284001
कैंसर पीड़ित रामकली को संघर्ष सेवा समिति से मिली मदद
Jhansi, Uttar Pradesh:ललितपुर जनपद की जखौरा निवासी रामकली अहिरवार जो पित्त की थैली में कैंसर से पीड़ित हैंअपने पुत्र के साथ संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इलाज के लिए भोपाल एम्स नहीं जा पा रही थीं। उनकी व्यथा सुनने के बाद डॉ. संदीप सरावगी ने रामकली को इलाज के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, जिसमें आवागमन, भोजन और रुकने की व्यवस्था भी शामिल थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0: युवाओं के साथ साइबर सुरक्षा पर बड़ा सम्मेलन
New Delhi, Delhi:दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0 का आयोजन, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर Indian Army Terrier Cyber Quest 3.0 Conclave का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम United Service Institution of India USI, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस कॉन्क्लेव का आयोजन Indian Army और CyberPeace की ओर से किया गया। कार्यक्रम में Vice Chief of the Army Staff की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेजी से बदलते डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में साइबर क्षेत्र में बढ़ते खतरों, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर इस कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई। Terrier Cyber Quest के जरिए साइबर क्षेत्र में नई प्रतिभाओं और युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके स्कूली बच्चों में साइबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण कदम है0
0
Report
सिवनी के लखनादौन में अवैध शराब के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी: लखनादौन में अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार सिवनी के लखनादौन में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम करनपुर हाईवे के पास दबिश देकर लखन नामदेव को पकड़ा। उसके कब्जे से 60.70 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 28 हजार 480 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है。0
0
Report
बिलासपुर में ऑटो-रिक्शाओं के पंजीयन और पहचान बोर्ड अनिवार्य
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में संचालित ऑटो-रिक्शा के पंजीयन और पहचान बोर्ड लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने ऑटो संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने वाहनों में आवश्यक पहचान बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 30 से 40 हजार ऑटो-रिक्शा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सभी ऑटो का पंजीयन कर उनकी समग्र जानकारी उपलब्ध रखना जरूरी है। कई ऑटो चालक गाँवों और जिले के अलग-अलग हिस्सों में यात्रियों को लेकर जाते हैं। ऐसे में किसी यात्री की शिकायत या असुविधा और सुरक्षा की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में डायवर्जन के कारण पेंटर की मौत, चालक की तलाश जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रूट डायवर्जन के चलते सड़क हादसे में पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। बेलीपार थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी 57 वर्षीय रामफल निषाद गोरखपुर में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई गुड्डू निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक गुड्डू चला रहे थे और रामफल पीछे बैठे थे। उचगांव पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के डायवर्जन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामफल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डू निषाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है। बतायाजाता है कि एनएच-24 पर मरम्मत कार्य के चलते मरवड़िया कुआं चौकी से सेवई चौराहे तक करीब चार किलोमीटर की एक लेन बंद है। ऐसे में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्जन के चलते यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।0
0
Report
बरका ग्राम में शराब के विवाद के बाद हत्या, शव दफन, तीन दोस्त फरार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरका में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके साथ जंगल गए तीन दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीनों युवक गांव से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई तो एक गड्ढे से युवक का शव बरामद हो गया। बताया जाता है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 28 वर्षीय शौकीन अपने तीन दोस्तों विष्णु लक्ष्मण और आशीष के साथ जंगल की ओर गया था। तीनों दोस्त तो वापस गांव लौट आए लेकिन शौकीन घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन तीनों दोस्तों के घर पहुंचे और शौकीन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद तीनों युवक अचानक गांव से गायब हो गए। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। परिजनों ने शौकीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू कराई। देर रात पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई। पुलिस डॉग एक स्थान पर पहुंचकर रुक गया। वहां जमीन की जांच की गई तो गड्ढा मिला। खुदाई कराने पर शौकीन का शव बरामद हो गया। कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि चारों युवक जंगल में एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद शौकीन की हत्या कर उसके शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर विष्णु, लक्ष्मण और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों के बारे में भी जांच कर रही है。0
0
Report
GST परिषद के बाद व्यापारियों को राहत, गिरफ्तारी नहीं—प्रक्रिया सरल बनी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 57वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "हम प्रधानमंत्री जी को और अपनी वित्त मंत्री निर्मला जी को धन्यवाद देते हैं कि पहले उन्होंने 3 सितंबर की बैठक में पूरे देश की जनता को राहत दिया...आज की मीटिंग में उन्होंने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। रजिस्ट्रेशन से लेकर और रिफंड तक, व्यापारियों को जहां कहीं भी कोई असुविधा होती थी, उसके लिए उन्होंने प्रक्रिया को पूरा सरल किया है... पहले आम जनता को राहत दी और अब व्यापारियों के लिए दीपावली का एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने व्यापारियों को राहत दी है कि अब आपको GST कानून के अंतर्गत कोई गिरफ्तार नहीं करेगा। व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है क्योंकि इसका कभी-कभी गलत इस्तेमाल भी होता था..."0
0
Report
Advertisement
EOU ने नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामला
Danapur, Bihar:नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर छापेमारी मुंगेर योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर, मुंगेर, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर सहित 5 ठिकानों पर एक साथ कर रही है छापेमारी, प्रथम दृश्या जांच में इंजीनियर की ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मिला है साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से 64.93 फीसदी अधिक बताई गई है।0
0
Report
भिवंडी के हरिश गुलाब जामुन दुकान में उंदीर घूमता वीडियो, FDA ने की छापा
Thane, Maharashtra:भिवंडी ब्रेकिंग - गुलाबजामुनमध्ये घूमता दिसला उंदीर! गैबीनगरमधील हरिश गुलाब जामुन दुकानावर FDA की धाड... व्हिडिओ व्हायरल होताच कारवाई गुलाबजामुनच्या ट्रे मध्ये उंदीर फिरताना दिसल्याचा धक्कादायक प्रकार.. भिवंडीच्या गैबीनगर परिसरातून एक धक्कादायक आणि किळसवाणा प्रकार समोर आला आहे. गुलाबजामुनमध्ये उंदीर फिरत असल्याचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर अन्न व औषध प्रशासनाच्या - FDA च्या टीमने दुकानावर धाड टाकली आहे. VO - भिवंडीतील प्रसिद्ध हरीश गुलाब जामुन या मिठाईच्या दुकानाचा एक व्हिडिओ सोशल मीडियावर जोरदार व्हायरल होत आहे. या व्हिडिओमध्ये गुलाबजामुनने भरलेल्या ट्रे मध्ये एक उंदीर अक्षरशः फिरताना, गुलाबजामुनवरून चालताना स्पष्टपणे दिसत आहे. हा व्हिडिओ पाहून नागरिकांमध्ये संतापाची लाट उसळली आहे. मिठाई आणि खाद्यपदार्थांमध्ये अशा प्रकारे अस्वच्छता आणि निष्काळजीपणा असेल तर नागरिकांच्या आरोग्याचा प्रश्न गंभीर बनला आहे. हा व्हिडिओ व्हायरल होताच FDA ची टीम तातडीने गैबीनगर येथील हरीश गुलाब जामुन दुकानावर पोहोचली आणि त्यांनी दुकानाची झाडाझडती घेतली. दुकानात अन्न सुरक्षा आणि स्वच्छतेच्या नियमांचे पालन होत होते का, याची तपासणी सुरू करण्यात आली आहे. आता खरा प्रश्न हा आहे की, व्हायरल होत असलेला हा व्हिडिओ किती खरा आहे आणि या दुकानात प्रत्यक्षात किती स्वच्छता पाळली जाते. FDA च्या तपासणीनंतरच याचे सत्य समोर येणार आहे.0
0
Report
इटावा में 500 रुपये रंगदारी के विवाद में फायरिंग, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:इटावा से बड़ी खबर इटावा में शेरशाम 500 रुपये की रंगदारी न देने पर फायरिंग, दो लोग घायल。 कार सवार 3 से 4 युवकों पर फायरिंग का आरोप。 500 रुपये मांगने का आरोप, मना करने पर चलाई गोली。 पिस्टल से दो राउंड फायरिंग का आरोप, मौके पर अफरातफरी。 चंदन शुक्ला और अरविंद राजपूत के पैर में लगी गोली, घायल。 नेكسॉन कार से पहुंचे थे आरोपी, वारदात के बाद फरार。 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा。 एसपी सिटी बबिता सिंह ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी。 थाना इकदिल क्षेत्र के पक्का बाग की घटना, जांच में जुटी पुलिस。0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर में NSUI-युवा कांग्रेस का डीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर NSUI और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन... - खस्ताहाल स्कूलों को लेकर गुस्सा: जर्जर भवनों और शौचालयों की बदहाली पर डीईओ दफ्तर में बोला हल्ला... - गेट पर ताला देख भड़के कार्यकर्ता: गेट पर चढ़कर की उग्र नारेबाजी, जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग... - अधिकारियों से नोकझोंक: 1 घंटे तक चला धरना, लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला... एंकर - अशोकनगर में स्कूलों की बदहाली को लेकर छात्र संगठन NSUI और युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, जिले के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और खस्ताहाल शौचालयों का जायजा लेने के बाद NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन दफ्तर के मुख्य गेट पर ताला लटका देख कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और गेट पर चढ़कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट पर ही करीब 1 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, डीईओ और डीपीसी के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता लापरवाह जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासन द्वारा मिले लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया..!! बाइट-अभिषेक परमार, (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)0
0
Report
सुभाष पार्क में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में सुभाष पार्क चौराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और भारी छीनाझपटी शुरू हो गई। सुभाष पार्क चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध जताने के लिए जब कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, तो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी झूमाझटकी और खींचतान हुई। बाईट 01: सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक, कांग्रेस) बाईट 02: धनीराम पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस)0
0
Report
डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में लाखों भुगतान में घपला, क्लर्क निलंबित; अब क्या होगी कार्रवाई?
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख 65 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को संदिग्ध भुगतानों की जांच में दोहरे और अधिक भुगतान करने का मामला सामने आया हैं। जांच रिपोर्ट में सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। IFMIS में भुगतान प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी का आरोप है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इस मामले में क्लर्क गुलाब प्रसाद साहू को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में लाखों के भुगतान में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होगी?0
0
Report
Advertisement
बिहार के हितों से जुड़ा फरक्का जलसंधि फैसला: पुनर्विचार की मांग तेज
Samastipur, Bihar:नीतीश संवाद में उठी संधि पर पुनर्विचार की मांग, डिप्टी सीएम विजय चौधरी बोले- तीन पीरियड में 1500 क्यूसेक पानी छोड़ने की बाध्यता खत्म हो ।फरक्का जलसंधि बिहार के हित में नहीं संजय झा बोले- बिहार अपने हिस्से का पानी बांग्लादेश को दे रहा । एंकर:समस्तीपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जलसंधि देश, खासकर बिहार के हित में नहीं है। भविष्य में यदि इस संधि को लेकर कोई समझौता होता है तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।संजय झा गुरुवार को समस्तीपुर में फरक्का जलसंधि को लेकर आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि के कारण बिहार का जल प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गर्मी के मौसम में सिर्फ गंगा ही नहीं, बल्कि बिहार की आंतरिक नदियों से भी पानी खींचकर बांग्लादेश को दिया जाता है। इससे राज्य में जल संकट की स्थिति पैदा होती है। संजय झा ने कहा कि संधि के समय बिहार के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। इसका असर किसानों की सिंचाई, लोगों के पेयजल और अन्य जल जरूरतों पर पड़ रहा है। लाखों लोगों की आजीविका और राज्य के युवाओं का भविष्य भी इससे प्रभावित हो सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि जदयू के अभियान का असर अब दिखाई दे रहा है। जो राजनीतिक दल फरक्का जलसंधि के समय इस मुद्दे पर चुप थे, वे भी अब इसके विरोध में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधि की शर्तों को पूरा करने के लिए बिहार को तीन पीरियड में 1,500 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ता है। इससे राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि बिहार से तीन पीरियड में पानी छोड़ने की बाध्यता समाप्त की जानी चाहिए। इस पानी का उपयोग बिहार में औद्योगिक विकास और सिंचाई जैसी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है। बाइट: विजय कुमार चौधरी,उप मुख्यमंत्री बिहार बाइट: संजय झा, राज्यसभा सांसद,जेडीयू0
0
Report
कुलगाम में हथियारों के साथ 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हंदवाड़ा में ठिकाने का भंडाफोड़
Chaka, EXCLUSIVE GROUND REPORT FROM K सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर आतंकी के खिलाफ कार्रवाई। शहरों से लेकर जंगलों तक सुरक्षाबल घातक अभियान कर रहे हैं। कुलगाम में OGW की गिरफ्तारी और हंदवाड़ा में हथियारों का जखीरा मिलना आतंकी नेटवर्क के लिए दो बड़े झटके हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की अगुवाई में संयुक्त सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में आतंकियों को दो बड़े झटके देने के बाद सड़कों, जंगलों और बागों में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। छिपे हुए हथियारों और गोला-बारूद का पता लगाने और OGW नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका मकसद पीर पंजाल और ऊंचाई वाले इलाकों के जंगलों में छिपे सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट से काटकर ihnen बाहर निकालना है। सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है, खासकर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से सटे इलाकों में यह कार्रवाई तेज है। पहाड़ों के नीचे स्थित बागों की बारीकी से जांच और तलाशी ली जा रही है। पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को दो बड़े झटके दिए हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, कुलगाम पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स (9 RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 18वीं बटालियन के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कुलगाम जिले के ख्रेवन चद्दर इलाके से LeT (लश्कर-ए-तैयबा) के पांच आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद सामान में शामिल हैं: • 02 पिस्तौल • 03 मैगज़ीन • 9mm के 40 राउंड गोला-बारूद • 03 ग्रेनेड। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग पीर पंजाल की पहाड़ियों में छिपे LeT के सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे और ये पांचों OGW उन्हें लॉजिस्टिकल सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। पुलिस ने इनकी पहचान इस प्रकार की है: 1. तजामुल हुसैन मीर, पिता मंजूर अहमद मिर, निवासी गुफबल। 2. रहमत अली नाइकू, पिता गुलाम हसन नाइकू, निवासी ख्रेवन। 3. तेहरीम अहमद भट, पिता मुश्ताक अहमद भट, निवासी ख्रेवन। 4. मंजूर अहमद भट, पिता गुलाम हसन भट, निवासी ख्रेवन चद्दर। 5. किफायत अहमद डार, पिता अब्दुल रशीद डार, निवासी मालताल्हामा, कुलगाम। पुलिस स्टेशन कुलगाम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके नेटवर्क की पूरी जानकारी और सक्रिय आतंकवादी समूहों से किसी भी तरह के संबंध का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। एक अन्य बड़े ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों को उत्तरी कश्मीर में एक और बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा के नगदानार जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। यह ऑपरेशन SOG हंदवाड़ा पुलिस, भारतीय सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (21 RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 92 बटालियन द्वारा चलाया गया। उन्होंने हंदवाड़ा क्षेत्र के नगदानार के घने जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस के विवरण के अनुसार, घटनास्थल से बरामद सामान में शामिल हैं: • एक AK-47 राइफल • तीन ग्रेनेड • AK के 857 राउंड गोला-बारूद • PIKA के 192 राउंड गोला-बारूद • आठ AK मैगज़ीन • एक साइलेंसर • पिस्तौल के 83 राउंड • अन्य आपत्तिजनक सामग्री। अधिकारियों ने कहा कि इन दो ऑपरेशनों ने कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों और उनके सहयोगी नेटवर्क के मंसूबों को बड़ा झटका दिया है। एक साथ चलाए गए इन ऑपरेशनों - कुलगाम में हथियारों के साथ पांच आतंकवादी सहयोगियों की गिरफ्तारी और हंदवाड़ा में हथियारों से भरे ठिकाने का भंडाफोड़ - से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, ओवरग्राउंड वर्करों को बेअसर करने और पूरी घाटी में छिपे हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए लगातार और तेज कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये समन्वित कार्रवाई आतंकवाद के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस रवैये को दिखाते हैं और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम के पूरी तरह खत्म होने तक ऐसे तेज़ ऑपरेशन जारी रहेंगे। ज़ी मीडिया कुलगाम0
0
Report
शादी तय होने पर प्रेमी ने युवती की हत्या की धमकी देकर हत्या कर दी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:शादी से नाराज प्रेमी ने युवती को मिलने बुलाया, दुष्कर्म के बाद रॉड से हत्या का आरोप; दो गिरफ्तार कानपुर देहात। शिवli थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले 22 वर्षीय युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने मामले में युवती के प्रेमी शिवम उर्फ बड़े और उसके साथी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है。 दरअसल, 5 अक्टूबर को रैपालपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रास्ते के किनारे युवती का शव मिला था। अगले दिन परिजनों ने उसकी पहचान मंगलीपुर निवासी 22 वर्षीय रूबल के रूप में की। इसके बाद मृतका के दादा की तहरीर पर पीछा करने, रास्ते में परेशान करने, जबरन ले जाने, दुष्कर्म और हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया。 पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी शिवम ने युवती से करीब छह साल से प्रेम संबंध होने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी तय होने से वह नाराज था। आरोप है कि उसने युवती के होने वाले पति और उसके भाई को भी शादी न करने की धमकी दी थी。 पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को शिवम ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और बाइक से अपने साथी अमन के घर ले गया। आरोप है कि वहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने शादी के लिए रुपये की मांग किए जाने का विरोध करते हुए दोनों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की बात कही। पुलिस का दावा है कि इसके बाद शिवम ने पहले से लाए लोहे की रॉड से युवती के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी。 पुलिस के मुताबिक दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और बाद में बाइक से शव को रैपालपुर के पास नहर पट्टी के किनारे फेंक दिया。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के दावे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
