच्चों का विशेष प्रशिक्षण संगीता यादव (रामबन काझा) द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन और मेहनत से तैयार किए गए इस कार्यक्रम में बच्चों ने छठ पूजा के पारंपरिक गीतों, अनुष्ठानों और सूर्य उपासना के दृश्यों को प्रदर्शित कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इस सांस्कृतिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन लोक संस्कृति, संस्कारों और प्रकृति से जुड़े इस महान पर्व के महत्व से परिचित कराना रहा। विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास और बच्चों की सुंदर प्रस्तुति की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।0
0
Report
Advertisement
एडीजी अमित कुमार ने बताई सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के खुलासे की कहानी विवेचना में अडिग संकल्प
Durg, Chhattisgarh:रायपुर/सूरजपुर: पुलिस परिवार के प्रधान आरक्षक की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू (कबाड़ी) व साथियों को फांसी तथा आजीवन कारावास की सजा दिलाने की कहानी एडीजी (इंटेलिजेंस) अमित कुमार ने साझा की। छत्तीसगढ़ पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर साझा किए गए इस विशेष साक्षात्कार के वीडियो में उन्होंने बताया कि अपनों को खोने के गहरे दुख और बिना किसी चश्मदीद गवाह के, पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सटीक अनुसंधान की अटूट माला पिरोई। परिणामस्वरूप 51 गवाह निडर होकर कोर्ट में खड़े हुए और दोषियों को कठोर सजा मिली। Grief of Losing Loved Ones, Yet Unwavering Resolve in Investigation: ADG Amit Kumar Reveals the Story Behind Surajpur Double Murder Case0
0
Report
Gohana में प्रॉपर्टी डीलर हत्या: रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, बदला लेने की धमकी
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज हरियाणा के गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग की तरफ से वीरेंद्र चारण का आया सोशल मीडिया पास पोस्ट में लिखा है सभी भाइयों को राम-राम। मैं वीरेंद्र चरण, अरविंद गिल्ली राणा और रोहित गोदारा ग्रुप की तरफ से यह कहना चाहता हूं कि आज गोहाना के रोहतक रोड पर बिजेंद्र उर्फ nнहा पहल की जो हत्या हुई है, उसे हमने करवाया है। इस हत्या की जिम्मेदारी हम लेते हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि बिजेंद्र ने साल 2021 में उनके साथी रामपाल बरोदा पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके करीब 10 दिन बाद जब रामपाल अस्पताल से इलाज करवाकर लौट रहा था, तब उस पर दोबारा हमला किया गया और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। पोस्ट में आगे कहा गया है कि उन्होंने अपने साथी रामपाल पर हुए हमले का बदला ले लिया है। साथ ही अपने विरोधियों को धमकी देते हुए कहा है कि वे भी तैयार रहें और अपने घर के बाहर अपनी अर्थी का सामान तैयार रखें।0
0
Report
छठ महापर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे के संदेश के साथ फ्लैग मार्च से सुरक्षा सुनिश्चित
Katihar, Bihar:छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निकला फ्लैग मार्च आमजनों से पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील कटिहार जिला के नगर क्षेत्र में एसडीपीओ, कटिहार सदर विशाल आनंद के नेतृत्व में आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर आमजनों से पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई । कटिहार पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 4 बार पलटी कार, चमत्कारिक रूप से बची 3 लोगों की जान
Noida, Uttar Pradesh:कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम बालापुरा टोल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद महिंद्रा कार 4 से ज्यादा बार पलटते हुए सड़क के बीच जा पहुंची। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। कैथून थाना सीआई मनोज सिकरवार के अनुसार, कार सवार जावरा (मध्यप्रदेश) से दिल्ली जा रहे थे।0
0
Report
ग्वालियर में सफाई मित्रों के सम्मान से स्वच्छता में नया मुकाम
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर-1 शहर बनने की उपलब्धि के पीछे सफाई मित्रों और स्वच्छता इन्फ्लुएंसर्स के योगदान को सम्मानित किया गया। दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और जनभागीदारी का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का जिक्र कर मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों को शहर की पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सफाईदूतों के साथ सहभोज भी किया।0
0
Report
डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत, मनियर में मातम
Ballia, Uttar Pradesh:स्लग-बलिया के मनियर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गाँव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे ने एक 20 दिन की मासूम की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गाँव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मुड़ियारी निवासी गोरखनाथ गोंड की पुत्री रीमा देवी की शादी खरौनी गाँव में हुई है। रीमा देवी करीब 20 दिन पहले अपने मायके मुड़ियारी आई थीं। यहीं एक बेटी को जन्म दिया। 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे रीमा देवी अपनी नवजात बच्ची को लेकर घर में बैठी थीं। उसी दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा डीजे तेज आवाज में बजता हुआ उनके घर के पास से गुजरा। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण अचानक बच्ची की धड़कन रुक गई और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मनियर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। pुलिस ने डीजे को कब्जे में लेकर थाने ले गई है。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- जनगणना के दूसरे चरण को डीएम की बैठक, जनगणना में कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। डीएम ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए बैठक की जनसंख्या गणना त्रुटि रहित संपन्न कराने को बैठक की 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक पहले दिन ही पूर्ण करें स्व-गणना- डीएम जनगणना में कोई लापरवाही शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम0
0
Report
सिंघाना में हेलमेट पहने युवक ने ज्वैलर्स दुकान से लूट कोशिश CCTV में कैद
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश पुराने बाजार स्थित बंसिधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर हुई घटना हेलमेट पहनकर दुकान पर पहुंचा युवक गहने दिखाने के बहाने ज्वैलर्स से लिए आभूषण गहने लेकर फरार होने का किया प्रयास युवक की करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस पहुंची मौके पर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे के पुराने बाजार में स्थित बंसीधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर एक युवक ने लूट की कोशिश की। हेलमेट पहनकर दुकान पर पहुंचे युवक ने गहने दिखाने के बहाने आभूषण लिए और उन्हें लेकर फरार होने का प्रयास किया। हालांकि, युवक की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
रामघाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती, धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना
Chapra, Bihar:छठ के पूर्व संध्या पर मांझी के रामघाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। विधायक रणधीर सिंह ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया; वाराणसी से आए पांच अर्चकों ने आरती की। शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की रोशनी से सरयू नदी का तट भक्तिमय हो उठा। आरती के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के जयकारे लगाते रहे। घाट पर महिलाओं समेत हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही; पूरे घाट को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। आयोजकों के अनुसार नवनिर्मित अटल घाट पर पहली बार इतनी भव्य आरती का आयोजन किया गया है और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य मांझी के ऐतिहासिक रामघाट को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाना और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ाना है.0
0
Report
Advertisement
