284001
झांसी में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया था। सूचना के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता और एमएलसी रामतीर्थ सिंघल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। साथ ही अधिकारी ने व्यापारियों के योगदान की सराहना की और बताया कि बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के तहत 36 हजार करोड़ के एमओयू से जनपद का विकास होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में धनतेरस-दिवाली के दौरान ट्रैफिक प्लान: 5 से 8 नवंबर तक डायवर्जन लागू
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में धनतेरस-द दिवाली पर ट्रैफिक प्लान जारी, 5 से 8 नवंबर तक कई रास्तों पर डायवर्जन नोएडा में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए 5 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। खास तौर पर सेक्टर-18 अट्टा मार्केट में भीड़ को नियंत्रित करने और जाम से बचाने के लिए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की तरफ जाने वाले वाहन अट्टापीर से बाएं मुड़कर रायरेजिडेंसी चौक से दाहिने मुड़ते हुए कॉम्बिज स्कूल के सामने से एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 कार मार्केट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले वाहन अट्टा चौक से बाएं मुड़कर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेकर डीएलएफ और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन की तरफ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। फिल्मसिटी फ्लाईओवर और गुरुद्वारा सेक्टर-18 की ओर से मेट्रो स्टेशन जाने वाले वाहन सेक्टर-18 अंडरपास का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा दादरी कस्बे में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा, दादरी तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन पहले से लागू नो-एंट्री व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड से वाहनों को वैकल्पित मार्ग दिया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, सड़कों पर पार्किंग करने से बचें। यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है।0
0
Report
बलरामपुर में घने कोहरे से सड़कें सूनी, सुबह से रफ्तार थमी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कोहरे की दस्तक, सुबह से छाई घनी धुंध; सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार बलरामपुर। जनपद में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार तड़के करीब 2 बजे से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक भी कोहरे का असर कम नहीं हुआ। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर करीब 30 मीटर की दूरी के बाद कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते जिले के प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक सफर करते नजर आए। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम दिखाई दि. जिले में कोहरे के इस दौर की शुरुआत के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत है।0
0
Report
पुखरायां में कपड़े के बैग एटीएम छह महीने बाद भी खाली, शोपीस बना रहा खर्च
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने और लोगों को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर तीन अलग-अलग जगहों पर क्लॉथ बैग एटीएम मशीनें लगाई गईं। दावा था कि इन मशीनों से बाजार आने वाले लोगों को आसानी से कपड़े के बैग मिल सकेंगे, लेकिन छह महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी ये मशीनें एक भी बैग नहीं निकाल सकी हैं। दरअसल, सरकार की मंशा थी कि बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक की जगह कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल बढ़ाया जाए। इसी उद्देश्य से पुखरायां में तीन स्थानों पर क्लॉथ बैग एटीएम लगाए गए। इन मशीनों की खासियत यह बताई गई थी कि कोई भी व्यक्ति 10 रुपये का नोट या सिक्का मशीन में डालेगा तो उसे अपने आप एक कपड़े का बैग मिल जाएगा। इससे लोगों को बाजार में सामान खरीदने के लिए प्लास्टिक की थैली का विकल्प भी मिलना था। मशीनें लगने के बाद इनका बाकायदा शुभारंभ भी किया गया। मशीनों पर बड़े-बड़े स्टिकर लगाए गए, जिन पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और नगर पालिका अध्यक्ष की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं। लेकिन उद्घाटन के बाद इन मशीनों की हकीकत कुछ और ही सामने आई। छह महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद इनका संचालन शुरू नहीं हो सका। मशीनों के अंदर कपड़े के बैग रखे हुए हैं, लेकिन रुपये या सिक्का डालने पर बैग बाहर नहीं निकलता। नतीजा यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गईं तीनों मशीनें सार्वजनिक स्थानों पर महज शोपीस बनकर रह गई हैं। स्थानीय लोगों और बाजार में आने वाले ग्राहकों को आज तक इनका लाभ नहीं मिल सका है। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के मुताबिक मशीनों में तकनीकी खराबी है, जिसके चलते उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। जिन फर्मों ने मशीनें लगाई थीं, उनका भुगतान भी फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने जल्द मशीनें शुरू कराने की बात कही है। अब सवाल यह है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक लगाने के उद्देश्य से खर्च किए गए सात लाख रुपये की इन मशीनों से लोगों को आखिर कब राहत मिलेगी, या फिर ये यूं ही शोपीस बनी रहेंगी?0
0
Report
Advertisement
गंगोत्री हाईवे पर इनोवा नदी में गिरी, 4 की मौत, एक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 4 लोगों के शव गाड़ी के किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और नदी में गिरे घायल एवं शवों को बड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पहुंची और शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
मावा से बनी मिठाईयों में फीका मावा: 60 किलो सैंपल जप्त, कुंड में नष्ट
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) लांबा हरि सिंह मैं खाद्य सुरक्षा दल ने अभियान के तहत मिठाई दुकानों पर मावा से बनी मिठाइयां फीका मावा के जांच के लिए नमूनों एकत्रित किए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर, राजवीर विष्णु कुमार शर्मा, तिलक राकेश ने रोडवेज बस रोक कर जांच करने पर फीका मावा से भारी दो गठिया लावारिस मिलने पर जप्त कर ग्रामीणों के समक्ष 60 किलो वजन का पंचनामा तैयार कर हरि सागर कुंड में जीव जंतुओं को डाल नष्ट किया गया।0
0
Report
बारां के तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों के 147 ग्राम पंचायतों में मतदान
Baran, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावों के तीसरें चरण में बारां जिले की 6 पंचायत समितियों में मतदान के लिए लगी कतार बारां जिले में आज गांव की सरकार का फैसला होगा। तीसरे चरण में जिले की 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में आज मतदान हो रहा है। सरपंच पद के लिए 947 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी गांव में केवल दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, तो कहीं 18 उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष है। सरपंच पद के लिए कुल 1308 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में 16 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 947 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे। सबसे ज्यादा 268 नामांकन शाहाबाद पंचायत समिति में आए थे। इसके बाद किशनगंज में 232, अंता में 218, नाहरगढ़ में 208, केलवाड़ा में 206 और मांगरोल में 176 नामांकन दाखिल हुए थे。 नाम वापसी के बाद शाहाबाद में सबसे ज्यादा 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। किशनगंज में 164, केलवाड़ा में 149, मांगरोल और नाहरगढ़ में 144-144 तथा अंता में 173 प्रत्याशी मैदान में हैं। मांगरोल की शाहपुरा में सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। किशनगंज के रानीबड़ौद में 15, नाहरगढ़ और बारां के बामला में 13-13 प्रत्याशी हैं। वहीं अंता के 2 गांवों में 11-11 प्रत्याशी हैं। केलवाड़ा के जेसवा और फरदुआं में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं。0
0
Report
Advertisement
दौसा पंचायत चुनाव 2026: सरपंच पद के लिए मतदान शुरू, परिणाम देर रात तक
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026: सरपंच पद के लिए नियत समय शुरू हुआ मतदान। जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान: सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा, नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान। 221 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे सरपंच और वार्ड पंच। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के व्यापक बंदोबस्त। मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना। देर रात तक परिणाम भी आएंगे सामने।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 204 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच-पंच मतदान आज, 749 केंद्रों पर वोट
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की 204 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच-पंच पदों के लिए मतदान शुरू, 749 केंद्रों पर वोट पड़ेंगे, तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए 873 प्रत्याशी मैदान में, दनियासर से इंद्रा देवी निर्विरोध निर्वाचित, जिले के 6 पंचायत समितियों में 7.28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, मतपेटियों के जरिए डाले जाएंगे वोट, मतदान समाप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होगी मतगणना, 6 नवंबर को होगा उपसरपंच का चुनाव0
0
Report
नोहर तहसील के ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर तहसील की ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग, हल्की ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, सुबह से लगी लंबी कतारें, टोपरिया, ढंढेला, भगवान, देईदास, किकराली और ढाणी लाल खां में सरपंच पद के लिए रोचक मुकाबला, पोलिंग बूथों पर युवाओं और महिलाओं में दिखा खासा उत्साह, गांवों में मतदान को लेकर मेले जैसा माहौल, मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात, नोहर तहसील में शांतिपूर्ण तरीके से जारी है मतदान0
0
Report
Advertisement
झारखंड: आदिवासी जमीन-जंगल-जल की रक्षा के लिए कड़ी चेतावनी, उग्र आंदोलन की धमकी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मधुबन की तलहटी स्थित जुग जाहिर थान में मरांग बुरु बचाव संघर्ष समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए देर शाम गांडेय विधायक ने आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। सभा में उन्होंने कहा, तीर-धनुष हमारा मान है, स्वाभिमान है, हमारे अस्तित्व की पहचान है। अगर किसी ने इसे काटने का प्रयास किया तो हमें मजबूर न करें फिर से हूल जैसी क्रांति करने की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन के दौरान सबसे पहले आंदोलन आदिवासी समाज ने ही किया था। यह धरती चांद-भैरव, सीधो-कांहो, बिरसा मुंडा की है। झारखंड आदिवासियों का है, अगर किसी ने इसे छीनने का प्रयास किया तो इससे पहले हमारी गला काट कर ले जाना पड़ेगा। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, यह खून गिरेगी धरती पर। जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक हमारी जमीन कोई नहीं छीन सकता है। आदिवासी समाज के खिलाफ ऊंगलि उठाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकत्रित होकर अपने हक और अधिकार को लेना जानता है।0
0
Report
ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़; पिता-पुत्र गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। दीपावली और त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पुलिस की निगरानी से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
कानपुर बिधनू गोलीकांड: लाइव वीडियो सामने, 4 घायल, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के बिधनू गोलीकांड का गोली चलाते हुए लाइव वीडियो आया सामने घटना के दौरान 4 लोगों को लगी थी गोली 12 बोर की गन से दागी गई गोलिया घटना में 4 लोग घायल हुए लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.! पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में इनोवा नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त: चार मृत, एक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक इनोवा कार नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। घटना वाहन में सवार 04 लोगों की मौके पर मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर नदी घायल एवं शवों को सड़क तक पहुंचाया।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6-लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, दिवाली से पहले जाम दूर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा, चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है, 5 तारीख 6 तारीख 7 तारीख तक चलेगा ट्रायल, 12 तारीख को हो सकता है उद्घाटन, सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने कराया शुभारंभ, करीब 5 लाख आबादी को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजा अंडरपास, जलभराव से बचाव के भी किए गए इंतजाम, लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत।0
0
Report
फतेहाबाद में AQI 336 पार, स्मॉग से लोगों की सांस और आंखें परेशान
Noida, Uttar Pradesh:लगातार जहरीली होती जा रही फतेहाबाद की हवा, बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण का स्तर 300 को क्रॉस कर गया फतेहाबाद फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक फतेहाबाद के आसपास आसमान पर छाया है घना स्मोग, धुंधला हुआ आसमान सुबह और शाम तेज़ आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों की शिकायत करने लगे हैं लोग फतेहाबाद का AQI का स्तर 336 से ऊपर किया गया दर्ज0
0
Report
Advertisement
