icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जन्मदिन के मौक़े पर खुखरी से हत्या, जम्मू में दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:जन्मदिन समारोह के दौरान हत्या, जम्मू पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार 17 सितंबर 2026 को रात करीब 9 बजे पुलिस पोस्ट GMC जम्मू से पुलिस थाना जानीपुर को सूचना मिली कि पवन नायर उर्फ समीर नामक एक व्यक्ति को उसके दोस्तों जॉन सोत्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी द्वारा घायल अवस्था में GMC जम्मू लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना जानीपुर की टीम तुरंत GMC जम्मू पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि 17 सितंबर को लोअर रूप नगर के पास सड़क किनारे नीरज उर्फ अंशु अपना जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान उसके दोस्त जॉन सोत्रा, गौरव सिंह, सुगंध भट्टी और पवन नायर उर्फ समीर भी मौजूद थे। नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था। केक काटने के दौरान मृतक पवन नायर उर्फ समीर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जॉन, गौरव और सुगंध ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान नीरज गुस्से में आ गया और अपने पास रखी खुखरी निकालकर पवन नायर उर्फ समीर की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को उसके दोस्तों ने तुरंत GMC जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस थाना जानीपुर में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों नीरज उर्फ अंशु और उसके भाई रिशु को हिरासत में ले लिया है। दोनों फिलहाल पुलिस थाना जानीपुर की हिरासत में हैं। वारदात में इस्तेमाल खुखरी बरामद करने की कार्रवाई जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

अलवर के राजीव गांधी अस्पताल के महिला वार्ड में बंदर घुसा, सामान ले गया

Alwar, Rajasthan:महिला वार्ड में घुसा बंदर, सामान उठाकर ले गया बाहर; अलवर के सबसे बड़े अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल अलवर। शहर के सबसे बड़े राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों और बंदरों की मौजूदगी की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब बंदर सीधे महिला वार्ड तक पहुंचने लगे हैं। महिला वार्ड में बंदर के घुसने और वहां से सामान उठाकर बाहर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक बंदर महिला वार्ड के अंदर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह वार्ड से सामान उठाकर बाहर निकल जाता है। इस दौरान उसे रोकने या वार्ड से बाहर निकालने के लिए कोई तत्काल प्रयास दिखाई नहीं देता। अस्पताल के महिला वार्ड में इस तरह बंदर का प्रवेश मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के आसपास दवाइयां, खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं रहती हैं। ऐसे में बंदरों के वार्ड में पहुंचने से सामान के नुकसान के साथ मरीजों या उनके परिजनों के साथ अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है। बंदर के हमले से मरीज के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में आवारा कुत्तों के मरीजों के बेड तक पहुंचने के वीडियो और फोटो भी पहले सामने आ चुके हैं। अब महिला वार्ड में बंदर के प्रवेश का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल और गंभीर हो गए हैं। अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड पेड़ों पर बैठे और इधर-उधर घूमते दिखाई देते हैं। वहीं, आवारा कुत्तों की मौजूदगी भी मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर रात के समय अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के बीच इनसे डर बना रहता है। राजकीय अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर स्थिति वाले मरीज भी शामिल होते हैं। ऐसे संवेदनशील परिसर में आवारा जानवरों का वार्डों तक पहुंचना अस्पताल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
0
0
Report

राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान दबाकर ले गया CCTV में

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में बघेरे का आतंक: भैंस के बाड़े से श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया, CCTV में कैद हुई घटना राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ के समीपवर्ती नया गांव बोलका में बघेरा रात के समय भैंस के बाड़े में सो रहे एक श्वान को जबड़े में दबाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान कई श्वान बघेरे के पीछे भागते हुए नजर आए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वन विभाग की टीम ने बघेरे की गतिविधियों का जायजा लेते हुए जल्द ही पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का आश्वासन दिया है। नया गांव बोलका निवासी मनीष मीना ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से बघेरे की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। रात में बघेरा भैंस के बाड़े में घुसा और वहां सो रहे श्वान को जबड़े में दबाकर ले गया। घटना की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को जल्द पकड़ने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर विधायक ललिता यादव ने सोहर गाकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर रंग जमाया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर विधायक ललिता यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। रात में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर विधायक ललिता यादव ने माइक संभाला और पारंपरिक सोहर गीत गाया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा - हम लोग महिलाएं जब बच्चा जन्म लेता है और उसका जन्मदिन भी मनाते हैं तो हम सोहर गाते हैं कि नहीं गाते और फिर उन्होंने सोहर गाना शुरू कर दिया, इस दौरान मंच पर उनके साथ कई अन्य महिलाएं और एक युवा गायिका भी मौजूद थीं, जो उनके साथ सुर में सुर मिला रही थीं। विधायक के गाने पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। छतरपुर की तीन बार की विधायक ललिता यादव अक्सर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं, लेकिन उनका ये लोकगीत वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है
0
0
Report

मुरैना के कैलारस में तेज बारिश से मकान ढह, 10 साल की बच्ची घायल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस में लगातार हो रही तेज बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है... गुलपूरा गांव में बारिश के पानी से करीब आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए... इस हादसे में 10 साल की मासूम बच्ची घायल हो गई... वहीं घरों में रखा अनाज और सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया... तस्वीरें कैलारस तहसील के ग्राम पंचायत सुरापूरा के गुलपुरा गांव की हैं... जहां तेज बारिश के बाद जलभराव की वजह से कई मकान धराशायी हो गए। इनमें गरीब घुमक्कड़ समाज के कच्चे मकान भी शामिल हैं... जबकि एक पक्के मकान की दीवार और छत भी गिर गई। मकान गिरने के दौरान 10 वर्षीय त्रिवेणी कुशवाह, पुत्री रामबीर कुशवाह, घायल हो गई। बच्ची के पैर में चोट आई, जिसके बाद परिजनों ने उसका उपचार कराया। परिजनों का कहना है कि बारिश का पानी मकान में भर गया था, जिसके बाद अचानक मकान गिर गया। मलबे में घर का राशन, अनाज और जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद पंचायत के सरपंच, सचिव, तहसीलदार और पटवारी समेत कोई भी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौके पर हालात देखने नहीं पहुंचा। अब पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर मुरैना और शासन-प्रशासन से मदद, नुकसान के सर्वे और राहत की गुहार लगाई है।
0
0
Report

बीजेपी ने अखिलेश के दावे पर कहा: 2047 तक सत्ता में कमल खिलेगा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Keshav Prasad Maurya (Deputy CM UP) On Akhilesh Yadav's Pda Yatra/Upi Payment Charges Remarks उनका रथ यह संदेश दे रहा है कि समाजवादी पार्टी आएगी तो गुंडागर्दी आएगी। अपराधी आएंगे जो जेल में बंद हैं वह छोड़ दिए जाएंगे। जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अपराध के मुकदमे हैं उनको मंत्रालय दिया जाएगा। उनके मुकदमे आतंकवादी भी होंगे तो वापस लिया जाएगा। यह समाजवादी पार्टी का कोई रथ निकल रहा होगा तो उसका वही संदेश होगा और श्री अखिलेश यादव जी को यह पता होना चाहिए कि 2027 तो छोड़ो 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है। वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने जितना देखना चाहते हैं देख लें। लेकिन कमल खिला हुआ है, कमल खिला रहेगा और 2014 से लेकर के 2024 तक का इतिहास इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और समाजवादी पार्टी के पास गुंडे अपराधी और दंगाई हैं। श्री अखिलेश यादव आजकल एआई के सहारे बहुत इस प्रकार की बातें करते रहते हैं जो नहीं करना चाहिए लेकिन मैं बता रहा हूं भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है सत्ताईस में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है समाजवादी पार्टी को सफा करके सैफाई भेजने जा रही है धन्यवाद।
0
0
Report
Advertisement

यूपी चुनाव: भाजपा की हैट्रिक पक्का, अखिलेश यादव की चतुराई धरी रह जाएगी

Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि जगज़ाहिर है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 'तीन-तिकड़म' कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं को अपने दल में शामिल कराया, इसके बावजूद वह भाजपा को सत्ता से नहीं हटा सकी। उसके सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण धरे के धरे रह गए। दरअसल, सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व। जनता का भरोसा तो उसमें कतई नहीं है। इसलिए इस बार भी उसका जातीय समीकरणों और खोखले नारों का खेल धरा का धरा रह जाएगा। कुल मिलाकर लब्बोलुआब यह है कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाज़ी तीसरी बार भी भाजपा की बाज़ी पलट नहीं पाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक तय है और तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा।
0
0
Report

गंगा के शीतकालीन प्रवास पर सेल्कू पर्व: उत्तराखंड के लोकगीतों में आस्था का उजागर उत्सव

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले के उपला टकनौर क्षेत्र के आठ गांवों में इन दिनों पौराणिक एवं पारंपरिक सेल्कू पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) में आयोजित यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पुरानी परंपराओं का जीवंत प्रतीक है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में व्यापार कर ग्रामीणों के अपने गांव लौटने पर सेल्कू पर्व मनाया जाता था. इस दौरान ग्रामीण रातभर जागकर स्थानीय लोकगीतों पर रासो तांदी नृत्य, और लकड़ी के छिल्कों की रोशनी के बीच पर्व मनाते थे. पर्व में दूर-दराज से ध्याणियों को भी आमंत्रित किया जाता है. भगवान सोमेश्वर देवता की अगुवाई में ग्रामीण बुग्यालों से ब्रह्मकमल, केदारपत्ती और भोजपत्र सहित पवित्र सामग्री लेकर आते हैं. इसके बाद सोमेश्वर देवता और मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा के प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है. सेल्कू पर्व में ग्रामीणों द्वारा तैयार विशेष पकवान दयूड़ा और घी भगवान सोमेश्वर देवता एवं मां गंगा को अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि देवताओं की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई फसल के लिए मंगलकामना पूरी होती है. इस दौरान सेल को मेले में कई जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी मौजूद रहे. और मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीये भी जलाए. सेल्कू पर्व में दूर-दराज से ध्याणियों को भी आमंत्रित किया जाता है. पर्व के दौरान पूरा उपला टकनौर क्षेत्र आस्था, लोकगीतों और पारंपरिक संस्कृति से सराबोर नजर आता है.
0
0
Report

फतेहपुर में नोन नदी में बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में हड़कंप

Fatehpur, Uttar Pradesh:लापता बुजुर्ग का नोन नदी में तैरता मिला शव,शव मिलने के बाद मचा हड़कंप。 13 सितम्बर को लापता हुआ था 52 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्व शिवबरन सिंह,खोजबीन के बाद नहीं मिला था अमर सिंह。 17 सितम्बर गुरुवार को चांदपुर थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट。 गुरुवार को चरवाहे ने नोन नदी के किनारे देखा था तैरता हुआ शव。 नदी से शव निकालने के बाद पहचान कर परिजनों ने की शिनाख्त。 शिनाख्त के बाद गांव में मचा हड़कंप,परिवारिक जनों का रोरोकर बुरा हाल。 मृतक चार भाई थे,मृतक के भाई भूरा सिंह ने नजदीकी थाने में शिकायत देकर घटना کے खुलासे की करी मांग。 पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 फतेहपुर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के ईटरा गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा के झरने में रमेश आघरिया का शव मिला, मौत का राज पोस्टमॉर्टम से खुलेगा

Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- लेमरू के चिरईझुनझुना गांव में झरने के नीचे युवक का मिला शव, शव मिलने से मची सनसनी, मृतक की पहचान हुई रमेश आघरिया के रूप में, एक हफ्ते पहले बुआ के घर आया था मृतक, अचानक हुआ था लापता, नाला किनारे कपड़े दिखे तो परिजनों ने शुरू की तलाश, तब जाकर झरने में मिला शव, 30 फीट नीचे फंसे शव को बाहर निकालना बना बड़ी चुनौती, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू, रस्सी के सहारे झरने से शव को निकाला गया बाहर, वाहन नहीं पहुंचा तो खाट बनी सहारा, पैदल जंगल से बाहर लाया गया शव, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए कोरबा जिला अस्पताल भेजा शव को, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज..
0
0
Report

फरीदाबाद: 37 दिन बाद हड़ताल खत्म, एत्मादपुर में कूड़े का अंबार चिंता बढ़ाता

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: 37 दिन की हड़ताल खत्म, फिर भी एत्मादपुर में कूड़े का अंबार फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों की 37 दिन लंबी हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शहर की सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगी। लेकिन एत्मादपुर से सामने आई तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। आगरा नहर के किनारे जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को वहां से गुजरने में भी परेशानी हो रही है। सड़क और आसपास जमा गंदगी के कारण बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों को डर है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर और कीड़े बढ़ सकते हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से इस इलाके में नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। इसी वजह से कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन जमीनी हालात अभी भी चिंताजनक नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 37 दिन की हड़ताल खत्म हो चुकी है, तो इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द कूड़ा उठवाने, नियमित सफाई कराने और आगरा नहर के किनारे कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की है।
0
0
Report

सोनीपत में पिट बुल ने छह महीने के बच्चे को नोचा, घायल महिला भी

Sonipat, Haryana:सोनीपत में पालतू पिट बुल ने मासूम को नोचा, 6 महीने के बच्चे पर हमला. सिक्का कॉलोनी में पिट बुल कुत्ते का ऐसा हमला कि गोद में मौजूद छह महीने का मासूम बुरी तरह घायल हो गया. परिवार के मुताबिक, बच्ची अपने छह महीने के भतीजे को गोद में लेकर गली में घूम रही थी. इसी दौरान पड़ोसी के घर से निकला पालतू कुत्ता अचानक दोनों पर टूट पड़ा. कुत्ते ने गोद में मौजूद मासूम को चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया. बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी बुआ भी घायल हो गई. हमले के बाद परिवार दोनों को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा. मासूम की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया. लेकिन दिल्ली के इलाज का खर्च ज्यादा होने के कारण परिवार बच्चे को वापस लेकर आया और फिर उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां मासूम का इलाज जारी है. वहीं उसकी बुआ का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. परिवार की दादी का आरोप है कि शुरुआत में कुत्ते के मालिक ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की, लेकिन बाद में आगे के खर्च से पीछे हट गए. अब परिवार की मांग है कि मासूम के इलाज में अब तक हुआ खर्च और आगे का इलाज भी कराया जाए. और इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है… रिहायशी इलाकों में पालतू कुत्तों को लेकर बरती जा रही लापरवाही आखिर कितनी भारी पड़ सकती है? एक तरफ छह महीने का मासूम पीजीआई में इलाज करा रहा है… और दूसरी तरफ परिवार इलाज के बढ़ते खर्च से परेशान है. सिक्का कॉलोनी की इस घटना ने पालतू कुत्तों की सुरक्षा, नियंत्रण और जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा चौकसी तेज, पुलिस अलर्ट मोड में

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार गणेश पंडालों का निरीक्षण कर रही है। पुलिस अधिकारी पंडाल आयोजकों को प्रतिमाओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दे रहे हैं。 पुलिस यह भी जांच रही है कि देर रात पंडालों में आयोजकों की ओर से वॉलेंटियर मौजूद हैं या नहीं। साथ ही, सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी चेक की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर निगरानी और कार्रवाई में मदद मिल सके。 इसके अलावा शहर में बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकियों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात एसपी अमित कुमार ने शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान लगातार अलर्ट रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top