284001
झांसी में BJP कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर मनाया जश्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में BJP के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के शुभारंभ पर खुशियां मनाई। आपको बता दें कि शहर के विभिन्न हिस्सों में मिठाईयां भी बाटी गई। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली में इंटरकालेज छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के दिल्ली बस स्टैंड पर इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। इस दौरान एक छात्र को दूसरे छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते और बेल्ट से हमला करते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान एक छात्र के सिर में बेल्ट का निशान लगने से चोट लगी और उसका सिर फट गया। इसके बाद छात्रों के बीच विवाद की चर्चा बढ़ी है।0
0
Report
पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर जमुई घटना और बाढ़ राहत की मांग की
Patna, Bihar:जमुई की घटना समेत बिहार के कई अहम मुद्दों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। पप्पू यादव ने जमुई की घटना को लेकर राज्यपाल से राज्य सरकार से बात करने और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, उन्होंने कहा कि घटना में जो भी आरोपी हैं, उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए, साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बिहार बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर भी राज्यपाल के सामने अपनी मांग रखी, उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बिहार की स्थिति खराब हुई है और प्रभावित लोगों को राहत की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय टीम को दोबारा बिहार भेजने और बाढ़ राहत के लिए बिहार को बड़ा पैकेज देने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए, पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षा में काफी कुछ हो रहा है और इस मामले पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने महामहिम को ज्ञापन सौंपकर बिहार की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है और जमुई की घटना,महिलाओं एवं बच्चियाँ की सुरक्षा, बाढ़ तथा परीक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।0
0
Report
केदारनाथ धाम के दूसरे चरण में खाद्य-ईंधन व्यवस्था मजबूत, 25–30 हजार यात्रियों के लिए तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होते ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। खाद्य पूर्ति विभाग ने धाम में तैनात विभिन्न टीमों के लिए कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन, खाद्य सामग्री और गैस की व्यवस्था कर दी है। संभावित 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए गैस और ईंधन की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। केदारनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली के मुताबिक धाम के सभी सेक्टरों में कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। मेडिकल टीम, पुलिस, होमगार्ड, राहत-बचाव दल समेत धाम में तैनात सभी टीमों के लिए राशन और गैस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आपात स्थिति के लिए पानी, बिस्किट, नमकीन, फ्रूटी और फल जैसी सूक्ष्म जलपान सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। दूसरे चरण में करीब 25 से 30 हजार यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जनपद में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कंपनियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ धाम तक गैस सिलेंडर पहुंचाने में घोड़े-खच्चरों की जरूरत पड़ती है, ऐसे में भीड़ बढ़ने से पहले ही गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गैस की कमी की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोव के लिए डीजल की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं, आपात स्थिति के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल रिजर्व में रखने की व्यवस्था की गई है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी नियमित रूप से गैस और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में थाने के बाहर प्रेमिका जोड़ी ने जहर खाकर जान बचाने की कोशिश
Kota, Rajasthan:कोटा जिले में दो युवतियो ने एक थाने के बाहर जहर खा लिया। दोनों आपस में प्रेम करती हैं और शादी करना चाहती हैं। मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि दोनों युवतियां रिश्ते में दूरी की बहने बताई जा रही हैं। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. करीब पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गई थीं. वहां किराए का कमरा लिया और काम करने लगीं. परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. जिस पर अब वो दोनों खुद थाने पहुंचीं. परिवार को भी बुलाया गया. बयान हुए. दोनों बालिग थीं, इसलिए पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया. कुछ देर बाद दोनों फिर थाने के बाहर पहुंचीं और जहर खा लिया. देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.0
0
Report
डीडवाना के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने पदभार ग्रहण किया
Didwana, Rajasthan:डीडवाना नगरपरिषद के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। खास बात यह रही कि सभापति पंवार टेम्पो में सवार होकर नगरपरिषद पहुंचे और स्वागत के लिए बिछाए गए रेड कॉरपेट को हटवाकर सादगी और आमजन से जुड़ाव का संदेश दिया। पंवार ने कहा कि वे खुद शहर के एक आम नागरिक हैं और आम नागरिकों ने उन्हें सभापति चुना है, ऐसे में वे VIP कल्चर से दूर रहकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य करवाना चाहते हैं। सभापति कक्ष में पहुंचकर पंवार ने सबसे पहले गणेश पूजन किया और इसके बाद पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक यूनुस खान के साथ निर्दलीय पार्षद और उपसभापति हरीश मोदी के साथ भाजपा पार्षद भी नगरपरिषद पहुंचे। पंवार ने सभी 40 पार्षदों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के डीडवाना के विकास का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण के बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने सभापति भंवरलाल पंवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं。0
0
Report
RCA चुनाव: दौसा अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने एक्सक्यूटिव पोस्ट के लिए नामांकन दाखिल
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव के लिए भरा गया पहला नामांकन RCA के इतिहास में पहली बार किसी पोस्ट पर महिला ने भरा नामांकन दौसा जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने भरा एक्सक्यूटिव मेंबर की पोस्ट पर नामांकन आज से RCA में शुरु हुए हैं नामांकन0
0
Report
Advertisement
पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय भूमिपूजन: संगठन के लिए नया चरण शुरू
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय का हुआ भूमिपूजन जशपुर जिले के पत्थलगांव में भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतीक्षित कार्यालय के निर्माण को लेकर आज भूमिपूजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। आपको बता दें कि पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए विधिवत आवदेन देकर कार्यालय की मांग की गई थी जिसपर भाजपा कार्यालय के लिए भूमि मिलने पर अब कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय निर्माण को संगठन की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यालय बनने के बाद यहां पार्टी की बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।0
0
Report
भूपेश बघेल का दावा: रक्तदान के बदले लाभ, आयुर्वेद महाकुंभ में राजनीतिक वार!
Begun, Rajasthan:रायपुर आयुर्वेद सम्मलेन में रक्तदान महाकुंभ को लेकर भूपेश बघेल ने बोला हमला.. सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- रक्तदान स्वेच्छा से किया जाने वाला कार्य है लाभ का लालच देकर रक्तदान कराना अनैतिक भाजपा पर लगाया हर चीज के व्यावसायीकरण का आरोप कहा- लक्ष्य हासिल करने अधिकारी भी बिना सोचे-विचारे काम कर रहे “पुण्य कार्यों को तो छोड़ दीजिए मुख्यमंत्री जी” CM विष्णुदेव साय को टैग कर साधा निशाना0
0
Report
खरोह-करमाजितपुर मार्ग बदहाल, दो किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटे से अधिक
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार क्षेत्र में खरोह चौराहे से करमाजितपुर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटी नालियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। हालत यह है कि करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। करमाजितपुर के सगड़ा टोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया भी टूट चुकी है, जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। चार दिन पूर्व गांव की जोखू साहनी की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें खाट पर बैठाकर अस्पताल ले गए। पुलिया निर्माण के लिए सरकारी मदद का इंतजार करते-करते ग्रामीणों ने खुद पहल की। सीताराम सिंह, सोनू सिंह, रामहित साहनी, गजेंद्र सिंह, विंध्याचल साहनी, गोविंद साहनी और रामआशीष साहनी समेत ग्रामीण आपसी सहयोग से राशि जुटाकर टूटी पुलिया का निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। रविवार को गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के सामने भी ग्रामीणों ने सड़क की समस्या उठाई। विधायक ने जल्द मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मायंक नायक EC बचाव, Form 6 पर आंतरिक असंतोष; राउत-शाह-सीईसी बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : MAYANK NAYAK (BJP MP) ON DEFENDING ELECTION COMMISSION AMID REPORTS OF INTERNAL DISSENT OVER FORM 6 CHANGES IN SIR / COUNTERING SHIV SENA (UBT) MP SANJAY RAUT'S REMARKS TARGETING HOME MINISTER AMIT SHAH AND CHIEF ELECTION COMMISSIONER / AKHILESH YADAV LAUNCHING PDA RATH YATRA FROM RAE BARELI / CONGRESS-SP RIFT OVER LEADERSHIP REMARKS BY IQRA HASAN AND IMRAN MASOOD0
0
Report
पखांजूर में मिशन रक्षक से युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर जी हाँ हाथों में डर और असुरक्षा का साया था, आज उन्हीं हाथों में मेहनत और उम्मीद की ताकत है... जिस पखांजूर इलाके की पहचान कभी माओवादी गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों के लिए होती थी, आज उसी पखांजूर के युवा वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे हैं। युवाओं के इन्हीं सपनों को नई उड़ान देने के लिए पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ की शुरुआत की गई है। पुलिस और सशस्त्र बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों को अब प्रशिक्षण के साथ-साथ जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। पखांजूर में ‘मिशन रक्षक’ कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने किया। यहां क्षेत्र के 554 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिनमें 354 युवक और 160 युवतियां शामिल हैं। वहीं 300 से ज्यादा युवक-युवतियां फिलहाल प्रशिक्षण ले रहे हैं। किसी की आंखों में वर्दी पहनने का सपना है, तो किसी की उम्मीद है कि नौकरी हासिल कर वह अपने परिवार का सहारा बनेगा। इन युवाओं के सपनों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं। प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को टी-शर्ट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पखांजूर की तस्वीर बदल रही है...जहां कभी बंदूक और बारूद की चर्चा होती थी, वहां अब युवा भर्ती की दौड़ लगा रहे हैं, पसीना बहा रहे हैं और अपने भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।‘मिशन रक्षक’ इन युवाओं के लिए सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की उम्मीद बनकर सामने आया है। बाइट – विक्रम उसेंडी, विधायक अंतागढ़ बाइट – राकेश कुर्रे, एएसपी पखांजूर0
0
Report
बीएसपी ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया; मायावती के आदेशानुसार
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशनुसार श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ0
0
Report
Advertisement
अमृतसर में AAP सरपंच के पति की मौत, हत्या की गहन जांच की मांग
Amritsar, Punjab:अमृतसर में AAP सरपंच के पति की लाश मिली:औजला बोले- आशंका सही निकली, हत्या की जांच हो; पुलिस से गहन जांच की मांग अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंदरावाला से दो दिन से लापता आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरपंच के पति और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू की लाश आज अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के अधीन आते रमदास से बरामद हुई है। कुलजीत सिंह 21 सितंबर की सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे थे। परिवार की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिवार के मुताबिक, कुलजीत सिंह के लापता होने के बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। वहीं, रमदास पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह औजला ने कहा कि परिवार ने कल शाम उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि जिस बात की आशंका थी, वह सही निकली। उनके मुताबिक बरामद शव सरदार कुलजीत सिंह, मौजूदा सरपंच के पति या पूर्व सैनिक का नहीं, बल्कि यह सरकार की कानून-व्यवस्था की नाकामी को भी उजागर करता है।। उन्होंने कहा कि 14 घंटे तक मोबाइल फोन ऑन रहने के बावजूद परिजनों को अलग-अलग जगहों पर उलझाया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की गहन जांच और परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। उन्होंने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की भी मांग रखी। औजला ने कहा कि अगर गंभीरता से तलाशने की कोशिश की गई होती तो परिवार को यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि कुलजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह डेरा बाबा नानक तक कैसे पहुंचे। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
सीपीआईएम महासचिव ने Form 6 बदलावों पर चुनाव आयोग की आपत्तियों की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:CPI(M) General Secretary on report on Election Commissioners' objections to Form 6 changes0
0
Report
जशपुर के टीआई कोमल नेताम के वर्दी में रील्स पर विवाद
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर वर्दी पहनकर रील्स बनाने को लेकर फरसाबहार टीआई विवादों में, फरसाबहार टीआई कोमल नेताम का वर्दी में रील्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्दी में रील्स बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, स्थानीय लोगों ने की टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग।0
0
Report
Advertisement
