icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow20 Jul 2024, 01:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजसमंद: भीम क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पेयजल संकट, हैंडपंप टूटा

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर भीम क्षेत्र के पाटिया के शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बदहाल पेयजल व्यवस्था टूटे हैंडपंप को कपड़े से बांधकर पानी निकालकर पानी पीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र हैंडपंप पिछले लम्बे समय से टूटकर दो हिस्सों में बिखरा, विभागीय अधिकारियों को बार बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं और दावों की खुली पोल, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विभाग मौन। सरकारी स्कूल में पानी की बूँद बूँद के लिए संघर्ष करते बच्चों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल
0
0
Report

राजस्थान SI भर्ती-2021 रद्द: 38 शिक्षाकर्मियों को मूल पद पर पुनः नियुक्ति हेतु राहत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर SI भर्ती-2021 रद्द होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला। SI भर्ती-2021 में चयनित शिक्षा विभाग के 38 कार्मिकों को राहत। माध्यामिक शिक्षा निदेशालय ने मूल पद पर लौटने के जारी किए आदेश। उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर पद पर कर रहे थे कार्य। पूर्व पद पर ग्रहणाधिकार रखने वाले कार्मिकों को मिलेगा लाभ। राजस्थान हाईकोर्ट के 28 अगस्त 2025 और 4 अप्रैल 2026 के फैसले की पालना। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यग्रहण कराने के दिए निर्देश। कार्मिकों के आवेदन पर मूल पद पर पुनः नियुक्ति की होगी कार्रवाई
0
0
Report

सीवान में गोलीबारी: दोनों दोस्त गोली लगी, स्वर्ण व्यापारी अस्पताल में भर्ती

Siwan, Bihar:सीवान में बीती रात अपराधियों ने दो दोस्तों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में स्वर्ण व्यवसायी सिद्धांत सोनी और उनके दोस्त राहुल कुमार पांडेय घायल हो गए। सिद्धांत सोनी के हाथ में गोली लगी है तो वहीं राहुल कुमार पांडेय के सीने में गोली लगी है। दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घर लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाजार से बाइक पर बैठ कर अपने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इस दौरान सिद्धांत सोनी ने गोली को हाथ से रोकने की कोशिश की तो गोली उनके हाथ को चीरते हुए पीछे बैठे उनके दोस्त राहुल कुमार पांडेय के सीने में जा लगी। घटना के बाद दोनों योवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस गोलीबारी की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

दानापुर के दो होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश, 3 महिलाएं रेस्क्यू

Danapur, Bihar:पटना पुलिस ने दानापुर के दो होटलों में किया छापेमारी, देह व्यापार के आरोप में केन्या की महिला समेत 3 महिलाएं रेस्क्यू। दो होटल मैनेजर गिरफ्तार, भारी मात्रा में होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद। दानापुर के सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है. दानापुर सगुना मोड़ स्थित होटल ड्रीम विला से केन्या की बताई जा रही एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया, जबकि दानापुर गोला रोड स्थित होटल मगध सम्राट से दो अन्य महिलाओं को पुलिस ने रेस्क्यू कराया। दानापुर एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह-व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी. सत्यापन के बाद दानापुर पुलिस और तकनीकी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. ड्रीम विला होटल से केन्या की महिला को रेस्क्यू किया गया है, दानापुर स्थित मगध सम्राट होटल से दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें एक बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है और दूसरी छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है. होटल के रजिस्टर, मोबाइल फोन, पासपोर्ट की छायाप्रति और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया. दोनों होटल मैनेजर गिरफ्तार कर लिए गए. दानापुर थाना कांड संख्या 1130/26 में मामला दर्ज किया गया. संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित धंधा कब से चल रहा था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और महिलाओं का पटना से संपर्क कैसे हुआ।
0
0
Report

गोमती जलस्तर बढ़ने से लखनऊ में रिवर फ्रंट और फूड वैली अस्थायी बंद

Noida, Uttar Pradesh:दो वाक थ्रू है एक फ़ूड वैली से जो बंद की गई है दूसरा वाक थ्रू रिवर फ्रंट के टॉप से है जहां पानी भरा हुआ है दिखाते हुए और लोग ब्रिज पर खड़े हुए है उनसे बात लखनऊ में लगातार बढ़ते जल स्तर की वजह से गोमती के गोमती रिवर फ्रंट पर पानी भर गया है जहां पर पर्यटक जाकर गोमती रिवर फ्रंट का आनंद लेते थे वहां पर गोमती का पानी आ चुका है जिसकी वजह से रिवर फ्रंट बंद किया जा चुका है लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मरीन ड्राइव के पास स्थित ‘फूड वैली’ अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। प्रवेश गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर एलडीए का नोटिस चस्पा किया गया है। जलभराव और सुरक्षा को देखते हुए फूड वैली में प्रवेश व अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। जानकारी नहीं होने के कारण पहुंच रहे लोगों को गार्ड बंद होने की सूचना दे रहे हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद फूड वैली दोबारा खोलने की सूचना दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ सप्ताह आयोजित करेगी

Begun, Rajasthan:रायपुर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस मनाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’ निकालने का किया ऐलान पहले दिन इंडिया गठबंधन के दलों के साथ संयुक्त बैठक और प्रेसवार्ता दूसरे दिन ब्लॉक स्तर पर संयुक्त तैयारी बैठकें तीसरे दिन जिला स्तर पर बड़ा विरोध मार्च निकाला जाएगा मार्च अंबेडकर प्रतिमा, महात्मा गांधी प्रतिमा या कलेक्ट्रेट तक होगा कार्यक्रम में राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन विरोध प्रदर्शन के अंत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसद-विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
0
0
Report

मुतेड़ा नवागांव के तंत्र क्रिया मामले में दो गिरफ्तारी, नदी किनारे संदिग्ध गतिविधि

Khairgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ खैरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर मुतेड़ा नवागांव में आमनेर नदी किनारे देर रात कथित तंत्र क्रिया का मामला सामने आने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नदी के सुनसान हिस्से में संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि करीब आठ लोग धन निकालने के उद्देश्य से कथित तंत्र क्रिया के लिए वहां पहुंचे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कार्रवाई में दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कन्हैया ने अलग-अलग इलाकों से लोगों के आने की बात कही है। उसने ग्राम अवेली निवासी बलवंत साहू का नाम भी बताया है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संवाददाता रात करीब 9 बजे कमर तक भरे नदी के पानी को पार कर मौके तक पहुंचे। नदी पार सुनसान इलाके में ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। ग्रामीणों का दावा है कि पुरानी बस्ती खाली होने के बाद यहां पहले भी ऐसी गतिविधियां देखी गई हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
0
0
Report

NH-19 Toll Plaza के पास भीषण हादसा: तीन घायल, एक वाराणसी रेफर

Khajuria Khurd, Bihar:टोल प्लाजा के पास हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल, गंभीर हालत में एक वाराणसी रेफर. नेशनल हाईवे 19 पर टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से अंबाला की ओर जा रहा एक कूरियर वाहन सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे टेलर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक विकास (कानपुर निवासी) ने बताया, "हम कोलकाता से अमेज़न कूरियर का सामान लादकर अंबाला जा रहे थे। टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर पहले अचानक दुर्घटनाग्रस्त खड़े गिट्टी टेलर में हमारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी दूसरा चालक राहुल पाल चला रहा था। गाड़ी में हम लोग सवार थे." अस्पताल के डॉक्टर अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, "सुबह लगभग 5 बजे सड़क दुर्घटना के तीन मामले अस्पताल लाए गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल, जिसकी पहचान भभुआ (कैमूर) निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है, की स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायलों की हालत स्थिर है, उन्हें सिर में चोट नहीं है, केवल पैर में फ्रैक्चर की संभावना के चलते एक्सरे व इलाज जारी है." बाइट - डॉक्टर अभय कुमार, बाइट - घायल चालक विकास
0
0
Report
Advertisement

महाराजपुर के छात्रावासों में अनियमितताएं; अधीक्षिका के पति हॉस्टल में रहने पाए

Sagar, Madhya Pradesh:महाराजपुर के छात्रावासों में नायब तहसीलदार का औचक निरीक्षण, एंकर/ सागर कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में सरकारी छात्रावासों के औचक निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है तो इन हॉस्टल्स में कई तरह की अनियमितताएं भी सामने आ रही है। जिले के महराजपुर इलाके में बने बालक और बालिका छात्रावासों में घोर अनियमितताएं मिली है जिसके बाद कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन भेजा गया है। बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में घोर अनियमितता पाई गई तो बच्चों ने अच्छा भोजन तक न मिलने की शिकायत की है। यहां की गर्ल्स हॉस्टल में जो बड़ी बात सामने आई उसमें हॉस्टल की अधीक्षिका के साथ उनके पति भी इस हॉस्टेल में निवास करते पाए गए है जो कि सरकार के नियमों के ठीक विपरीत है इसके अलावा यहां के बालक छात्रावास में अधीक्षक मिले ही नहीं और जब पूछताछ हुई तो मालूम चला ये हॉस्टल बिना अधीक्षक की देखरेख में ही चल रहा है और ऐसे में बच्चों की सुरक्षा पर ही सवालिया निशान लगते है। निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि इन तमाम हालातों की रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जा रही है और उसके बाद कार्यवाही की जायेगी。
0
0
Report

कोटा में दो अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध मौत, दो थाना क्षेत्रों में शव मिले

Kota, Rajasthan:कोटा शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नयापुरा और भीमगंजमंडी थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिले। दोनों को MBBS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भीमगंजमंडी थाने के ASI हरदेव सिंह ने बताया कि करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति स्टेशन क्षेत्र की RAM मंदिर गली में घायल हालत में मिला था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं नयापुरा थाना क्षेत्र में MBBS अस्पताल के गार्डन में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति पड़ा मिला। पुलिस ने hospital कर्मचारियों की मदद से जांच करवाई, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और परिजनों की तलाश कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे
0
0
Report
Advertisement

यूपी बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची आज घोषित, 8 नामों पर सबकी निगाह

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची आज जारी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है. सामाजिक समीकरण को देखते हुए प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है. प्रत्याशियों की घोषणा आज इसलिए हो सकती है क्योंकि नामांकन 6 अक्टूबर तक ही होना है प्रत्याशियों का ऐसे में आज अगर पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित करती है तो कल या परसों पूरे शक्ति प्रदर्शन के साथ इन उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों डिप्टी सीएम प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम प्रदेश के बड़े बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे
0
0
Report

चतरा के हंटरगंज में शौच के लिए गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर धमकी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत की ओर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। हल्ला मचाने पर आरोपी युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में महिला ने हंटरगंज थाने में आवेदन देते हुवे आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। लिखे गए आवेदन में महिला ने कहा है कि बीते शाम करीब आठ बजे वह अपनी पड़ोसन के साथ शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसे पकड़ लिया और महिला की गर्दन दबाकर उसका मुंह बंद करने की कोशिश करते हुवे उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। विरोध करने परआरोपी ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top