icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow4 Jul 2024, 06:30 pm

झांसी लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत के पश्चात् आयोजित हुआ भाजपा का मतदाता अभिनन्दन समारोह

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत के पश्चात बबीना विधानसभा के बरुआसागर नगर में भाजपा द्वारा “मतदाता अभिनंदन समारोह” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोबारा चुने गए भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, कार्यकर्ताओं की उत्सुकता व समर्थन की भावना स्पष्ट रूप से दिखी। सांसद ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को समर्पित कर कहा कि यह जीत मेरी नहीं आपके समर्पण की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद में तेज थार की टक्कर, बाइक सवार श्रवण कुमार की मौत

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलवल निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार रोज की तरह बल्लभगढ़ के सेक्टर-6 स्थित शिवालिक प्रिंटिंग में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर पलवल जा रहा था। इसी दौरान सीकरी के पास तेज रफ्तार से आ रही एक थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी。 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रवण को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी。 बताया जा रहा है कि हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे की सही वजह और थार की रफ्तार को लेकर पुलिस जांच कर रही है。 वहीं, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

गया डाक विभाग पिंडदान स्थल बारकोड से पहचान, पितृपक्ष मेले में नई डिज़िटल सुविधा

Gaya, Bihar:मोक्ष की नगरी गयाजी डाक विभाग के स्पेशल कवर पर पितृपक्ष की महिमा,अब सिर्फ एक स्कैन करते ही खुल जाएगी पिंडदान से जुड़ी पूरी धार्मिक गाथा विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से शुरू होगा। पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गयाजी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने एक नई पहल की है। इस बार डाक विभाग द्वारा एक स्पेशल कवर जारी किया जाएगा। इसके तहत देश-विदेश से आने वाले तीर्थंयात्रियों गयाजी के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पिंडदान स्थलों, इतिहास और बोधगया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व सांस्कृतिक पहचान को देख सकेंगे। इसके अलावा डाक विभाग एक कैश मित्र को भी नियुक्त करेगा जो स्थल पर पहुँच कर कैश की जरूरत को पूरा करेगा। इसके साथ ही डाक विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगाजल स्टॉल जैसी कई नई सेवाएं भी शुरू कर रहा है। गया डाक विभाग के मगध प्रमंडल अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि डाक सेवा और जन सेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग इस बार विशेष आवरण (स्पेशल कवर) जारी करेगा। इसके अलावा गंगोत्री से मंगाए गए गंगाजल की व्यवस्था की जा रही है। सबसे खास पहल कैश मित्र सेवा होगी। इसके तहत एक केंद्रीकृत नंबर जारी किया जाएगा। यदि भीड़ के बीच किसी श्रद्धालु को नकदी की आवश्यकता होगी तो वह उस नंबर पर फोन करेगा और डाक विभाग का कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसे नकदी उपलब्ध कराएगा। वहीं बारकोड से जुड़ी यह पहल जिला प्रशासन की है, जिसमें डाक विभाग सहयोग कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि पितृपक्ष मेला महासंगम में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु गया की धार्मिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक पहचान को आसानी से जान सकें तथा यहां की परंपराओं से जुड़ सकें।
0
0
Report

बलरामपुर में 60 लाख के गेहूं गबन में प्रभारी सचिव गिरफ्तार; 228.764 टन स्टॉक गायब

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 60 लाख के सरकारी गेहूं गबन में प्रभारी सचिव गिरफ्तार 228.764 मीट्रिक टन गेहूं का हिसाब नहीं मिला, दो क्रय केंद्रों पर हुआ था स्टॉक का सत्यापन बलरामपुर में सरकारी गेहूं खरीद में करीब 60 लाख रुपए के गबन के मामले में तुलसीपुर पुलिस ने बी-पैक्स के प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तुलसीपुर क्षेत्र के दो गेहूं क्रय केंद्रों पर रिकॉर्ड में दर्ज गेहूं और मौके पर मौजूद स्टॉक में बड़ा अंतर मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। दोनों केंद्रों पर कुल 228.764 मीट्रिक टन गेहूं गायब मिला, जिसकी कीमत 59 लाख 59 हजार 302 रुपए आंकी गई है। मामले में प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और क्रय केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार प्रभारी सचिव को न्यायालय भेज दिया। पीसीएफ जिला प्रबंधक अश्वनी Shukla की ओर से 11 सितंबर को तुलसीपुर थाने में तहरीर दी गई थी। इसके बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार मौर्य और अपर जिला सहकारी अधिकारी तुलसीपुर देवेंद्र प्रताप अग्रहरि की संयुक्त टीम ने दोनों क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया था। नचौरी-नचौरा में 67.111 टन स्टॉक गायब बी-पैक्स तुलसीपुर एट नचौरी-नचौरा क्रय केंद्र पर वर्ष 2026-27 में 420.87 मीट्रिक टन गेहूं खरीद दर्ज थी। इसमें से 353.759 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका था। रिकॉर्ड के अनुसार 67.111 मीट्रिक टन गेहूं गोदाम में शेष होना चाहिए था। जांच टीम मौके पर पहुंची तो प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह मौजूद नहीं मिले। गोदाम की चाबी भी नहीं मिली। टीम ने खिड़कियों से अंदर देखा तो गेहूं का स्टॉक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद केंद्र के प्रवेश द्वार को सील कर दिया गया। कौवापुर में स्टॉक मिला शून्य इसके बाद टीम ने बी-पैक्स कौवापुर क्रय केंद्र की जांच की। यहां 322.600 मीट्रिक टन गेहूं खरीद दर्ज थी। इसमें से 160.947 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा गया था। रिकॉर्ड के हिसाब से 161.653 मीट्रिक टन गेहूं गोदाम में होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में स्टॉक शून्य मिला। इस तरह दोनों केंद्रों पर कुल 228.764 मीट्रिक टन गेहूं का हिसाब नहीं मिला। सरकारी दर 2,605 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार गायब गेहूं की कीमत 59,59,302.20 रुपए बताई गई है। प्रकाश सिंह गिरफ्तार पीसीएफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह और क्रय केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस अब गेहूं खरीद, स्टॉक रजिस्टर, भारतीय खाद्य निगम को किए गए संप्रदान और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका और गायब गेहूं के संबंध में भी जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में कजरी तीज के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 24×7 ड्यूटी- छुट्टियां रद्द

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज से शुरू हुए दो दिवसीय कजरी तीज मेले को लेकर जिला और मंडलीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और मेडिकल स्टॉफ की आज रविवार सुबह 7.30 बजे से कल सोमवार तक सभी छुट्टियां पूरी तरीके से रद्द कर दी गई है। गोंडा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा भी मेडिकल कॉलेज के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की भी छुट्टी आज रविवार से कल सोमवार तक रद्द कर दी गई है। जो भी अधिकारी कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ छुट्टी पर गए थे सभी को छुट्टी से वापस बुला लिया गया है सभी को अपने-अपने ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने और समय से ड्यूटी पर न पहुंचने को लेकर कठोर कार्रवाई को लेकर के भी चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं गोंडा जिला और मंडलीय स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा भी 24 घंटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वही गोंडा मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे स्टाफ रहने की निर्देश दिए गए है इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। कर्नलगंज,खरगूपुर नवाबगंज,वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी में भी डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई कजरी तीज मेले को लेकर के जिला प्रशासन द्वारा और मेडिकल कॉलेज द्वारा फैसला लिया गया है।
0
0
Report

बांदीकुई जंक्शन पर एफओबी का एंगल टूटकर यात्री की मौत

Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा)बांदीकुई जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, यात्री की मौत एफओबी का 25 फीट लंबा एंगल टूटकर यात्री पर गिरा प्लेटफार्म-1 पर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा एंगल की चपेट में आने से हरियाणा निवासी सुरेन्द्र जाट की मौत बालाजी दर्शन के बाद चंडीगढ़ एक्सप्रेस का कर रहा था इंतजार बुआ-फूफा के साथ प्लेटफार्म पर खड़ा था मृतक पास खड़े बुआ-फूफा बाल-बाल बचे हादसे के बाद स्टेशन पर मचा हड़कम्प जीआरपी-आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया एफओबी के रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल रेलवे की लापरवाही या महज हादसा?
0
0
Report

सतना नागौद पुलिस ने ज्वेलरी चोरी में तीन महिलाओं को गिरफ्तार, लॉकेट बरामद

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की नागौद थाना क्षेत्र पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो महिलाओं और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये कीमत के 6 सोने के लॉकेट बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, भाजीखेरा (सिंहपुर) निवासी फूलबाई यादव (40), उसकी जेठानी राजकुमारी यादव (45) और भतीजी पूनम यादव (19) बीते 6 सितंबर को विकास कुमार सोनी की आभूषण दुकान पर पहुंची थीं। उस समय दुकान पर विकास के पिता रामाधार मौजूद थे। तीनों महिलाओं ने संतान सप्तमी के लिए चांदी की चूड़ियां देखने के बहाने उनका ध्यान भटकाया और अलमारी से सोने के लॉकेट का बॉक्स पार कर दिया।दुकानदार ने पड़ोसी की दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपियों को पहचाना और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर में IPS अधिकारी के पारिवारिक विवाद ने थाने तक पहुंचाई शिकायत

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - बिहार के IPS अफसर का पारिवारिक विवाद भरतपुर थाने पहुंचा:ससुराल के गेट पर पत्नी धरने पर बैठी, थोड़ी देर पहले ही पति रवाना हुए बिहार के खगड़िया में एसपी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंच गया है.....पत्नी पूजा ने थाने पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी। उनका आरोप है कि पति उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर करना चाहते हैं। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में बैठी रहीं.... भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। उनका परिवार भरतपुर शहर की गीता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से भानुप्रताप सिंह अपनी छह साल की बेटी के साथ भरतपुर में ही थे। इसी दौरान उनकी पत्नी पूजा बिहार से भरतपुर पहुंचीं। पत्नी के पहुंचने की जानकारी के बाद भानुप्रताप सिंह भरतपुर से निकल गए....पूजा ने पुलिस को बताया कि वह सबसे पहले गीता कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंचीं। करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वह विजय नगर स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं। वहां भी दरवाजा नहीं खोला गया। परेशान होकर पूजा मथुरा गेट थाने पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी।....थाने में एसएचओ ने भानुप्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए तत्काल कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूजा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं....पूजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मुलाकात भानुप्रताप सिंह से साल 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों ने परिवार की नाराजगी के बावजूद 16 जनवरी 2016 को शादी कर ली। पूजा के अनुसार, शादी के बाद करीब पांच साल तक उन्होंने भरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम किया....उन्होंने बताया कि इसी दौरान भानुप्रताप सिंह ने यूपीएससी की तैयारी की और चयन के बाद पुलिस सेवा में चले गए। पूजा के अनुसार, इसके बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अब पति-पत्नी के बीच विवाद इस स्तर तक पहुंच गया है कि उनकी छह साल की बेटी को लेकर भी खींचतान चल रही है.... पूजा का मायका झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के तिवारी का वास में बताया गया है।
0
0
Report

चतरा के बच्चों के लिए नदी पार करना मौत के समान, पुल कब बनेंगे?

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में शिक्षा के लिए मौत से जंग; उफनती नदी चीरकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, सिस्टम की घोर अनदेखी। खतरे में बचपन; बारिश में जानलेवा होता है स्कूल का सफर, नदी में जलस्तर बढ़ते ही दांव पर लगती है जिंदगी। झारखंड सरकार का स्लोगन है सब पढ़ो, सब बढ़ो, लेकिन चतरा में इसकी हकीकत है- 'नदी पार करो और जान जोखिम में डालकर पढ़ो'। मयूरहंड प्रखंड के बाराडीह बेला गांव के मासूम हर दिन मौत से खेलकर शिक्षा हासिल करने को विवश हैं। हुक्मरानों की यह अनदेखी इन बच्चों के लिए किसी जंग से कम नहीं है। आंखों में भविष्य संवारने का सपना लेकर जब ये बच्चे घर से निकलते हैं, तो उफनती जलधारा इनके कदम रोक देती है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढी पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित पुल नहीं है, बल्कि मासूमों को नदी की छाती चीरकर जाना पड़ता है। नेता चुनावों में वादों के बड़े-बड़े पुल बांधते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही ये बच्चे अपने इस जानलेवा 'जल-संघर्ष' में अकेले छोड़ दिए जाते हैं। स्कूल के शिक्षक वासुदेव दांगी बताते हैं कि विद्यालय में 91 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 70% छात्र और खुद शिक्षक हर दिन इसी तेज धार को पार कर स्कूल आते हैं। जरा सा मौसम बिगड़ते ही खौफ छा जाता है। जलस्तर बढ़ने के डर से बच्चों की समय से पहले ही छुट्टी करनी पड़ती है। कई बार बच्चे स्कूल में फंस जाते हैं, तो शाम ढलने पर परिजनों और शिक्षकों को उन्हें अपनी गोद में उठाकर यह खौफनाक नदी पार करानी पड़ती है। पार्वती, आर्यन और शिवम जैसे दर्जनों बच्चों का दर्द है कि बारिश में उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर अचानक आई बाढ़ में कोई अनहोनी हो गई और किसी घर के चिराग बुझ गए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लगातार उठते सवालों के बीच जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने कहा है कि यह गंभीर समस्या चतरा उपायुक्त के समक्ष रखी जाएगी। वहीं, शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी का दावा है कि जिले के DMFT फंड में पर्याप्त राशि मौजूद है और जल्द ही इसका समाधान होगा। अब देखना यह है कि फाइलों में दर्ज ये वादे जमीन पर कब उतरते हैं और इन नौनिहालों को सुरक्षित रास्ता कब नसीब होता है। बाइट 01: आर्यन, पार्वती, शिवम आदि स्कूली बच्चे। बाइट 02: स्कूल का शिक्षक, वासुदेव दांगी। बाइट 03: जिला शिक्षा अधीक्षक, रामजी कुमार।
0
0
Report

अमरोहा लोक अदालत: 1.12 लाख से अधिक मामलों का त्वरित निस्तारण, करोड़ों रुपये की वसूली

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1.12 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण अमरोहा जनपद न्यायालय परिसर अमरोहा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक अदालत में आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,51,127 वाद लगाए गए, जिनमें से 1,12,527 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय अमरोहा में 6,271 वाद निस्तारित हुए और 6.93 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। विभिन्न ऋण वसूली, दूरसंचार, एआरटीओ और पुलिस चालान सहित अन्य मामलों में 112.44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वसूल की गई। कुटुम्ब न्यायालय में 16 पारिवारिक मामलों का निस्तारण हुआ। इनमें एक दंपती आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने को राजी हुआ और न्यायालय में एक-दूसरे को फूलमाला पहनाकर खुशी-खुशी घर रवाना हुआ। इसके अलावा तहसीलों व राजस्व न्यायालयों में 2,067 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान समर इंटर्नशिप पूरी करने वाले विधि विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर के गढ़िया में होमगार्ड के सूने मकान पर फायरिंग, 6-7 बदमाश फरार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में उस समय दहशत फैल गई ,जब एक सफेद कार से आये करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक होमगार्ड के सूने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दी । गोलियां चलने की आवाजनी गांव में सनसनी फैल गई , आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई । फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटना स्थल से गोलियों के खोके बरामद किये और जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस के अनुसार बार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया ग्राम में तोरन यादव नाम के होमगार्ड के सूने घर पर एक बिना नंबर प्लेट की सफेद कार पहुंची जिसमें 6-7 लोग सवार थे । जिन्होंने घर के बाहर बैठे एक लड़के से कुछ जानकारी पूछी और बंद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये मौके से भाग गई । घटना की सूचना डायल 112 को दी गई ,जिन्होंने मौके से कुछ जिंदा कारतूस और खाकी खोखे बरामद किये हैं । पुलिस CCTV फुटेज और अन्य जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।
0
0
Report

कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदान उत्साह शहर के औसत से अधिक

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदाताओं का उत्साह शहर के औसत से ज्यादा देखने को मिला। 8 सितंबर को सीएम ने जिन 8 वार्डों में रोड शो किया था, वहां औसतन 68.74 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पूरे शहर के 67.61 प्रतिशत औसत मतदान से 1.13 फिजदी ज्यादा है। सीएम के रोड शो वाले इन वार्डों में कुल 54 हजार 519 मतदाता थे, जिनमें से 37 हजार 475 मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 73 में 75.58 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा वार्ड 77 में 70.66 प्रतिशत, वार्ड 78 में 70.18 प्रतिशत और वार्ड 74 में 69.67 प्रतिशत मतदान हुआ। राजनीतिक तौर पर भी इन आंकड़ों की अब खूब चर्चा है। सीएम के रोड शो के बाद इन वार्डों में बढ़े मतदान प्रतिशत को भाजपा अपने लिए सकारात्मक संकेत के तौर पर देख रही है। हालांकि असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी कि ज्यादा मतदान का फायदा आखिर किसे मिला, लेकिन इतना जरूर है कि सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो वाले वार्डों में मतदान का उत्साह शहर के औसत से ज्यादा नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top