बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बुंदेलखंड में 150 टैंकरों का वितरण किया
Babina, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भीषण गर्मी से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने अपनी निधि से 150 टैंकरों का वितरण किया है, जिनका उद्देश्य हर ग्राम पंचायत तक पानी का टैंकर पहुंचाना है। यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का काम कर रही है, जनता ने इस कदम की तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि इससे उनकी पानी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। बुंदेलखंड के लोगें को अब इस गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव
