284003
झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले गोल कीपर के ऊपर गिरा स्वागत द्वार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होने से पूर्व ही जब खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे उसी दौरान स्वागत द्वार एक खिलाड़ी पर जा गिरा। स्वागत द्वार गिरने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मौके पर मोजूद खिलाड़ी साथियों ने उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का शुभरंभ होना है। आज शुभारंभ के पूर्व ही जम्मू कश्मीर की टीम के गोल कीपर के ऊपर मैदान में स्वागत द्वार गिर गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांगेर घाटी के कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी फिर से खुले
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी को पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, दरअसल चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को रोक दिया गया था, पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने उक्त फैसला लिया था 4 दिनों बाद चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर समाप्त होते ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में फिर रौनक लौट आई है, पर्यटक यहां फिर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे एवं कुटुमसर गुफा के दीदार भी कर सकेंगे ।0
0
Report
सतना-अमरपाटन मार्ग पर दो बाइक टक्कर, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
Satna, Madhya Pradesh:सतना-अमरपाटन मुख्य मार्ग पर अतरहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। दुघर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को तुरंत सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीनों घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।0
0
Report
जंगल से बस्ती आ रहे भालू ने आदिवासी युवक को घायल किया
Damoh, Madhya Pradesh:अपने बच्चों को लेकर जंगल से बस्ती की तरफ आया भालू और एक आदिवासी को कर गया घायल.. एंकर/ दमोह जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन इलाके में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है और आए दिन यहां के जानवर जहां पालतू पशुओं की शिकार बना रहे है तो इंसानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। बफर जोन के मडियादो फारेस्ट रेंज में आने वाले कारी बारा गांव में एक भालू ने आदिवासी युवक को निशाना बनाया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल बबलू आदिवासी अपने खेत ने काम कर रहे थे कि अचानक एक भालू अपने दो बच्चों को साथ लिए उसके खेत की तरफ आया बबलू उसे देख ही रहा था कि अचानक ये भालू हमलावर हो गया और उस पर हमला कर दिया, जैसे तैसे बबलू ने खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया और भालू अपने बच्चों को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। आसपास के खेतों में काम करें किसान मौके पर पहुंचे , फारेस्ट अमले को सूचना दी गई और फिर उसे वन विभाग के सहयोग से मडियादो के अस्पताल लाया गया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है। वन्य प्राणियों के जानकारों के मुताबिक ये मादा भालू होगा जो अपने बच्चों को लेकर घूमता है और ऐसे में यदि उसे अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहीं खतरा लगता है तो वो हमलावर हो जाता है और इस घटना में भी यही संभव है。 बाइट/ बबलू आदिवासी ( घायल) बाइट/ रामगोपाल अहिरवाल ( बीट इंचार्ज बफ़र जोन मडियादो दमोह)0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में यातायात माह की शुरुआत, जागरूकता रैली से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक जिला – फर्रुखाबाद रिपोर्ट – अमर साइमन तारीख - 01-11-2026 एंकर – फर्रुखाबाद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह की शुरुआत हो गई है। रविवार को फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वीओ – एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकली गई। रैली से पहले पुलिस लाइन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। रैली में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स चल रहे थे। उनके पीछे विद्यालयों की छात्राएं शामिल थीं। वहीं, अंत में तीन सजे हुए वाहन रैली का हिस्सा बने। छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स हाथों में यातायात जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान अलग-अलग दिवसों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाइट – गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद0
0
Report
रोहतास में बंद पत्थर उद्योग फिर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया तेज
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की कवायद अंतिम चरण पर है। पहले ही जहां पहाड़ी के गायघाट तथा गिजबाही में पत्थर खनन के लिए निविदा निकाल दी गई है। जिसके लिए 20 नवंबर तक तिथि भी निश्चित है। लेकिन रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि पत्थर खनन के लिए दो अन्य ब्लॉक करबंदिया तथा गिजवाही-2 के लिए भी जल्द ही निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही करबंदिया ब्लॉक काफी बड़ा है, ऐसे में इसके अलग-अलग कई टुकड़े कर निविदा निकालने की योजना है। जिस पर अमल करने के लिए एक अनुमंडल स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग एक बार फिर शुरू होने की संभावना नजर आने लगी है। खनन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने करबंदिया पहाड़ी इलाके में जाकर स्थल का जायजा भी लिया।0
0
Report
जालौन के सबस्टेशन में कोबरा घुसा ओसीबी मशीन: बिजली कर्मचारी घबराए, मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\nजालौन में विद्युत सब स्टेशन पर लगी ओसीबी मशीन में घुसा कोबरा,\nओसीबी मशीन में कोबरा घुसने से बिजली कर्मचारियों में मचा हड़कंप,\nओसीबी मशीन में घुसे कोबरा की करंट लगने से हुई मौत,\nकरंट लगने से कोबरा की मौत बाद करीब 1 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप,\nजालौन के एट विद्युत सब स्टेशन का मामला।0
0
Report
Advertisement
बालू से लदे ट्रैक्टर की रफ्तार से श्रद्धालु की मौत, सड़क सुरक्षा के सवाल
Ansar Nagar, Jharkhand:बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सत्संग में जा रहे श्रद्धालु को रौंदा, मौके पर मौत बालू की अवैध ढुलाई पर उठे सवाल चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संघरी घाटी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक श्रद्धालु को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधाई गांव निवासी किशोरी प्रजापति के रूप में हुई है। वे जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार भी थे। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी प्रजापति सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान संघरी घाटी में तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया。 इस हादसे के बाद चोरी-छिपे बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टरों की मनमानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बिना रोक-टोक सड़कों पर दौड़ रहे बालू लदे ट्रैक्टर आम लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इन बेलगाम वाहनों पर लगाम कब लगेगी? बाइट 1 : पंकज प्रजापति, मृतक का दामाद। बाइट 2 : विजय सिंह, मुखिया।0
0
Report
दुद्धी में तेज रफ्तार बाइक ट्रेलर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। VO: हादसा दुद्धी थाना क्षेत्र के जाबर गांव में कनहर नदी के समीप पुरानी बैरियर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक एचएफ डीलक्स बाइक पर चार लोग सवार होकर दुद्धी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे ट्रेलर से टकरा गई। VO: दुर्घटना में बरखोहरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार भुइया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दीपक कुमार, अंजली देवी और मंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर उपनिरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। दुद्धी थाना क्षेत्र के जाबर गांव में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी में अवैध हथियार बनाते नेटवर्क का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने वाले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। • लंका थाना क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़। • पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में सामने आया असलहा तस्करी का नेटवर्क। • कार्रवाई में अमन कुमार मिश्रा और विमल कांत झा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा फरार। • पुलिस जांच में सामने आया कि अमन कुमार मिश्रा मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा का बचपन का दोस्त है। • CDR की जांच और सर्विलांस के जरिए पुलिस अमन कुमार मिश्रा तक पहुंची। • अमन की निशानदेही पर सामने घाट के शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पुलिस की छापेमारी। • मकान के अंदर चल रहा था अवैध हथियार बनाने और कारतूसों की सप्लाई का खेल। • पुलिस ने मौके से 3 देसी पिस्टल .32 बोर और 143 जिंदा कारतूस किए बरामद। • इसके अलावा 24 खोखा कारतूस, 19 अर्द्धनिर्मित असलहे और बैरल भी बरामद। • हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, औजार, लोहे के टुकड़े और 6 मैगजीन भी मिलीं। • पुलिस के मुताबिक, अंजनी नंदन झा मकान में अवैध हथियार तैयार कर शहर के अलग-अलग इलाकों में करता था सप्लाई। • गिरफ्तार विमल कांत झा मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा का पिता है। • पूछताछ में पिता विमल कांत झा ने मोटी कमाई के लालच में अवैध हथियार कारोबार में सहयोग करने की बात स्वीकार की। • पुलिस के मुताबिक, मकान में पिछले दो-तीन महीने से चल रही थी अवैध गतिविधियां। • अमन हथियारों और कारतूसों की सप्लाई के साथ पैसों के लेन-देन में भी करता था मदद। • दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 5(1)(a)/25(1)(a) के तहत कार्रवाई। • पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी। • पुलिस खंगाल रही है अवैध हथियारों की सप्लाई चेन, खरीददारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का कनेक्शन।0
0
Report
Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य- अखिलेश यादव के आरोप से इंडी गठबंधन की राजनीति गरम
Ballia, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन में शामिल होने की खबरों से किया इंकार तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया आरोप अखिलेश पीडीए के नंबर वन दुश्मन, जो आजम का नहीं हुआ वह मेरा क्या होगा। अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के आरोप प्रत्यारोप पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के बारे में सही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जो अखिलेश यादव के बारे में बोल रहे हैं वह भी सही है और जो अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर बोल रहे हैं वह भी सही है। वही कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अगर इंडी गठबंधन में शामिल भी होते हैं तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सपा और बसपा पूर्व और पश्चिम कहे जाते हैं लेकिन दोनों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा और मोदी और योगी का सामना नहीं कर पाए। कांग्रेस यूपी में खत्म हो रही है। एक प्रमोद तिवारी की परंपरागत सीट है जिस पर वर्षोँ से जीत हासिल कर रहे हैं। वीरेंद्र चौधरी एक सीट जीते हैं इसके अलावा क्या है। वही दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली पर कहा कि लगातार हार से खीज करके इंडी गठबंधन लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। विदेशी शक्तियों को भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का अवसर मिल रहा है। राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं भारत के बारे में कुछ ना कुछ उलूल जुलूल बोल कर चले आते हैं। आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मजबूत है और पूरा विश्व उसकी सराहना करता है। नरेंद्र मोदी देसी नहीं पूरे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल है। यह लोग भी शासन सत्ता में थे इन लोगों ने क्या किया। वहीं एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त पर कहा कि ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ने वाली कांग्रेस ईवीएम के पहले से हारती जा रही है। उत्तर प्रदेश में 1988 में कांग्रेस सत्ता में थी। बिहार पश्चिम बंगाल उड़ीसा तमिलनाडु आखिरकार कब सरकार में थी। ऐसे राज्यों में कांग्रेस कितने साल से सत्ता से बाहर है इसे गिनकर देखिए। कांग्रेस लगातार खत्म हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 100 चुनाव हार कर सेंचुरी लग चुकी है। वह भूल गए कि उनके शासनकाल में चुनाव आयोग क्या करता था। चुनाव आयुक्त को राज्यपाल, संसद और आयोग का अध्यक्ष बनाते थे। आप सत्ता के दुरुपयोग करते थे। मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास ना किसी का वर्चस्व ना किसी की उपेक्षा सभी अपने कार्य करने के लिए स्वतंत्र है। चुनाव आयोग एक स्वैच्छिक संस्था है और अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। यही वजह है कि इन लोगों को दिक्कत हो रही है.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: किसानों की महापंचायत, 20 हजार प्रति गज मुआवजे और आबादी निस्तारण मांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में न्यू नोएडा के खिलाफ किसानों की महापंचायत, 20 हजार रुपये गज मुआवजा और आबादी निस्तारण की मांग, किसानों का ऐलान- मांगें पूरी नहीं हुईं तो नहीं बसने देंगे न्यू नोएड, ग्रेटर नोएडा में नोएडा प्राधिकरण द्वारा न्यू नोएडा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। गौतमबुद्धनगर के 13 और बुलंदशहर के 37 गांवों के किसानों ने महापंचायत कर प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने 20 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट, आबादी का निस्तारण और युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई है। किसानों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक मुआवजे में बढ़ोतरी और उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक न्यू नोएडा के लिए जमीन नहीं दी जाएगी और न ही परियोजना को बसने दिया जाएगा。 बाइट किसान दरअसल, कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए गांवों में कैंप लगाने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध करते हुए उसे वापस लौटा दिया था। अब लगातार महापंचायत कर किसान अपनी एकजुटता दिखा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण पहले भी उनके साथ वादाखिलाफी कर चुका है। इस बार किसान किसी भी कीमत पर अपने हक और मुआवजे के साथ समझौता नहीं करेंगे。0
0
Report
यातायात माह की शुरुआत: महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा जागरूकता का नया अंदाज दिखाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में 1 नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस बार रैली की खास बात यह रही कि इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। वीओ: तस्वीरें गाजियाबाद की हैं, जहां यातायात माह के पहले दिन पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की। सड़क पर निकली इस रैली के जरिए वाहन चालकों और आम लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी खास आकर्षण रही। महिला ड्राइवरों ने भी रैली में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान को जोड़ते हुए महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि पूरे नवंबर महीने में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए। यातायात माह के दौरान पुलिस का फोकस सिर्फ चालान काटने पर नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने पर भी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
कटिहार में अवैध उर्वरक-बीज परिवहन रोकथाम: ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के कदवा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे उर्वरक एवं मक्का बीज लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज कुल 62 बोरा उर्वरक जब्त उर्वरकों एवं बीजों के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका कटिहार जिला में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देर रात कदवा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से उर्वरक एवं मक्का बीज का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। कृषि विभाग के एसडीएओ, बारसोई एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पावरट्रैक क्लासिक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ट्रैक्टर पर लदे उर्वरक एवं बीज की जांच की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए कदवा थाना में लिखित आवेदन समर्पित कर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जाँच के दौरान ट्रैक्टर पर 26 बोरा डीएपी, 27 बोरा यूरिया, 09 बोरा एमओपी, 11 पैकेट मक्का बीज से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका । उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है。 कृषि विभाग, कटिहार द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं बीज की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से करें तथा खरीद की अनिवार्य रसीद अवश्य प्राप्त करें。0
0
Report
हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने दबिश दी, एक गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने रामपुर रोड स्थित ओम बिल্ডिंग मैटेरियल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके कब्जे से 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है. थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रामपुर रोड पर ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास घेराबंदी कर अवैध पटाखों का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मोहसिन पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नवीकरीम, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से 19 गत्ते के कार्टूनों में रखे अवैध पटाखे बरामद हुए. पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की कुल कीमत करीब नब्बे हजार रुपये है. पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
यातायात माह के उद्घाटन में नियमों के पालन और सुरक्षा पर जोर
Hapur, Uttar Pradesh:सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में यातायात माह का शुभारंभ किया. पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात, पुलिस बल के जवान और भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस स्टाफ, एनसीसी छात्र-छात्राओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की अनिवार्यता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के प्राथमिक उपाय हैं. लापरवाही और तेज रफ्तार सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती हैं, जिसे केवल सतर्कता और अनुशासन से रोका जा सकता है. एसपी ने कहा कि आज से शुरू हो रहे यातायात माह के तहत मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई से ज्यादा नागरिकों में स्वेच्छा से नियमों के पालन की आदत डालना है. विशेषकर युवा वर्ग और एनसीसी के साथी समाज में इस संदेश के सबसे मजबूत संवाहक बन सकते हैं. दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाना प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.0
0
Report
Advertisement
