पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा का महासदस्यता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान के तहत बूथ संख्या 256 नारायण धर्मशाला के सामने झांसी में झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, श्री राहुल शिवहरे जी के निवास पर भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए विकसित भारत की संकल्प की पूर्ति के लिए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फाजिल्का अनाज मंडी में भारी बारिश से धान नुकसान, मुआवजे की मांग तेज
Fazilka, Punjab:फाजिल्का की अनाज मंडी में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद धान की फसल को हुए नुकसान की तस्वीर अब सामने आने लगी है। आढ़तियों की ओर से प्रशासन को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, बारिश का पानी करीब 2500 क्विंटल धान बहाकर ले गया, जबकि पानी में भीगे करीब 70 हजार धान के बैग की दोबारा पैकिंग (रीपैकिंग) की जा रही है। इस बारिश के कारण किसानों और आढ़तियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में जगह-जगह खराब हुआ धान पड़ा है, जबकि कई किसानों की फसल पानी में बहने के कारण उसका पता तक नहीं चल पाया। प्रशासन की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों को सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसके आधार पर मुआवजे को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं, नुकसान झेल रहे किसानों और आढ़तियों ने सवाल उठाए हैं कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। फाजिल्का आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा ने बताया कि भारी बारिश के कारण अनाज मंडी में कई फुट तक पानी भर गया था, जिससे धान की फसल को काफी नुकसान हुआ। आढ़तियों की ओर से प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में करीब 2500 क्विंटल धान पानी में बहने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि करीब 70 हजार धान के बैग बारिश के पानी में भीग गए हैं। अब इन बोरियों से धान निकालकर पंखा लगाकर सुखाया जा रहा है और फिर से पैकिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया में काफी मेहनत और खर्च आ रहा है। साथ ही धान की गुणवत्ता खराब होने के कारण आढ़तियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। गोल्डी सचदेवा ने कहा कि खरीदे जा चुके धान को बारिश से नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी। गांव मुठियावाली से आए किसान रमेश कुमार ने बताया कि वह करीब 15 एकड़ में पैदा हुई धान की फसल लेकर अनाज मंडी पहुंचे थे। उनकी पूरी फसल बिक चुकी थी, जिसमें से कुछ धान बोरियों में भी भरा जा चुका था। बारिश के बाद अब इसी धान को बोरियों से निकालकर दोबारा सुखाया और पैक किया जा रहा है। इस दौरान खराब हुए धान को अलग किया जा रहा है। किसान ने दावा किया कि उनकी खरीदी गई पूरी फसल रद्द कर दी गई है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस स्थिति के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। गांव दलमीर खेड़ा के किसान सराज सिंह ने बताया कि उनकी करीब तीन एकड़ धान की फसल बारिश के पानी में भीग गई। अब फसल को दोबारा सुखाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पानी में भीगने के कारण धान काला पड़ गया है। किसान के मुताबिक, तीन बार पंखा लगाने के बाद भी धान अच्छी तरह नहीं सूख रहा। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ करीब पांच से छह क्विंटल धान खराब हो गया है, जिसे अब कबाड़ के भाव में बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जो धान सुखाने और साफ करने के बाद खरीद के योग्य बचा है, उसे खरीदा जाए, ताकि उनके नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके। इसके साथ ही बारिश से पूरी तरह खराब हुई फसल के बदले उचित मुआवजा जारी किया जाए। उधर मार्किट कमेटी के सचिव मंदीप कमरा ने कहा कि उनके पास अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है । इसके लिए पांच सदस्य कमेटी बनाई गई है । जिसमें आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष, डीएफएससी, संबंधित एजेंसी के अधिकारी सहित पांच लोग शामिल है । उन्होंने कहा कि बारासात के पानी बहा धान, खराब हुआ धान और भीगने के बाद सूखा धान इन तीनों एंगल से रिपोर्ट का आंकलन हो रहा है । जो वेरिफाई करने के बाद सरकार को भेज दी जाएगी । और इसके बाद सरकार द्वारा बनता मुआवजा जारी किया जाएगा ।भगवंत मान की समीक्षा बैठक में ड्रग नियंत्रण पर चर्चा; पत्रकारों के सवालों को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:PHILLAUR (PUNJAB): BHAGWANT MANN (PUNJAB CHIEF MINISTER) ON REVIEW MEETING WITH DCS, SSPS AND SENIOR OFFICIALS ON ANTI-DRUG MEASURES / AMIT SHAH’S REMARKS BSF इनके कंट्रोल में है 50 किलोमीटर की रेंज अगर पाकिस्तान से नशा आ रहा है तो ब्सफ़ किसके अंडर आती है , इनके में गुफ्रत में किसके अंडर है , बीजेपी की सरकार है मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करना चाहूंगा की एक प्रेस कांफ्रेंस तो कर लो 12.5 साल हो गए पत्रकारों के सवालो से क्यों भाग रहे हो मैं तो एक दिन में 3-3 PC करता हूँ प्रधानमंत्री PC क्यों नहीं करते कभी कॉकरोच पार्टी की पिटाई कर दो किसी पार्टी की पिटाई कर देते है छोटे छोटे बच्चों से डर रहे है प्रधानमंत्रीललितपुर अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा परामर्श केंद्र द्वारा जागृति के तहत 23 दम्पत्ती को किया सम्मानित
Lalitpur, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर व परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित 23 दम्पत्ती को किया गया सम्मानित ललितपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन जागृति के तहत सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित कुल 23 दम्पत्ती को रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संबंधित जोड़ों एवं उनके परिजनों से पारिवारिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराये गये प्रकरणों से संबंधित परिवारों से संवाद स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।पति की हत्या के बाद बिस्तर पर छोड़ा था सांप, पत्नी और बॉयफ्रेंड को मिली फांसी की सजा
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में पति की हत्या के बाद सांप बिस्तर पर छोड़कर बड़ी साजिश रचने वाली पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मेरठ कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा...
मृतक अमित की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अमरदीप की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी पेशी...
13 महीनों में आया मेरठ कोर्ट में सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा जजमेंट
