284002
बड़ागांव ने मास्टर्स प्रीमियर लीग में बामौर को 6 विकेट से हराया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के RNS वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही मास्टर्स प्रीमियर लीग के सीजन 7 के एक मैच में बड़ागांव ने बामौर को 6 विकेट से हराया। बामौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 112 रन बनाए, जिसमें राजा ने 17 और प्रशांत कुमार ने 15 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली। बड़ागांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव पुरोहित ने 4 विकेट और रवि यादव ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ागांव ने 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैफे से जुड़ी ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बारिश ने शहर में हल्की फुहारों से जीवन बदला
Noida, Uttar Pradesh:barish0
0
Report
इनपुट में कोई समाचार नहीं मिला; कृपया नई खबर के लिए इनपुट दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: नाबालिग मूक बधिर छात्रा यौन शोषण आरोप, बस चालक हिरासत में
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- 7 वी कक्षा की नाबालिग मूक बधिर छात्रा के साथ यौन शोषण का आरोप,स्कूल बस चालक पर लगा यौन शोषण का आरोप, अप्रैल में स्कूल से खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जाते समय मेरठ जाते समय बस में छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को अब दी गई शिकायत, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, आरोपी बस चालक को लिया हिरासत में, जांच पड़ताल में जुटी, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की घटना।0
0
Report
रेक्चा-लिवाड़ी-फेताड़ी मार्ग बदहाल, बीमार महिला डंडी से अस्पताल पहुंची
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:पांच गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाल, बीमार महिला को डंडी कंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल उत्तरकाशी। उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के रेक्चा-लिवाड़ी-फेताड़ी मोटर मार्ग, जो क्षेत्र के पांच गांवों की लाइफ लाइन माना जाता है, की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर संकट बन गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान सामने आ रही है, जहां मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को डंडी (अस्थायी पालकी) का सहारा लेना पड़ रहा है।तो दूसरी रास्ते जोखिम होने ग्रामीण चोटिल हो रहे है।एक जलगदेरे को पार कर तो उफनते नाले पर लकड़ी के पुल बहने से चोटिल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ग्रामीणों की मजबूरी साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में कई ग्रामीण एक बीमार महिला को डंडी पर बैठाकर बदहाल सड़क से अस्पताल की ओर ले जा रहे हैं। रास्ते में कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने और नालों में तेज बहाव के कारण वाहन नहीं पहुंच सके, जिसके चलते ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को कई किलोमीटर पैदल अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रेक्चा-लिवाड़ी-फेताडी मोटर मार्ग पांच गांव की जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली गई है। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
रीता ने पति के साथ मिलकर प्रेमी अमित की हत्या कर दी; शव दफन
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेमी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव का है। बताया जा रहा है कि रीता नाम की महिला अपने मायके में प्रेमी अमित के साथ रहती थी। उसका पति राम प्रकाश भी पत्नी के पास आता-जाता था। इसी दौरान प्रेमी अमित और पति राम प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद रीता ने अपने पति राम प्रकाश के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया। कुछ समय बाद शव से बदबू आने लगी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर खुदाई कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी रीता को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस, अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.0
0
Report
Advertisement
सरकार के कदम से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 सस्ता, कारोबारी और उपभोक्ता दोनों लाभान्वित
Noida, Uttar Pradesh:कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹200 कम करने के सरकार के फैसले पर राहत और संतुष्टि जाहिर की है। उनका कहना है कि इस कटौती से न सिर्फ़ उनके बिज़नेस का खर्च कम होगा, बल्कि वे अपने प्रोडक्ट भी कम कीमत पर बेच पाएँगे, जिससे उनके ग्राहकों को फ़ायदा होगा। दिनेश भाल ने भी कीमत में कटौती की तारीफ़ की है और बताया है कि इसका उनके लोन और पूरे बिज़नेस पर अच्छा असर पड़ेगा। वे सभी सरकार के इस कदम की तारीफ़ करते हैं, हालाँकि कुछ लोगों का मानना है कि अगर इसे पहले लागू किया जाता और कीमतों में पिछली बढ़ोतरी को रोका जाता, तो और बेहतर होता।0
0
Report
धुळे के सामोडे में नया पुल बाढ़ में धस गया; कोई घायल नहीं
Dhule, Maharashtra:धुळे जिल्ह्यातील सामोडे गावाजवळ पांझरा नदीवरील नव्या पुलाच्या बांधकामाला मुसळधार पावसाचा मोठा फटका बसला आहे. नदीला आलेल्या प्रचंड पुरामुळे अवघ्या काही सेकंदांत निर्माणाधीन पुलाचा जवळपास अर्धा भाग वाहून गेला. ही संपूर्ण घटना क्षणार्धात घडली असून, पुलाचे काम पाण्याच्या वेगवान प्रवाहात अक्षरशः कोसळताना दिसले. कोसळताना बांधकामाचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर प्रचंड व्हायरल झालेला आहे सुदैवाने घटनेच्या वेळी कामगार घटनास्थळी नसल्याने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. त्यामुळे मोठा अनर्थ टळला.0
0
Report
महापालिका ने 23 नगरसेवकों के अयोग्यता नोटिस जारी; भाजपा–एमआयएम के नेता शामिल
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर मध्ये अतिक्रमणे, बेकायदा बांधकामे, तिसरे अपत्य यासह इतर कारणे देत २३ नगरसेवकांचे पद रद्दबातल ठरवण्यासंबंधी महापालिकेकडे तक्रारी करण्यात आलेल्या आहेत. त्यानुसार आता मनपा प्रशासनाने सत्ताधारी भाजपच्या ७ आणि विरोधी पक्ष एमआयएमच्या नगरसेवकांना १६ अपात्रतेच्या नोटिसा बजावल्या आहेत. यात विरोधी पक्षनेत्याचाही समावेश आहे. महाराष्ट्र महापालिका अधिनियम १९४९ नुसार बेकायदा बांधकाम करणे, सरकारी जागेवर अतिक्रमण करणे, दोनपेक्षा जास्त अपत्ये असणाऱ्या नगरसेवकाचे पद रद्द करण्याची तरतूद आहे. या नियमानुसार महापालिका निवडणुकीत आपल्या प्रभागातून विजयी झालेल्या नगरसेवकांविरोधात पराभुत उमेदवारांनी तक्रारी दाखल केलेल्या आहेत. त्यानुसार नगर सचिव विभाग, जन्म-मृत्यू विभाग, अतिक्रमण विभागाकडून चौकशी करून या नोटीस बजावण्यात आल्या आहेत...0
0
Report
Advertisement
महराजगंज मिश्रवलिया में नर तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
Maharajganj, Uttar Pradesh:आज सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव की कुछ महिलाएं सिवान के तरफ जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।0
0
Report
बिहार चुनाव में भाजपा मंत्री का दावा: पीला गमछी वाला कुछ नहीं कर पाएगा
Naya Chak, Bihar:बांकीपुर में चुनाव समाप्त हुआ अब परिणाम का इंतजार है लेकिन इससे पहले सभी पार्टियां जीत के दावे कर रही है इसके साथ ही बिहार में राजनीति भी गरमाई हुई है। चुनाव में जीत को लेकर भाजपा के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने भी दावा किया है इसके साथ ही साथ प्रशांत किशोर और राजद पर जमकर निशाना साधा है। इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि पीला गमछी वाला कुछ नहीं कर पाएगा वह तो कहता था कि हम देश में प्रधानमंत्री और राज्य में मुख्यमंत्री बनाते हैं लेकिन पूरे बिहार में जब चुनाव लड़वाया तो एक भी उसका विधायक नहीं बन सका इस बार खुद चुनाव लड़ने आया है सब समझ आ चुका है जनता पीला गमछी को साइड कर चुकी है। भाजपा की जबरदस्त जीत होगी। पीके सनातन विरोधी है।यह प्रशांत किशोर की टीम राजद की B टीम है राजद मियाँ की पार्टी है उसको सपोर्ट करता था। पिला गमछी वाला का जमानत जब्त हो जाएगा जो बचा हुआ है वह भी इस बार फजीहत हो जाएगा0
0
Report
नवादा में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान युवक की मौत
Nawada, Bihar:नवादा के इचुआ गांव युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उत्पाद बिहार की छापेमारी के दौरान मारपीट का लगाया आरोप, नवादा पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उत्पाद विभाग के कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार रात्रि 08:00 बजे सूचना मिली कि इचुआ गांव में मुद्रिका मांझी नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने आई थी। इसी दौरान मुद्रिका मांझी के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उत्पाद विभाग ने कहा है कि छापेमारी के दौरान किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। वीडियोग्राफी कराकर परिजनों के समक्ष मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट भी तैयार की गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहाँपुर में चाकू से हत्या: आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर, एक सिपाही घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने आज सुबह हाफ एनकाउंटर कर दिया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर जंगल में चाकू बरामद कराने गई थी। एनकाउंटर के दौरान चाकू लगने से पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। फिलहाल घायल आरोपी और सिपाही को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल थाना कांट क्षेत्र में दिलावरपुर गांव के पास समीर नाम के मुस्लिम युवक ने अपनी बहन से प्रेम प्रसंग के चलते गौतम मौर्य नाम के युवक की चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। भीड़ में मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आज सुबह तड़के जब पुलिस आरोपी को लेकर जंगल में चाकू बरामद करने गई तो आरोपी ने चाकू उठाते ही पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें चाकू लगने से पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी समीर और पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
झालावाड़ में सोशल मीडिया पर धमकी देकर डिमांड करने वाले आरोपी अयान खान गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर युवती का पीछा कर अश्लील संदेश भेजने, धमकियां देकर एक लाख रुपये की डिमांड करने और फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर बदनाम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अयान खान को भोपाल से दबोचने में सफलता हासिल की। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अयान खान, जो मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी बरेली का निवासी है, सोशल मीडिया पर लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा और एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर उसकी तस्वीरें पोस्ट कीं और अश्लील कमेंट कर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश भी की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में थाना कोतवाली प्रभारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है。0
0
Report
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ में रजत जीतकर सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस का दिखाया दम
Chandigarh, Chandigarh:भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन जरूर है लेकिन वह आगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे आगे और कई गेम्स आनेहैं। वह धीरे-धीरे दोबारा से ले पकड़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
