284001
झांसी नगर में मोहर्रम पर निकले कसाई मंडी ताजिया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नगर में कसाई मंडी का ताजिया नवीन गल्ला मंडी होते हुए लक्ष्मी लाल के लिए गया जिसमें सभी जायरिन मौजूद रहे और हजारों की तादाद में इकट्ठा थी देखने वाले बहुत झांसी नहीं झांसी के आसपास जिले से भी देखने आए कसाई मंडी ताजिया और बुर्राक के विशेष आकर्षण केंद्र रहा कसाई मंडी का ताजिया पर बैंड बाजों की धुन के साथ नाते पाक बज रहे थे। हजरत इमाम हुसैन की शहादत के भी याद की जा रही थी पीछे खुशीपुरा और सदर बाजार के ताजिए शहर के भी ताजिया अपने लाइन नंबर के अनुसार निकलते रहेl
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरदारशहर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, करोड़ों के लेनदेन पकड़े गए
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में ऑनलाइन ठगी के सबसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश, करोड़ों का हिसाब-किताब, 38 मोबाइल और 5 लैपटॉप बरामद, 6 गिरफ्तार सरदारशहर पुलिस ने कांस्टेबल नंदलाल डूडी की विशेष भूमिका से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छोटी सवाई निवासी 51 वर्षीय गणेशसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूरोहित, सरदारशहर के वार्ड 2 रामनगर बस निवासी 31 वर्षीय जितेश भार्गव पुत्र माणकचंद भार्गव, नागौर निवासी 26 वर्षीय देवेंद्रसिंह पुत्र धन्नसिंह राजपुरोहित, 32 वर्षीय महेश कुमार पुत्र कल्याणसिंह राजपुरोहित, बिहार निवासी 22 वर्षीय देवव्रत पुत्र चंद्रभूषण ब्राह्मण, 19 वर्षीय दीपक पांडे पुत्र मुन्ना पांडे जाति ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड, 38 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 23 क्यूआर कोड, चेकबुक सहित कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। वहीं इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी छोटी सवाई निवासी विकास पुत्र गणेश सिंह राजपुरोहित पुलिस को चकमा देकर लग्जरी कार में फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सवाई छोटी निवासी विकास पुत्र गणेश सिंह राजपुरोहित के घर में ऑनलाइन ठगी का संगठित रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग मिलकर ऑनलाइन साइटों के जरिए लोगों से ठगी कर रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले मुख्य आरोपी विकास राजपुरोहित अपनी लग्जरी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एसआई ओमप्रकाश यादव, एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल नंदलाल डूडी, विनोद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार और अनिल सैनी की विशेष भूमिका रही। बाइट- धीरेंद्रसिंह शेखावत, थानाधिकारी, सरदारशहर0
0
Report
मैहर के रामनगर में युवक का कथित अपहरण, प्रेमी-परिजन पर पिटाई का मामला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर अंतर्गत रामनगर में एक युवक के कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शोभनाथ साहू नामक युवक को उसके परिचित प्रेमलाल और सर्वर खान कथित रूप से बाइक पर बैठाकर ग्राम मनकहरी ले गए। आरोप है कि वहां एक घर में बंधक बनाकर लाठी, डंडे और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हुआ बताया जा रहा है।0
0
Report
16 जुलाई को निकलने वाली रथयात्रा: जगन्नाथ मंदिर में महाकाय सजावट
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में भगवान के लिए भव्य रथ को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। 16 जुलाई को निकलने वाली इस रथयात्रा में बड़ी तादात में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। राजनांदगांव के दुर्गा चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महापर्व की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। मंदिर परिसर में भगवान जगन्ननाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के नगर भ्रमण के लिए भव्य रथ तैयार किया जा रहा है। कारीगर रथ को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ वर्ष में एक बार अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। इस दौरान श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ रस्सी से रथ को खींचते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 16 जुलाई को रथयात्रा पर्व के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा दुर्गा चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से आरंभ होगी। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन भी आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रथयात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गौरी बाजार में बिजली विभाग का बड़ा अभियान, 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 3.76 लाख की वसूली
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार ने बुधवार को सिनेमा रोड क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिलों की वसूली के लिए व्यापक मास रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान 115 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जबकि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 32 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने मौके पर ही 3.76 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सिनेमा रोड और आसपास के व्यावसायिक एवं घरेलू परिसरों में मीटर, स्वीकृत विद्युत भार (लोड) तथा केबलों की गहन जांच की। विभागीय कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई उपभोक्ताओं ने कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही अपना बकाया बिल जमा कराया। संयुक्त टीम ने संभाली कमान...... अभियान का नेतृत्व एसडीओ गौरी बाजार कृपा शंकर ने किया। उनके साथ एसडीओ बैतालपुर राहुल कुमार तथा एसडीओ देसही देवरिया शुभम त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं जेई सलमान खान, भूपेंद्र यादव और अखिलेश गुप्ता ने अपनी-अपनी टीमों के साथ जांच अभियान को अंजाम दिया। कार्रवाई में टीजी-2 अशोक कुमार और धर्मेंद्र साहनी सहित लाइन स्टाफ सत्येंद्र पाल सिंह, धनंजय पांडे, अनिल कुमार, सुगन यादव, विनय सिंह आदि शामिल रहे। मीटर रीडिंग और डेटा मिलान का कार्य मीटर रीडर सुपरवाइजर राजू सहानी, वशिष्ठ कुमार, डब्ल्यू, अमित और अमरेंद्र मल ने किया। समय से बिल जमा करने की अपील........ अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली विच्छेदन और वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए अपने चालू एवं बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें। उन्होंने बताया कि सिनेमा रोड में अभियान की सफलता के बाद अब यह मास रेड अभियान क्षेत्र के अन्य बाजारों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी लगातार चलाया जाएगा।0
0
Report
खंडवा में 8.69 करोड़ से रामेश्वर कुंड और अन्य स्थलों का विकास भूमिपूजन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निधि से स्वीकृत 8 करोड़ 69 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। प्राचीन रामेश्वर कुंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव मौजूद रहे। इस राशि से रामेश्वर कुंड, पदमकुंड और राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम सहित कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रामेश्वर कुंड परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निधि से स्वीकृत 8 करोड़ 69 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक कंचन तनवे ने कहा कि इन कार्यों से शहर की प्राचीन धरोहरों को नया स्वरूप मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव ने बताया कि रामेश्वर कुंड, पदमकुंड और राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम के विकास कार्य शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि खंडवा में जनजातीय संग्रहालय के निर्माण के प्रस्ताव को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए खंडवा में पुलिस बटालियन लाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी विकास कार्यों को सरकार की प्राथमिकता बताया0
0
Report
100% मूंग खरीदी की घोषणा तक किसान चक्का जाम जारी, हाईवे पर धरना तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर हरदा जिले के पीड़गांव स्थित नेशनल हाईवे पर किसानों का चक्का जाम आंदोलन लगातार जारी है। शाम होते ही धरना स्थल पर किसानों ने आंदोलन में शामिल लोगों के लिए सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया। रात हाईवे पर ही गुजरने का ऐलान किया बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं。 किसानों का कहना है कि जब तक सरकार 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करती, तब तक उनका चक्का जाम आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
नोएडा के गेझा में सीवर सफाई हादसा, ठेकेदार पर मुकदमा और कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के गेझा इलाके में सीवर सफाई के दौरान एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई..नोएडा प्राधिकरण ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है..आख़िर हर बार हादसे के बाद ही कार्रवाई क्यों होती है? कब तक सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते रहेंगे, और कब तक सुरक्षा मानकों की अनदेखी यूं ही मौत का कारण बनती रहेगी?0
0
Report
सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मध्यांचल विद्युत वितरण मंझिला उपखंड के उपखंड अधिकारी नवीन कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और स्टाफ के साथ अभद्रता करने पर बिजली उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उप खंड अधिकारी नवीन कुमार के अनुसार वह जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच के लिए ररी में अर्पित बाजपेई के यहां पहुंचे थे। जांच के दौरान उन्होंने विद्युत संयोजन और मीटर से संबंधित जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी दौरान अर्पित बाजपेई ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, जांच का विरोध किया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्टाफ को अपमानित किया। उपखंड अधिकारी ने मंझिला थाने में तहरीर देकर आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मझिला थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया शरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
तीन महिलाएं लापता, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो विवाहिता और एक युवती के लापता होने का मामले प्रकाश में आये है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना में एक गांव निवासी पीड़ित पति के अनुसार 10 जुलाई की शाम पांच बजे शाहजहांपुर जनपद के ग्राम कटैया निवासी पंकज पुत्र नहरू उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। उसकी पत्नी दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर गई है। एक अन्य गांव निवासी पीड़ित महिला के अनुसार उसकी बहू को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतनगर निवासी आशुतोष पुत्र गोविन्द अपने साथ 7 जुलाई को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है । उसकी बहू अपने साथ घर से एक लाख 17 हजार रुपए की नगदी और पांच अदद जेवर लेकर गई है। एक अन्य गांव निवासी पीड़ित मां के अनुसार उसकी 25 वर्षीय पुत्री को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहैया निवासी दीपू मिश्रा पुत्र हेतराम 7 जुलाई की शाम अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है। लापता युवती और विवाहिता के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
Shahabad, Uttar Pradesh:तहसील मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने देश बचाओ राष्ट्रीय मोर्चा के आवाहन पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी श्रीधर त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर एक साथ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार संध्या यादव को सौंपा। जिसमें भारत अमेरिका समझौते में किसानों का अहित न होने की मांग की गई। फार्मर रजिस्ट्री को समाप्त कर पुरानी प्रणाली के आधार पर किसान को खाद समय से वितरित करने, उप्र के समस्त किसानो की खतौनी में अंश व भाग ठीक किए जाने, आलू किसानों को सरकार द्वारा 500/ प्रति कुन्तल राहत राशि दिलाई जाने, तथा शीत ग्रहों का भाड़ा सरकार द्वारा जमा कराया जाने, आंझी शाहाबाद में त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस 13151 अप, वाराणसी देहरादून 15120 डाउन एक्सप्रेस का ठहराव व ट्रेनों में जनरल कोच के डिब्बे बढ़ाये जाने, जिससे यात्रियों को आने जाने की सुविधा मिले, आंझी पावर हाउस से जमुरा फीडर विद्युत में सुधारकर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराये जाने, ग्राम नगला भगवान मे खराब पड़ा ट्रांसफार्मर ठीक करवाया जाने, खराब पड़ी सड़कें तुरंत प्रभाव से ठीक कराई जाने, जिसमें शाहाबाद से अख्तियारपुर लालपुर, मंगलीपुर, दौलतियापुर व सुलेमानी व नगर व देहात मे समस्त टूटी पड़ी सड़क ठीक कराई जाने, ग्राम पारा की चकबंदी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाने की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन के अश्वनी कुमार,अभय कुमार शर्मा,मीडिया प्रभारी रामचद्र सिंह, जिला सचिव रमेश पाल सिंह ब्लाक अध्यक्ष, रमेश तह. उपाध्यक्ष आशादेवी ग्राम अध्यक्ष तारागांव सहित किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
पति सहित पांच ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिलजई निवासी एक विवाहिता ने फतेहगढ़ के रहने वाले अपने पति सहित पांच ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है पुलिस ने केस दर्ज कर जान पड़ताल प्रारंभ कर दी है। सुषमा देवी पुत्री अशोक कुमार के अनुसार उसका विवाह बीवीगंज, मऊ दरवाजा फतेहगढ़ निवासी राजन शर्मा पुत्र लालाराम शर्मा के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से उसका पति राजन शर्मा तथा ससुराल वाले दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख रूपये की नगदी की लगातार मांग कर रहे हैं। और साथ में बच्चे न होने का उलाहना देकर जान से मारने की धमकियां भी देते रहते हैं। 13 जुलाई को सुबह 7:00 उसे गंदी-गंदी गालियां दी गई और देवर सुधीर कुमार ने उसके ऊपर चाकू चला दिया जो उसके हाथ में लगा। उसके भाई अखिलेश और मां शांति देवी ने ससुराल पहुंच कर ससुराल वालों को समझने का बहुत प्रयास किया परंतु वह नहीं माने और पहने हुए कपड़ों में उसे घर से निकाल दिया। सुषमा की तहरीर पर कोतवाली में राजन शर्मा, लालाराम, दुर्गा देवी, सुशील एवं सुधीर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में रेलवे जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला.. आलमबाग के मवैया इलाके में रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया ध्वस्तीकरण अभियान पूरा कर लिया गया है.. रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि ,रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
गोरखपुर जिला अस्पताल में बाल अपचारी के फरार, चार पुलिस टीम तलाश में
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान चोरी के मामले में पकड़ा गया एक बाल अपचारी पुलिस को धक्का दे कर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने हुई इस घटना से पूरे महकमे में हड़कम्प मच गया। फरार बाल अपचारी की तलाश में चार पुलिस टीमें लगा दी गई हैं, जबकि उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिलने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आखिर कैसे पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच बाल अपचारी फरार हो गया... बुधवार को गोरखपुर के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए लाया गया एक बाल अपचारी अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं इसको लेकर आए चार पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। राजघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर करीब 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। नियमानुसार बुधवार को रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में तीन बाल अपचारियों को जिला अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि साथ आए पुलिसकर्मी बारी-बारी से बाल अपचारियों को न ले जाकर दो पुलिसकर्मी तीनों बालअपचारी को एक साथ ले जा रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर एक बाल अपचारी ने दोनों पुलिसकर्मी को धक्का दिया और अस्पताल परिसर से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर तलाश शुरू कराई। लेकिन जांच के दौरान ही मिले मौके का फायदा उठाकर वह पुलिस की पकड़ से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कराया। फरार बाल अपचारी की तलाश के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही अस्पताल से लेकर आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि उसके भागने के रूट का पता लगाया जा सके। प्रारम्भिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के कारण ही बाल अपचारी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। इसी को देखते हुए उसकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस का दावा है कि फरार बाल अपचारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश लगातार जारी है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस कब तक फरार बाल अपचारी को पकड़ पाती है और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
गौ माता सुरक्षा के मुद्दे पर संत अविमुक्तेश्वरानंद का गोंडा दौरा, कालनेमियों पर चेतावनी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के दो दिवसीय दौरे पर आज बुधवार देर शाम अपनी गविष्टि गौ-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर के मेहनौंन पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जोरदार स्वागत किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए गाय को गौ माता घोषित किए जाने को और गोधाम निर्माण को लेकर के चलाए जा रहे हैं अभियान से जुड़ने को लेकर के आवाहन किया है। सभा को संबोधित करते हुए मौजूदा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आप लोगों को होने वाले खतरे से बचाने के लिए निकला हूं। खतरा यह है कि कुछ लोग अपने आप को हिंदू हिंदू कह करके आपके बीच में आ गए हैं आप उनके बहकावे में पड़कर के आप उनको हिंदू समझने लगे हैं। हिंदू समझ करके आप उनको अपना रहे हैं जैसे-जैसे आप उनको अपनाते जा रहे हो अपनी ताकत उनको आप देते जा रहे हैं। वैसे वह सनातन धर्म के बारे में क्षति पहुंचते हुए चले जा रहे हैं इसीलिए मैं आप लोगों को आगाह करने के लिए आया हूं कि आप लोग संभाल जाइए। इस समय सबसे बड़ा आप लोगों पर आक्रमण हो रहा है कुछ लोग कालनेमि घुस गए हैं उनका चरित्र हिंदू का नहीं है लेकिन भगवा कपड़ा है मुंह में श्री राम का नारा है और गले में केसरिया पट्टा है तिलक लगाकर कैमरा लेकर चुनाव के समय ये लोग मांस औऱ मछली खाते है। कालनेमियों से असली हिंदुओं सावधान हो जाओ ढोंगियों और पाखंडियों से सावधान हो जाओ नहीं तो यह लोग तुम्हारा धन-धर्म और सब छीन लेंगे और तुमको कहीं का नहीं छोड़ेंगे। एक हमारा यह कहना है कि आगे वोट आने वाला है लेकिन आपको वोट करने से पहले सोचना है कि हम किस मुद्दे के लिए वोट करें क्या यह नहीं हो सकता कि एक बार हम अपने गौ माता के लिए वोट दे दें। एक ही मुद्दा हमारा है वह है गौ माता का रक्षा घोषणा करो जैसे आप हिंदू गौ भक्त इसकी घोषणा करोगे वैसे ही सारी पार्टियां यहां मैं किसी पार्टी का एजेंट होकर के नहीं आया हूँ मैं गौ माता का एजेंट हूँ सनातन धर्म का एजेंट हूँ। इसके अलावा किसी में हिम्मत नहीं है कि वह शंकराचार्य जी को अपना एजेंट बना लें किसी के अंदर ताकत नहीं है और किसी में औकात नहीं है। हमारा आपसे निवेदन है अपना वोट आप गौ माता के लिए सुरक्षित करो जो पार्टी साफ सुथरा निकाल करके आएगी काम करके दिखाएंगे उसको देना है अगर आप हमसे नेता और पार्टी का नाम पूछेंगे तो हम नहीं बता पाएंगे। जब उन लोगों को पता चलेगा कि आपके विधानसभा में गाय के इतने लोग पक्के हैं अलग जगह नहीं जाएंगे तो ऐसे लोग आपके वोट को लेने के लिए सब बैठक और सब निर्णय करेंगे। अगर आपके विधानसभा का एक-एक मतदाता एक घोषणा कर दे 60 प्रतिशत भी घोषणा कर दें तो यही नेता अपने माथे में सींग और अपने पीठ में पूछ लेगा करके अगर बछड़ा और बछिया बन करके ना आ जाए तो आप कहना। वही जब पूछा गया कि कालनेमि कौन है तो उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कालनेमि वही होता है जो ऊपर से कुछ और होता है और अंदर से कुछ और होता है तो हमने उन्हीं के लिए यह कहा है।0
0
Report
Advertisement
