284001
झांसी में कुएं में 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मडिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुएं में नहाते वक्त कल दो किशोर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सोमवार सुबह सदर बाजार से व्यक्ति को बुलाया गया जिसने कुएं के अंदर जाकर जाली में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, आला पुलिस अधिकारी और सेना के गोताखोर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ
New Tehri, Uttarakhand:कांग्रेस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. टिहरी में कांग्रेसियों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा. कांग्रेसियों ने कहा बेरोजगारों छात्रों द्वारा नीट और अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया और उन पर लाठीचार्ज किया गया. वही छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी द्वारा धरना दिया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जो लोकतंत्र की हत्या है जिसका कांग्रेसी पुरजोर विरोध करते है।0
0
Report
चाचा हत्या केस में दो भाइयों को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 11 हजार जुर्माना
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में दस वर्ष पुराने चर्चित चाचा हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर कुल 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हत्या एवं अवैध शस्त्र से जुड़े इस मामले में पुलिस की मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दोषियों को सख्त सजा दी। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा का है, जहां वर्ष 2016 में जमीन के विवाद को लेकर श्रीचंद और हरवंश ने अपने सगे चाचा राजकुमार पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर साक्ष्य जुटाते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। फैसले के बाद दोनों दोषियों को न्यायालय से ही हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नीट पेपर लीक के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफा मांगा गया
Dungarpur, Rajasthan:नीट पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस पार्टी व युवा कार्यकर्ताओं ने सागवाड़ा में सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की है। नीट पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सागवाड़ा में कांग्रेस पार्टी व युवाओं ने रैली निकालकर एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया के नेतृत्व में सागवाड़ा कांग्रेस कार्यालय से रैली रवाना हुई जो कि सागवाड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचीं । जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार आई है, हर दूसरे दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देशभर के लाखों मेहनती छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली की राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे 10 से 15 साल के बच्चों और छात्र-छात्राओं पर पुलिस व सैन्य बलों द्वारा किए गए लाठचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही तो आजादी के समय अंग्रेजों ने भी नहीं की थी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, दान और गौशालाओं के नाम पर जनता को गुमराह करने वाली सरकार को अब देश की जनता और युवा बर्दाश्त नहीं करेंगे。0
0
Report
Advertisement
पटना के गंगा तट पर 46 करोड़ के घाटों का लोकार्पण, सुविधाओं से सुसज्जित
Patna, Bihar:राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे आधुनिक सुविधाओं से लैस घाटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 46 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बने भद्र घाट, नौजर घाट और महावीर घाट का उद्घाटन किया। इन घाटों का निर्माण बुडको द्वारा कराया गया है। पटना में गंगा तट के विकास को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भद्र घाट, नौजर घाट और महावीर घाट का लोकार्पण किया। करीब 46 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से तैयार इन घाटों का निर्माण बुडको ने कराया है। घाटों पर सीढ़ियां, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शौचालय और सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सरकार का उद्देश्य गंगा तट को सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनाना है पटना के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से गंगा घाटों का विकास किया जा रहा है। इससे छठ पूजा, गंगा स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही गंगा रिवरफ्रंट के विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा。0
0
Report
एसकेएम ने भारत-यूएस व्यापार समझौते के खिलाफ ज्ञापन देकर किसानों की रक्षा मांगी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), पूर्वी सिंहभूम की ओर से बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आरोप लगाया कि यह समझौता किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के खिलाफ है तथा इसके लागू होने से देश की कृषि व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा。 संयुक्त किसान मोर्चा ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में भारी कटौती या उसे समाप्त किए जाने की तैयारी है। संगठन का कहना है कि इससे अमेरिकी गेहूं, चावल, मक्का, दालें, सोयाबीन, डेयरी उत्पाद, फल, सूखे मेवे, कपास और पोल्ट्री उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे, जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा। मोर्चा ने कहा कि अमेरिका और भारत की कृषि व्यवस्था की तुलना नहीं की जा सकती। अमेरिका में केवल दो प्रतिशत आबादी कृषि कार्य से जुड़ी है और वहां किसानों को सरकार की ओर से भारी सब subsidiy मिलती है, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जो पहले से ही बढ़ती लागत, कर्ज और फसलों के कम दाम की समस्या से जूझ रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण खाद, बीज, डीजल और कीटनाशकों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने से भारतीय किसान आर्थिक रूप से और कमजोर हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पुनर्विचार किया जाए तथा किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए इस समझौते को लागू नहीं किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की तो देशभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा.0
0
Report
SC के आदेश के बाद भोजशाला के पास नमाज के लिए वैकल्पिक जगह पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:भोजशाला मामला- अब नमाज की जगह को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष\n\nमध्यप्रदेश में धार भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि राज्य सरकार ने नमाज पढ़ने के लिए जो वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई गई है, वो जगह भोजशाला परिसर से बहुत दूर है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से निर्देश लेकर कोर्ट को बताने कहा है कि क्या नमाज पढ़ने के लिए भोजशाला के नज़दीक दूसरी जगह मिल सकती है।\nसुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा\n\nमुस्लिम पक्ष की शिकायत\nआज सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी पेश हुए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पिछले आदेश में भोजशाला के नज़दीक ही नमाज पढ़ने के लिए खुली जगह उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन जो जगह सरकार ने तय की है, वो भोजशाला से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी वजह से पिछले शुक्रवार की नमाज भी नहीं हो सकी।\n\nराज्य सरकार का रुख\n\nसॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए। तुषार मेहता ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए मिली वैकल्पिक जगह भोजशाला परिसर से करीब 900 मीटर की दूरी पर है।\nहालांकि उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि वह व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे।\n\n'कोर्ट के आदेश का पूरा पालन हो'\nबेंच के सदस्य जस्टिस बागची ने भी कहा कि कोर्ट के पहले के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया कि वे विवादित परिसर से सटे वैकल्पिक जगह पर नमाज की व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त करें। कोर्ट शुक्रवार को आगे सुनवाई करेगा। उस दिन राज्य सरकार इस बारे में कोर्ट को अवगत कराएगी।\n\nSC ने इससे पहले क्या कहा था\n14 जुलाई को दिए अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि भोजशाला परिसर के नज़दीक एक खुली जगह मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने के लिए दी जाए।इस जगह पर मुस्लिम समाज हर शुक्रवार दोपहर बाद 1 से 3 बजे के बीच नमाज पढ़ सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि यह अस्थायी व्यवस्था है और यह व्यवस्था सिर्फ तब तक रहेगी जब तक कि इस मामले में कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता।0
0
Report
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसारआज कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।उप जिलाधिकारी अशोक गुप्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है और बिल 3-4 गुना बढ़ गए हैं। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है जबकि शैक्षणिक संस्थान देश की धरोहर हैं। सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण पर अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।0
0
Report
द्वारका के स्कूल के सामने खुले मैनह holes: बच्चों की सुरक्षा खतरे में क्या कदम होंगे?
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने फुटपाथ पर कई सीवर मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। स्कूल के आसपास एक-दो नहीं, बल्कि कई जगह ऐसे खुले गड्ढे मौजूद हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, अभिभावक और स्थानीय लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। छोटे बच्चों को खुले सीवर से बचते हुए बेहद सावधानी के साथ निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाए गए, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए सभी खुले सीवर मैनहोल पर तत्काल ढक्कन लगाए जाएं और फुटपाथ को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बच जा सके。0
0
Report
बारिश में मांड नदी के अवैध रेत उत्खनन से ट्रैक्टर फंसा: प्रशासन पर सवाल
Darogapara, Chhattisgarh:अवैध रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, बरसाती उफान में भी मांड नदी में उतार दिए ट्रैक्टर, कूड़ेकेला-बंगरसूता पुल के पास बालू लोड कर रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंसा, स्थानीय ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर निकाला गया, लेकिन बढ़ते पानी के बाद ट्रैक्टर निकाला गया पर ट्रॉली नदी में ही फंसा रहा, बरसात के दौरान नदी में ट्रैक्टर उतारकर रेत का अवैध उत्खनन करना प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की खुली अनदेखी माना जा रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अवैध उत्खनन की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। आखिर किसके संरक्षण में बारिश के बीच भी मांड नदी से अवैध रेत उत्खनन जारी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस 2026 की मेजबानी तैयार
Noida, Uttar Pradesh:• दिल्ली सरकार (NCT), शिक्षा और खेल निदेशालय के ज़रिए, 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की मेज़बानी कर रही है。 • यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी。 • यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है, जो अंतरराष्ट्रीय खेल डेस्टिनेशन के तौर पर दिल्ली की यात्रा में एक अहम पड़ाव है。 • इस चैंपियनशिप ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है: पहली बार, कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 25 देश और क्षेत्र हिस्सा ले रहे हैं。 • हिस्सा लेने वाली टीमें हैं: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बोत्सवाना, श्रीलंका, कनाडा, साइप्रस, इंग्लैंड, जमैका, केन्या, मलावी, मलेशिया, मालदीव, नामीबिया, नॉर्दर्न आयरलैंड, सिएरा लियोन, स्कॉटलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, ज़ाम्बिया, वेल्स, न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बाब्वे, भारत, फ़ॉकलैंड आइलैंड्स और बारबाडोस。 • कॉमनवेल्थ देशों से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच, अधिकारी, फ़ेडरेशन के प्रतिनिधि और मेहमान सात दिनों तक चलने वाले वर्ल्ड-क्लास टेबल टेनिस के लिए दिल्ली आएंगे。 • इस इवेंट को सिर्फ़ एक खेल टूर्नामेंट से कहीं ज़्यादा के तौर पर तैयार किया जा रहा है—यह दिल्ली के इंफ़्रास्ट्रक्चर, संस्कृति, मेहमाननवाज़ी और आयोजन की क्षमताओं को दिखाने वाला एक पूरा अंतरराष्ट्रीय मेज़बान-शहर अनुभव होगा。 • चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) का अनावरण दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया。 • यह मैस्कॉट टेबल टेनिस की रफ़्तार और ऊर्जा, दिल्ली की गर्मजोशी और कॉमनवेल्थ देशों के बीच एकता की भावना کو दर्शाता है。 • दिल्ली सरकार सभी हिस्सा लेने वाले देशों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है。 • त्यागराज स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप वेन्यू में बदला जा रहा है, जिसमें कॉम्पिटिशन कोर्ट, प्रैक्टिस की सुविधाएँ, खिलाड़ियों के लिए जगह, मीडिया ज़ोन, दर्शकों के लिए सुविधाएँ, मेहमाननवाज़ी के लिए जगह और बड़े पैमाने पर चैंपियनशिप की ब्रांडिंग शामिल होगी。 • ओपनिंग सेरेमनी एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव होगा, जिसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्रों, परंपराओं, संगीत और नृत्य शैलियों को दिखाने वाली प्रस्तुतियाँ होंगी。 • यह समारोह भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की ऊर्जा और पैमाने के साथ एक साथ लाएगा। • इस चैंपियनशिप में तेज़ रफ़्तार वाला इंटरनेशनल टेबल टेनिस, मेडल सेरेमनी, एथलीटों के साथ बातचीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दिल्ली के स्कूली छात्रों के लिए खास कार्यक्रम शामिल होंगे。 • दिल्ली सरकार का एक मुख्य मकसद इस चैंपियनशिप के ज़रिए युवाओं को प्रेरित करना, खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना और पूरे दिल्ली में खेल संस्कृति को मज़बूत करना है。 • यह इवेंट दिल्ली के छात्रों और युवा एथलीटों को इंटरनेशनल चैंपियनशिप का अनुभव करने और कॉमनवेल्थ के बेहतरीन खिलाड़ियों को लाइव खेलते हुए देखने का मौका भी देगा。 • यह चैंपियनशिप दिल्ली को बड़े पैमाने पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सक्षम शहर के तौर पर पेश करेगी。 • इवेंट की ऑफिशियल पहचान में दिल्ली को चैंपियनशिप के केंद्र में रखा गया है, और STAG Global इसका 'पावर्ड-बाय' पार्टनर है。 मुख्य बात “22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 दो ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रतीक है: यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट है, और पहली बार कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 25 देश और क्षेत्र हिस्सा ले रहे हैं।” समापन पंक्ति “पच्चीस देश, एक इंटरनेशनल मंच और दिल्ली एक गर्वित मेज़बान के तौर पर। दिल्ली सरकार कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस परिवार का स्वागत करने के लिए तैयार है。”0
0
Report
केन्द्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को विपक्षी नेता के तौर पर चेताया, मामला खत्म
Noida, Uttar Pradesh:एस पी सिंह बघेल,केंद्रीय मंत्री,ने कहा राहुल गांधी भले बड़े नेता ना हो लेकिन नेता विपक्ष हैं जो बड़ा है उनको ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी मुद्दा अब खत्म हो गया है。0
0
Report
अरुण साव ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के अराजक आंदोलन पर डिप्टी सीएम अरुण साव का प्रहार राहुल गांधी ने देश में अराजकता फैलाने का कुत्सित प्रयास किया : डिप्टी सीएम अरुण साव लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन अराजकता का नहीं。 राहुल गांधी जी द्वारा आंदोलन के नाम पर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाना और स्वयं को देश से ऊपर समझना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है。 राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने का जनता को भड़काने का कुत्सित प्रयास किया。0
0
Report
Advertisement
पदमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेट्स तोड़कर नरसिंहपुरा बिरानी रवाना
Sri Ganganagar, Rajasthan:पदमपुर (श्रीगंगानगर) सीसी हेड कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कुछ देर के लिए बना तनावपूर्ण माहौल, MLA रुपिंदर सिंह कुन्नर सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेट्स तोड़कर हुए नरसिंहपुरा बिरानी की तरफ रवाना, कुछ देर के लिए बना तनावपूर्ण माहौल, नरसिंहपुरा बिरानी में आज कचरा प्लांट हटाने को लेकर हो रही है महापंचायत, मौके पर भारी पुलिस तैनात,0
0
Report
पादूकलां में देव पूजा के बाद बारिश, किसानों में खुशहाली की लहर
Nagaur, Rajasthan:ग्राम पादूकलां में अच्छी बारिश होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गई। स्थानीय लोकमान्यता के अनुसार नाथ संप्रदाय के खेचरनाथ जी महाराज ने परंपरागत विधि-विधान के अनुसार खेड़ा कूट देवता की पूजा अर्चना की। मान्यता है कि यह अनुष्ठान क्षेत्र में लंबे समय तक वर्षा न होने पर किया जाता है। अनुष्ठान में 36 कौम के लोगों ने भाग लिया। परंपरा के अनुसार माकड़ परिवार के सदस्य ने अपनी छोटी उंगली से रक्त अर्पित कर लोक आस्था का निर्वहन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, चारों दिशाओं में ज्योत प्रज्ज्वलित की गई तथा भेरूजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के कुछ ही समय बाद क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने इसे अपनी लोक आस्था और देव कृपा का प्रतीक बताते हुए खुशी जताई, जबकि किसानों ने समय पर हुई वर्षा को अच्छी फसल और खुशहाली का शुभ संकेत माना।0
0
Report
हिसार में गौ भक्त नंद किशोर गोयंका के नाम पर चौक की मांग: सिहाग-शांडिल्य की पहल
Hisar, Haryana:हिसार के गोयंका सदन में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जोगीराम सिहाग ने पहुंचकर दिवंगत गौ भक्त नंद किशोर गोयंका को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। जोगीराम सिहाग ने कहा कि नंद किशोर गोयंका जी इतने संपन्न होने के बावजूद गौ सेवा के सारे काम खुद अपने हाथों से करते थे, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। वहीं इस मौके पर वीएचपी और ब्राह्मण महापंचायत से जुड़े वीरेश शांडिल्य ने घोषणा की कि वे जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर हिसार में एक चौक का नाम गौ भक्त नंद किशोर गोयंका के नाम पर रखने की मांग करेंगे। 1: नाम: जोगीराम सिहाग पद/परिचय: वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व विधायक बाइट 2: नाम: वीरेश शांडिल्य पद/परिचय: प्रतिनिधि, विश्व हिंदू परिषद एवं ब्राह्मण महापंचायत0
0
Report
Advertisement
