284001
झांसी संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर 3 सदस्यों का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी संघर्ष सेवा समिति के सक्रिय सदस्य हर्षित कनौजिया, पुष्पेंद्र यादव और सौरभ शर्मा का जन्मदिवस, समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया था। सूचना के अनुसार तीनों पिछले दो वर्षो से समिति के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं झोकन बाग स्थित मुख्य कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत भी किया और केक काटकर सभी ने खुशियां मनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू के खौर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन गिराया
Jammu, Indian Army shoots down Pakistani surveillance drone in Jammu’s Khour sector. Pakistani drone was spotted hovering close to vital military assets. Security agencies have launched a detailed forensic examination of the recovered UAV0
0
Report
खरगोन-चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर बाइक में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन। शुक्रवार को खरगोन-चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर बोराव फाटे के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट जून में टॉप 15 से बाहर, यात्राओं और फ्लाइट्स में भारी गिरावट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार 4 लाख से नीचे आया, पिछले 3 साल में किसी माह में ऐसा पहली बार. ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट से एविएशन सेक्टर उबर नहीं पा रहा है. देश के लगभग सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट संचालन में कटौती हुई है. जयपुर एयरपोर्ट देश के 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची से बाहर हो गया है. पिछले 3 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक महीने के दौरान यात्रियों की संख्या 4 लाख के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच सकी है. जून 2026 में यह संख्या घटकर 370086 रह गई है. फ्लाइट संचालन और यात्रीभार घटने के पीछे सीधा कारण विमानन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों के बढ़ने को बताया है. जून से शुरू हुई कटौती के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में भारी गिरावट है. यह जून माह में देश के टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट की सूची से बाहर आ गया है. देश के टॉप 15 एयरपोर्ट: दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, कोच्चि, लखनऊ, नवी मुंबई, गुवाहाटी, गोवा, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जयपुर (16th). फ्लाइट संचालन के लिहाज से भी जयपुर की परफॉर्मेंस कमजोर रही है, लेकिन जून माह में 2741 फ्लाइट्स के साथ 15वें स्थान पर रहा. सितंबर में पर्यटन सीजन शुरू होने पर उम्मीद है कि रैंकिंग सुधरेगी.0
0
Report
Advertisement
ईरान-अमेरिका युद्ध से जयपुर एयरपोर्ट के यात्री घटे, टॉप 15 से बाहर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले 3 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक महीने के दौरान यात्रियों की संख्या 4 लाख के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है। जिस जयपुर एयरपोर्ट से सर्दियों में यात्रियों की संख्या 5 लाख 90 हजार तक जा पहुंची थी। जून 2026 में यह संख्या घटकर मात्र 370086 रह गई है। यानी सीधे तौर पर सर्दियों की तुलना में 2 लाख से भी अधिक यात्री कम हुए हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन और यात्रीभार घटने के पीछे सीधा कारण फ्लाइट संचालन में कटौती को माना जा रहा है। दरअसल 1 जून से ही देशभर में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अलायंस एयर आदि एयरलाइंस ने फ्लाइट संचालन में कटौती कर दी थी। इसके पीछे विमानों के ईंधन यानी एटीएफ की कीमतें बढ़ने को बड़ा कारण बताया गया था। ईरान-अमेरिका युद्ध के हालातों के बाद से ही एटीएफ की कीमतें बढ़ने से फ्लाइट संचालन घटा है। फ्लाइट संचालन घटने से यात्रीभार में भारी गिरावट आई है। जयपुर एयरपोर्ट पर अपेक्षाकृत रूप से यात्रीभार में बहुत अधिक कमी आई है। यही कारण है कि जयपुर एयरपोर्ट जून माह में देश के टॉप 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची से भी बाहर हो गया है।0
0
Report
प्यावा में खेत के टांके से गिरकर युवक की मौत, गांव में मातम
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती गांव प्यावा में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में बने पानी के टांके में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्यावा निवासी संतरामाराम पुत्र प्रेमाराम (32 वर्ष) बीती रात अपने खेत पर गया हुआ था। खेत में बने टांके से पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। देर रात तक युवक के घर न लौटने और सुबह खेत में तलाश करने पर परिजनों को टांके में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से गांव व परिवार में शोक की लहर है।0
0
Report
टीकमगढ़: लोकायुक्त ने एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को 80 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:लोकायुक्त पुलिस ने टीकमगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एमपीडब्ल्यू कर्मचारी देशराज घोष को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी ने शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी. वास्तविकता यह है कि शिकायतकर्ता ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिए 80 हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर से की थी. जांच में शिकायत सही पाई गई और गिरफ्तारी की गई. इसके बाद रिकॉर्ड किए गए दूसरे आरोप में नरेंद्र राजपूत ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले ही 5 लाख रुपये दिए गए थे. इस लेनदेन से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी रिश्वत लेते हुए दिख रहा है, जिसकी सत्यता की जाँच लोकायुक्त पुलिस कर रही है. स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू की नियुक्ति के अधिकार विभाग प्रमुख सीएमएचओ और कलेक्टर के पास होने पर यह मामला विचारणीय बना हुआ है कि देशराज घोष जैसे कर्मचारियों को किन अधिकारियों के मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया होगा.0
0
Report
Advertisement
इटौंजा में संदिग्ध हालात में महिला का शव नदी पुल के नीचे बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव लासा गांव स्थित नदी के पुल के नीचे पाया गया शव ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस महिला के पास से कपड़े मोबाइल फोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का0
0
Report
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 40 बच्चों के आवेदन भरे गए
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को परतावल ब्लॉक सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों को योजना से जोड़ना था, जो सरकारी या गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और जिनके माता या पिता में से किसी एक का निधन हो चुका है। योजना के तहत पात्र बच्चों के बैंक खातों में प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹2,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।शिविर के दौरान करीब 40 पात्र बच्चों के आवेदन फॉर्म भरे गए।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी और गैर सरकारी दोनों प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्रीकांत शुक्ला, लखनऊ मंडल से मनोवैज्ञानिक प्रियंका, एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, सचिव अखलाक अहमद, विवेक कुमार गौण, सत्येंद्र कुमार बिंद, पंचायत सहायक अध्यक्ष राजू प्रसाद, अविनाश पासवान, आशीष तथा सुनंदा सागर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।0
0
Report
हेडलाइन: उन्नाव यातायात पुलिस को मिली नई इंटरसेप्टर कार, SSP जयप्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी उन्नाव
Kanpur, Uttar Pradesh:हेडलाइन: उन्नाव यातायात पुलिस को मिली नई इंटरसेप्टर कार, SSP जयप्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी उन्नाव। यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्नाव यातायात पुलिस को नई इंटरसेप्टर कार उपलब्ध कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने नई इंटरसेप्टर कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई इंटरसेप्टर कार के माध्यम से यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा, तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर निगरानी रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस नई इंटरसेप्टर कार के शामिल होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यातायात संचालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह ने ई-रिक्शा सवारी कर श्रमिक सम्मेलन में भाग लिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनंदगांव में ई रिक्शा की सवारी की डा रमन सिंह राजनादगांव की ई रिक्शा चालक उषा साहू के रिक्शे में सवार होकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए डा रमन सिंह राजनांदगांव पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए थे । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से बात चीत के दौरान महिला ई रिक्शा चालक से पूछ था क्या वे अपने ई रिक्शा में सवारी कराएंगी महिला ने डा रमन सिंह आज राजनादगांव श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की और हितग्राहियों को चेक का वितरण किया । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श् योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित थे। बाइट 01 डॉ रमन सिंह बाइट। 02 डॉ रमन सिंह किशोर शिल्लेदार -डाटा स्रोत- ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के लिए 9 सेक्टर, 18 चौकियाँ तैयार
Greater Noida, Uttar Pradesh:9 जोन में बांटा गया ग्रेटर नोएडा, 18 चौकिया की गई स्थापित कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस प्रशासन तैयारी में मुस्तादी से डटा हुआ है और लगातार जिले के अधिकारी कावड़ रोडो का निरीक्षण कर रहे हैं, आज डीसीपी ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकरियों ने कावड़ रूट का दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली नहर पर निरीक्षण किया。 इस दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, ग्रेटर नोएडा जॉन को 9 सेक्टर में बांटा गया है और 18 चौकिया स्थापित की गई है, इसके अलावा 27 बीट में बांटा गया है और उनमें छोटे छोटे सेक्टर में बांटा गया है, इसके अलावा जगह पर कावड़ यात्रियों के लिए कैंप लगाए गए हैं, जिनमें खाने की गुणवत्ता भी चेक की जाएगी। इसके अलावा वालंटियर भी तैनात किए जाएंगे और हमारे खुद के पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। कावड़ रूट पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को कवर कर कर दिया गया है, वही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और उसके अलावा नेशनल हाईवे और महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस के द्वारा CCTV कैमरे भी लगाए गए, जहां CCTV कैमरे से निगराणी की जाएगी। गौरतलब है कि गौतम बुध नगर में कावड़ मार्गों और शिवालियों में करीब 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है जो पूरी तरह से मुस्तेद रहेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है जहां भी सड़कों पर गड्ढे उनको पूरी तरीके से भर दिया गया है कावड़ रोडो पर सभी लाइट को दुरुस्त कर दिया गया है रोड की साफ सफाई भी की जा रही है ताकि कावड़ यात्रियों को चलते में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो कहीं पर भी कोई जल भरने हो इसको लेकर के बाकायदा 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं बिजली विभाग की तरफ से भी कार्य जोरों शोरों पर चल रहा है, रोड किनारे लगे हुए करीब 2100 पोल को पॉलीथिन और प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है ताकि किसी को करंट नहीं लगे, उसके अलावा रोड किनारे लगे हुए 92 ट्रांसफार्मर को भी बांस बल्ली से कवर किया गया है, जितने भी कैंप लगाए गए हैं ,उनमें बिजली की व्यवस्था की गयी है ताकि 24 घंटे बिजली ऐसे कैंप और कावड़ रूटों पर उपलब्ध रहे।0
0
Report
पटवार भर्ती घोटाला: डमी अभ्यर्थी से 5 लाख रिश्वत मामले में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:पटवार भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी ने की कार्रवाई डमी अभ्यर्थी बैठाकर अन्तिम रूप से चयनित होने वाली 10 हजार की ईनामी आरोपी चुकी बाई गिरफ़्तार डमी अभ्यर्थी ने जयपुर स्थित परीक्षा centred पर दी थी परीक्षा इसके बदले डमी अभ्यर्थी क़ो दिए गए थे पांच लाख रूपये आरोपी चुंकी बाई पिछले 18 महीने से थी फरार डमी अभ्यर्थी छम्मी उर्फ सम्मी उर्फ समिता हो चुकी है पूर्व में गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
जयपुर माप विभाग ने किराना किंग, झंडेवालास समेत कई इकाइयों पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुरविधिक मापविज्ञान विभाग का एक्शन। कम तौल और बिना पंजीकरण कारोबार पर चला एक्शन। किराना किंग और झंडेवालास फूड लिमिटेड पर कार्रवाई। जयपुर में जांच के दौरान 1.67 लाख का जुर्माना। किराना किंग के 500 पास्ता पैकेट जब्त,57 हजार का जुर्माना 500 ग्राम के पास्ता पैकट में निर्धारित मात्रा से कम सामग्री मिली। किराना किंग के पास पैकर्स पंजीकरण भी नहीं मिला। अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों का भी हो रहा था इस्तेमाल। झंडेवालास फूड लिमिटेड के नमन देसी घी के 380 पैकेट जब्त। 15 किलो के घी पैक में मिली कम तौल की शिकायत/अनियमितता। झंडेवालास फूड लिमिटेड पर 50 हजार का जुर्माना। नानाजी फूड प्रोडक्ट्स पर 21 हजार का जुर्माना। रारा उद्योग, बगरू रीको पर 8 हजार का जुर्माना। समस्ता फूड्स प्रा. लि., सांगानेर पर 16 हजार का जुर्माना। एस.एस. एंटरप्राइज, मालवीय नगर पर 15 हजार का जुर्माना। कई प्रतिष्ठानों पर अप्रमाणित वजन-माप उपकरण मिलने पर कार्रवाई।0
0
Report
बिहार के मखाने के निर्यात से कृषि क्षेत्र ग्लोबल बाजार में पहचान बन रहा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार की समृद्धि अब वैश्विक बाजारों तक अपनी पहचान बना रही है।कनाडा को बिहार के 7 मीट्रिक टन मखाना का निर्यात राज्य के किसानों की मेहनत, हमारी कृषि क्षमता और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग का प्रमाण है। यह उपलब्धि बिहार को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ 'लोकल से ग्लोबल' की दिशा में एक और मजबूत कदम है। हमारा संकल्प है कि बिहार का स्थानीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और हमारे किसानों की समृद्धि का माध्यम बने।0
0
Report
राजोरी के थानामंडी जंगल में आतंकियों का लॉजिस्टिक ठिकाना पकड़ा गया, सामान बरामद
Jammu, Security forces have busted a suspected terrorist hideout in the Bhangai forests of Thanamandi area in Jammu and Kashmir's Rajouri district during an ongoing anti-terror operation. During the search, troops recovered several items of daily use and food supplies, indicating that the hideout was being used by terrorists as a temporary shelter and logistics base. The recovered items include: Two bags of rice Six packets of instant noodles One knife One lighter One plastic sheet One old blanket One gas stove Two candles One 5-litre plastic bottle Security forces have seized the recovered material and launched further investigations. A search operation is still underway in the area to ensure there are no other hideouts or terrorist presence nearby. More details are awaited.0
0
Report
Advertisement
