284003
झांसी में अशोक कुमार वर्मा ने संभाला उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पद
Jhansi, Uttar Pradesh:भारतीय रेलवे भंडार सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। सूचना के अनुसार वे पहले से ही केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज के महाप्रबंधक हैं। वहीं 1987 बैच के अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को भंडार प्रबंधन और सामान्य प्रशासन का विस्तृत अनुभव है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन में ग्राम रोजगार सहायकों ने ज्ञापन सौंपा; सरपंच पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले की घट्टीया जनपद पंचायत के समस्त ग्राम रोजगार सहायको द्वारा ग्राम रोजगार सहायक संघ- मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ मध्यप्रदेश के बैनर तले सौपा ज्ञापन। ज्ञापन मे बताया गया की ग्राम रोजगार सहायक हरपाल सिंह पंवार के साथ सरपंच पुत्र दर्पण सिंह द्वारा की गई मारपीट और शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने की धारा बढ़ाने तथा सरपंच पुत्र को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा, वही मनरेगा APO रितेश सोनी द्वारा भी शासकीय नियमों को ताक पर रख कर सचिव के नाम पर आईडी बनाकर सरपंच पुत्र को षड्यंत्र तरीके से उसे सौंप कर पंचायत का काम कराया जा रहा है। जो की नियमो का उलंघन है और रोजगार सहायक के कार्यों का हनन किया जा रहा है। वही अगर तीन दिन मे धारा नहीं बड़ाई जाती और गिरफ्तारी नहीं होती है तो सभी ग्राम रोजगार साहयको द्वारा काम बंद कर ताला बंदी की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की रहेगी।0
0
Report
हापुड़ -पूर्व मंत्री मदन चौहान व भाकियू अध्यक्ष भानु प्रताप के बीच हुई फोन पर वार्ता, संघर्ष समाप्त।
Garh Mukteshwar, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां पीएम को अपशब्द कहने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर, पूर्व मंत्री मदन चौहान व किसान यूनियन भानू के समर्थक लगातार टकराव की स्थिति में थे। और आज सुबह से ही धरना प्रदर्शन कर बीजेपी नेता मदन चौहान के घर का घेराव करने के लिए तैयार थे। दूसरी और पूर्व मंत्री मदन चौहान के भी हजारों समर्थक उनकी कोठी पर तैनात थे कि यदि उनके नेता के साथ किसी तरह की अभद्रता की गई तो वह भी मुंहतोड़ जवाब देंगे। लेकिन इसी बीच बड़ी खबर निकालकर यह आई है किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप भानु ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान से फोन पर वार्ता की और अब वार्ता के बाद दोनों के बीच जो तनातनी की स्थिति थी वह समाप्त हो चुकी है तो कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन भी अब राहत कि सांस लेंगे क्योंकि वार्ता के बाद संघर्ष की स्थिति समाप्त हो चुकी है। ZEE मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मदन चौहान ने यह स्पष्ट किया है कि भानु प्रताप भानु जी से उनकी फोन पर वार्ता हो चुकी है और यह तनावपूर्ण स्थिति अब समाप्त हो चुकी है तो कहीं ना कहीं हापुड़ पुलिस प्रशासन भी अब राहत की सांस लेगा की जो संघर्ष की स्थिति दोनों के समर्थकों के बीच बनने जा रही थी वह समाप्त हो चुकी है।0
0
Report
अलीगढ़ से किसानों का हुजूम हापुड़ की ओर, टोल पर भारी पुलिस बल तैनात
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ से बड़ी तादाद में किसान कर रहे हापुड़ के लिए कूच, अलीगढ़ के गभाना टोल पर बड़ी तादात में पुलिस के अधिकारी मौजूद, किसानों को रोकने के लिए गभाना टोल पर भारी पुलिस बल तैनात, अलीगढ़ और खुर्जा की फाॅर्स बॉर्डर पर भी तैनात, गभाना टोल पर किसानों को रोकने के लिए तीन CO के साथ कई थाना अध्यक्षों को किया गया तैनात, अलीगढ़ के गभाना थाना इलाके के टोल पर भारी पुलिस बल तैनात।0
0
Report
Advertisement
दुष्यंत चौटाला बोले- पुलिस ने नेताओं के घरों में हरकत की, आंदोलन की चेतावनी
Hisar, Haryana:एंकर - जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने दिग्विजय सिंह चौटाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आज हिसार में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा पुलिस की 12 यूनिट उनके तमाम नेताओं के घर पहुंची और उनके नेताओं को उठाया गया है जबकि उन्हें अभी तक फिर की कॉपी ना तो दी गई है। ना अपलोड की गई है।। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस सारे मामले को लेकर सीधे-सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा । दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छात्र हितों की बात करने पर ऐसी कार्रवाई की जा रही है जैसे किसी हत्या करने वाले आरोपी पर की جاتی हो या कोई नशे के कारोबार करने वाले पर की गई हो। दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा की यूनिवर्सिटी को आरएसएस के प्रशिक्षण केदो का अड्डा बना दिया गया है । दुष्यंत चौटाला ने इस मामले को लेकर बड़े आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।दूसरी तरफ हिसार की मिनी सेक्रेटेरिएट के सामने आज भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ।0
0
Report
आगरा के स्काई टॉवर में भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… संजय प्लेस की एक बिल्डिंग स्काई टॉवर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कंप्यूटर और लैपटॉप एसेसरीज की कई दुकानें हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।यह पूरा मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।0
0
Report
योगी के नाम पर वोट कटौती का दावा: ISF विधायक ने मुस्लिम वोटों में हलचल मचा दी
Kolkata, West Bengal:योगी आते तो ISF के वोट काटते है ISF के विधायक नौशाद सिद्दकी का दावा योगी के नाम TMC मुस्लिमो को डरा रही है - बंगाल में राजनैतिक पार्टियों के वोट कटवा बन गए है ...योगी के आने से वोट का नुकसान ISF को हों रहा है...ये दावा किया ISF के विधायक ने ... - नौशाद सिद्दकी ने कहा योगी से डरी ममता बनर्जी योगी के नाम पर डर दिखाकर मेरे वोट अपनी तरफ कर रही है... - जितना योगी आ रहे है मुस्लिम या दूसरे मेरे वोट कट रहे... बाइट - नौशाद सिद्दकी ISF विधायक0
0
Report
Advertisement
भाजपा नेता अर्जुन सिंह का दावा: ममता जेल, बंगाल में घुसपैठ और बुलडोजर डर
Kolkata, West Bengal:भाजपा पूर्व सांसद ने ममता को बताया चोर कहा 4 तारीख के बाद ममता जेल जाएगी, बंगाल में बांग्लादेशी, पाकिस्तानी घुसपैठियों ने हिन्दुओ को दाढी-बुर्का के लिए कर रहे मजबूर इनका इलाके इलाज बुलडोजर से होगा - बंगाल में बुलडोजर आ रहा है...ममता हथकड़ी लगे जेल जा रही है ...चुनावी नतीजो के बाद...ये दावा किया भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व सांसद और नोवापारा से उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने... - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया सबसे बड़ा चोर...और चोर की जगह जेल में होती है... - सरकार के संरक्षण में बंगाल में अपना अपना घर पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बनाया है...ये घुसपैठी ने हिन्दुओ की आरती,हवन,पूजन,घण्टी,शंख पर लगाम लगा दी है...मुस्लिम बाहुल्य जिले मुर्शिदाबाद मालदा में वंहा की डेमोग्राफी चेंज कर दी है...ये सब Tmc सरकार के संरक्षण में हुआ है...हिन्दू एकजुट होकर वोट करे महाराष्ट्र की तरह हम इससे निजाद दिलाएंगे... बाइट - अर्जुन सिंह पूर्व सांसद0
0
Report
टिहरी: फर्जी बिजली अधिकारी बनकर लाखों की ठगी, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन- टिहरी स्लग- गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लमबगांव पुलिस ने फर्जी बिजली अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि 19 फरवरी 2026 में ग्राम हैरवाल निवासी महेश सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठग ने बिजली बिल जमा करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 2,59,500 रुपये निकाल लिये थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शिवम कुमार साहू निवासी जमशेदपुर, झारखंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो कमीशन देकर दूसरों के खातों का उपयोग ठगी की रकम खपाने में करते थे। वहीं पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर टिहरी ला रही है।0
0
Report
नोएडा घटना के बाद अमरोहा में हाई अलर्ट, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:नोएडा की हालिया घटना के बाद अमरोहा जनपद में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की सभी प्रमुख फैक्ट्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। करीब 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ गश्त भी बढ़ा दी گئی है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन को भी सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अमरोहा पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने मौत के मुंह से खींची ज़िंदगी, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, महिला ने लगाया फांसी का फंदा
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- पुलिस ने मौत के मुंह से खींची ज़िंदगी, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, महिला ने लगाया फांसी का फंदा प्लेस-जालौन यूपी डेट-17-04-2026 एंकर जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घरेलू विवाद के बाद 28 वर्षीय महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डॉक्टरों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, रामपुरा कस्बे में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब काफी देर तक महिला की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसी बीच घर वालों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोबरा मोबाइल और रामपुरा थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। उस समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और हालात बेहद गंभीर थे। पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। महिला फंदे पर झूल रही थी और अचेत अवस्था में थी। पुलिस टीम ने तुरंत महिला को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों और पुलिस की तत्परता के चलते महिला की जान बच गई। इलाज के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। थाना रामपुरा प्रभारी निरीक्षक और पुलिस टीम की सूझबूझ व फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो महिला की जान जा सकती थी। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू विवाद किस तरह गंभीर रूप ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती तकरार और मानसिक तनाव लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रहा है। रामपुरा की यह घटना जहां पुलिस की बहादुरी और तत्परता का उदाहरण बनी, वहीं समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश छोड़ गई कि समय रहते संवाद और समझदारी से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।0
0
Report
उषा ठाकुर ने कहा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए बड़ा हितैषी कदम
Indore, Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव चर्चा में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए सरकार का एक बड़ा और हितैषी कदम है. वहीं उन्होंने AIMIM पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि जो विपक्षी होते हैं उनका काम ही यह है कि वो अपनी उपस्थिति कैसे दर्ज करवाएं. वे विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और उनका काम देश की जनता देख रही; भारत की जनता बहुत जागरूक है और वह अपना बहुत अच्छा जवाब उन्हें चुनाव के वक्त दे देगा. वहीं उन्हें अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण देने वाले सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सबसे अच्छा जवाब तो गृह मंत्री जी ने दिया ही है कि आप अपनी सारी टिकट्स मुस्लिम महिलाओं को दे दीजिए; 100 प्रतिशत उन्हें आरक्षण मिलेगा!0
0
Report
प्रतापगढ़ में टेम्पो पलटने से 10 साल के मासूम की मौत, 10 घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नोत कार्यक्रम से लौटते समय टेम्पो पलटा, 10 साल के मासूम की मौत, 10 घायल, कनाड गोतमेश्वर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग, रात्रि करीब 2 बजे सेवना के पास अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, टेम्पो में 30 से 40 सवारियां थी, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल, हादसे में सिकंदर उम्र 10 साल निवासी कोटड़ा गंभीर घायल हुआ, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत, घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को दलोट अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, करीब 10 लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, सालमगढ़ थाना पुलिस पहुंची, मोर्चरी में की कार्रवाई, पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
गाडरवारा के नए बस स्ट Stand पर खड़ी बस में आग, प्रशासन पर सवाल उठे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर के बाजार स्थित नए बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस काफी समय से खराब हालत में वहीं खड़ी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने और दमकल की मदद से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह से लंबे समय से खड़ी खराब बस में आग लगना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। फिलहाल मौके पर हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है.0
0
Report
भिवाड़ी Relaxo फैक्ट्री के बाहर वेतन वृद्धि की मांग पर धरना, तनाव बढ़ा
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में लगातार श्रमिक आंदोलन ने जोर पकड़ा हुआ है। Relaxo फुटवेयर फैक्ट्री के बाहर वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी श्रमिकों का धरना जारी है। कल हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद आज सुबह से ही हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रमिक फैक्ट्री गेट पर डटे हुए हैं। श्रमिकों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस के साथ-साथ 40 से अधिक RAC जवान और करीब 25 महिला कॉन्स्टेबल मोर्चा संभाले हुए हैं। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती भीड़ ने पुलिस को साइड करते हुए फेक्ट्री गेट पर पहुंच गई। कुछ समय के लिए श्रमिकों और पुलिस के बीच आमना-सामना भी हुआ, हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाइश का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। फिलहाल फैक्ट्री गेट पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।0
0
Report
गरीब छात्रा प्रियाकुमारी ने मुख्यमंत्री से शिक्षा की मदद की मांग की
Bokaro Steel City, Jharkhand:प्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से गुहार लगाई कि वह पढ़ना चाहती है, पर गरीबी के कारण शिक्षा संभव नहीं हो पा रही है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पिताजी की सड़क दुर्घटना में कमर टूट गई थी, जिससे पब्लिक स्कूल सेक्टर 8/बी में पढ़ाई बंद हो गई। स्कूल ने फीस न चुकाने पर 8वीं कक्षा के छात्रों को कठिनाई दी और प्रिंसिपल ने सुबह स्कूल जाते समय खड़ी-खोटी सुनाकर वापस भेज दिया। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूँ, लेकिन घर की हालत बहुत खराब है और खाने की भी समस्या है। इसलिए मैं झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बोकारो डीसी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूँ कि मेरी मदद करें।0
0
Report
Advertisement
