284001
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने झांसी में किया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने झांसी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। सूचना के अनुसार इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, मेयर बिहारी लाल आर्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी से मां के नाम पर पेड़ लगाने का अनुरोध भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर सभापति चुनाव: सुशीला गुप्ता BJP, भरत नागदा कांग्रेस, प्रभु पाण्ड्या निर्दलीय मैदान
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति चुनाव, भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा व भाजपा पार्षद प्रभु पाण्ड्या निर्दलीय मैदान में एंकर इंट्रो- डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति चुनाव के तहत नामांकन जांच के बाद सभापति पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में है | भाजपा का सिम्बल पूर्व सभापति व स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एमबेसेडर केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता को मिला है। ऐसे में भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा व सिम्बल नहीं मिलने से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्षद प्रभु पंड्या निर्दलीय के रूप में सभापति पद के लिए चुनावी मैदान में है | भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत जरुर है। लेकिन यदि निर्दलीय प्रभु पंड्या कल अपना नामांकन वापस नहीं लेते है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है | इधर अब सभापति पद के लिए भाजपा से सुशीला गुप्ता, कांग्रेस से भरत नागदा और निर्दलीय के रूप में भाजपा पार्षद प्रभु पंड्या चुनावी मैदान में है | डूंगरपुर नगरपरिषद के 40 वार्डो में से 24 पार्षद भाजपा के, 12 कांग्रेस,3 बीएपी व एक निर्दलीय भाजपा का बागी है | भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत जरुर है। लेकिन यदि निर्दलीय प्रभु पंड्या कल अपना नामांकन वापस नहीं लेते है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है | इधर सागवाडा नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से भूमिका पंचाल व भाजपा से आशा पाटीदार चुनावी मैदान में है | लेकिन भाजपा को स्पष्ट बहुमत होने से सागवाडा में भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है0
0
Report
जयपुर: मुफ्त यूनिफॉर्म भुगतान में देरी, जन आधार सत्यापन अब तक लंबित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू हुए ढाई महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कक्षा 1 से 8 तक के करीब 35 प्रतिशत विद्यार्थी अब भी मुफ्त यूनिफॉर्म की राशि का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 29 जुलाई को डीबीटी योजना शुरू की थी। अब तक 40.65 लाख पात्र विद्यार्थियों में करीब 65 प्रतिशत का जनआधार अधिप्रमाणन पूरा हो चुका है और 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में राशि पहुंच चुकी है। शेष विद्यार्थियों का भुगतान सत्यापन और बैंक संबंधी अड़चनों के कारण लंबित है। समग्र शिक्षा के तहत 40 लाख 65 हजार 052 विद्यार्थियों के लिए 24,390.312 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। वहीं पीएम श्री योजना के तहत भी 90 हजार 896 विद्यार्थियों को लाभ दिया जाना है। विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लंबित जनआधार सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कई विद्यार्थियों के जनआधार नहीं बने हैं, जबकि कुछ मामलों में बैंक खाते निष्क्रिय होने या गलत आईएफएससी कोड के कारण भुगतान अटका हुआ है。0
0
Report
JKUM प्रमुख Ishfaq Jabbar ने NHM कर्मचारियों के लिए संवाद से समाधान की मांग की
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir United Movement (JKUM) president and former MLA Ganderbal Sheikh Ishfaq Jabbar today joined the ongoing protest by NHM employees in Ganderbal, which has entered its tenth day. The protesting employees are demanding equal pay for equal work, regularisation of services, salary revision, job security and other service-related benefits. Ishfaq Jabbar appealed to the government and Health Minister Sakeena Itoo to initiate dialogue with the NHM employees and address their long-pending demands. Jabbar said it was concerning that doctors, paramedical staff and nursing staff were on the roads protesting instead of performing their duties. He said the ongoing strike has affected healthcare services in Ganderbal and urged the government to resolve the issue through dialogue so that the employees can resume their duties. Jabbar urged the government to choose dialogue and engage with the employees to find a solution to their demands at the earliest.0
0
Report
Advertisement
अमरौहा में खैलिया खाल्सा किसान की झोपड़ी में आग, नकदी व दस्तावेज जल गए
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा में खैलिया खाल्सा किसान की झोपड़ी में आग, नकदी व दस्तावेज जल गए. अमरौहा जनपद के थाना रहरा क्षेत्र के गांव खैलिया खाल्सा में एक गरीब किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के दौरान झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, करीब 11 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था. आग लगने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है.0
0
Report
HAU हिसार: दो दिवसीय किसान मेले में कपास विकास पर जोर
Hisar, Haryana:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार में आगामी 1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय विशाल किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से हजारों किसानों के पहुंचने की संभावना है। जी मीडिया से खास बातचीत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज ने बताया कि मेले का औपचारिक उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस बार मेले की मुख्य थीम 'कपास विकास और फसल विविधीकरण' रखी गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल चक्र में बदलाव के प्रति जागरूक करना है। मेले के दौरान प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक महिला और एक पुरुष प्रगतिशील किसान को उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उच्च गुणवत्ता वाले प्रामाणिक बीजों की भारी मांग को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए बिक्री के समुचित और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।0
0
Report
उदयपुर के झाडोल एनीकट में युवक डूबा निधन, शव पुलिस ने बरामद किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर,एनीकट में डूबने से युवक की मौत,कल से लापता था मृतक,सुबह गांव के एनिकट में मिला शव,पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से एनीकेट से बाहर निकलवाया शव,पत्नी के छोड़ जाने के बाद से मानसिक संतुलन था खराब,मृतक का शव झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया,झाड़ोल थाने के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड बीजेपी ने रक्तदान कैंप सेवा का संदेश दिया
Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर झारखंड बीजेपी की ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने रक्तदान भी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान रक्तदान किया। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वही बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आज विश्वकर्मा भगवान की पूजा भी हो रही है और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। मुझे लगता है कि हम सबको थोड़ा इस पर विचार करना चाहिए कि आज देश में नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बने 12 वर्ष हो गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके 13 वर्ष पूरे हुए और जनता की सेवा करते हुए नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 25 वर्षों में उन्होंने 13 वर्षों तक गुजरात की जनता की सेवा की और 12 वर्षों से देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। इन 12 वर्षों में उन्होंने अनेक ऐसे काम किए हैं, जिनके बारे में लोगों को लगता था कि ये कभी संभव नहीं हो पाएंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भी ऐसा ही एक काम था। इसी तरह अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। लोगों को लगता था कि यह कभी संभव नहीं होगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज वहां प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करने के लिए कानून बनाया गया। यह भी एक ऐसा काम था, जिसे कभी असंभव माना जाता था। 2014 से पहले देश में आतंकवाद को लेकर भी भय का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर आतंकवादी सीमा पार से आएंगे तो भारत उनके घर में घुसकर मारेगा। इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से دنیا ने भारत की ताकत और देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की इच्छाशक्ति को देखा।झारखंड भी लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में उग्रवाद के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई है। आज देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आसमान से भी देश की निगरानी की जा रही है। विकास के क्षेत्र में भी अनेक काम हुए हैं। सड़क कनेक्टिविटी, हाईवे, फोर लेन और सिक्स लेन सड़कें बन रही हैं। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण तेजी से हुआ है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं। हवाई कनेक्टिविटी का भी विस्तार हुआ है। विकास के हर क्षेत्र में काम हुआ है।वह आदित्य साहू ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, देश-दुनिया में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक और दूसरे देशों के लोग भी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन काफी उत्साह के साथ मना रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम लगातार एक महीने तक इस उत्सव को मनाने का काम करेंगे। आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश की ओर से प्रदेश कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।IMITATIONS: इComing up, coming days, etc. के भीतर भी रक्तदान कैंप का उल्लेख है।इसी प्रकार आने वाले दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आज के दिन हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और शक्ति मिले। देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद की किरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी उत्साह और उमंग के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें।बाइट :बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष बाइट : आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी झारखंड0
0
Report
UCC व आरक्षण पर NDA के भीतर आम जनता पार्टी स्पष्ट रुख
Patna, Bihar:UCC यानी समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि देश में संविधान लागू है, लेकिन अलग-अलग समाजों में अपने धार्मिक कानूनों की भी परंपरा रही है। UCC को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की राय भी जानी जानी चाहिए , उनका कहना है कि मुस्लिम समाज में मतदान के जरिए यह पता किया जाना चाहिए कि कितने लोग UCC के पक्ष में हैं और कितने इसके विरोध में अगर बहुमत UCC के पक्ष में आता है तो इसे लागू किया जाना चाहिए और अगर बहुमत विरोध में है तो उनकी पार्टी मुस्लिम समाज के साथ खड़ी होगी।0
0
Report
इंदौर में स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना का शुभारंभ, भूमि रिकॉर्ड में बड़ा कदम
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आयोजित 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना' का शुभारंभ कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी में अन्नपूर्णा दिवस सरकारी कार्यक्रम, अधिकारी मौजूद, मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण
Jalpaiguri, West Bengal:অন্নপূর্ণা দিবসের সরকারিভাবে রঙিন অনুষ্ঠান জলপাইগুড়িতে। জলপাইগুড়ি সদর ব্লকে জেলাশাসক এবং অতিরিক্ত জেলাশাসক সহ বিডিও ম্যাজিস্ট্রেটসহ অন্যান্য আধিকারিকদের উপস্থিতিতে অন্নপূর্ণা প্রাপক মহিলাদের উপস্থিতিতে অন্নপূর্ণা দিবস পালিত এবং লাইভ সম্প্রচার নরেন্দ্র মোদিজির বক্তব্য জায়ান্ট স্ক্রিনের মধ্য দিয়ে শোনানোরArrangement ব্লক প্রশাসনের তরফে।0
0
Report
रामदेवरा दर्शन के लिए 5–7 लोग एक बाइक पर, भक्तों में जबरदस्त क्रेज
Jaisalmer, Rajasthan:श्रद्धा भक्ति आस्था का जबरदस्त जुनून सैकड़ों किलोमीटर का सफर बाइक पर तय करके रामदेवरा पहुंच रहे भक्त बाइक पर 5 से 7 जने से भी ज्यादा लोग बैठकर पहुंच रहे रामदेवरा रामदेवरा,जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ इन दिनों अपनी विविधता के लिए जाना जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग स्थान से लोग अलग-अलग तरीके से रामदेवरा पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सह परिवार लोग एक ही बाइक पर 5 से 7 लोग बैठकर रामदेवरा पहुंच रहे हैं। सैकड़ों किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के पश्चात भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक मानसिक परेशानी नहीं हो रही है। बाइक के ऊपर रंग बिरंगी पताका लगाकर डीजे का सेट लगाकर भजन कीर्तन सुनते हुए सैकड़ों किलोमीटर का सफर हाईवे पर पूरा करके रामदेवरा पहुंच रहे हैं। बीच रास्ते में दर्जनों जगह चेक पॉइंट चेक पोस्ट व पुलिस के होते हुए भी बिना किसी रोक-टोक के ये लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं। बाबा की उनके ऊपर परम आशीर्वाद है कि इतना लंबा सफर एक ही बाइक पर 5 से 7 लोग बैठे रहते हैं फिर भी किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना नहीं होती है उन लोगों का विश्वास है कि बाबा ने उनको बुलाया है तो उनकी यात्रा भी सकुशल अवश्य पूरी होगी। यही कारण रहा है कि युवा वर्ग के लोगों सहित प्रोढ़ वर्ग के लोग भी बाइक पर बैठकर रामदेवरा आने का क्रेज ट्रेंड कर रहा है एक साथ हजारों की संख्या में बाइक सवार लोग बाइक पर बैठकर लगातार रामदेवरा पहुंच रहे हैं जिससे रामदेवरा मेले में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। बीच रास्ते में भंडारों में खाना-पीना खाते हुए यह लोग रामदेवरा पहुंचकर दर्शन करने के पश्चात वापस बाइक पर बैठकर अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर रहे हैं0
0
Report
रामदेवरा मेले में एNTF द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, हजारों श्रद्धालुओं ने शपथ
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा, जैसलमेर राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से रामदेवरा भादवा मेले में नशे के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महानिरीक्षक विकास कुमार के दिशा-निर्देशन में 13 से 17 सितंबर तक आयोजित अभियान के तहत श्रद्धालुओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाबा रामदेवजी की समाधि स्थल पर आयोजित मेले में एएनटीएफ मुख्यालय के नेतृत्व में एएनटीएफ चौकी बाड़मेर के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में पोस्टर, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी प्वाइंट, हेल्पलाइन डेस्क और पंपलेट के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान करीब 10 हजार लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। वहीं करीब 4 हजार लोगों ने संकल्प पत्र भरकर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। एएनटीएफ टीम ने श्रद्धालुओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
संदिग्ध मौत के बीच मुकेश कुमार जाट को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़, सीकर राजकीय सम्मान के साथ जवान मुकेश की हुई अंत्येष्टि पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पिता को सौंपा तिरंगा अस्पताल से गांव तक 14 किमी निकली तिरंगा यात्रा बटालियन से 2 किमी दूर वन क्षेत्र में मिला था शव छुट्टी लेकर गांव आ रहा था जवान, रास्ते में हुआ लापता मोबाइल बंद मिलने और बैंक निकासी पर उठे सवाल जवान की मौत की वजह को लेकर जांच का इंतजार जवान मुकेश कुमार जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान का शव बटालियन से करीब दो किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में मिला था। शव अजीतगढ़ पहुंचने पर उप जिला अस्पताल से पैतृक गांव ढाणी हनुमान सागर तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई。 सिहोडी ग्राम पंचायत की ढाणी हनुमान सागर निवासी मुकेश कुमार 5 सितंबर को छुट्टी लेकर गांव आने के लिए बटालियन से रवाना हुआ था। उसने अपने बड़े भाई को ट्रेन में बैठने और गांव आने की जानकारी फोन पर दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों और सेना ने तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला। 7 सितंबर को अरुणाचल के कोलोरियांग थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार को सेना ने सूचना दी कि जवान का शव बटालियन से करीब दो किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में मिला है। परिजनों का कहना है कि शव पहचान में नहीं आ रहा था, जबकि सेना ने बैग और कपड़ों के आधार पर पहचान की। बुधवार देर रात शव अजीतगढ़ पहुंचा। गुरुवार को तिरंगा यात्रा के बाद पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और बड़े भाई सुभाष कुमार ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने पिता बहादुर सिंह को तिरंगा सौंपा。 इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने जवान की मौत की वजह को लेकर सवाल उठाए। सूत्रों के अनुसार जवान का मोबाइल नहीं मिला है और 5 व 6 सितंबर को उसके बैंक खाते से 5 हजार और 4 हजार रुपये निकाले गए।0
0
Report
नरेला में कर्ज के दबाव से युवक ने की आत्महत्या; निजी फाइनेंसरों पर धमकी-मारपीट के आरोप
New Delhi, Delhi:स्टोरी नरेला में कर्ज के दबाव में 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, प्राइवेट फाइनेंसरों पर धमकी और मारपीट के आरोप एंकर दिल्ली के नरेला इलाके से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय युवक निजाम ने कथित तौर पर कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर बनाए जा रहे मानसिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। सुबह घर के सामने पेड़ से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे निजाम का शव उसके घर के सामने एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि निजाम ने अपने कारोबार के लिए कुछ लोगों से निजी तौर पर कर्ज लिया था। परिवार का कहना है कि कर्ज और उस पर ब्याज की रकम को लेकर कुछ प्राइवेट फाइनेंसर लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। वीओ परिजनों के मुताबिक— लगातार फोन कर धमकियां दी जा रही थीं। कर्ज की वसूली के लिए मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि निजाम के साथ पहले मारपीट भी की गई थी। इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि— निजाम ने किन लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज और ब्याज को लेकर किस तरह का विवाद चल रहा था। क्या वास्तव में धमकी, मारपीट या अवैध वसूली की घटनाएं हुई थीं। आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीओ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग निजाम की मौत के बाद परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कर्ज वसूली के तरीकों पर उठे सवाल इस घटना ने एक बार फिर निजी फाइनेंस और कर्ज वसूली के तौर-तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में मानसिक प्रताड़ना, धमकी या हिंसा के आरोप सही साबित होते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।0
0
Report
तीन करोड़ की चोरी: 117 गहने और 4.34 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पॉश टिमारपुर इलाके में करीब 3 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घर के मालिक विदेश गए तो पीछे से घर में सेंधमारी कर करोड़ों के गहने और कैश चोरी कर लिया गया। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए 117 सोने-हीरे के गहने और 4 लाख 34 हजार रुपये कैश बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। तस्वीरें दिल्ली के तिमारपुर इलाके की हैं, जहां 6 सितंबर को अपार्टमेंट्स, मॉल रोड स्थित एक घर में चोरी की वारदात सामने आई थी। घर के मालिक का परिवार 2 सितंबर को विदेश गया था। इसी दौरान चोरों ने पहली मंजिल के ताले तोड़े और अलमारियों को खंगालकर सोने-हीरे के गहने और कैश लेकर फरार हो गए।पुलिस की जांच में शक घर में हाल ही में काम करने वाले घरेलू सहायकों पर गया। वारदात के बाद अनिल और उसका साथी गायब थे और उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले。 पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों में आरोपी दो बैग लेकर निकलते दिखाई दिए। मॉल रोड से ISBT, फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और मुकरबा चौक तक आरोपियों की गतिविधियां CCTV से ट्रैक की गईं।इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से आरोपियों के बिहार और झारखंड तक पहुंचने का सुराग हासिल किया。 जांच के दौरान पुलिस की टीम दरभंगा और फिर झारखंड के गिरिडीह पहुंची, जहां 10 सितंबर को 17 वर्षीय CCL को पकड़ा गया। वहीं बिहार के सुपौल में आरोपी अनिल के ससुराल पर छापेमारी की गई।यहां पुलिस को पहले चोरी का कैश और बैग मिला। पूछताछ के बाद एक कमरे के फर्श के नीचे करीब पांच फीट गहराई में दबाया गया गहनों से भरा बैग भी बरामद हुआ। कुल 117 सोने-हीरे के गहने और 4 लाख 34 हजार रुपये कैश बरामद किए गए। मामले में अनिल कामत और देव चंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम से नेपाल जाकर रेस्टोरेंट या कैफे खोलने और आलीशान जिंदगी जीने की कथित योजना बनाई थी। अनिल को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात को एक सप्ताह से भी कम समय में सुलझाकर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई। रिपोर्ट :- नसीम अहमद उतरी दिल्ली Zee मीडिया0
0
Report
Advertisement
