icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow21 Jun 2024, 02:46 pm

ओरछा के यथार्थ हॉस्पिटल में 22 जून को आयोजित होगा बुंदेली प्रतिभा समारोह

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुंदेलखंड के ओरछा में बुंदेली प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है जो 22 जून को शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यथार्थ हॉस्पिटल के विकास शांडिल्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि कला, साहित्य, नृत्य, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्र में योगदान के लिए किया जा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह रहेंगे। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी की अ्ध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना समेत 31 जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी

Patna, Bihar:पटना समेत प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बाकी 7 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। काले बादल छाए रह सकते हैं। उमस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटे यानी 5 सितंबर तक बना रहेगा। राज्य का अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर रुक-रुककर वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग ने बुधवार को पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, सीवान, गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।
0
0
Report

समस्तीपुर में 412 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, बाजार कीमत लगभग 2 करोड़

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में 412 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ । ग्यारह दिन के अंदर तीन करोड़ से अधिक का हेरोइन बरामद। समस्तीपुर नगर पुलिस ने शहर के माधुरी चौक के पास छापेमारी कर 412 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गांव निवासी अजीत पासवान की पत्नी बेबी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला निवासी गौतम कुमार, अमन कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से एक महिला तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप लेकर ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचने वाली है। वह इस खेप की डिलीवरी शहर के मगरदही मोहल्ले में करने वाली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने माधुरी चौक के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला को तीन युवकों के साथ आते देखा। पुलिस को देखते ही महिला भागने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के झोले की तलाशी ली तो उसमें काले रंग का एक पॉली पैकेट मिला। पॉली पैकेट खोलने पर उसके अंदर से 412 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि मगरदही मोहल्ला निवासी मनोज कुमार, अमन कुमार और गौतम कुमार ने उससे हेरोइन मंगवाई थी। वह सिलीगुड़ी से हेरोइन की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंची थी।महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मनोज कुमार लंबे समय से हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। करीब 10 दिन पहले भी शहर के एससी-एसटी थाना क्षेत्र के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की थी। उस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पटोरी और मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में हेरोइन बरामदगी के कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस कई कथित तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है。
0
0
Report

झारखंड में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुँची, पारदर्शिता की मांग तेज

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची. भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर हुंकार भरी. यह भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद के बलियापुर विनोद धाम से निकलकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंची. जेपीएससी जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले उन्होंने रणधीर वर्मा चौक पर 24 जिलों में अपने 24 संकल्प के साथ एक आवाज में भर्ती व्यवस्था में सुधार की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी भी तरीके से अपने वादे से मुकरती है तो झारखंड का युवा पूरी तरीके से आंदोलन के मूड में है. दरअसल सरकारी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ पिछले दिनों राजधानी रांची में छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया था. आंदोलन के बाद सरकार ने कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया और मामले में सीआईडी जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के रावतपुर में लूट के बाद महिला की हत्या, शव कुर्सी पर रखा मिला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम इस Hasanpur में 58 वर्षीय उमा कुशवाहा की हत्या कर बदमाश फरार हो गए. वारदात के बाद बदमाशों ने महिला के शव को कुर्सी पर बैठा दिया ताकि पहली नजर में वह कुर्सी पर बैठी हुई लगे. देर रात किराएदार पानी भरने के लिए मोटर चलाने पहुंचा तो आवाज देने पर भी उमा के जागने की संभावना नहीं थी; तब घटना की जानकारी हुई. महिला के गले पर काले-नीले निशान मिले और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी हो सके.
0
0
Report

रायपुर: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक क्वार्टर से 16.50 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका के क्वार्टर में लाखों की चोरी का खुलासा खमतराई के WRS कॉलोनी में क्वार्टर का ताला तोड़कर 16.50 लाख की चोरी नॉर्थ जोन और क्राइम टीम ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ा पहले बाइक से रेकी, फिर एक्टिवा से पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम आरोपियों से 109 ग्राम सोने के जेवर, चांदी का हार और 10 हजार नकद बरामद वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक्टिवा भी जब्त गिरफ्तार आरोपी सारिक खान और मो. तौसीफ, दोनों दुर्ग निवासी दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज रहे हैं CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा बाइट- दीपमाला कश्यप, डीसीपी, नार्थ जोन
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर बस स्टैंड के बाहर सांडों की भिड़ंत से मचा अफरा-तफरी

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छत्तरपुर बस स्टैंड के बाहर दो सांडों का आतंक, देखिए कैसे दो सांड आपस में भिड़ गए और पूरे बस स्टैंड के बाहर अफरा-तफरी मचा दी। बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, एक सांड ने दूसरे पर इतना खतरनाक हमला किया कि उसे लहूलुहान कर जमीन में गिर दिया, लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। बस स्टैंड के बाहर मौजूद राहगीरों में हड़कंप मच गया। एक युवक दोनों सांडों को अलग करने के लिये उन्हें भगाने की कोशिश करता है लेकिन वह भी कामयाब नहीं होता, लोग उन पर पानी भी डालते हैं लेकिन दोनों सांड तो सिर्फ लड़ाई में ही लगे रहते हैं, बस स्टैंड एरिया में इस तरह की आवारा पशुओं के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

CGPSC और DMF घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर CGPSC और DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई दोनों मामलों में ED ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार DMF केस में सतपाल सिंह छाबड़ा की भूमिका सामने आने का दावा ठेकों के एवज में 31 करोड़ के किकबैक का आरोप बीज निगम में चुनिंदा लोगों को ठेके दिलाने की जांच CGPSC मामले में उत्कर्ष चंद्राकर की पहली गिरफ्तारी 2020-21 PSC परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराने का आरोप दोनों आरोपियों को PMLA कोर्ट में किया गया पेश कोर्ट ने दोनों को 5 सितंबर तक ED की कस्टोडियल रिमांड में भेजा पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना बाइट- सौरभ पांडे, ईडी वकील
0
0
Report

नीमकाथाना वार्ड 3 हॉट सीट: कांग्रेस बनाम भाजपा कड़ी टक्कर

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख पार्टियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जगह-जगह चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया जा रहा है, वहीं प्रत्याशी भी अपने समर्थन में जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। इस बार कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। खास तौर पर नीमकाथाना का वार्ड नंबर 3 हॉट सीट बन गया है, जहां कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान और भाजपा से वरिष्ठ नेता प्रमोद बाजोर आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद बाजोर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रेम सिंह बाजोर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा नेता प्रमोद बाजोर के पार्षद का चुनाव लड़ने को लेकर प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि प्रमोद बाजोर का स्तर पार्षद का चुनाव लड़ने का नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान की राजनीति करते हैं, लेकिन किसी कारणवश प्रमोद बाजोर पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। अब वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद बाजोर के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह वार्ड इस बार निकाय चुनाव की प्रमुख हॉट सीटों में शामिल हो गया है。
0
0
Report

जळगाव-चाळीसगाव मार्ग पर तेज कार से तीन महिलाएं घायल, रास्ता रोको आंदोलन शुरू

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चाळीसगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव-मालेगाव रस्त्यावर भरधाव कारने तीन महिलांना उडवल्याची भीषण घटना घडली आहे. बिलाखेड गावाजवळ झालेल्या या अपघातात एका महिलेचा जागीच मृत्यू झाला असून दोन महिला गंभीर जखमी झाल्या आहेत. जखमींना तातडीने रुग्णालयात हलवण्यात आले आहे. अपघातानंतर संतप्त ग्रामस्थांनी चाळीसगाव-मालेगाव रस्ता अडवून रास्ता रोको आंदोलन सुरू केले आहे. या मार्गावर वारंवार अपघात होत असतानाही प्रशासनाकडून आवश्यक सुरक्षा उपाययोजना केल्या जात नसल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. रस्त्यावर तातडीने गतिरोधक आणि सुरक्षा फलक लावण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून करण्यात येत आहे. रास्ता रोकोमुळे रस्त्याच्या दोन्ही बाजूंना वाहनांच्या रांगा लागल्या असून पोलिसांकडून ग्रामस्थांची समजूत काढण्याचे सुरू होते
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top