284001
झांसी में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद धन्वंतरि शाखा, मनस्विनी झांसी, और उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल ने झांसी के सिद्धिविनायक ब्लड बैंक, हाईटेक हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर की अध्यक्षता रजनी गुप्ता ने की। रजनी गुप्ता और शाखा के अन्य सदस्यों ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता प्रदान की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न हड़ताल जारी, PG छात्र भी शामिल हो सकते हैं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रही। हड़ताल के चलते सभी इंट्र्न डॉक्टर ओपीडी में सेवाएं देने नहीं पहुंचे। वहीं, कुछ इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर भोपाल भी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि अब गुरुवार से पीजी स्टूडेंट्स भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इधर, इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में آنے वाले मरीजों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि, फिलहाल ओपीडी में अन्य डॉक्टर मौजूद हैं और मरीजों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम होने के कारण हड़ताल का ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन अगर पीजी स्टूडेंट्स भी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो आने वाले दिनों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।0
0
Report
अलवर के सर्राफा बाजार में स्कूटी हटाने के कारण दुकानदार-पुलिस विवाद, जाम
Alwar, Rajasthan:अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर दुकानदार और पुलिस के बीच विवाद हो गया। सर्राफा व्यापार कमेटी के व्यापारियों ने पुलिस पर दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए त्रिपोलिया में जाम लगा दिया। पीड़ित दुकानदार दिनेश चंद गुप्ता के अनुसार, उनकी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाजार से गुजर रही पुलिस की गाड़ी रुकी और पुलिसकर्मियों ने स्कूटी हटाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मारा। पॉलिस मौके से दुकान के बाहर खड़ी दोनों स्कूटियां थाने ले गईं। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने त्रिपोलिया पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीएसपी अंगद शर्मा, शहर कोतवाल दिनेश मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और व्यापारियों से समझाइश कर जाम खुलवाया। मामले को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच बातचीत जारी रही।0
0
Report
हमीरपुर में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या; बारिश से फसल बर्बाद बताई गई वजह
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या; परिजनों के मुताबिक अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने के कारण किसान ने उठाया खौफनाक कदम; खेत में बने पशु बाड़े में फंदे से लटका मिला किसान का शव; परिजनों के मुताबिक बारिश से फसल खराब होना बताई जा रही आत्महत्या की वजह; किसान ने करीब 40 बीघा जमीन बलकट लेकर बोई थी फसल; एसडीएम राठ के मुताबिक फिलहाल किसान की मौत का स्पष्ट नहीं, किसान की मौत के कारण की जाँच जारी; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा; राठ कोतवाली क्षेत्र के करगवा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में जमीन नाम पर पत्नी-बेटों ने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमीन अपने नाम न करने को लेकर पत्नी और बेटों पर पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मामला खीरों थाना क्षेत्र के कान्हामऊ गांव का है। बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय आशाराम पाल अपनी पैतृक जमीन बेचने की तैयारी में थे, जबकि पत्नी और बेटे जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर पत्नी और बेटों ने आशाराम पाल के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे और उनकी मां अपने ताऊ के साथ बाहर रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सीवान लूट के प्रयास में स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की मौत, प्रदर्शन जारी
Siwan, Bihar:सीवान में कल ज्वैलरी दुकान में लूट की कोशिश और स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू से हमले के मामले में घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और स्वर्ण व्यवसाई के शव को बाजार में रख विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित व्यवसायियों ने बाजार की सभी दुकानों को बंद रखा है।आक्रोशित लोगों ने अपराधी कि गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की।सीवान एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। गौरतलब है कि दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी स्थित नीरज ज्वेलर्स में कल बेखौफ पांच अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए लूट की कोशिश की थी। दुकान में मौजूद स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने जब अपराधियों का विरोध किया था, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था और भागने के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की थी।वारदात के दौरान तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस हमले में स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।वहीं आज गोरखपुर में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। व्यवसाई की मौत के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है तो वही व्यवसाई इस घटना से गुस्से में है। दिनदहाड़े जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया था पुलिस प्रशासन के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फिलहाल SP के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी कब तक करती है।0
0
Report
सवाई माधोपुर के तीन नगर निकायों में शांत मतदान, सुरक्षा सख्त
Noida, Uttar Pradesh:अभिनव अग्रवाल-सवाई माधोपुर 09 सितंबर 2026 एंकर-नगर निकायों के चुनावों को लेकर प्रथम चरण में सवाई माधोपुर जिले में तीन निकायों के लिए सुबह से ही हल्की फुल्की गहमा गहमी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है । लेकिन मतदान को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह नजर आना चाहिए था वो उत्साह नजर नही आ रहा है ,सवाई माधोपुर नगर परिषद , बौंली नगर पालिका ओर खंडार नगर पालिका के लिए मतदान जारी है । मतदान को लेकर पुलिस एंव प्रशासन अलर्ट मोड़ है , सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डो के लिए 231 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है ,वहीं खंडार के 25 वार्डो के लिए 90 प्रत्याशी ओर बौंली के 25 वार्डो के लिए 101 प्रत्याशी मैदान में है । सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 92713 मतदाता है ,जिनमे 47620 पुरुष व 45088 महिला मतदाता ओर 5 थर्ड जेंडर मतदाता है ।वही बौंली नगर पालिका क्षेत्र में कुल 12066 मतदाता है , जिनमें ,6227 पुरुष व 5839 महिला मतदाता है ,इसी तरहखंडार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 11708 मतदाता है ,जिनमें 6152 पुरुष व 5556 महिला मतदाता है ।सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डो के मतदान के लिए 97 पोलिंग बूथ बनाये गए है । वही बौंली में 25 व खंडार में 25 पोलिंग बूथ बनाये गए है । सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में 24 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है ,वही बौंली में 5 ओर खंडार में है 6 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है । जिले की तीनो नगर निकायों के लिए 904 का पुलिस जाब्ता लगाया गया है । संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर मय हथियार तैनात एक चार का जाब्ता तैनात किया गया है । जिले की तीनों नगर निकायों में कुल 147 मतदान केंद्र है ,जिनमे 35 संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र है ,तीनो नगर निकायों के 110 वार्डो में 422 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है । वैसे तो सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है और धीरे धीरे मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है । तीनो नगर निकायों में मतदान वैसे तो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है ,लेकिन कुछ जगहों पर हल्की फुल्की झड़प भी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच देखने को मिली है ,सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नम्बर 56 के जिला उद्योग केंद्र स्थित मतदान केंद्र पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा के समर्थक एंव भाजपा प्रत्याशी पति रामहरि चोधरी ओर कॉंग्रेस प्रत्याशी पति राकेश श्रीमाल के बीच आपसी झड़प होती दिखाई दी । कॉंग्रेस प्रत्याशी पति ने भाजपा प्रत्याशी पति पर मारपीट करने और फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया है । वही भाजपा प्रत्याशी पति का कहना है को कॉंग्रेस प्रत्याशी पति उनपर बेवजह के निराधार आरोप लगा रहा है । मतदान को लेकर पुरुषों के साथ ही महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालो में भी उत्साह नजर आ रहा है । जिले के तीनों निकायों में चल रहे मतदान में बौंली ओर खंडार की अपेक्षा सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह कम ही नजर आ रहा है ,इस बार निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कॉंग्रेस का गणित बिगाड़ सकते है । मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम है और पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर है और लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है ।0
0
Report
Advertisement
अररिया के फारबिसगंज पुलिस की मानवीय पहल: लावारिस महिला को अस्पताल पहुंचाने पर तारीफ
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जिसकी जम कर तारीफ हो रही है। फारबिसगंज के बगीचा चौक पर एक लावारिश महिला नग्न हालात में बेहोश पड़ी हुई थी जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया जिसके बाद फारबिसगंज पुलिस डायल 112 की गाड़ी और एम्बुलेंस के साथ पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से लावारिश महिला को एम्बुलेंस के डाला और लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिसकर्मियों के इस सामाजिक कार्य की जम कर तारीफ हो रही है0
0
Report
झारखंड में MMDR विरोध: CPIML का महाधरना, राज्य के खनिज अधिकार सुरक्षा मांग
Dhanbad, Jharkhand:एंकर केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन कानून यानी MMDR कानून के खिलाफ झारखंड में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर CPIML की ओर से महाधरना आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और MMDR कानून को वापस लेने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार MMDR कानून के जरिए झारखंड के खनिज संसाधनों पर अपना नियंत्रण बढ़ाना चाहती है। उनका कहना था कि इस कानून से झारखंड के विकास की गति प्रभावित होगी और इसका लाभ बड़े पूंजीपतियों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खान एवं खनिज संशोधन बिल को हंगामे के बीच है पर्याप्त चर्चा के पारित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा सरकार जनता के सवालों पर घिरती है, तब बहुमत का इस्तेमाल कर महत्वपूर्ण विधेयकों को इसी तरह पारित किया जाता है। जिन राज्यों में खनिज संपदा मौजूद है, वहां के विकास में स्थानीय हिस्सेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। झारखंड की खनिज संपदा से राज्य को मिलने वाले राजस्व और सेस का उपयोग प्रदेश के विकास में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि MMDR कानून का सीधा असर झारखंड जैसे खनिज बहुल राज्य पर पड़ेगा। वहीं सिंदरी विधायक ने भी इस कानून के झारखंड से सीधे जुड़े होने की बात कही। आंदोलनकारियों का कहना है कि झारखंड से निकलने वाले खान एवं खनिज पर सेस और राजस्व के जरिए राज्य के विकास में भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ऐसे में कानून में बदलाव से राज्य के हित और अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। CPIML नेताओं ने केंद्र सरकार से MMDR कानून पर पुनर्विचार करने और झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार एवं हिस्सेदारी को सुरक्षित रखने की मांग की। धरना के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई。0
0
Report
जबलपुर में चलती कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; खमरिया पुलिस जाँच
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ चलती कर में अचानक लगी आग चालक ने कूद कर बचाई जान जबलपुर की बेस्ट लैंड खमरिया का मामला मामले की सूचना मिलने पर खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय नागरिक और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया कार चालक से पूछताछ जारी शॉर्ट सर्किटसे आग लगने का बताया जा रहा है मामला खमरिया पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
योगी ने आंगनबाड़ी मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, महंगाई के बीच सहायिकाएं खुश
Shamli, Uttar Pradesh:शामली शामली प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आंगनबाड़ी और उनकी सहायिकाओं की मानदेय बढ़ाने के बाद जहां कुछ जगह पर खुशी के माहौल है। तो वहीं कुछ महिलाओं ने महंगाई के हिसाब से बहुत कम मानदेय देने की बात कही है। शामली जनपद में कुछ आंगनवाड़ी में काम करने वाली सहायिकाओ को तो कई महीनों से मानदेय की राशि तक नहीं मिली। जिससे उनके घर का गुर्जर बसर करना भी मुश्किल हो रहा है। बताते दे कि बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाली आंगनबाड़ी और उनकी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है। जहां आंगनवाडी का मानदेय 8000 से ₹12000 कर दिया गया। वही सहायिकाओं के मानदेय को 4000 से ₹6000 कर दिया गया। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह घोषणा करने के बाद जहां कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में खुशी का माहौल है। तो वहीं उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली आंगनबाड़ियों की कम से कम मानदेय (तंखा) 18 से 20,000 होनी चाहिए। और उनकी सहायिकाओं की तंखा 12 से 15000 होनी चाहिए। इतनी महंगाई में घर का खर्च चलाना मुश्किल है। हालांकि आंगनबाड़ियों के साथ काम करने वाली सहायिकाओं का आरोप है कि करीब 5 से 6 महीने से तक उनको मानदेय (तंखा) तक नहीं मिली। जहाँ इतनी महंगाई में घर का खर्च चलाना बड़ा दुश्वार हो रहा है। बाइट ...ममता आंगनवाड़ी बाइट ....रेखा आंगनवाडी बाइट ....नीलम देवी आंगनवाडी बाइट ... मोहनी सहायिका बाइट ...फजहा सहायिका बाइट ... सुनीता सहायिका बाइट .... मीनू सहायिका0
0
Report
लोहे की कढ़ाई बना सहारा: प्रमो में नया धमाका
Firozabad, Uttar Pradesh:प्रोमो जब लोहे की कढ़ाई बनी सहारा...0
0
Report
NIA तेज कर रही है सहारनपुर भर्ती नोटों की जांच, दो अभियुक्त जल्द गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:NIA के SP ने कहा कि पाँच महीने पहले जो सहारनपुर में भर्ती नोटों की घटनाएँ हुई थी उसको भी हम देख रहे हैं। NIA SP ने कहा कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं और जल्दी ही बाक़ी दो अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा एनआइए SP ने कहा कि हम बाक़ी दो अभियुक्तों तक लगभग पहुँच चुके हैं लेकिन फ़िलहाल जाँच की वजह से हम कुछ भी ख़ुलासा नहीं कर सकते जल्द ही इस बारे में आपको बताया जाएगा0
0
Report
Advertisement
बोकारो में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क पर उग्र प्रदर्शन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर 23 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई. मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धोवईया-पेक मुख्य सड़क जाम कर दिया. धोवईया गांव निवासी श्याम लाल हेम्ब्रम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को धक्का दे दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही मौत हो गई. मृतक शादीशुदा था और उसका एक वर्ष का पुत्र है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम किया. पेक नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस परिजनों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
CBI जांच की मांग के साथ भाजपा का झारखंड में मुकदमे हटाने की मांग
Koderma, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा JEPSC JSPSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनरत झारखंडी छात्रों पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली चौक से रैली की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौजूद थे। नवीन जायसवाल ने कहा कि परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों ने करीब एक महीने तक आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान विभिन्न थानों में एक हजार से अधिक छात्रों पर एफआई दर्ज करने और छात्रों और उनके परिजनों को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मामलों को अविलंब रद्द करने की मांग की। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने झारखंड सरकार से परीक्षा में हुई कथित धांधली की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा दोषी पाए जाने वाले आयोग के सदस्यों व संबंधित पदाधिकारियों पर सीबीआई जांच की मांग की है।0
0
Report
HAU में कृषि अधिकारी कार्यशाला का शुभारम्भ; फसल विविधीकरण और सब्सिडी पैटर्न पर चर्चा
Hisar, Haryana:एंकर : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में आयोजित दो दिवसीय कृषि अधिकारी कार्यशाला (रबी) का शुभारंभ कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें प्रदेश के 23 जिलों के 150 से अधिक कृषि अधिकारियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कुलपति ने सरकार से सब्सिडी पैटर्न बदलने की सिफारिश की और किसानों से फसल विविधीकरण (जैसे धान की जगह सरसों व मक्का) अपनाने पर जोर दिया। मानसून पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कपास की अच्छी फसल के कारण इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ेगा, हालांकि कम पानी वाले इलाकों में धान की फसल को कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन 13 तारीख के बाद बारिश से राहत कि उम्मीद है। कार्यशाला में रबी फसलों की नई तकनीकों को अंतिम रूप देने के साथ कृषि प्रशासन अधिकारियों को अनुसंधान फार्म का दौरा भी कराया जाएगा। बाइट - प्रोफेसर बी.आर. कांबोज कुलपति, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार0
0
Report
Advertisement
