icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायत भवन में आधार अपडेट के नाम पर वसूली, बीडीओ ने बैठाई जांच,तहसीलदार ने कहा-दोषियों पर होगी कठोर

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow33m ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत बलकुडिया के पंचायत भवन में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के नाम पर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट अनुमति के निजी कंपनी के कर्मचारी पंचायत भवन में बैठकर आधार अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर जोड़ने तथा अन्य सेवाओं के बदले 100 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक माह से पंचायत भवन में दो युवक और एक युवती आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं। आधार अपडेट कराने पहुंचे सोनू, राजू, पंकज, रोहित समेत कई लोगों ने बताया कि अलग-अलग कार्यों के लिए मनमाने ढंग से शुल्क लिया जा रहा है। वहीं पड़ोसी गांव के संजय राय ने आरोप लगाया कि आधार में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये की मांग की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि 100 से 200 रुपये तक शुल्क लिया जाता है और यही सरकारी दर है। जबकि संबंधित विभाग के अनुसार आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क 25 से 75 रुपये तक है तथा नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। ग्राम प्रधान पति विनोद गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन में उनकी अनुमति के बिना आधार संबंधी कार्य संचालित किए जा रहे हैं और लोगों से धन की वसूली की जा रही है। खंड विकास अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर पंचायत सचिव रवि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। यदि अनियमितता और अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उधर सदर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने कहा कि आधार सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

महिलाओं को झांसा देकर जेवर लेकर भाग रहे कथित साधु को ग्रामीणों ने दबोचा

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow33m ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव में दोपहर बाद साधु के वेश में आए तीन युवकों द्वारा महिलाओं को झांसा देकर जेवर ठगने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक कथित साधु पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ढोरही गांव निवासी चौथी कुशवाहा के घर दोपहर बाद बाइक से तीन युवक साधु के वेश में पहुंचे। उन्होंने स्वयं को हस्तरेखा देखने वाला बताकर घर की महिलाओं को बातों में उलझाया। इसके बाद महिलाओं से चावल मंगवाकर उसमें सोने का मंगलसूत्र रखने को कहा। इसी दौरान आरोपित जेवर लेकर भागने लगे।महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो युवक बाइक से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और कमरे मे बंद कर दिया। पूछताछ में उसने अपना पता त्रिलोकपुर बताया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी सत्येंद्र चौहान और रविकांत यादव आरोपित को थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दोस्ती बनी दुश्मनी! आदर्श हत्याकांड में पलट गई पूरी कहानी, पांच नामजद निकले बेगुनाह

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow36m ago
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:पडरौना, कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में हुए आदर्श चौहान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कुशीनगर पुलिस की तकनीकी जांच और सूझबूझ काम आई। शुरुआती तहरीर में पांच लोगों को नामजद किए जाने के बावजूद पुलिस ने बिना किसी पूर्वाग्रह के विवेचना को आगे बढ़ाया। घटनास्थल से मिले सुराग, सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच की दिशा बदली और आखिरकार हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंच गई। विवेचना में नामजद पांच लोगों की घटना में भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें बेगुनाह पाया। वहीं पुरानी मारपीट की रंजिश में हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी केशव मिश्र के अनुसार एक अगस्त को चखनी खास गांव में आदर्श चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आदर्श की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों को जांच में लगाया। पुलिस ने नामजद आरोपितों से पूछताछ के साथ घटनास्थल, मोबाइल गतिविधियों और घटना के समय मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घटना की तस्वीर बदलती चली गई। टीम ने नामजद आरोपितों को केंद्र में रखकर जांच तक सीमित रहने के बजाय साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए आदर्श के दोस्तों पर फोकस किया।पुलिस के अनुसार, आदर्श का कुछ दिन पहले उसके दोस्त अंगद और चंदन से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आदर्श ने दोनों की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा ने आदर्श को सबक सिखाने की साजिश रची। आरोप है कि योजना के तहत चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि शुरुआती आरोपों के दबाव में आए बिना टीम ने साक्ष्यों को प्राथमिकता दी और विवेचना की दिशा बदलकर वास्तविक आरोपितों तक पहुंच बनाई।खुलासे में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह, साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक सन्नी दूबे की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी आरोपितों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

थाने के सामने रोती महिला ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow42m ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:खड्डा। थाना परिसर के सामने एक महिला के रोते हुए न्याय की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत और उसकी फरियाद ने पुलिस व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का आरोप है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका, जिसके बाद वह भावुक होकर थाने के सामने रोती नजर आई। मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं, तो आखिर एक महिला को न्याय के लिए इस तरह परेशान क्यों होना पड़ा। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। यह मामला किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराने के बजाय पीड़ित महिला की शिकायत की निष्पक्ष जांच और उसे न्याय दिलाने से जुड़ा है। पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
0
Report

11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार और बिजली पोल टूटकर गिरा, रामकोला-नौरंगिया मार्ग बाधित

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow42m ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर सिंगहा चौराहे के पास सोमवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार और पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर बिजली पोल और तार गिरने से राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग बाधित होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पोल और हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल तार और पोल हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। मामले में रामकोला विद्युत विभाग के जेई से फोन पर वार्ता की गई। जेई ने बताया कि घटना की सूचना अभी मिली है। विभागीय टीम को भेजकर जल्द ही विद्युत पोल और तार को ठीक कराया जाएगा।
0
0
Report

खेत जाते समय युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow44m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार शाम खेत पर जाते समय एक युवक जहरीले सर्प के डसने का शिकार हो गया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी हिमांशु पुत्र जगदीश सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में युवक ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे संभालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। हालांकि उपचार के बावजूद युवक की स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल अलीगढ़ लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ
0
0
Report
Advertisement

तमकुहीराज में बुजुर्ग को हिरासत में रखने पर उठे सवाल

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow47m ago
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:गोपालगंज के अहिरौली दुबौली निवासी इद्रीस अपनी बेटी से मिलने तमकुहीराज आए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पशु तस्करी की आशंका में पांच दिनों तक थाने में बैठाए रखा। रविवार को पुलिस ने उनका चालान एसडीएम कोर्ट में झगड़े के मामले में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। आरोप है कि जमानत के बाद भी उन्हें देर रात करीब 11 बजे तक तहसील में बैठाए रखा गया और इसके बाद रिहाई हुई। परिजनों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसडीएम कुणाल गौरव ने नाराजगी जताई और संबंधित वीडियो मंगवाकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पशु तस्करी का आरोप था तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि मामला केवल झगड़े का था तो पांच दिन तक हिरासत में रखने का आधार क्या था। रकम मांगने की चर्चा भी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बरेली से अपहरण हुए डालचंद्र को बरेली पुलिस ने पीलीभीत से सकुशल किया बरामद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डालचंद्र को पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डालचंद्र को चार पहिया वाहन से आए कुछ लोग मारपीट करते हुए जबरन अपने साथ ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी गोवर्धन ने पुलिस को कार नंबर की जानकारी दी।पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाकर सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी डालचंद्र को अमरिया नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कलारी नहर के पास कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में लक्की उर्फ भजनलाल,लक्षण और जानकी शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डालचंद्र पर उनकी रिश्तेदार गोता देवी के रुपये बकाया थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने डालचंद्र को कार में जबरन बैठाया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
0
0
Report

कुशीनगर मे सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow1h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:(कुशीनगर)। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने सोमवार को कुबेरस्थान स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट गंभीर चोट से बचाव में मदद करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा, नियमों का पालन कर खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जागरूक बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इससे सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, राजन चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 🖋️कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट...🖋️
0
0
Report

जिम संचालक ने थर्ड जेंडर से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक द्वारा थर्ड जेंडर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के मामले में जिम संचालक अश्वनी शर्मा और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, थर्ड जेंडर की ओर से थाना कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के बाद मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक सूरत में मिला, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर।जटहां बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुआ 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को कुशीनगर पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम की कार्रवाई से बालक के परिवार ने राहत की सांस ली। बालक वर्तमान में अपने रिश्तेदार के साथ सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जटहां बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, थाना जटहां बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 0083/26, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित 11 वर्षीय सागर शर्मा, पुत्र नंदन शर्मा, निवासी कटाई भरपुरवा बाजार टोला, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर, छह अगस्त को घर से लापता हो गया था। बताया गया कि बालक अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालक की तलाश के लिए थाना जटहां बाजार पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। संयुक्त टीम ने तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सुरागों के आधार पर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत से सागर शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक बालक अपने रिश्तेदार सिपाही यादव, पुत्र रमेश यादव, निवासी मरचहवा, थाना धनहा, जनपद बगहा (बिहार) के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ मिला। बालक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जटहां बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के प्रयास की सराहना की जा रही है।.......कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट..
0
0
Report

मेड़ता रोड थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक से समाधान की उम्मीद

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड थाना परिसर में उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन कर जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने आगामी 15 अगस्त और धार्मिक त्यौहारों के चलते आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सहयोग करने की बात कही। बैठक में राज्स्व रिकॉर्ड में सुधार कर जारोड़ा पुलिया से 101 नम्बर गेट तक की मुख्य सड़क को रिकॉर्ड में दर्ज करने, मृत पशुओं के निस्तारण, शराब दुकान को मोहल्ले से हटाने, विद्यालय वाहनों की जांच करने और ट्रैफिक पुलिस करने की नियुक्ति जैसे आवश्यक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना अधिकारी सत्यवान सिंह मीणा ने सभी को आश्वासन दिलाया की क्षेत्र में नशाखोरी और अपराध पर कार्रवाई कर अंकुश लगाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top