झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए स्टेशन पर उमड़े अभ्यर्थी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। कल से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए बाहरी क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने स्टेशन पर ही डेरा डाला। अभ्यर्थियों का उद्देश्य सुबह की पाली की परीक्षा के लिए समय पर पहुंचना है। स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ से गहमागहमी का माहौल देखा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़े नाले में जाकर गिरा युवक, राहगीरों ने बचाई जान
Gonda, Uttar Pradesh:बड़े नाले में जाकर गिरा युवक, राहगीरों ने बचाई जान,गोंडा बलरामपुर रोड निकट सेमरा चौकी के पास एक बाइक सवार सड़क के किनारे बने बड़े नाले में गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को बाहर निकल गया लेकिन उसकी बाइक इस नाले में फस गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया, कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसकी बाइक को निकाला गया.. गनीमत रही बाइक सवार बाल बाल बच गया, वरना यह बड़ा हादसा हो सकता था.श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।