झांसी में एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा शिक्षा मित्र को
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी में एंटी करप्शन की टीम ने आज नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मऊरानीपुर पर आधार कार्ड बनाने वाले शिक्षा मित्र मनीश कुमार तिवारी को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बच्चों के नये आधार कार्ड बनवाने के एवज में घूस लेते हुए शिक्षा मित्र को एंटी करप्शन टीम ने बेसिक प्राथमिक विद्यालय से उसे गिरफ्तार किया और मऊरानीपुर थाने लेकर आई टीम ने मनीश कुमार तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
