284003
झांसी में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, मनाया काला दिवस
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 1975 के आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया था। साथ ही पार्टी कार्यालय से मैथिलीशरण गुप्त पार्क तक मौन जुलूस भी निकाला गया था। आपको बता दें कि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने विपक्ष को इतिहास पढ़ने की सलाह दी, कहा कि उन्हें अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा संविधान के साथ किए गए खिलवाड़ का अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश के बाद बगरू की सड़क पानी में डूबी, नाली-निर्माण में खामियाँ उजागर
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ एंकर... राजधानी जयपुर के बगरू में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीयों लोगों आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की ओर से यहां सड़क और नाली निर्माण में बरती गई लापरवाही और तकनीकी खामियों के चलते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। मामला बगरू कस्बे के झाग बस स्टैंड इलाके का है, जहां बारिश के बाद सड़क पानी से लबालब हो गई। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से ही जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगरू - मौजमाबाद रोड निर्माण के दौरान बनाई सीसी सड़क और नाली निर्माण में जल निकासी की समस्या को नजरअंदाज किया गया, जिसका खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है। पानी भरने से सड़क पर गड्ढे और रास्ते की स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आने के कारण कई बार राहगीर हादसों का शिकार होकर चोटिल भी हो चुके हैं।0
0
Report
SOG जयपुर ने 10 हजार रुपये के इनामी राजमोहन मीणा को गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Ashutosh sharmaजयपुर- SOG ने 10 हजार के इनामी राजमोहन मीणा को किया गिरफ्तार SI भर्ती परीक्षा-2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास की मरिट में 1623वीं रैंक हासिल कर प्लाटून कमांडर पद पर हुआ था चयन आरोपी राजमोहन मीणा मार्च 2025 से फरार चल रहा था SOG जयपुर ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था गिरोह के सरगना हनुमान प्रसाद मीणा से 10 लाख रुपए में सौदा हुआ था तय हनुमान प्रसाद के जरिए राजमोहन की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर लिखित परीक्षा दिलाई गई0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद तेज रफ्तार अनियंत्रित कार उछलकर खेत में पलटी, हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सड़क हादसे में घायल हुए चार में से दो लोगों की हालत नाजुक, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के सोमई गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
संभल में शाहपुर डसर के अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । शाहपुर डसर में प्रशासन ने 5 बीघा खाद के गड्ढों की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्यवाही कर कब्जा मुक्त कराया । स्थानीय मुस्लिमों ने खाद के गड्ढों की 5 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के बाद बाउंड्री का निर्माण कर कब्रिस्तान में शामिल कर रखा था । कब्रिस्तान के लिए इस्तेमाल की जा रही थी , सरकारी 5 बीघा जमीन .. मजिस्ट्रेट की देखरेख में राजस्व विभाग की टीम ने की कार्यवाही ..सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस फोर्स रही मुस्तैद । असमोली थाना इलाके के शाहपुर डसर का मामला0
0
Report
जगदलपुर में 8 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बोधघाट पुलिस
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बोधघाट थाने की पुलिस ने दुपहिया वाहन से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद बोधघाट थाने की पुलिस ने गोरिया बहार नाला के पास रेड कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक बघेल निवासी झार उमर गांव और भूपेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम बोर पदर के रूप में की गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर जगदलपुर ला रहे थे, NDPS एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
आगरा के निजी अस्पताल: बेसिक रूम रेंट 3-स्टार होटल से महंगा
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा अस्पताल में इलाज कराने जाएं तो बीमारी से ज्यादा डर अब बिल का सताने लगा है... कमरे का किराया... डॉक्टर की फीस... जांच... दवाएं... मेडिकल डिवाइस... और हर सेवा के अलग-अलग चार्ज। इसी बढ़ते बोझ के बीच संसदीय समिति ने प्राइवेट अस्पतालों के चार्ज को लेकर कई बड़ी सिफारिशें की हैं। सबसे बड़ा सवाल अस्पतालों के बेसिक रूम रेंट को लेकर है।समिति ने सुझाव दिया है कि बड़े शहरों में प्राइवेट अस्पताल के बेसिक कमरे का किराया आसपास के 3-स्टार होटल के औसत टैरिफ से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अब इसी सिफारिश की पड़ताल करने ज़ी न्यूज़ संवाददाता सैय्यद शकील आगरा के अस्पतालों में पहुंचे।जो तस्वीर सामने आई... उसने कई सवाल खड़े कर दिए। संसदीय समिति की रिपोर्ट में प्राइवेट अस्पतालों के इलाज के खर्च को लेकर चिंता जताई गई है।समिति ने सर्जरी और प्रमुख इलाज के लिए पैकेज प्राइस तय करने की सिफारिश की है।साथ ही सुझाव दिया गया है कि इलाज शुरू करने से पहले मरीज और उसके परिवार को अनुमानित कुल खर्च की जानकारी दी जाए।अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाओं और उनके शुल्क की सूची सार्वजनिक करने की भी सिफारिश की गई है। यानी मरीज को इलाज शुरू होने से पहले ही यह पता हो कि उसकी जेब पर कितना बोझ पड़ने वाला है। लेकिन इस पूरी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा जिस सिफारिश की है... वो है हॉस्पिटल के बेसिक रूम रेंट पर कैप लगाने की। समिति का सुझाव है कि बड़े शहरों में बेसिक हॉस्पिटल रूम का किराया नजदीकी 3-स्टार होटल के औसत टैरिफ से ज्यादा नहीं होना चाहिए।अब इसी सिफारिश को आधार बनाकर आगरा में हमने जमीनी पड़ताल की। पुष्पांजलि हॉस्पिटल संवाददाता सैय्यद शकील पहुंचे आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल।रिसेप्शन पर कमरे के किराये को लेकर जानकारी ली गई। बताया गया कि यहां एक कमरे का किराया करीब 6 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये प्रतिदिन तक है। यानी मरीज के परिवार को सिर्फ कमरे के लिए ही एक दिन में हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन सवाल ये कि क्या यही कमरा आसपास के होटल से भी महंगा है? इसके बाद हमारी टीम पहुंची विम्स हॉस्पिटल।यहां भी रिसेप्शन पर कमरे के किराये की जानकारी ली गई। बताया गया कि कमरे की कीमत करीब 8 हजार रुपये से लेकर 13 हजार रुपये तक है।अब इन दरों की तुलना अगर आसपास के 3-स्टार होटल के कमरों से करें तो तस्वीर काफी अलग नजर आती है। VO-5 — होटल कंपैरिजन आगरा में हमने 3-स्टार श्रेणी के होटलों में भी कमरों की दरों के बारे में जानकारी ली। होटल जोडा द ग्रेट में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कमरों की दरें अस्पतालों में बताए गए रेट से काफी कम नजर आईं। वहीं क्लार्क्स इन में भी कमरे की श्रेणी और उपलब्धता के हिसाब से होटल के कमरों की दरें अस्पताल के कमरे से कम बताई गईं।हमारी मौके पर की गई पड़ताल में सामने आया कि जिन अस्पतालों में कमरे के लिए 6 से 13 हजार रुपये तक की दर बताई गई... वहीं होटल में इससे कम कीमत में कमरा उपलब्ध होने की जानकारी मिली。 PTC / REPORTER PIECE TO CAMERA आगरा में हमारी इस पड़ताल ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है।एक तरफ 3-स्टार होटल हैं, जहां रहने के लिए हजारों रुपये में कमरा मिल रहा है...और दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां मरीज के इलाज के दौरान सिर्फ कमरे के लिए ही कई हजार रुपये प्रतिदिन चुकाने पड़ रहे हैं।हालांकि अस्पताल का कमरा होटल के कमरे के बराबर नहीं होता।अस्पताल में मेडिकल सुविधाएं, नर्सिंग, मॉनिटरिंग और आपात चिकित्सा जैसी सेवाएं जुड़ी होती हैं।लेकिन संसदीय समिति की सिफारिश के बाद सवाल अब यह है कि क्या इन सभी सुविधाओं के नाम पर कमरे के किराये में इतनी बड़ी कीमत का अंतर उचित है?0
0
Report
Advertisement
झीरम कांड मामले में NIA की विशेष अदालत ने अंतिम दलीलें सुनी; फैसला सुरक्षित
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम कांड मामले की सुनवाई NIA की विशेष अदालत में बुधवार को आखिरकार पूरी हो गई, अंतिम बहस तीन दिनों तक चली, सोमवार को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के समक्ष अपनी अंतिम दलील रखी जबकि मंगलवार को बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने अंतिम जिरह की, वहीं बुधवार को NIA की विशेष अदालत ने एक बार फिर बचाव पक्ष को सुना जिसके बाद अभियोजन पक्ष के तरफ से रिपीटल दलीलें प्रस्तुत की गई, अंतिम सुनवाई के बाद NIA की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 31 अगस्त को फैसला सुनाने की तारीख घोषित की, बता दें कि 25 मई 2013 को माओवादियों द्वारा झीरम घटना को अंजाम दिया गया था इस मामले में NIA ने जांच की, NIA की जांच रिपोर्ट में 27 लोगों की मौत और 35 लोग के घायल होने की बात कही गई जबकि इस मामले में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था 150 से 200 अन्य माओवादियों को भी आरोपी बनाया गया, NIA ने 11 लोगों को गिरफ्ता किया जिसमें से 1 की मौत हो चुकी है बाकी 10 लोगों के खिलाफ यह ट्राइल जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में NIA की विशेष अदालत में चल रहा था, अंतिम सुनवाई के बाद दोनों पक्षों ने मीडिया के समक्ष फैसले का इंतजार करने की बात कही।0
0
Report
उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड में करोड़ों के घोटाले के आरोप सामने
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में लगभग एक हजार करोड़ का घोटाला। 10 लाख की अवैध रूप से कब्र बेची जा रही है। हिंदुओं की संपत्तियों को वक्फ दर्ज करके फर्जी ढाई हजार वक्फ बढ़ाए गए। लखनऊ मेरठ इलाहाबाद अलीगढ़ झांसी मैं कई 100 करोड़ की बहुमोल संपत्तियां वक्फ बोर्ड ने अपने मुतालियों से बिकवा दी। करोड़ों रुपया लेकर वक्फ संपत्तियों को शिया वक्फ बोर्ड ने डिलीट किया... वक्फ चाहे फर्जी हो या सही दर्ज हो डिलीट करने का अधिकार सिर्फ कोर्ट को है... वक्फ बोर्ड को नहीं। उत्तर प्रदेश में वक्फ अधिनियम के अनुसार 1995 से आज तक बन रहे अलग-अलग शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड नियम विपरीत है.. मुस्लिम वोटो की राजनीति करने वाली सियासी पार्टियों ने दो बोर्ड अलग-अलग बनाए.. सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। शिया वक्फ की बड़ी बड़ी दरगाह जैसे लखनऊ की हजरत अब्बास, आगरे का मज़ार शहीद ए सालिस.. बिजनौर की जोगीपुरा दरगाह. मे बड़े पैमाने पर चंदा चोरी हो रही है चंदा चोरी की रकम में वक्फ बोर्ड और एक बड़े मौलाना की बंदर बात हो रही है। उपरोक्त गंभीर विषयों में मेरे द्वारा शपथ पत्र पर माननीय मुख्यमंत्री जी से शिकायत की है0
0
Report
छात्रा के नए बयान से वायरल क्लिप के राज खुले
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आए एक छात्रा के बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि डेढ़ लाख रुपये रिश्वत नहीं देने के कारण उसे खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। पुराना वीडियो इस मामले में अब छात्रा खुद सामने आई है और उसने पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है। छात्रा के मुताबिक वह एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही थी। प्रतियोगिता में जाने के लिए संबंधित फेडरेशन की ओर से उसे करीब एक लाख 70 हजार रुपये दिए जाने थे, जबकि इसके अलावा होने वाले अन्य खर्च की व्यवस्था उसे खुद करनी थी। छात्रा ने बताया कि इस संबंध में उसने अपने स्कूल और यहां तक कि अपने परिजनों को भी पूरी जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में निर्धारित समय पर आवश्यक खर्च की व्यवस्था नहीं हो सकी और वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नहीं जा सकी। छात्रा के इस स्पष्टीकरण के बाद कार्यक्रम के दौरान लगाए गए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। छात्रा ने खुद सामने आकर बताया कि मामला रिश्वत दिए जाने का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने के लिए होने वाले खर्च और इसकी जानकारी समय पर परिवार व स्कूल को नहीं दिए जाने से जुड़ा था। इस मामले में छात्रा का नया बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई शुरुआती क्लिप को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर के दो पक्षों के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली
Ukhdand, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर दो पक्षो के विवाद में हुई जमकर मारपीट दोनो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे और कुल्हाड़ी मारपीट के दौरान सड़क पर मची अफरा तफरी मारपीट के दौरान दोनो पक्षो को आई चोट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव का मामला ।0
0
Report
झुंझुनूं: 17-18 अगस्त को लॉटरी से तय होंगे सरपंच-वार्ड पार्षद चुनाव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में 17 या 18 अगस्त को निकल सकती है चुनावी लॉटरी! कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने एसडीएम की बैठक बुलाई सरपंच-पंचों की लॉटरी उपखंड स्तर पर होगी आयोजित जिला परिषद, पंचायत समिति और पार्षदों की लॉटरी जिला स्तर पर एक जिला परिषद, 19 नगर निकाय और 14 पंचायत समितियों में चुनावी तैयारियां तेज मतदाता सूची, मतदान केंद्र और स्टाफ की तैयारी भी जारी राज्य स्तरीय ट्रेनिंग के बाद प्रशासन ने चुनावी कमर कसी झुंझुनूं जिले में आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य स्तर पर मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया को लेकर ट्रेनिंग दिए जाने के बाद बुधवार को कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम को लॉटरी निकालने की प्रक्रिया, नियमों और तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने संभावना जताई कि झुंझुनूं जिले में 17 या 18 अगस्त को लॉटरी निकाली जा सकती है। हालांकि इसकी लिखित तारीख का आदेश अभी जारी होना बाकी है। झुंझुनूं जिले में 19 नगर निकाय और 14 पंचायत समितियां हैं और इनके चुनाव जल्द होने प्रस्तावित हैं। चुनावों से पहले सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मानी जा रही लॉटरी को लेकर प्रशासन ने अब अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर के अनुसार राज्य स्तर से मंगलवार को लॉटरी संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मौखिक रूप से 17-18 अगस्त की जानकारी दी गई है। कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। इसके लिए एसडीएम को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। वहीं जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और नगरपालिका वार्ड पार्षदों की लॉटरी जिला स्तर पर निकाली जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और बिना किसी भ्रम के संपन्न हो। कलेक्टर ने बताया कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं पर समानांतर रूप से काम चल रहा है। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, लॉटरी, रूट चार्ट और चुनावी स्टाफ से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है और स्वीप गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है और अधिसूचना जारी होते ही सभी कार्य समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि एसडीएम स्तर पर होने वाली सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी को लेकर अधिकारियों के सवाल और शंकाएं दूर करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एसडीएम से दोबारा चर्चा की जाएगी ताकि किसी भी अधिकारी के कोई कन्फ्यूजन नहीं रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि चाहे लॉटरी जिला स्तर पर हो या एसडीएम स्तर पर, प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पूरी प्रक्रिया फ्लॉलेस, स्मूथ और सभी के सामने पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। अब लिखित आदेश का इंतजार है। जिसके बाद लॉटरी की तारीख और प्रक्रिया को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।0
0
Report
बीजेपी ने निकाय-पंचायत चुनावों के लिए तेज तैयारियां शुरू कर दीं
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में बीजेपी ने निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी प्रदेशभर में मंडल से लेकर जिला स्तर तक चुनावी तैयारियों में जुटी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी के साथ ही जनता की नब्ज भी टटोल रहे हैं। प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में दौरे कर रहे हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी के तमाम बड़े नेता पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी कर रहे हैं। साथ ही, प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर चुनावी माहौल और जनता की नब्ज टटोलने का काम भी किया जा रहा है। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव वन स्टेट, वन इलेक्शन के मॉडल पर होने जा रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि वन स्टेट, वन इलेक्शन के तहत प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने तेज की तैयारी मंडल से जिला स्तर तक चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के प्रदेशभर में दौरे तेज पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी कर रहे बीजेपी नेता जनता की नब्ज टटोलने में जुटी बीजेपी वन स्टेट, वन इलेक्शन मॉडल पर होंगे निकाय-पंचायत चुनाव बूथ लेवल तक चुनाव के लिए तैयार बीजेपी योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन की तैयारी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी बीजेपी निकाय-पंचायत चुनाव में नया कीर्तिमान बनाने का बीजेपी का दावा बीजेपी का दावा- चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी करारी हार निकाय-पंचायत चुनाव में वापसी की कोशिश करेगी कांग्रेस शहर और गांव की सरकार में जनता किसे देगी जनादेश? निकाय और पंचायत चुनाव जीतने के लिए बीजेपी प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार कर रही है। बीजेपी का कहना है कि पार्टी का कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहता है। बूथ लेवल तक पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। अब पार्टी को योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें टिकट देना है। चुनावों को लेकर बीजेपी की ओर से कमेटियों का गठन भी किया जा चुका है। पार्टी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बीजेपी चुनावों में नया कीर्तिमान स्थापित करने का दावा कर रही है। साथ ही, पार्टी का कहना है कि चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के तमाम आरोपों का जवाब पार्टी के पास है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में आवारा कुत्तों के हमले, तीन घायल; नगर निगम पर कार्रवाई का दबाव
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में पिछले सात दिनों में आवारा कुत्तों के हमले के तीन मामले सामने आए हैं। देसाई नगर और हाटकेश्वर कॉलोनी में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। हाटकेश्वर कॉलोनी में मंगलवार को ही दो लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। मांगीलाल खत्री पोता-पोती को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच दिया। उनके शरीर पर कई जगह चोट आई और पांच टांके लगाने पड़े। वहीं, बबलू के घर में अचानक कुत्ता घुस आया। उसे बाहर भगाने के दौरान कुत्ते ने उनके हाथ का अंगूठा बुरी तरह चबा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले देसाई नगर में भी एक बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आवारा जानवर के काटने या नोचने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से उपचार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार रेबीज और टिटनेस का टीका लगवाना जरूरी है। साथ ही पालतू जानवरों के टीकाकरण और बच्चों को उनके साथ अकेला नहीं छोड़ने की सलाह दी। रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं और नगर निगम में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
किशनगढ़ विधायक ने गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन का उद्घाटन कर शिक्षा का संदेश दिया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने पुरानी सराना रोड, एयरपोर्ट के पास विधायक कोष से निर्मित ‘गुरु वशिष्ठ छात्रावास भवन’ का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। छात्रावास को बसीटा धोबी समाज को समर्पित करते हुए विधायक ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किशनगढ़ के प्रत्येक समाज का उत्थान, युवाओं की शिक्षा और उनका कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम है। यह छात्रावास आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा। कार्यक्रम में मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बसीटा धोबी समाज विकास समिति ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजबंधु और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।0
0
Report
लाढडनूं/लाडनूं में डीजल टैंकर पलटया, हाईवे पर अफरातफरी मचई
Didwana, Rajasthan:लाडनूं में नेशनल हाईवे संख्या-58 पर बुधवार को डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। टैंकर से डीजल फैलने की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर लाडनूं सीओ जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार डीजल से भरा टैंकर लाडनूं से निम्बी जोधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने के बाद आसपास डीजल फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग बाल्टी, केतली और जरीकन लेकर डीजल भरने की कोशिश करते नजर आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल को भी मौके पर बुलाया गया। किसी तरह की आगजनी की घटना नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे टैंकर को सड़क से हटवाकर साइड में खड़ा करवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया।0
0
Report
Advertisement
