बबीना में वन महोत्सव के चलते सेना और ग्रामीणों ने किया वृक्षारोपण
Babina, Uttar Pradesh:बबीना रेंज वन प्रभाग झांसी द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत सुकुवा वन ब्लॉक में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना के अनुसार सेना के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुकुवा गांव के निवासियों ने भाग लिया। आपको बता दें कि अमरूद, आंवला, कटहल, सागौन आदि के पौधे लगाए गए। वहीं क्षेत्रीय वनाधिकारी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और 'एक पेड़ मां के नाम' की शपथ दिलाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
