icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर दूजोद में चुनावी रंजिश: इस्लाम अली पर लोहे के पाइप से हमला

Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर सीकर के दूजोद गांव के मार्केट में बैठे जिला हैंडबॉल संघ के सचिव इस्लाम अली पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में इस्लाम अली के सिर पर चोट लगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। इस्लाम अली ने सदर थाना पुलिस में गांव के ही बलबीर सिंह शेखावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 38 में शामिल दूजोद गांव निवासी जिला हैंडबॉल सचिव इस्लाम अली गांव के मार्केट में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला बलबीर सिंह वहां पहुंचा और अचानक से लोहे के पाइप से इस्लाम अली पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल इस्लाम अली को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। इस्लाम अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस बार दूजोद गांव को सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 39 में शामिल किया गया था। हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह का समर्थन किया था। चुनाव में भरत सिंह पार्षद निर्वाचित हो ग। इस्लाम अली का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद से ही बलबीर सिंह शेखावत उनसे नाराज चल रहा था。
0
0
Report

सीतामढ़ी में 162.8 किलोग्राम गांजे के साथ 6 गिरफ्तार, नेपाल-पार गिरोह पकड़ा गया

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बथनाहा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई करोड़ के आस पास है. मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से गांजा लेकर कुछ लोग नेपाल की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने योगिवана पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे, लेकिन पीछा कर सभी को पकड़ लिया गया. कार की तलाशी लेने पर 162.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, उमेश महतो, बिरजू साह, इन्द्रकांत कुमार, असलम नट और रघुवीर साह के रूप में हुई है.
0
0
Report
Advertisement

मालेगांव में सूखे की भयावह स्थिति: 91 हजार हेक्टेयर खरिपानी बर्बाद, मक्का सबसे अधिक प्रभावित

Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे 91 हजार हेक्टर वरची खरिपाची पेरणी पावसाअभावी गेली वाया त्यात 58 हजार हेक्टर वरील सर्वाधिक मका पिकाला बसला फटका मालेगाव तालुक्यात दुष्काळाची भयावह परिस्थिती निर्माण झाली असून 91 हजार हेक्टर वरची खरिपाची पेरणी पावसाअभावी वाया गेली आहे तर त्यात 58 हजार हेक्टर वरील सर्वाधिक मका पिकाला जास्त फटका बसला असून कोरडवाहू पिकांच्या बाबतीत गंभीर परिस्थिती निर्माण झाली आहे. यामुळे 50 टक्क्यांपेक्षा जास्त उत्पन्नात घट झालेली. तेव्हा याचा विचार करता नुकसानीचे 30 टक्के काम पूर्ण झाले असून येत्या 8 ते 10 दिवसात 100 टक्के पंचनामे पूर्ण करण्याचे आदेश कृषी विभागाकडून देण्यात आले.
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: सेक्टर-24 स्नैचिंग आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू समेत 10,500 रुपये बरामद

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में चेन स्नैचिंग का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, अवैध चाकू और 10,500 रुपये बरामद सेक्टर-12 में महिला से हुई थी चेन स्नैचिंग, साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू और 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान विकास उर्फ नोनू पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सेक्टर-11 स्थित वीडियोकोन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेक्टर-12 में एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों ने चेन बेच दी और उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर बांट लिया。 पुलिस के अनुसार, चेन बेचने से मिले पैसों में विकास के हिस्से में 25 हजार रुपये आए थे। इनमें से कुछ रकम वह खर्च कर चुका था, जबकि शेष 10,500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी चोरी का बताया है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP14EP1659 है। आरोपी के दो साथी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

बलरामपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद; नशे के लिए तीसरी बाइक बेची

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद,नशे की लत पूरी करने के लिए बेच दी थी तीसरी बाइक बलरामपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने और नशे के लिए रुपये नहीं होने पर उसे बेच देने की बात भी बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया。 पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को अमित कुमार पांडेय निवासी बालापुर मिर्जापुर, थाना ललिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल डाकखाना गेट के सामने से चोरी हो गई है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP47AJ3090 है। इसी दिन सुधीर कुमार ओझा निवासी पीलीभीत, थाना कोतवाली देहात ने भी शिकायत दी कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल वीर विनय चौराहे पर महेश मेडिकल स्टोर के सामने से चोरी हो गई। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP47X8214 है। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अक्टूबर को गेल्हापुर के पास से रूपेश यादव निवासी लखनीपुर, अजब नगर फरेन्दा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसके पास से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। मेजर चौराहे से भी चुराई थी बाइक पूछताछ में आरोपी ने 5 अक्टूबर को मेजर चौराहे से चौक जाने वाले रास्ते पर खंभे के पास से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे के लिए रुपये नहीं होने पर बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। इस मामले में विशाल सोनी की तहरीर पर अलग मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलरामपुर नगर, कोतवाली देहात और रेहरा बाजार थानों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

सातारा में आग से ऊस के खेत जलकर किसानों को बड़ा नुकसान

Satara, Maharashtra:सातारा : आधीच दुष्काळाच्या सावटामुळे अडचणीत सापडलेल्या शेतकऱ्यांसमोर आता नव्या संकटाने उभे ठाकले आहे. हाताशी आलेल्या ऊस पिकाला आग लागल्याने शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान झाले आहे. या आगीत सुमारे ५ ते ६ एकर क्षेत्रावरील ऊस जाळला आहे. शेताच्या शेजारी असलेल्या महावितरणच्या डीपीमुळे ही आग लागल्याचे संबंधित शेतकऱ्यांचे म्हणणे आहे. या आगीत महेश कदम, शुभम भोसले, विकास साबळे, राजेंद्र साबळे आणि बबनराव भोसले या शेतकऱ्यांच्या ऊस पिकाचे नुकसान झाले आहे. आधीच दुष्काळामुळे शेती संकटात असताना हाताशी आलेले पीक आगीत जळाल्याने शेतकऱ्यांवर आर्थिक संकट कोसळले आहे. या घटनेची पाहणी करून नुकसानीचे पंचनामे करावेत आणि नुकसानभरपाई मिळवून द्यावी, अशी अपेक्षा बाधित शेतकऱ्यांकडून व्यक्त होत आहे.
0
0
Report

रामलीला मेलों में नहीं चलेगी मनमानी, झूलों के रेट कम रखने के डीएम ने दिए निर्देश

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow9m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में इन दिनों शहर के अलग-अलग इलाकों में रामलीला और मेले का आयोजन हो रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रामलीला संचालकों को आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि रामलीला मेलों में लगाए जाने वाले झूलों की दर उचित और कम रखी जाए, ताकि मध्यम वर्गीय परिवार भी अपने बच्चों के साथ मेले का आनंद उठा सकें। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि मेले में आने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। इसके साथ ही रामलीला स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि गाजियाबाद के रामलीला मेले सुरक्षित, व्यवस्थित और आम जनता के लिए सुविधाजनक रहें।
0
0
Report

बारां मंडी में 32934 क्विंटल जिंसों की आवक, लहसुन-धान के दामों में उछाल

Baran, Rajasthan:बारां मंडी में 32934 क्विंटल जिंसों की बंपर आवक, लहसुन 25 हजार पार, धान ने पकड़ी रफ्तार बारां। कृषि उपज मंडी समिति बारां में गुरुवार को रिकॉर्ड 32934 क्विंटल कृषि जिंसों की आवक दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 15000 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही, जिससे मंडी में रौनक छाई रही। लहसुन के भाव में जबरदस्त तेजी रही। लहसुन 5450 से 25000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, मॉडल भाव 11400 रुपये रहा। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी के माल में ऊंचे दाम मिल रहे हैं। धान के भावों ने भी रफ्तार पकड़ी है। मंडी में धान न्यूनतम 3653 और अधिकतम 4162 रुपये प्रति क्विंटल बिका, औसत भाव 3918 रुपये रहा। यह समर्थन मूल्य 2441 रुपये से 1477 रुपये अधिक है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जिले में इस बार करीब 35 हजार हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार औसत उत्पादन 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहने की संभावना है, कुल 8.40 लाख क्विंटल उत्पादन अनुमानित है। MSP से अधिक भाव मिलने से किसानों को करीब 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है। मंडी प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 4000 क्विंटल धान की आवक हुई, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। अन्य जिंसों में गेहूं 2561-2861 (मॉडल 2712), चना 6201-6820 (मॉडल 6560), धनिया 12500-14501 (मॉडल 13800), सरसों 7000-8899, उड़द 6450-8461, मक्का 1600-2351, मूंग 4600-7950 और बाजरा 2260 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
0
0
Report
Advertisement

बारां डोल मेले में फूड इंस्पेक्टरों का सख्त अभियान, 3 दुकानों के सैंपल लैब भेजे गए

Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर ने की दुकानों की जांच, 3 दुकानों से लिए सैंपल बारां प्रसिद्ध डोल मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेले परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबू लाल के नेतृत्व में टीम ने मेले में लगी खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने शुभम शॉप, मंगू पकोड़ी और शेखावाटी ढाबे से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कई दुकानदार खुले में खाद्य सामग्री रखते पाए गए। टीम ने सभी दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए खाद्य सामग्री को ढककर रखने और दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मेला अवधि के दौरान इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

फर्जी नियुक्ति पत्र से भाजपा में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

Baran, Rajasthan:सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र से हड़कंप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट बारां भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से जारी एक फर्जी कार्यालय आदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने से संगठन में हड़कंप मच गया। वायरल पत्र में प्रवीण शर्मा को भाजपा बारां का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए हैं और 7 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। पत्र में संगठनात्मक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए प्रवीण शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की बात लिखी गई है। पत्र वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई और इसकी सत्यता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं。 मामला सामने आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने इसे पूरी तरह फर्जी बताते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पत्र को फर्जी बताते हुए कहा कि प्रदेश कार्यालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी पत्र के जरिए पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने और संगठन में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया गया है। वहीं कोतवाली सीआई हीरालाल पूनिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर वायरल पत्र के स्रोत और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

पटना में शुभम पांडे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच मांगी

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर के रहने वाले एक युवक की पटना में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान शुभम पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले शुभम का एक दोस्त उसे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए पटना ले गया था। पटना पहुंचने के बाद अचानक शुभम की घरवालों से बात-चीत बंद हो गई। परिजनों ने उससे संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन शुभम की तलाश में पटना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस की मदद से उसका शव लावारिस हालत में बरामद किया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है; जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top