284128
झांसी में अंतरराष्ट्रीय हृदय दिवस पर जागरूकता रैली और नाटक का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:कमला सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने झांसी में अंतरराष्ट्रीय हृदय दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक करना था। मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश कुमार ने एक माह तक निशुल्क हृदय रोग और वेस्कुलर जांच शिविर की घोषणा की, साथ ही हृदय रोगियों के इलाज में 50 प्रतिशत की छूट का भी ऐलान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शेखपुरा समेत बिहार बंद का मिला असर, प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग की
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के भी बिहार बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। आईसा और आरवाईए के आह्ववान पर बिहार बंद को सुबह से ही जिला प्रशासन सतर्क दिखा और बड़ी संख्या में पुलिस जवान चौक चौराहे पर दिखे ।बिहार बंद को लेकर आईसा, आरवाईए और से जुड़े लोगों ने शहर में मार्च निकाला।मार्च पटेल चौक से निकल दाल कुआं, खांड पर,सब्जी बाजार कटरा चौक होते हुए चांदनी चौक पहुंचा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की।आईसा के केंद्रीय कमिटी सदस्य रिक्की खान ने कहा कि अपनी मांग के समर्थन में दिल्ली और पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया जिसको लेकर देश भर के छात्रों में उबाल है और आम लोगो से बिहार बंद को सफल बनाए जाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार दमनकारी नीतियां ला रही है जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में है ।जबकि छात्र नेता तुषार ने कहा सरकार के गलत नीतियों के कारण आज छात्र आत्महत्या करने को विवश है।0
0
Report
बालूमाथ में मोटरसाइकिल टक्कर: दो युवकों की मौत, तीन घायल
Latehar, Jharkhand:बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान महावीर गंझू (32), पिता जोधन गंझू (निरी, केरेडारी हजारीबाग) तथा पंकज उरांव (23) पिता हीरा उरांव (सिमरटांड, बड़गांव, टंडवा, चतरा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सविता देवी (35), पति चमन गंझू, निवासी बगलता (टंडवा, चतरा), फूलमती (13), पिता धनेश्वर गंझू, निवासी गोलीटांड (बालूमाथ) तथा संजय उरांव (21), पिता अर्जुन उरांव, निवासी सिमरटांड (टंडवा, चतरा) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावीर गंझू एक बाइक से दो लोगों को लेकर अपने ससुराल गोलीटांड से आ रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर से बालूमाथ की ओर आ रही दूसरी बाइक, जिस पर संजय उरांव और पंकज उरांव सवार थे, बगौता गणेशपुर गणेशपुर के पास सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्नेह फाउंडेशन के शशि भूषण एवं संस्था के अन्य सदस्य सीसीएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. अलीशा टोप्पो एवं डॉ. खुशबू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर, बालूमाथ पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही थी।0
0
Report
तीन दिवसीय भारतीय पारंपरिक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर से युवा कलाकारों को विरासत संजोने की प्रेरणा
Jaipur, Rajasthan:तीन दिवसीय भारतीय पारंपरिक चित्रकला प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ ताकि नई पीढ़ी तक अमूल्य कला विरासत पहुँच सके। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ वैदिक चित्रकार एवं कला गुरु रामू रामदेव ने संरक्षण, संवर्धन और खनिज रंगों के प्रयोग की विधि समझाई। कार्यशाला में दिल्ली, मुंबई, उत्तराखण्ड, कोटा, दुबई और जयपुर से आये प्रतिभागियों ने लुप्तप्राय ढूंढाड़ी कलम (जयपुर शैली) की पारंपरिक तकनीकों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का लघुचित्र बनाना सीखा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिटी पैलेस के OSD रामू रामदेव के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान रेखा चित्र की आत्मा और खनिज रंगों के दीर्घकाल तक सुरक्षित रहने की भूमिका समझाई गई। प्रतिभागियों को प्राकृतिक रंगों की तैयारी, हस्तनिर्मित पेपर और जयपुर शैली की विशिष्ट चित्रांकन विधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इससे युवक, कला विद्यार्थी एवं कला-प्रेमी भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ेंगे और पिछली पीढ़ियों से चली आ रही पारिवारिक कला विरासत के संरक्षण को मजबूत करेंगे। सातवीं पीढ़ी के युवा कलाकार राधिका रामदेव, यामिनी रामदेव एवं प्रतीक रामदेव भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर पर राहुल मिश्रा ब्रिजेश तिवारी: तीन WT, पत्थरबाज़ी
Noida, Uttar Pradesh:rahul mishra, brijesh tiwary 3 WTs on jantar mantar fresh stone pelting0
0
Report
डीडवाना में 1100 पौधे लगाकर वृक्षारोपण, मां के नाम और हरियालो राजस्थान अभियान की पहल
Didwana, Rajasthan:एंकर - 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत डीडवाना जिले के मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुड़सू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच महावीर कुकणा के नेतृत्व और विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा देवी भींचर की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और खेल मैदान में कुल 1100 पौधे रोपे गए। इस दौरान ग्रामवासियों, मनरेगा कर्मियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया。0
0
Report
पटना से गिरफ्तार TET घोटाला मुख्य आरोपी: भिवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Thane, Maharashtra:पटन्यात भिवंडी पोलिसांची थरारक कारवाई | TET गैरप्रकारातील मुख्य आरोपी जेरबंद... TET परीक्षा गैरप्रकार प्रकरणात ठाणे पोलीस आयुक्तालयाला मोठं यश मिळालं आहे. गेल्या महिनाभरापासून पोलिसांना गुंगारा देणाऱ्या मुख्य आरोपीला बिहारमधील पटना येथे भिवंडी पोलिसांनी धाडसी कारवाई करत जेरबंद केलं आहे. कोनगाव पोलीस ठाण्यात दाखल TET परीक्षा गैरप्रकाराच्या गुन्ह्यातील मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार बालेश्वर शहा हा गुन्हा दाखल झाल्यापासून फरार होता. त्याच्या शोधासाठी भिवंडी पोलिसांच्या विशेष पथकाने तांत्रिक विश्लेषण, गुप्त माहिती आणि इतर राज्यांतील यंत्रणांशी समन्वय साधून शोधमोहीम राबवली. अखेर आरोपी बिहारच्या पटन्यात असल्याची माहिती मिळाल्यानंतर भिवंडी पोलिसांनी महिनाभर सापळा रचला. अत्यंत नियोजनबद्ध आणि फिल्मी पद्धतीने कारवाई करत बिजेंद्र कुमार शहा आणि त्याच्या एका साथीदाराला पोलिसांनी ताब्यात घेतलं. आज सकाळी आरोपीला बिहारमधून पुणे विमानतळावर आणण्यात आलं असून त्याला भिवंडी पोलीस उपायुक्त परिमंडळ-2 च्या कार्यालयात नेण्यात येत आहे. TET गैरप्रकार प्रकरणात यापूर्वीही काही आरोपींना अटक करण्यात आली होती. मात्र मुख्य आरोपीच्या अटकेमुळे आता आरोपींची कार्यपद्धती आणि या प्रकरणात आणखी कोणाचा सहभाग आहे याचा तपासाला गती मिळण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
Advertisement
बिहार बंद के दौरान भागलपुर में उपद्रव, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को किया नुकसान
Naya Chak, Bihar:बिहार बंद के दौरान भागलपुर में उपद्रव… प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को किया छतिग्रस्त… लाइव वीडियो0
0
Report
NEET-UG अनियमितताओं के कारण धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
Noida, Uttar Pradesh:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए whole of government approach के तहत काम किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई। पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली। परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ। मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूँ तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूँ। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं। पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है। जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूँगा। प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूँगा। आपका, धर्मेंद्र प्रधान0
0
Report
कैबिनेट के फैसले के बाद संसद में बिल, नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे
Noida, Uttar Pradesh:ये नकल माफिया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत हैं...आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी की अध्यक्षता में कल केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय लिया है। सोमवार को संसद में बिल आने वाला है।नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे...0
0
Report
Advertisement
सासाराम में बिहार बंद के प्रदर्शन से चौक-चौराहों पर बवाल, पुलिस तैनाती
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में विभिन्न संगठनों द्वारा बिहार बंद के अहवान पर प्रदर्शनकारियों ने सासाराम पोस्ट ऑफिस पर जमकर बवाल काटा तथा जोरदार हंगामा किया है इस दौरान सड़क पर लगे बैरिकेडिंग एवं डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही ट्रैफिक पोस्ट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लाठी, डंडा और झंडा के साथ प्रदर्शनकारी जब सड़क पर उतरे तो 주변 के लोग भाग खड़े हुए। हंगामा के दौरान भगदड़ की स्थिति हो गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार प्रदर्शनकारियों का हंगामा चल रहा है। बता दे की भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रखी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल किया है। भगत सिंह नौजवान सभा के बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। वही भीम आर्मी के लोगों ने भी समाहरणालय के समक्ष धरना दिया है।0
0
Report
पटना में बिहार बंद के दौरान हंगामे, डाक बंगला चौराहा पर पत्थरबाजी; पुलिस ने खदेड़े प्रदर्शनकारियों
Patna, Bihar:पटना- बिहार बंद के दौरान पटना की सड़कों पर कई जगह हंगामा... डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारी ने पत्थर बाजी भी किया... पत्थरबाजी कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा...0
0
Report
पेपर लीक विरोध: एसएसजे के छात्र गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन
Almora, Uttarakhand:पेपर लीक के मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एसएसजे परिसर के छात्रों का गांधी पार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों बीती दो रात धरना स्थल पर डटे रहे। छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। छात्रों ने कहा कि जब तक पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना- कुचामन में रंगदारी धमकी: एसपी ने व्यापारी सुरक्षा की गारंटी दी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को वॉइस मैसेज के जरिए मिली रंगदारी की धमकी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने मोर्चा संभाला है। कुचामन थाना परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सीएलजी बैठक के दौरान एसपी डॉ. शिवरान ने व्यापारियों और आमजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की धमकी से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि फोन या सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपको बता दें कि कुचामन में रंगदारी से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2025 में कारोबारी रमेश रूलानिया की जिम में गोली मारकर की गई हत्या और उसके बाद फरवरी 2026 में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकियों के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा है। पुलिस प्रशासन अब सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर भी नकेल कसने की तैयारी में है।0
0
Report
समस्तीपुर में बिहार बंद के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र, पुलिस से झड़प
Samastipur, Bihar:बिहार बंद के आह्वान के दौरान समस्तीपुर में छात्रों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब बस स्टैंड के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के प्रयास के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद वरीय अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील की।0
0
Report
पटना बंद के दौरान डाक बंगला चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी, पुलिस ने खदेड़ा
Bikram, Bihar:पटना- बिहार बंद के दौरान पटना के डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारी पत्थर बाजी कर रहे हैं... पत्थरबाजी कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा। पटना जंक्शन की ओर से डाक बंगला चौराहा की ओर सैकड़ों की संख्या में बढ़ रहे हैं छात्र।0
0
Report
Advertisement
