284001
बड़ागांव थाना समाधान दिवस, झांसी कमिश्नर और DIG का निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:आज थाना बड़ागांव में झांसी के कमिश्नर और DIG कलानिधि नैथानी ने समाधान दिवस के दौरान थाना निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थाने की आकस्मिक जांच की। नैथानी ने शिकायतों के समय पर और गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। अपराधियों पर HS/गुण्डा/गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया। फरियादियों ने भी समाधान के लिए DIG से मुलाकात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमौसी एयरपोर्ट पर SGST कार्रवाई: 40 लाख रुपये के iPhone और MacBook जब्त
Lucknow, Uttar Pradesh:अमौसी एयरपोर्ट पर SGST की बड़ी कार्रवाई 40 लाख रुपये के आईफोन और मैकबुक जब्त अहमदाबाद से बिना बिल और ई-वे बिल के लाया जा रहा था माल व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया माल का स्वामित्व स्वीकार करने पर कर की दोगुनी राशि का जुर्माना एडिशनल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई सहायक आयुक्त आशीष कुमार और राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने कराई रकम जमा पहले बसों से बिना बिल लाए गए मोबाइल-पार्ट्स पर 5.66 लाख का जुर्माना मुंबई से बिना बिल लाया गया माल भी लखनऊ में पकड़ा गया बिना बिल के माल पर अर्थदंड वसूली की कार्रवाई जारी0
0
Report
फतेहपुर में चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर: फतेहपुर में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी. देर रात घर में घुसे अज्ञात चोर, जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ. सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार में मचा हड़कंप. सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी. आस-पास के लोगों से पूछताछ और संदिग्धों की तलाश जारी. लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल. असोथर थाने के बौंडर वार्ड नंबर-3 का मामला.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन: कार चालक फरार, वीडियो वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला. तेज रफ्तार कार ने चार से पांच लोगों को टक्कर मारा. टक्कर मारने के बाद मौके से कार चालक फरार. घटना का वीडियो तेजी से वायरल. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की टीम लगातार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश. अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
मसूरी में पर्यटक–स्थानीय विवाद का CCTV फुटेज सामने
Dehradun, Uttarakhand:मसूरी उत्तराखंड मसूरी में थम नहीं रहा है पर्यटकों और स्थानीय लोगों का विवाद मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों के बीच विवाद की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में विगत दिन हुई एक घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक कैफे/रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर हंगामा करते और अंदर मौजूद रेस्टोरेंट चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग एक वाहन से उतरकर कैफे की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ती है और कुछ लोग हाथों में डंडे लिए रेस्टोरेंट परिसर में पहुंचकर चालक पर हमला करते नजर आते हैं। घटना के दौरान कैफे के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। दूसरे CCTV कैमरे में भी बाहर हुई हाथापाई की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज में घटना के दौरान कई लोगों की मौजूदगी दिखाई देती है। इस घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल उठने लगे हैं दिनदहाड़े पर्यटन नगरी में इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और त्वरित रिस्पांस व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मसूरी देशभर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करती है, लेकिन मेहमाननवाजी का अर्थ कानून हाथ में लेने की छूट नहीं हो सकता। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना देना और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई जारी है, कितने लोगों की पहचान हुई और घटना का वास्तविक कारण क्या था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे में CCTV में दिखाई दे रहे दृश्यों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के बजाय पुलिस जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार जरूरी है। मसूरी की पहचान पर्यटन, शांति और अतिथि सत्कार से है। लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। सवाल यही है—अगर पर्यटन नगरी में दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होंगी, तो पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है? वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच का विषय है।0
0
Report
खाद नहीं मिलने से गांव में आक्रोश, सहकारी समिति के गेट पर ताला, विरोध जारी
Tonk, Rajasthan:उनियारा (टोंक) उनियारा से इस वक्त की बडी खबर : ग्राम बलीथल में खाद को लेकर ग्रामीणों का भारी आक्रोश, खाद नहीं मिलने को लेकर सहकारी समिति के गेट के ग्रामीणों ने जडा ताला, ताला लगाकर ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कर रहे है विरोध प्रदर्शन, ग्रमीणों का आरोप कि समिति सदस्यों को नहीं दे रहे है खाद और बाहरी लोगों को दिया जा रहा है खाद0
0
Report
DUSU चुनाव 2026-27 Round-2 मतगणना जारी, ABVP बनाम NSUI मुकाबला तेज
New Delhi, Delhi:DUSU Elections 2026-27 Vote counting Round-2 President Yash Dabas (ABVP)- 1143 Vijay Shankar Meena (NSUI)- 1521 Vice-president Ishu Maurya (ABVP)- 1019 Vir Chatrath (NSUI)- 909 Deepanshu Shokeen (Independent)- 1565 Secretary Riya Chhawdi (ABVP)- 1004 Namrata Chaudhary (NSUI)- 856 Joint secretary Lakshay Raj Singh (ABVP)-832 Gopal Choudhary (NSUI)- 702 Vishesh Yadav (Independent)- 10490
0
Report
Advertisement
अनूपगढ़ में 27 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और ANTF ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। BSF की पुलिया के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक किआ कार को रोका। तलाशी में कार से 27 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान गुसाईं राम निवासी रामसर बाड़मेर और बलवीर सिंह निवासी रणजीतपुरा बीकानेर के रूप में हुई है। ये पूरी कार्रवाई SI रामकेश मीणा और ANTF के ASI गणेश सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किआ कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को अनूपगढ़ थाने लाया गया है, जहां आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है। SHO करतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पोस्त कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था। एसएचओ करतार सिंह ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए अनूपगढ़ थाने के एसआई रामकेश मीणा, ANTF के एएसआई गणेश सिंह, कांस्टेबल ठाकरा राम, हरकेश मीणा, महेन्द्र, राधेश्याम क्षेत्र में कष्ट कर रहे थे कष्ट के दौरान जब टीम अनूपगढ़ बीएसएफ पुलिया के पास पहुंची तो वहां घडसाना की ओर से गुजरात नम्बर की एक किआ कार तेज गति से आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार चालक ने कर को तेज गति से कार को भगाने का प्रयास किया मगर पुलिस टीम ने कार का पीछा कर कार को रुकवा लिया। एसएचओ ने बताया कि जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार में 27 किलो पोस्त बरामद हुआ। कार की पिछली सीट पर कार की दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर ही कार और पोस्त को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनजीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: प्रसन्न चंद मेहता बीजेपी के महापौर प्रत्याशी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर - नगर निगम आम चुनाव 2026, महापौर के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन , बीजेपी ने किया महापौर पद के लिए प्रत्याशी फाइनल, प्रसन्न चंद मेहता को बनाया महापौर का उम्मीदवार , चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने की अधिकृत रूप से पुष्टि , कुछ ही देर में भूपेंद्र सैनी और शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल उम्मीदवार को लेकर पहुंचेंगे नगर निगम , प्रसन्न चंद मेहता बीजेपी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार , कांग्रेस से पहले बीजेपी ने खेल अपना दाव0
0
Report
साप गाँव के घर पर गणपति की सोने की जेजुरी सजावट आस्था बढ़ा रही है
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील साप गाव येथे एका घरच्या गणपतीसाठी साकारण्यात आलेला सोन्याची जेजुरीचा भव्यदिव्य देखावा सध्या आकर्षणाचा केंद्रबिंदू ठरत आहे. बाळू भाऊ भांडे यांच्या घरी हा देखावा साकारण्यात आला असून भाविक भक्त मोठ्या संख्येने हा देखावा पाहण्यासाठी येत आहेत. गणेशोत्सव म्हटला की घरोघरी विविध कल्पक आणि भक्तिमय देखावे साकारले जातात. शहापूर तालुक्यातील साप गाव येथील बाळू भांडे यांनी आपल्या घरच्या गणपतीसाठी चक्क सोन्याची जेजुरीचा देखावा साकारला आहे. या देखाव्यात जेजुरी गडाच्या प्रतिकृतीसह दगडी कमानी, दीपमाळ आणि मंदिराचा परिसर हुबेहूब साकारण्यात आला आहे. आकर्षक रोषणाई, फुलांची सजावट आणि समईच्या प्रकाशात हा देखावा अतिशय सुंदर दिसत आहे. बाप्पाच्या मूर्तीसमोरच हा गड उभारण्यात आला असून येळकोट येळकोट जय मल्हारचा जयघोष या देखाव्यामुळे घरातच अनुभवायला मिळत आहे. हा देखावा पाहण्यासाठी साप गावसह पंचक्रोशीतील भाविक मोठ्या प्रमाणात बाळू भांडे यांच्या घरी येत आहेत. घरच्या गणपतीतून भक्ती आणि कलेचा सुंदर संगम त्यांनी साधला असून त्यांच्या या कल्पकतेचे सर्वत्र कौतुक होत आहे.0
0
Report
Advertisement
जमुई: एसपी दयाल के नेतृत्व में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त
Jamui, Bihar:जमुई : जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार कार्रवाई की कमान खुद एसपी विश्वजीत दयाल ने संभाली और हेलमेट लगाकर सड़क पर उतरे। टाउन थाना क्षेत्र के मंजबे इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना पर एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 9 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को टाउन थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अवैध बालू खनन और परिवहन से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसपी विश्वजीत दयाल खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। एसपी के सीधे सड़क पर उतरकर कार्रवाई करने से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। लिहाजा पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अवैध बालू खनन और परिवहन में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार सभी आठ आरोपितों से टाउन थाना में पूछताछ जारी है।0
0
Report
10 किमी कनक दंडवत यात्रा से भादरिया धाम में आस्था का संदेश फैल गया
Jaisalmer, Rajasthan:आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अनूठा उदाहरण शनिवार को लाठी क्षेत्र में देखने को मिला। बीकानेर जिले के देवासर गांव निवासी शुभम सिंह भाटी ने देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि, भाईचारे और अच्छी बारिश की कामना को लेकर करीब 10 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा पूरी की। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच भादरिया फांटे से शक्तिपीठ भादरिया धाम तक दंडवत करते हुए अपनी यात्रा पूरी की। गर्मी के बावजूद नहीं छोड़ा संकल्प भादरिया फांटे से शुरू हुई यात्रा के दौरान शुभम सिंह भाटी दंडवत करते हुए धीरे-धीरे भादरिया धाम की ओर बढ़ते रहे। कठिन परिस्थितियों और तेज गर्मी के बावजूद उन्होंने अपना संकल्प जारी रखा। रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालु और राहगीर भी उनकी दंडवत यात्रा को देखने के लिए रुकते नजर आए और उनकी श्रद्धा की सराहना की। शुभम सिंह भाटी ने बताया कि उन्होंने देश में शांति, भाईचारा, सुख-समृद्धि और समय पर अच्छी बारिश की कामना को लेकर यह धार्मिक संकल्प लिया था। यात्रा के दौरान वे लगातार ईश्वर का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते रहे। उनका कहना था कि किसानों की खुशहाली, क्षेत्र में हरियाली और समाज में आपसी सद्भाव बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है। भादरिया धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना कनक दंडवत यात्रा पूरी कर भादरिया धाम पहुंचने पर शुभम सिंह भाटी ने संत शिरोमणि भादरिया महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राय माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के साथ अच्छी वर्षा की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अवसर पर शक्तिपीठ भादरिया धाम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पदयात्रा, दंडवत यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। इसी क्रम में शुभम सिंह भाटी की करीब 10 किलोमीटर लंबी कनक दंडवत यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। भादरिया धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां संत भादरिया महाराज की समाधि और राय माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। राष्ट्रहित की भावना से लिया संकल्प शुभम सिंह भाटी की कठिन दंडवत यात्रा, अटूट श्रद्धा और जनकल्याण की भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक संकल्प लोगों में आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज, किसान और देश की खुशहाली के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश देते हैं।0
0
Report
निर्दलीय पार्षद के भाजपा समर्थन से बढ़ा तनाव; गांव में दो घायल
Alwar, Rajasthan:निर्दलीय पार्षद के भाजपा को समर्थन के बाद विवाद, समर्थकों पर हमला; दो घायल अलवर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बेलाका गांव में नगर निगम चुनाव के बाद निर्दलीय पार्षद के भाजपा को समर्थन देने को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 40 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता के भाजपा के समर्थन में जाने के बाद उनके समर्थकों पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। मारपीट की घटना में बेलाका निवासी अब्बास और याकूब गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अलवर के राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल याकूब ने बताया कि वार्ड 40 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता चुनाव जीतने के बाद भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के समर्थन में चली गई थीं। इसी बात को लेकर गांव के ही अब्दुल रज्जाक और उसके परिवार के लोगों ने विरोध जताया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला किया। हमले में अब्बास के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि याकूब को भी लाठी-डंडों और सरियों से चोटें आई हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में चुनावी रंजिश को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइट— घायल0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो सड़ा पनीर बरामद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 150 किलो सड़ा हुआ पनीर बरामद.... बावल के स्टोर पर छापा: बंद कमरे में सड़ांध मार रहा था मिलावटी पनीर, मौके पर ही किया गया नष्ट.... pिछले 7 दिनों में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी; नाईवाली चौक, बाराहजारी और कोसली में भी कार्रवाई... विभाग ने सैंपल जांच के लिए लैब भेजे, कारोबारियों में मचा हड़कंप.... रेवाड़ी में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में नकली और मिलावटी पनीर, खोया और घी बेचने वालों पर विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। आज सुबह-सवेरे टीम ने बावल में रेवाड़ी रोड स्थित रेणुका जनरल स्टोर पर दबिश दी, जहां एक बंद कमरे से भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया गया। यह पनीर इतना खराब था कि कमरे से तेज बदबू आ रही थी। टीम ने तुरंत 150 किलो से ज्यादा पनीर को नष्ट कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है।बावल के रेवाड़ी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने रेणुका जनरल स्टोर पर छापा मारा। दुकान के अंदर एक बंद कमरे में छिपाकर रखा गया 150 किलोग्राम से अधिक मिलावटी पनीर बरामद हुआ।कमरे का दरवाजा खुलते ही सड़ांध मारने वाले इस पनीर की स्थिति देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। जनता की सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया और जांच के लिए सैंपल सील कर लैब भेज दिए。 रेवाड़ी जिले में मिलावट के खिलाफ यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। बीते 7 दिनों के भीतर विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के कई अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। शहर के नाईवाली चौक, सब्जी मंडी और बाराहजारी से लेकर ग्रामीण इलाकों जैसे कोसली और हांसाका तक विभाग की टीमें लगातार एक्टिव हैं। आधिकारिक बयान: त्योहारों और आम दिनों में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सस्ते के चक्कर में न पड़ें और केवल दूध से बने प्रमाणित व शुद्ध उत्पाद ही खरीदें।0
0
Report
इंदौर में राहुल गांधी के पोस्टरों पर झूठ की गूंज, सत्य की विजय
Indore, Madhya Pradesh:राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के पहले इंदौर शहर में लगे पोस्टर राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर पर लिखा झूठ की गूंज पोस्ट पर लिखा झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय शहर भर में कई स्थानों पर लगे पोस्टर में एक क्यू आर कोड भी डाला गया0
0
Report
जयपुर में मुखिया के घर तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ गया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-वन विभाग के मुखिया के घर तेंदुआ घुसा पीसीसीएफ हॉफ अरिजीत बनर्जी के बंगले में तेंदुआ घुसा, हाफ अरिजीत बनर्जी के गार्डन में घुसा तेंदुआ, जवाहर नगर में फारेस्ट ऑफिसर्स कॉलोनी में तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा,0
0
Report
Advertisement
