284003
झांसी में भाजपा ने मनाया काला दिवस
Jhansi, Uttar Pradesh:भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांसी में काली पट्टी बांधकर 1975 के आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया था। सूचना के अनुसार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया था। वहीं पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम और जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित कई नेता उपस्थित रहे। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की कड़ी निंदा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इ Indore gas cylinder water incident: Administration orders probe
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदौर के विकास नगर निवासी एक उपभोक्ता राजेंद्र सिंह करोले ने दावा किया है कि उसके गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरा हुआ था। इतना ही नहीं, उन्होंने सबके सामने सिलेंडर से पानी निकालकर भी दिखाया है। शिकायत लेकर अब शिकायतकर्ता इंदौर कलेक्टर तक पहुंच गए , जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इंदौर के विकास नगर निवासी राजेश करोले अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2026 को बुक किए गए घरेलू गैस सिलेंडर का भुगतान उन्होंने पहले ही कर दिया था। सिलेंडर का उपयोग 2 जून से शुरू किया, लेकिन यह केवल 9 जून तक ही चला और गैस खत्म हो गई। इसके बाद जब उन्होंने एजेंसी से शिकायत की तो जांच के दौरान सिलेंडर से पानी निकलने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसकी रिपोर्ट भी एजेंसी को भेजी गई है। करोले के अनुसार, एजेंसी ने खराब सिलेंडर के बदले दूसरा सिलेंडर देने की बात कही। इसी बीच उन्होंने एक और सिलेंडर भी बुक किया था। जब दोनों सिलेंडर की डिलीवरी हुई तो डिलीवरी कर्मी ने दोनों का भुगतान मांगा, जबकि खराब सिलेंडर का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। बाद में एजेंसी की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि अतिरिक्त सिलेंडर का अलग शुल्क नहीं लिया जा रहा, बल्कि दोनों सिलेंडरों के वजन में आए अंतर के आधार पर राशि ली जा रही है। मामला अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद तूल पकड़ चुका है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच खाद्य विभाग से कराई जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि यह समस्या किसी एक सिलेंडर या एजेंसी तक सीमित है या कहीं और भी ऐसे मामले सामने आए हैं।0
0
Report
टिन्नू और सुभास को रिमांड पर लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:टिन्नू और सुभास को रिमांड पर लिया गया0
0
Report
दिल्ली निगम चुनाव: साउथ वेस्ट नजफगढ़ में सिम्मी यादव चेयरमेन उम्मीदवार
New Delhi, Delhi:आज निगम के 12 मे से 10 जोन चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन का चुनाव होना है। साउथ वेस्ट नजफगढ़ जोन मे सागरपुर पार्षद सिम्मी यादव चेयरमेन पद पर आप उम्मीदवार बनाई है। सिम्मी यादव पार्षद चेयरमेन पद उम्मीदवार ने कहा आधी सीट आप जीतेगी। लोकेशन सागरपुर। आज दिल्ली निगम जोन में चुनाव होना है 12 जून बने हुए 12 में से 10 जून में चेयरमेन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव आज होना है। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट नजफगढ़ जोन से आम आदमी पार्टी ने सिम्मी यादव सागरपुर पार्षद चेयरमेन पद उम्मीदवार बनाई है। नजफगढ़ जोन 26 पार्षद है 16 बीजेपी पार्षद है और 6 पार्षद आम आदमी पार्टी से है। सिम्मी यादव पार्षद चेयरमेन पद उम्मीदवार ने कहा आधी सीट आप जीतेगी पार्षद वोटर से वोट देने से अपील भी की है।0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर में फर्जी लाइसेंस से शस्त्र खरीदारी का राज उजागर
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर– संदिग्ध शस्त्रों का गढ़ बन गया। पुलिस सत्यापन में 108 शस्त्र लाइसेंस चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में ले लिये हैं और 119 शस्त्रों को पुलिस ने विभिन्न थानों में जमा कराए हैं। पिछले दिनों काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके चार शस्त्र और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए थे। उस समय पुलिस को जांच के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से बनाए गए फर्जी लाइसेंस से उधम सिंह नगर में शस्त्र खरीदने, प्रयोग करने के पुख्ता सबूत मिले थे। जिसके बाद उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने गैर जनपदों और बाहरी राज्यों से बने शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने जनपद के 17 थानों में 626 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को 108 लाइसेंस संदिग्ध मिले जबकि 119 हथियारों को अपने कब्जे में लेकर थानों में जमा कराए गए। दरअसल उधम सिंह नगर में लाइसेंसी हथियार रखना जरूरी नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल बन गया है; यही कारण है कि इस जनपद में शस्त्र लाइसेंस बनाने की होड़ रहती है। इसी होड़ के कारण लोग बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस बनवाने से भी नहीं चूक रहे हैं, लेकिन अब पुलिस का शिकंजा ऐसे फर्जी लाइसेंस धारियों पर कसता जा रहा है। ( सत्यापन के दौरान विभिन्न थानों में जमा किए गए संदिग्ध हथियारों की सूची ) कोतवाली जसपुर -5 कोतवाली कुंडा–9 कोतवाली काशीपुर–10 कोतवाली आई टी आई–3 कोतवाली बाजपुर–43 थाना किलखेड़ा–12 कोतवाली गदरपुर–13 थाना दिनेशपुर–3 कोतवाली पंतनगर–1 कोतवाली ट्रांजिट कैंप–1 कोतवाली रुद्रपुर–1 कोतवाली किच्छा–2 कोतवाली सितारगंज–9 कोतवाली नानकमत्ता–70
0
Report
रायसिंहनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण, भावुक विदाई
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावुक शब्दों में सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका स्टाफ द्वारा पगड़ी पहनकर अधिशासी अधिकारी का सम्मान किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि अधिशासी अधिकारी एक दबंग, कर्मठ और जनहितैषी अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्यकाल रहा। स्थानांतरण शासकीय सेवा का सामान्य हिस्सा है,लेकिन अपनी निडर कार्यशैली, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में रहेंगे। इस मौके पर सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, नगर पालिका स्टाफ के द्वारा यह विदाई समारोह उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अधिशासी अधिकारी का कार्यकाल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कर्मचारियों ने नई नियुक्ति पर उज्जवल भविष्य की कामना की। वर्तमान में पवन चौधरी को नगर पालिका रायसिंहनगर का अधिशासी अधिकारी का कार्यभार दिया गया है।0
0
Report
टोंक में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का दबिश, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
Tonk, Rajasthan:टोंक अवैध बजरी खनन पर पुलिस का चला हंटर 5 टैक्टर ट्रॉली को किया जप्त दतवास थाना पुलिस ने की कार्यवाही थाना प्रभारी निरमा मीणा ने ज्वाइन करते ही की बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही0
0
Report
Advertisement
आमेर में रफ्तार के कहर: दो बाइक भिड़ंत, 3 युवक गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:दामोदर प्रसाद जयपुर एक बार फिर दिखा आमेर में रफ्तार का कहर, दो बाइको के आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, टक्कर में 3 युवक गंभीर घायल हुए, घायल 3 युवकों को आमेर सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों युवकों को एसएमएस रेफर किया, दोनों बाइकों की टक्कर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, आमेर रोड घाटी वाले दरगाह के पास हुआ हादसा, सूचना पर आमेर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची0
0
Report
हत्या के वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लग गई गोली से घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा देहात में हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार。 जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी लोकेश。 12 जुलाई को हुई जान मोहम्मद की हत्या के मामले में चल रहा था वांछित。 पुलिस ने तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया。 पूछताछ में ऑटो हड़पने की नीयत से हत्या की साजिश का खुलासा होने का दावा।0
0
Report
बिल्हौर के दो कोल्ड स्टोरेज से 5000 किलोग्राम नकली लाल आलू जब्त
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नकली लाल आलू बनाने वाले दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 5000 किलो से अधिक आलू जब्त बिल्हौर में दो कोल्ड स्टोरेज पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा फर्श चमकाने वाले 'सीमेंट कलर' से रंगे जा रहे थे आलू। 5000 किलो से ज्यादा नकली लाल आलू मौके से जब्त अनुज और एम्पा कोल्ड स्टोरेज पर रंगे हाथ पकड़ा गया खेल। 1.30 लाख रुपये की कीमत का आलू सीज, सैंपल जांच के लिए भेजे गए0
0
Report
Advertisement
ईडी की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में विकास गर्ग से पूछताछ की तैयारी
Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा एप्प मामला. ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर पहुंची. देर रात विकास गर्ग को लेकर रायपुर पहुंची ईडी की टीम. आज ईडी कोर्ट में विकास गर्ग को किया जाएगा पेश. ईडी विकास गर्ग को रिमांड पर लेकर कर सकती है पूछताछ. हाल ही में ईडी ने 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ की थी अटैच.0
0
Report
आर्मी जवान की पत्नी ने इंसाफ की मांग की, चारों आरोपियों को मौत की सजा
Hajipur, Bihar:वैशाली में आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के बाद मृत आर्मी जवान जितेंद्र की पत्नी ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। मृत जवान की पत्नी के आंख का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है और बार बार वह खून के बदले खून की मांग कर रही है। विभा चीख चीख कर कह रही है जंगलराज अभी खत्म नहीं हुआ है और उसके पति के बदले उन चारों का सर चाहिए जिन्होंने उसके पति और ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। विभा ने गांव वालों पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि घटना के वक्त गांव के लोग तमाशबीन बने रहे और आरोपी अपनी दबंगई दिखाते रहे। विभा ने बताया कि मरने के बाद ससुर को लाठी से पिता गया और गोली से घायल पति को रॉड से मारा गया। विभा अब सीएम सम्राट चौधरी से इंसाफ की गुहार लगा रही है और सरकार से मांग कर रही है कि दोषियों को भी मौत मिलनी चाहिए। दरअसल आर्मी जवान के घर मे अब एक बूढ़ी दादी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ पत्नी ही बची है। बता दे कि इस डबल मर्डर में आर्मी जवान की पत्नी के बयान पर आरोपी जगदीश राय उसके पिता मुरली राय सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी जगदीश राय के अलावा कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है。0
0
Report
खगड़िया में ऑपरेशन लंगड़ा: अपराधी पैर में गोली, दो फरार
Khagaria, Bihar:खगड़िया में चला ऑपरेशन लंगड़ा। एक अपराधी को पुलिस ने पैर में मारी गोली। इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया भर्ती। तीन की संख्या में थे अपराधी, दो अपराधी मौके से फरार। घटनास्थल से दो खोखा बरामद. वाहन चेकिंग करने के दौरान पुलिस टीम पे हमला कर पिस्टल छीनकर हुआ था फरार। गिरफ्तार करने गई पुलिस पे किया फायरिंग। जवाबी करवाई में अपराधी को पैर में लगी गोली। खगड़िया एसपी पहुंचे घटनास्थल पे। Beldaur थाना क्षेत्र के रांकी बासा के समीप की घटना।0
0
Report
Advertisement
धरमजयगढ़ सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने: तेज कार ने युवकों को टक्कर दी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, धरमजयगढ़ सड़क हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार कार बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे में ग्राम बिहामाटी के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धरमजयगढ़ रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
विकसित हरियाणा संकल्प 2047: सीएम की एक्शन प्लान बैठक आज सचिवालय में
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह आज पूरा दिन विकसित हरियाणा संकल्प 2047 के एक्शन प्लान को लेकर बैठक करेंगे. बैठक हरियाणा सचिवालय में दोपहर करीब 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. विकसित हरियाणा संकल्प 2047 के तहत আজ गृह, जेल, पुलिस विभाग, लेबर और साइंस एंड टेक्नालजी विभाग की लेंगे बैठक. सीएम बैठक में अधिकारियों को निर्देश देंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे.0
0
Report
ED की बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े Ebix चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Ebix चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार... ED ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। ED ने विकास गर्ग को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर रवाना किया है। उन्हें बुधवार को PMLA कोर्ट, रायपुर में पेश किया जाएगा। इससे पहले ED ने विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से कमाई गई अवैध रकम को विकास गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों में भेजा गया। इसके बाद इन पैसों को कई कंपनियों के जरिए लेयरिंग कर शेयर, सिक्योरिटीज और अन्य संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि विकास गर्ग तीन सूचीबद्ध (लिस्टेड) कंपनियों—विकास इकोटेक लिमिटेड (Vikas Ecotech Limited), विकास लाइफकेयर लिमिटेड (Vikas Lifecare Limited) और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड (Eraaya Lifespaces Limited)—के प्रमोटर हैं। ED का आरोप है कि विकास गर्ग ने Eraaya Lifespaces Limited के माध्यम से EbixCash में 64% हिस्सेदारी खरीदी और इस अधिग्रहण के लिए कथित तौर पर महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से उत्पन्न अवैध धन का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि ED के ये आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं। अंतिम रूप से किसी भी आरोप की पुष्टि अदालत के फैसले के बाद ही होगी।0
0
Report
Advertisement
