284002
झांसी में भाजपा का वृहद सदस्यता अभियान-2024 शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी-महानगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद सदस्यता अभियान-2024 के तहत मिनर्वा क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क किया गया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया, ताकि विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर झांसी विधायक पंडित रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में शराब नशे में कार सवारों का तांडव, भीड़ ने पिटाई कर दी
Danapur, Bihar:बिहार में नशेड़ी कार सवारों کا तांडव बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। बिहार में शराब के नशे में कार सवारों ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया। कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद जब लोगों ने कार सवारों को पकड़ लिया, तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है。 मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला का है, जहां 8 अगस्त 2026, शनिवार की शाम शराब के नशे में धुत कार सवारों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक दुकान में घुसने की कोशिश करने लगी。 घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कार सवार दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी。 भीड़ ने दोनों युवकों के कपड़े तक फाड़ दिए। उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब दोनों युवकों को भीड़ से निकालने की कोशिश करने लगी, तो एक युवक ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों घायल युवकों को भीड़ से निकालकर फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई。 फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम के मुताबिक, कार में रंजीत कुमार और रंजीत चौहान सवार थे। पुलिस के अनुसार, दोनों शराब के अत्यधिक नशे में थे。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है。 बड़ा सवाल—शराबबंदी के बावजूद शराब कहां से मिली? सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराबबंदी वाले बिहार में आखिर इन युवकों तक शराब पहुंची कैसे? अगर शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है, तो शराब की उपलब्धता पर सवाल उठना स्वाभाविक है。 नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर चल रहे आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। पटना की इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी, नशे में ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
गैस आपूर्ति में अनियमितता: गोबरवाही में सुबह से लंबी कतारों से लोक परेशान
Bhandara, Maharashtra:नागरिक त्रस्त! गॅस वितरणाचा बोजवारा? भंडारा जिल्ह्याच्या तुमसर तालुक्यातील गोबरवाही परिसरात शीतल गॅस एजन्सीमार्फत HP गॅसचा अनियमित पुरवठा होत नसल्याने नागरिकांची मोठी गैरसोय होते. गोबरवाही परिसरात मागील अनेक दिवसांपासून HP गॅसच्या अनियमित पुरवठ्यामुळे नागरिक त्रस्त झाले आहेत. नागरिकांना गॅस सिलिंडरसाठी सकाळी ५.३० वाजल्यापासून लांबच लांब रांगा लावून उभे राहावे लागत आहे. नंबर लावूनही वेळेवर गॅस मिळत नाही, तर गॅससाठी नागरिकांना पहाटेपासून रांगेत उभे राहण्याची वेळ आली आहे. आता अशा गॅस एजन्सीवर प्रशासनाने कारवाई करावी अशी मागणी नागरिक करीत आहेत。0
0
Report
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर आपसी भाईचारे की मिसाल दिखाई
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चक रही है जिसमे हिन्दू मुस्लिम सब मिलजुलकर कांवड़ियों की सेवा मे जुटे है इसी के चलते सद्भावना मंच सेकुलर फ्रंट के बैनर तले बघरा तांगा स्टैंड पर मुजफ्फरनगर से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी इतना ही नहीं बोल बम बम बम का जय घोष से कांवड़ियों का स्वागत भी किया गया। मुस्लिमो द्वारा पुष्पों की वर्षा देख सड़को पर उमड़ रहा कांवड़ियों का सैलाब भी प्रश्न नजर आया. इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। सद्भावना मंच सेकुलर फ्रंट द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करने की यह परंपरा लंबे समय से समाज में आपसी प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देती आ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की. बाइट =हरेंद्र मलिक (सांसद मुज़फ्फरनगर ) बाइट =गौहर सिद्दीकी (मुस्लिम समाजसेवी ) बाइट =मास्टर इसरार (मुस्लिम समाजसेवी )0
0
Report
Advertisement
कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व-पुलिस टीम पर ग्रामीणों का विरोध, तीन घंटे हुआ हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व-पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, तीन घंटे चला हंगामा कानपुर। नरवल तहसील क्षेत्र के दीपापुर गांव में ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं और युवतियां हाथों में ईंट लेकर जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। इस दौरान ग्रामीणों और टीम के बीच जमकर नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। करीब तीन घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। मामला बढ़ने की सूचना पर तहसीलदार शालिनी सिंह और नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कराई गई। अधिकारियों की माने तो ग्रामसभा की भूमि पर रोक के बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दतिया के सम्मान समारोह से जीतू पटवारी का फोटो गायब, कांग्रेस में चर्चाएं तेज
Datia, Madhya Pradesh:एक सप्ताह भी नहीं हुआ, कांग्रेस नेताओं ने जीतू पटवारी को भुलाया! सम्मान समारोह के बैनर से प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब दतिया। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिले अभी एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन दतिया में आयोजित सम्मान समारोह के बैनर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो गायब होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कुंवर घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के बैनर में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के फोटो नजर आए, लेकिन चुनाव के दौरान दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो नहीं लगाया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस रचना माहौर और पूर्व नगर निरीक्षक शेर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में घनश्याम सिंह और अवधेश नायक का सम्मान किया गया। चुनाव में जीत के बाद अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता और सम्मान समारोह के बैनर से प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।0
0
Report
उदयपुर के झाडोल: नकली पिस्टल से डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, झाड़ोल पुलिस का सोशल मीडिया पर अटैक, स्टंट बाजों ओर हथियार लहराने वाले वीडियो खंगाल रही पुलिस, नकली पिस्टल से दशहत फैलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में भी पुलिस कार्यवाही में आधा दर्जन युवक हो चुके गिरफ्तारी, पुलिस कार्यवाही देख दहशत फैलाने वाले खुद दशहत में0
0
Report
Advertisement
भीमाशंकर मार्ग पर खड्डों का खतरा: मुसलधार बारिश से स्थिति बिगड़ी
Shirur, Maharashtra:भीमाशंकर रस्त्याची दुरवस्था: खड्ड्यांमुळे अपघातांचा धोका वाढला उत्तर पुणे जिल्ह्यात गेल्या काही दिवसांपासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे मंचर-भीमाशंकर रस्त्यावर मोठ्या प्रमाणावर खड्डे पडले आहेत. ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर मंदिराकडे जाणाऱ्या या प्रमुख मार्गावर ठिकठिकाणी पाण्याचे डबके साचल्याने अपघातांचा मोठा धोका निर्माण झाला आहे. गेल्या काही दिवसांत या खड्ड्यांमुळे गाड्यांची धडक होऊन अपघात झाल्याच्या घटना घडल्या असून, स्थानिक नागरिक व भाविकांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागत आहे. पवित्र श्रावण महिना जवळ आल्याने देशभरातून लाखो भाविक दर्शनासाठी येण्याची शक्यता आहे. या पार्श्वभूमीवर, सार्वजनिक बांधकाम विभागाने तातडीने या रस्त्याची डागडुजी करून खड्डे बुजवावेत, अशी जोरदार मागणी प्रवाशांकडून केली जात आहे.0
0
Report
यवतमाल में अतिवृष्टि-बाढ़ से नुकसान की जाँच; मंत्री ने किसानों से संवाद किया
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात अतिवृष्टी व पुरामुळे बाधित झालेल्या गावांमध्ये पालकमंत्री संजय राठोड यांनी प्रत्यक्ष शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन पाहणी केली. बाभૂळगाव, नेर आणि दारव्हा तालुक्यातील विविध गावांना भेट देत त्यांनी शेतीचे झालेले नुकसान व खरडून गेलेल्या जमिनींची पाहणी केली. Yावेळी पालकमंत्र्यांनी शेतकऱ्यांशी संवाद साधून त्यांना धीर दिला. अतिवृष्टी व पुरामुळे झालेल्या नुकसानीचे पारदर्शकपणे सर्वेक्षण व पंचनामे तातडीने पूर्ण करून बाधितांची यादी गावात प्रसिद्ध करावी. सर्वेक्षणातून एकही नुकसानग्रस्त शेतकरी सुटणार नाही, याची दक्षता घ्यावी, असे स्पष्ट निर्देश पालकमंत्री संजय राठोड यांनी तहसीलदार व संबंधित अधिकाऱ्यांना दिले.0
0
Report
आगरा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कई युवक-युवतियाँ हिरासत में
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, इंटेलिजेंस इनपुट पर पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा, मौके से कई युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, फ्लैट से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद, पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से कर रही पूछताछ, फ्लैट मालिक भी पुलिस की जांच के घेरे में आया, फर्जी कॉल सेंटर के पीछे कौन, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क, ताजगंज थाना क्षेत्र के किराए के फ्लैट में चल रहा था खेल0
0
Report
Advertisement
मथुरा में पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रचकर शव किनारे आग लगा दी
Mathura, Uttar Pradesh:मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश लाद यमुना किनारे फूंकी... 'पति का खेल खत्म करने' मथुरा में आई 'लेडी किलर'\n\nमथुरा ।इंदौर की सोनम, मेरठ की मुस्कान और आगरा की रूबी... रिश्तों को शर्मसार करने वाले इन नामों की सूची में अब मथुरा की नैना का नाम भी जुड़ गया है। बेटी के अफेयर में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक पटकथा लिखी। नशीला दूध पिलाया, लोहे की मूसली से सिर कुचला और फिर बेटी-प्रेमी के साथ मिलकर लाश को स्कूटी पर ले जाकर यमुना के घाट पर फूंक दिया। तीन महीने तक चले इस सस्पेंस का ड्रामा आखिरकार खुल ही गया।\n\n1. रात को विवाद, फिर 'जहरीला प्लान'\n\nमथुरा के जयसिंहपुरा (राधा कृष्ण वाटिका) में रहने वाले मनोज सोनी का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह अपनी छोटी बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध कर रहे थे। यह बात पत्नी नैना और बेटी को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने मनोज को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।\n18 अप्रैल की रात घर में विवाद हुआ। इसके बाद योजना के तहत मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया। जैसे ही मनोज अचेत हुए, आरोपियों ने रसोई से इमामदस्ते की लोहे की भारी मूसली उठाई और मनोज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी।\n\n2. स्कूटी के बीच में रखी लाश, अक्रूर घाट पर लगा दी आग\n\nहत्या के बाद जो हुआ, वह किसी क्राइम थ्रिलर मूवी से कम नहीं था। नैना की बेटी और उसके प्रेमी ने मनोज के शव को एक कंबल में लपेटा। इसके बाद शव को स्कूटी पर बीच में बिठाकर/रखकर रात के अंधेरे में ही यमुना किनारे अक्रूर घाट के पास जंगलों में ले गए। साक्ष्य मिटाने और पहचान छिपाने की नीयत से दोनों ने शव पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा दी।\n\n3. पुलिस को गुमराह करने का ड्रामा और ताला बंद कर फरार\n\nवारदात को अंजाम देने के बाद शातिर नैना 21 अप्रैल को खुद गोविंद नगर थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। अगले ही दिन उसने नाटक करते हुए अर्जी वापस ले ली। हालांकि, परिजनों को जब शक हुआ तो मृतक के भाई रामबाबू ने 9 मई को पुलिस में मामला दर्ज कराया।\n\nजब पुलिस की हलचल बढ़ी, तो 7 जून को नैना अपनी बेटी को लेकर घर में ताला बंद कर रातों-रात फरार हो गई। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन तेज की।\n\n4. मायके में फूटा पाप का घड़ा: पिता के आगे टूटी नैना\n\nपुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे करीब पहुंची, नैना घबराकर अपने मायके चली गई। जब उसके पिता ने कड़ाई से पूछताछ की, तो नैना hिम्मत हार बैठी और रो-रोकर पूरी खौफनाक दास्तान उगल दी। पिता ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।\n\n5. डॉग स्क्वॉड, जला कंबल और कोर्ट से सीधा जेल\n\nकबूलनामे के बाद पुलिस टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड के साथ अक्रूर घाट पहुंची। यमुना में पानी बढ़ा होने के कारण पूरा शव तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने मौके से जला हुआ कंबल, मनोज के जलाए गए कपड़े और दस्तावेजों की राख बरामद कर ली।\n\nअंतिम कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी पत्नी नैना, उसकी बेटी और बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में सीधे जेल भेज दिया गया है।\n\nअपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से नहीं बच सकता। रिश्तों के इस कत्ल ने एक बार फिर पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।\n\n0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी बनी काल, 10 मिनट में दो बस हादसे, 34 यात्री घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के करीब 10 मिनट के अंतराल में दो बड़े सड़क हादसों से अफरा-तफरी मच गई। बांगरमऊ और बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुए दोनों हादसों में स्लीपर बसों में सवार करीब 34 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसों की वजह बस चालकों को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। पहला हादसा सुबह करीब 4:40 बजे बांगरमऊ थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 231 पर हुआ। दिल्ली से गोंडा जा रही स्लीपर बस संख्या BR28 P 6323 के चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। बस आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आठ यात्री घायल हुए, जिन्हें पुलिस और यूपीडा टीम ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। 10 मिनट बाद दूसरा हादसा पहले हादसे के करीब 10 मिनट बाद सुबह 4:50 बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 246 पर दूसरा हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस संख्या BR28 P 3324 कथित रूप से चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बेहटा मुजावर थाना पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 26 यात्री घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। गंभीर घायलों में कुछ को लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी है। दोनों हादसों के बाद पुलिस और यूपीडा टीम ने क्षतिग्रस्त बसों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। लगातार हुए दो हादसों ने एक्सप्रेसवे पर रात के समय लंबी दूरी की बसों के संचालन और चालकों की नींद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हादसों की जांच कर रही है0
0
Report
खैरागढ़ छुईखदान थाना प्रधान आरक्षक शीतल यादव आत्महत्या मामले में जांच की मांग
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ छुईखदान थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की 6 जून 2026 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में उनके माता-पिता ने कलेक्टर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने घटना की परिस्थितियों, पत्नी सती यादव के कथित बयानों और सीसीटीवी फुटेज में अंतर होने का दावा करते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि शीतल ड्यूटी के बाद रात करीब 9 से 10 बजे घर लौटे थे, जबकि पत्नी ने कथित तौर पर उनके रात 12 बजे आने की बात कही। परिजनों ने सुबह करीब 4 बजे पत्नी द्वारा घटना देखने के बयान पर भी सवाल उठाते हुए रात के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है। साथ ही पत्नी के मायके जाने, 20 मई को लौटने और इसके बाद करीब 20 दिनों में आत्महत्या करने की परिस्थितियों की जांच का आग्रह किया है। मृतक के भाई भानुप्रताप यादव ने बताया कि परिवार पहले एसपी कार्यालय में शिकायत करना चाहता था, लेकिन आवेदन नहीं लिया गया। इसके बाद कलेक्टर को आवेदन दिया गया। परिजनों ने पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति न देकर पुत्र लक्षित यादव को नौकरी देने तथा पत्नी को पेंशन देने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
गणेश नाईक का तीखा निशाना: एकनाथ शिंदे पर हमला, महाराष्ट्र में राजनीतिक उथलपुथल
Navi Mumbai, Maharashtra:जनतेला गृहीत धरून कोणी नाटक करेल तर त्याच्या नाटकाचा तमाशा लोकांना दाखवेन, आम्हाला बुद्धू समजून टपली मारणार तर त्याचा हात धरून लायकी दाखवण्याची ताकद आमच्यामध्ये आहे. गणेश नाईक यांचा एकनाथ शिंदे यांच्यावर घाणाघात. या लोकांनी बिल्डरच्या नादी लागून महाराष्ट्र 10 वर्ष मागे नेला आहे. माझं कोणत्या व्यक्तीशी वाद नाही मात्र जनतेला गृहीत धरून जनता सहन करेल असा समज ठेऊन कोणी नाटक करेल तर त्याच्या नाटकाचा तमाशा कसा आहे हे लोकांना दाखवायचं काम गणेश नाईक करेल.0
0
Report
मोहनपुर थाना पुलिस ने सुबोध गैंग का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया; पिस्तौल और नकद बरामद
Barrackpore, West Bengal:গ্রেফতার মোহনপুর থানার হাতে সুবোধ গ্যাংগের এক সক্রিয় সদস্য। উদ্ধার সেভেন এমএম পিস্তল একটি দেশি ওয়ান শাটার, সঙ্গে এক লক্ষ চব্বিশ হাজার ২৭০ টাকা। মোহনপুর থানার পুলিশ গোপন সূত্রে খবর পেয়ে দুজনকে গ্রেফতার করে জয় বিন্দ চৌধুরী এবং আফসার আলী। এরমধ্যে জয়বিন্দ চৌধুরী কুখ্যাত দুষ্কৃতী সুবোধ সিং গ্যাং এর লোক। তাদের জিজ্ঞাসাবাদ করে পুলিশ জানতে চেষ্টা করছে এত নগদ টাকা। এবং এই বন্দুক তাদের কাছে এলো কি করে। এবং সুবোধ সিং কি নতুন করে কোন বরাত দিয়েছিল যার জন্য এত টাকা এবং বন্দুক জড়ো করেছিল এই দুই দুষ্কৃতী।0
0
Report
मथुरा में विद्युत तार चोर गिरोह से मुठभेड़; 5 गिरफ्तार, एक घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: पुलिस और विद्युत तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली मथुरा। जनपद मथुरा की थाना नौहझील पुलिस, एंटी थेफ्ट टीमें और एंटी रिवॉर्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और विद्युत खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार से अधिक के शातिर तार चोर गिरोह के एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके 4 अन्य साथियों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:45 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि तार चोरी करने वाला एक सक्रिय गिरोह नौहझील क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम अहमदपुर रोड से कोलाहार जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर तुरंत घेराबंदी कर दी。 इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की अशोक लीलैंड लोडर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक घायल अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें अभियुक्त आकाश (पुत्र विक्रम सिंह निवासी ताजगंज, आगरा, उम्र 30 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे उसके चार अन्य साथियों—राकेश, शानू, मुराद और प्रवीन उर्फ ललुआ (सभी निवासी जनपद आगरा) को पुलिस टीम ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में अवैध असलहे और चोरी का सामान बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: अवैध हथियार: 02 देशी तमंचे (.315 बोर), 02 खोखा कारतूस और 03 जिंदा कारतूस。 चोरी के उपकरण: 01 तार काटने का कटर (नीला रंग), 02 रस्से और 01 सफेद रबर का ग्लव्स。 वाहन व चोरी का माल: 01 बिना नंबर प्लेट की अशोक लीलैंड लोडर गाड़ी और 01 बंडल सफेद धातु (अल्युमिनियम) का विद्युत तार。 शातिर किस्म के हैं आरोपी, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही विद्युत अधिनियम और अन्य धाराओं में मथुरा, हाथरस और आगरा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी आकाश और प्रवीन उर्फ ललुआ का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है。 सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार (थाना नौहझील), उप-निरीक्षक अमन उज्ज्वल, मदन सिंह, रजत गर्ग तथा कॉन्सटेबलों की संयुक्त टीम शामिल रही।0
0
Report
Advertisement
