icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

काश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर उठा सवाल; threat के बाद सुरक्षा कदम की मांग

Srinagar, Uttarakhand:Once again, concerns over the safety of Kashmiri Pandits have come to the fore after a reported threat communication surfaced The communication reportedly contains threatening language and names several Kashmiri Pandits living in Jammu. The development has triggered strong reactions, with demands for the government and security agencies to take the matter seriously and ensure the safety of those named.The development has prompted calls for immediate investigation and increased security measures. There are also demands that the government identify those behind the communication and take strict legal action if the allegations are established. Reacting to the reported threat, BJP Jammu and Kashmir Chief Spokesperson Altaf Thakur strongly condemned the development. Thakur said such threats are a matter of serious concern and alleged that frustration is coming from Pakistan and elements who, according to him, do not want peace in Jammu and Kashmir. He said Kashmiri Pandits should not be intimidated by such threats and asserted that they have the right to live with dignity and security. Thakur also stressed that Kashmiri Pandits should be able to return to and settle in Kashmir without fear. The BJP spokesperson appealed to the government and security agencies to take the reported threat seriously, investigate its source and ensure adequate protection for anyone who may be at risk. The latest development has once again brought the issue of the safety, dignity and rehabilitation of Kashmiri Pandits into focus. Authorities are expected to verify the authenticity and origin of the reported communication and take appropriate action based on the investigation.
0
0
Report

भागलपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई जिले डूबे

Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में गंगा नदी पूरे उफान पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से जिले के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अब बाढ़ का पानी लोगों के साथ-साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ा रहा है। खेतों में लगी फसल और सब्जियां पानी में डूब चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, बाढ़ के कारण मवेशियों के सामने चारे का संकट भी पैदा हो गया है। पानी से घिरे इलाकों में नावों के जरिए चारा पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। राघोपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। यहाँ खतरे का निशान 33.68 मीटर है, जबकि वर्तमान में गंगा 33.90 मीटर पर बह रही है। यानी गंगा खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं, सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर 35.78 मीटर दर्ज किया गया है। यहाँ खतरे के निशान से गंगा करीब 1 मीटर 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुल्तानगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहलगांव में गंगा का डेंजर लेवल 31.09 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 31.79 मीटर दर्ज किया गया है। यानी यहाँ भी गंगा खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है。 गंगा का बढ़ता पानी अब सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं रह गया है, बल्कि यह उन परिवारों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, जिनके घर और खेत पानी से घिर गए हैं। किसी की महीनों की मेहनत से तैयार फसल पानी में समा गई है, तो कोई अपने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने को मजबूर है। नाव ही अब कई परिवारों के लिए सड़क का विकल्प बन गई है। बच्चों की चिंता, घर-गृहस्थी बचाने की जद्दोजहद और मवेशियों के लिए चारे की तलाश के बीच लोगों की आंखों में बस यही उम्मीद है कि गंगा का पानी अब और न बढ़े। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। लोगों की आवाजाही से लेकर पशुओं के चारे तक की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि किसानों की फसल और सब्जियां पानी में डूबने से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा, किसानों को राहत

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। सुबह जल्दी शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। हालांकि सुबह-सुबह बारिश होने से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हुई। कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों, महिलाओं और विद्यार्थियों को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी और बारिश के बीच लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। वहीं बारिश का मौसम लोगों के लिए राहत और किसानों के लिए उम्मीद लेकर आया है。
0
0
Report

कपासन में साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर: डिजिटल साक्षरता से सुरक्षा मजबूत

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन में मंजरी फाउंडेशन कार्यालय पर क्लस्टर स्तरीय साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक हरीश भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंजरी फाउंडेशन की Digital Sakhis ने डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। बताया गया कि फाउंडेशन कपासन, भूपालसागर और राशमी ब्लॉक के 74 गांवों में डिजिटल सखी कार्यक्रम संचालित कर रहा है। डिजिटल सखियों ने पुलिस के साथ “सुरक्षा सखी” के रूप में साइबर अपराधों की रोकथाम में सहयोग का संकल्प लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली डिजिटल सखियों को 26 जनवरी 2027 को प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा भी की गई।
0
0
Report
Advertisement

बारावफात पर महराजगंज में सख्त सुरक्षा, 440 जुलूस और फ्लैग मार्च

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारावफात त्यौहार में जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारों में माहौल बिगाड़ने और हुड़दंग करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शासन से मिली दिशा-निर्देशों के बाद महराजगंज की पुलिस प्रशासन ने बारावफात को लेकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. थाना स्तर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं को निर्देश दिए गए, संवेदनशील इलाकों में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही जुलूस निर्धारित नियमों के अनुसार ही निकाला जाए और किसी भी अराजकता फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसив बातचीत में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बारावफात त्यौहार को लेकर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 440 जगहों पर जुलूस के आयोजन होंगे, जिनमें श्यामदेवरवा और सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े जुलूस निकलेंगे. सभी जगहों पर CCTV कैमरे से नज़र रखी जा रही है, संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जा रही है, अफवाह और गलत सूचना पर भी पुलिस की नजर है. सीमावर्ती इलाकों में पुलिस के साथ एसएसबी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द के बीच मनाने की अपील की जा रही है. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
0
0
Report

देवरिया में PF बकाया कलेक्शन: outsourced कर्मचारियों का 60-80 लाख जमा नहीं, जांच शुरू

Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरियारपुर नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले 4 साल से उनका भविष्य निधि पीएफ नहीं जमा कराया गया है। वह लगातार ठेकेदार और अधिकारियों से अपनी बात बोल रहे हैं। उसके बावजूद भी उनका पीएफ नहीं जमा कराया गया है। इन्होंने बताया कि लगभग 60 से 80 लाख रुपए के करीब कर्मचारियों का भविष्य निधि अब तक नहीं जमा हुआ है। इस संबंध में जब हमने जिला अधिकारी देवरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी अभी संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। घोटाला हुआ है कि नहीं हुआ है किसकी वजह से नहीं जमा हुआ है इस पूरे मामले की जांच होगी।
0
0
Report
Advertisement

झोपड़ी में बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

Samastipur, Bihar:झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या। सुबह में घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने झांका, अंदर पड़े मिले दोनों के शव।जांच में जुटी पुलिस。 समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 में सोमवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे。 स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक बुजुर्ग दंपति को घर से बाहर नहीं निकलते देखा तो लोगों को संदेह हुआ। इसी दौरान उनकी झोपड़ी के पीछे की टाटी फटी हुई दिखाई दी। लोगों ने झोपड़ी के अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े थे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया。
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में सावन माह के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बजरंग व्यायाम शाला एवं परशुराम मित्र मंडल के नेतृत्व में अखाड़ा प्रदर्शन ने सभी का आकर्षण बढ़ाया, वहीं भस्म रमैया पार्टी ने भगवान शिव की सजीव झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। डीजे, बैंड और ढोल की गूंज के बीच सवारी विभिन्न प्रमुख बाजारों से होकर श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची, जहां हरिहर मिलन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के साथ स्वागत किया। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
0
0
Report

Google Maps to warn 93 black spots; tech-driven accident prevention in Jaipur

Jaipur, Rajasthan:हादसे से पहले अलर्ट करेगा गूगल मैप! अब गूगल मैप से पता चल सकेगा मौत वाले मोड़ का खतरा। राजस्थान में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जयपुर रेंज पुलिस ने शुरू किया है ऑपरेशन सफर रोड्स। तीन साल के सड़क हादसों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण कर 93 दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया है। अब इन ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी गूगल मैप से जोड़ी गई है। हादसों वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही वाहन चालक को सड़क सुरक्षा का अलर्ट मिल सकेगा। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर राज्य सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन और आम आदमी तक चिंता है। इन हादसों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा चुकी है। जयपुर रेंज पुलिस तकनीकी पर आधारित एक पहल लेकर आ रही है। हम सड़क पर सफर कर रहे हैं.. गूगल मेप पर रास्ता देख रहे हैं... और अचानक मोबाइल पर अलर्ट आता है, आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। जयपुर रेंज पुलिस की नई पहल में अब यही होने जा रहा है। ऑपरेशन सफर रोड्स के तहत जयपुर रेंज के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को डेटा के आधार पर चिन्हित किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 तक के सड़क हादसों और उनमें हुई जनहानि का तकनीकी विश्लेषण किया। सिर्फ हादसों की संख्या नहीं देखी गई, बल्कि यह भी देखा गया कि किस जगह कितनी जानें गईं। इस विश्लेषण के बाद कुल 93 ब्लैक स्पॉट सामने आए और इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया। इन ब्लैक स्पॉट्स की लोकेशन को जियो-मैपिंग के जरिए डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है और इन्हें गूगल मैप प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेट किया गया है। अब गूगल मैप पर संबंधित राजमार्ग से गुजरते वक्त दुर्घटना संभावित क्षेत्र के नजदीक पहुंचने पर सड़क सुरक्षा चेतावनी मिलने की व्यवस्था की गई है। इस पूरी व्यवस्था में आम लोगों के लिए QR कोड भी जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करने पर जयपुर रेंज के चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों की जानकारी हासिल की जा सकती है, जिसमें स्पॉट की लोकेशन और उसकी रिस्क कैटेगरी की जानकारी उपलब्ध होगी। जयपुर रेंज के अनुसार ब्लैक स्पॉट्स— जयपुर ग्रामीण में 28, दौसा में 24, कोटपूतली-बहरोड़ में 17, अलवर में 11, भिवाड़ी में 5, सीकर में 4, खैरथल-तिजारा में 3, झुंझुनूं में 1 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने की कवायद नहीं है; यह सबूत-आधारित सड़क सुरक्षा प्रबंधन की दिशा में सटीक कदम है। जियोस्पेशियल मैपिंग और डिजिटल तकनीक जोड़कर सड़क हादसों को रोकने की कोशिश की जा रही है। खास बात यह भी है कि ब्लैक स्पॉट्स का लगातार रिव्यू किया जाएगा और जयपुर रेंज पुलिस हर तीन महीने में दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा करेगी और जरूरत के मुताबिक अपडेट किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि तकनीक तभी काम करेगी जब वाहन चालक भी सावधानी बरतेंगे; गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं।
0
0
Report

पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन, दबाव बनाएंगे

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन। सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अम्बाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top