Jhansi
बबीना विधायक ने झांसी मेडिकल कॉलेज में भव्य भोजन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया!
Jhansi, Uttar Pradesh:बबीना विधायक राजीव सिंह ने झांसी मेडिकल कॉलेज में परीक्षा के जन्म उत्सव पर कुंज सेवा संस्था द्वारा आयोजित भोजन और फल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने भोजन ग्रहण किया, और अस्पताल में भर्ती मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की कामना की। राजीव सिंह ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह स्नेह उनकी प्रेरणा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड में विशेष योग्यजन बच्चों की मोमबत्तियों से दीपावली की नई रोशनी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ शहर में दीपावली की चमक में विशेष योग्यजन बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी देखने को मिलेगी। शहर के मानसिक तथा विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक डिजाइनर, फैंसी और स्टाइलिश मोमबत्तियां और कार परफ्यूम तैयार की हैं। इन बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मोमबत्तियों की बिक्री के लिए मिनी सचिवालय परिसर में स्टॉल लगाई गई है, जहां आमजन किफायती दामों पर इन्हें खरीद सकते हैं। विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों वाली मोमबत्तियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी ہوئی हैं। दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ इन मोमबत्तियों की खरीदारी विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी। झालावाड़ के मिनी सचिवालय पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित मौके पर मौजूद कई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल का उद्घाटन कर इन विशेष योग्यजन बच्चों का उत्साह वर्धन किया और रंग बिरंगी कैंडल्स खरीद कर इनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को आत्मनिर्भर तथा उनके हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए आवासीय विद्यालय के द्वारा आग्रह किया था, जिसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर इन बच्चों का एक काउंटर लगाया गया है। बच्चों के द्वारा कई फैंसी तथा आकर्षक डिजाइन में मोमबत्तियां तैयार की गईं जो आने वाले दीपावली महोत्सव पर आमजन के घरों को रोशन करेगी। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए शहरवासियों से उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने भी इन हुनरमंद बच्चों से मुलाकात की और आमजन से आग्रह किया कि इस दीपावली पर विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियाँ खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से इन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस दीपावली यदि बाजार की चकाचौंध के बीच इन बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्तियाँ खरीदते हैं, तो यह केवल रोशनी का सामान खरीदना नहीं, बल्कि उनके सपनों, मेहनत और आत्मसम्मान को नई चमक देना होगा। इधर विद्यालय की संचालिका प्रतिमा चौहान ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष योग्य बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने हुनर के दम पर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस वर्ष करीब 15 से 20 बच्चों को लगातार 20 दिनों तक कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक और फैंसी डिजाइन की मोमबत्तियां तैयार कीं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में बच्चों को मोमबत्तियाँ बनाने के साथ पेपर बैग, ऑफिस फाइल, इंडेक्स फाइल, वेडिंग लिफाफे और ऑफिस लिफाफे तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में रोजगार से जोड़ना है, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वे किसी संस्थान से जुड़कर अपनी आजीविका चला सकें।0
0
Report
जहानाबाद में 5.54 करोड़ के भुगतान के बाद भारी घोटाले का आरोप, जाँच जारी
Jehanabad, Bihar:A.INTRO - जहानाबाद सिविल सर्जन कार्यालय में भारी वित्तीय अनियमितता और नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य महकमे में आरोप है कि सरकारी नियमों और निविदा प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए एक चिह्नित आपूर्तिकर्ता को 5 करोड़ 54 लाख 45 हजार 282 रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस मामले में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के भी गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। Vo1 - बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दवा और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की खरीद में तय मानकों की खुकेआम अनदेखी की गई। हुलासगंज पीएचसी के सेवामुक्त डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार ने शिकायत में दावा किया है कि GeM पोर्टल की प्रक्रिया को दरकिनार किया गया। साथ ही बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉररेशन लिमिटेड (BMSICL), पटना से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC लिए बिना ही राशि का भुगतान कर दिया गया। शिकायत में सिविल सर्जन डॉ हरीशचंद्र चौधरी के अलावा प्रधान लिपिक दिलीप कुमार, प्रभारी लिपिक माधुरी कुमारी और जिला भंडारपाल मतेन्द्र गांधी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन सभी पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। Byte - कुंदन कुमार,सेवामुक्त डाटा ऑपरेटर Vo2 - वहीं, मामले पर सिविल सर्जन डॉ हरीशचंद्र चौधरी ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सेवा से हटाए जाने के बाद पूर्व डाटा ऑपरेटर कुंदन दुर्भावना से ग्रसित होकर झूठी अफवाह फैला रहा है। सिविल सर्जन के मुताबिक, विभाग ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब मुख्यालय को भेज दिया गया है। Byte - डॉ हरिश चंद्र चौधरी,सिविल सर्जन, जहानाबाद Vo3- इधर, जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि विभाग की ओर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि सरकारी राशि के गबन या वित्तीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Byte - छिरिड वाई भूटिया, डीएम,जहानाबाद F/Vo - बहरहाल अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 5.54 करोड़ रुपये के भुगतान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं? क्या वास्तव में सरकारी नियमों की अनदेखी हुई और कमीशनखोरी के आरोपों में सच्चाई है? इन सवालों का जवाब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.0
0
Report
विष्णुदेव साय जशपुर रवाना, कांग्रेस पर निशाना, लोकतंत्र पर सवाल उठे
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर रवाना. रवानगी से पहले दिया बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना - लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों से है. वो कांग्रेस जो लगातार अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या की है, आज वही कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, वोट चोरी की बात करते हैं. एसआईआर और ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं. जब हार जाते हैं तो हार का ठीकरा इन संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं और जीत जाते हैं तो ईवीएम और इलेक्शन कमिशन पर इन्हे विश्वास होजाता है. इस दोहरी नीति के बारे में जनता के बीच अवेयरनेस लाने के लिए आज पदयात्रा का आयोजन हो रहा है सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और कोर्ट में पेश करने के मामले पर कहा - जो मुख्य अभियुक्त था सौरभ चंद्राकार, उससे सीबीआई पूछताछ करेगी, हो सकता है कई और लोग उसमे फंसे0
0
Report
Advertisement
बिहार में गाद प्रबंधन से नदियाँ साफ होंगी, समझौते की गूंज
Patna, Bihar:बिहार में गाद प्रबंधन को लेकर जल संसाधन विभाग की लंबे समय से चली आ रही पहल अब जमीन पर उतरती दिख रही है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को NHAI के साथ गाद के उपयोग को लेकर हुए समझौता ज्ञापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गाद के कारण नदियों का अस्तित्व खतरे में है। छोटी नदियां लगभग समतल हो चुकी हैं, जबकि बड़ी नदियों का मध्य हिस्सा भी उथला होता जा रहा है। गाद जमा होने से नदी की धारा़ बदलती है, कटाव बढ़ता है और तटबंधों पर दबाव पड़ता है। मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने गाद प्रबंधन एवं जलस्रोत पुनर्स्थापन नीति बनाई है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसी नीति के तहत अब सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में मिट्टी भराई के लिए गाद का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे नदियों से गाद का निस्तारण होगा, किसानों की उपजाऊ मिट्टी सुरक्षित रहेगी और जलस्रोतों का पुनर्स्थापन भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता बहुउद्देशीय है और इससे नदियों को नई जिंदगी मिलेगी। बाइट – विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
आगरा में डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सदर क्षेत्र में नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में कोचिंग जा रही छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत। मृतक छात्रा सेवला जाट की रहने वाली बताई जा रही है। सुबह स्कूटी से कोचिंग जाने के दौरान हुआ भीषण हादसा। पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने छात्रा को मारी टक्कर। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार, लोगों की जुटी भीड़। सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के बाद इलाके में शोक।0
0
Report
संभल में दीवाली के लिए फायर बिग्रेड अलर्ट, आतिशबाजी दुकानों पर कड़ी निगरानी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. दीवाली पर अग्निकांड हादसों से निपटने के लिए अग्नि शमन विभाग की सख्त गाइडलाइन के बाद संभल में फायर बिग्रेड महकमा अलर्ट। गली मोहल्लों में अग्निकांड हादसों से निपटने के लिए फायर बिग्रेड महकमे का खास फोकस। संकरी गली में अग्निकांड हादसों से निपटने के फायर बुलट यूनिट, सूचना पर तुरंत पहुंचेगे फायर बुलट, सवार फायरमैन। 24 घंटे अलर्ट रहेगी फायर यूनिट। भीड़ भाड़ वाले इलाके और मोहल्लों में आतिशबाजी पर खास निगरानी। पटाखा बाजार में आतिशबाजी की दुकानों के लिए सख्त निर्देश; आबादी से बाहर लगेगा पटाखा बाजार। हर क्लस्टर पर 2 फायर टेंडर, पानी, एंबुलेस अनिवार। आमने सामने और 3 मीटर से कम दूरी पर नहीं लगेगी आतिशबाजी की दुकानें। SDM, CO अग्नि शमन विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा गोदामों की चेकिंग शुरू की। आतिशबाजी की दुकान के अस्थाई लाइसेंस के लिए अग्नि शमन विभाग की जांच प्रक्रिया में बड़ा बदलाव।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने भाजपा की रैली पर हमला किया: वोट अधिकार लोकतंत्र की रीढ़
Dumka, Jharkhand:दुमका भाजपा की प्रस्तावित ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और जब इसी अधिकार को छीनने की कोशिश होगी, तो जनता सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने एसआईआर के तहत झारखंड में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने और लाखों लोगों को नोटिस मिलने पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा की अराजकता हटाओ लोकतंत्र बचाओ रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देशभर में जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। विपक्षी दलों के आंदोलन और दिल्ली के रामलीला मैदान में हुआ प्रदर्शन इसका प्रमाण है, जहां लाखों लोगों ने अपनी आवाज बुलंद किया। विधायक प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के सवालों से घबराई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अपने फैसलों और कथित गलतियों को छिपाने के लिए विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। आजादी के 75 वर्षों से लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने वाला सबसे बड़ा अधिकार वोट देने का अधिकार है। लेकिन जब इसी अधिकार को प्रभावित करने की कोशिश होती है, तो जनता का सड़क पर उतरना स्वाभाविक है।0
0
Report
गारासनी गांव की नयी सरपंच विमला जाखड़ ने कार्यभार संभाल लिया
Jodhpur, Rajasthan:गारासनी सरपंच विमला रामप्रकाश जाखड़ ने किया कार्यभार ग्रहण, निवर्तमान सरपंच रामदयाल जाखड़ ने सौंपा चार्ज, जितेन्द्र लामरोड़ ने सरपंच विमला जाखड़ को कार्यभार ग्रहण करवाया, इस दौरान सरपंच विमला जाखड़ ने गांव में सर्वागीण विकास के कार्य करवाने का भरोसा दिलाया0
0
Report
पीपलखूंट में मतदान जागरूकता शपथ, अधिकारी- कर्मचारियों ने निष्पक्ष मतदान की ली शपथ
Pratapgarh, Rajasthan:पंचायत राज आम चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पंचायत समिति पीपलखूंट में मतदान जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी पी.एम. मीणा सहित पंचायत समिति के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने अपने आसपास के लोगों, परिवारजनों और ग्रामीणों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने तथा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़-झुंझुनूं में तीसरे चरण के नामांकन पूरे, 5 नवंबर मतदान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं\nसरपंच-पंच चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी\nतीसरे चरण में चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में हुए नामांकन\बसावा में वार्ड पंच के 24 और सरपंच पद के 11 नामांकन दाखिल\दोपहर 2 बजे बाद प्रत्याशियों को आवंटित होंगे चुनाव चिह्न\नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में होगा चुनाव\5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान\मतदान के बाद होगी मतगणना, घोषित किए जाएंगे परिणाम\\पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत गुरूवार को तीसरे चरण में होने वाले सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को झुंझुनूं जिले के नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।बसावा ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। बसावा ग्राम पंचायत में वार्ड पंच पद के लिए 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि सरपंच पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।तीसरे चरण में नवलगढ़ पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में 26 सरपंच और 276 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 107 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 1 लाख 4 हजार 832 मतदाता हैं।उदयपुरवाटी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में 24 सरपंच और वार्ड पंचों का चुनाव होगा। यहां 105 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 3 हजार 197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।नई गठित गोठड़ा पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 25 सरपंच और 281 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 1 लाख 1 हजार 474 मतदाता हैं।वहीं, गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में 32 सरपंच और 362 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 140 मतदान केंद्रों पर कुल 1 लाख 34 हजार 952 मतदाता मतदान करेंगे।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे से सरपंच और वार्ड पंच पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे。0
0
Report
भगवानपुर बसही गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया
Begusarai, Bihar:भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बसही गांव में विवादित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला। सीओ रानू कुमार के नेतृत्व में जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के गांव पहुंचने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था सामान्य रहने की बात कही है。0
0
Report
जालौन में तख़त गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ताख़त से जमीन पर गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, मासूम रितिक की असमय हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम, घर में खेलते समय ताख़त से जमीन पर गिरा मासूम बच्चा, नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच्चे की हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, जालौन के कुाठौंद थाना क्षेत्र के डगरू पुरवा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
सीवान में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई तेज, नमामि गंगे कैंपेन चला
Siwan, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सीवान में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नमामि गंगे अभियान के तहत शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों ने शहर के दाहा नदी स्थित पुलवा घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों, अधिकारियों और नगर परिषद की टीम ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की। साथ ही नदी की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। दाहा नदी के पुलवा घाट पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। नमामि गंगे अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आने वाले छठ महापर्व को देखते हुए घाटों के साथ-साथ नदी की भी सफाई कराई जा रही है। इस अभियान में स्कूली बच्चों और नगर परिषद की पूरी टीम की सहभागिता रही। प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ पूजा से पहले घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।0
0
Report
तेज रफ्तार पिकअप ने बुलेट सवार दो युवकों की मौत कर दी: हादसा इलाके में शोक
Sheohar, Bihar: तरियानी थाना क्षेत्र के खाजेपुर पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर से ये हादसा हुआ है घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राज कुमार तथा पोझिया निवासी युवराज कुमार के रूप में हुई है।0
0
Report
धामी का तंज: उत्तराखंड के लोगों को बाहरी कहने पर भाजपा को फिर मिला बहुमत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो बयानों पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे लोकसभा के रास्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही है। इस पर धमी ने तंज कसते हुए कहा कि वह पिछली बार भी ऐसा ही सोच रहे थे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में शानदार काम किया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। वहीं, उत्तराखंड के लोगों को बाहरी बताने वाले बयान पर धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान राजनीतिक स्तर पर बेहद निम्न है। उत्तराखंड के लोगों ने देश के लिए हमेशा सैनिक दिए हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें ऐसा बयान देने से पहले अपने घर में भी देख लेना चाहिए, क्योंकि उनकी पत्नी भी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने मान-सम्मान को कभी नहीं भूलते।0
0
Report
Advertisement
