284001
सेण्ट फ्रांसिस कॉन्वेण्ट इण्टर कॉलेज झाँसी का वार्षिकोत्सव समारोह
Jhansi, Uttar Pradesh:आज सेण्ट फ्रांसिस कॉन्वेण्ट इण्टर कॉलेज, झाँसी के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी वितरित कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा एवं पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सभी टीचर उपस्थित रहे। सभी छात्रों के मेडल प्राप्त करके चेहरे के लिए कार्यक्रम में अभिभावक गण भी उपस्थित रहे l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छपरा में विजयादशमी पर रावण दहन के लिए भारी भीड़, सुरक्षा इंतजाम कड़े
Noida, Uttar Pradesh:छपरा, बिहार: विजयादशमी के मौके पर रावण दहन देखने के लिए जिले भर से बड़ी संख्या में भक्त राजेंद्र स्टेडियम में इकट्ठा हुए। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट वैभव श्रीवास्तव, SSP रोशन कुमार और दूसरे एडमिनिस्ट्रेटिव और पुलिस अधिकारियों को सिक्योरिटी इंतज़ाम देखने और इवेंट को शांति से पूरा करने के लिए तैनात किया गया था。0
0
Report
गांव में दुर्गा दर्शन के दौरान खूनी संघर्ष, 9 घायल
Panna, Madhya Pradesh:गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, दोनों पक्षों से बुजुर्ग, महिला और बच्चे समेत 9 लोग घायल. जिला अस्पताल में इलाज जारी. दुर्गा दर्शन के दौरान कन्या भोजन के न्योता को लेकर उपजे विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों और कुल्हाड़ि का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद सभी घायलो को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रथम पक्ष के महेश कुशवाहा का आरोप है कि दुर्गा दर्शन के दौरान गाँव मुन्ना राजा से बात कर रहे थे कि उनकी कन्यायो को क्यों नहीं बुलाया जाता है. इसी दौरान उन पर पीछे से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके 22 वर्षीय भतीजे सतेंद्र कुशवाहा के सिर पर गंभीर चोट आई उसे 10 टांके लगे हैं. इस पक्ष से जवाहर, कृष्णा, महेश, धीराज और सुमित्रा भी घायल हुए हैं. दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय बुजुर्ग गया प्रसाद ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच शुरू हुआ था जिसके बाद विरोधी पक्ष लाठी-डंडों के साथ उनके घर आ धमका और बीच-बचाव करने पर उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया. इस संघर्ष में गया प्रसाद, 60 वर्षीय राम बाई और 15 वर्षीय अजय सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं.0
0
Report
हादसे के बाद मंत्री ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी फटकार, निर्दोषों रिहाई के निर्देश
Surajpur, Chhattisgarh: सूरजपुर के कुबेरपुर में सड़क हादसे के बाद उपजे तनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला चंद्रावती जायसवाल की मौत पर परिजनों से मुलाकात कर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, इस दौरान मंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़कीं और पुलिस अधिकारियों तथा ग्रामीणों को आमने-सामने बैठाकर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की, ग्रामीणों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने के आरोप लगाए, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, उन्होंने सवाल उठाया कि आगजनी करने वाले ग्रामीण तो पुलिस को तुरंत दिखाई दे गए, लेकिन जिस गिट्टी लोड ट्रैक्टर से हादसा हुआ, उसके दस्तावेज, अवैध परिवहन और क्रशर के संचालन की जांच क्यों नहीं की गई? मंत्री ने दोषी ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से यह भी सवाल किया कि जब हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ था, तो शाम 6 से 7 बजे तक पुलिस और प्रशासन क्या कर रहा था? समय रहते ग्रामीणों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित क्यों नहीं किया गया? मंत्री ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि यदि समय रहते संवाद किया जाता, तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन ग्रामीणों के खिलाफ उपद्रव या आगजनी में शामिल होने के ठोस सबूत नहीं हैं, उनके खिलाफ बिना आधार कार्रवाई न की जाए और निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की दिशा में कदम उठाए जाएं, साथ ही पुलिस हिरासत में किसी भी ग्रामीण के साथ मारपीट या अमानवीय व्यवहार नहीं करने की सख्त हिदायत दी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दो टूक कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए पूरे गांव में भय का माहौल बनाना और निर्दोष लोगों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
कोड़ापुरी की मदिरा दुकान में सेंधमारी, शराब-नकद सहित 14,400 रुपये चोरी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चोरों के हौसले बुलंद हैं। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर हजारों रुपये की शराब और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 14 हजार 400 रुपये बताई गई है। सुबह सुपरवाइजर के ड्यूटी पर पहुंचने के बाद चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की पिछली दीwall में सेंध लगाकर शराब की अलग-अलग ब्रांड की बोतलों के साथ गल्ले में रखी नकदी भी पार कर दी। दुकानदार सुपरवाइजर सुजीत चतुर्वेदी ड्यूटी पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोर एक पेटी प्लेन शराब के 48 पाव, 8 पीएम ब्लैक की चार बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व, मेड ऑफ प्रीमियम और व्हाइट एंड ब्लू की एक-एक बोतल के साथ गल्ले में रखे 4 हजार 360 रुपये ले गए। चोरी गई शराब और नकदी की कुल कीमत 14 हजार 400 रुपये बताई गई है। सुपरवाइजर की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
विजयादशमी पर रायसेन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, सत्य की विजय का संदेश
Raisen, Madhya Pradesh:विजयादशमी के पावन अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रायसेन स्थित पुलिस लाइन में ‘शस्त्र पूजन कार्यक्रम’ सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की विजय, शक्ति, साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने से पहले अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की थी, जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई थी। आज प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस के शस्त्रागारों में शस्त्रों का पूजन किया जा रहा है।0
0
Report
श्रद्धा और ड्राइवर की गिरफ्तारी नागपुर से; शिवा की मां कहतीं- न्याय मिलेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:आज श्रद्धा उसकी बहन और ड्राइवर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया शिवा की मां ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में बोला कि विजयदशमी के दिन विजय की ओर यह पहली कदम है, हमें पूरा भरोसा था पुलिस पर न्यायपालिका पर और जो एक मर्डर के लिए सजा होनी चाहिए वह इस श्रद्धा को मिले साथ ही साथ शिवा की मां ने यह भी कहा कि यह पुलिस को जिस तरीके से गुमराह कर रही थी क्रिमिनल माइंडेड लोगों का तरीका होता है और वह वही कर रही थी क्या कुछ कहा सुनिए..0
0
Report
Advertisement
Air Show के लिए रेलवे अलर्ट: डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा का खास इंतजाम
Chandauli, Uttar Pradesh:- एयर शो को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, डीडीयू जंक्शन पहुंचे एडीजी रेलवे... - संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक... - रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी के साथ तैयार की गई रणनीति... - वाराणसी, काशी और डीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी... - यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही पर विशेष जोर... - एयर शो के मद्देनजर जंक्शन पर भारी पुलिस बल की होगी तैनाती... - भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश... - एडीजी रेलवे की जनता से अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान... - सुरक्षित यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें यात्री...0
0
Report
डीडीए आवास योजना 2026: 2,500 से अधिक एलआईजी फ्लैट्स बुक, जवाब जबरदस्त
New Delhi, Delhi:* डीडीए आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, महज दो घंटों के भीतर 2,500 से अधिक एलआईजी फ्लैट बुक हुए। नरेला के सेक्टर जी2 - जी6 के पॉकेट 3 और 6 में स्थित 2,516 एलआईजी फ्लैटों के लिए बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो गई है। जनता की मजबूत प्रतिक्रिया राष्ट्रीय राजधानी में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला का आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में बढ़ता महत्व, दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में इसकी क्षमता को मजबूत करता है। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 20 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटों के भीतर ही 2,500 से अधिक निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट बुक हो गए। यह प्रतिक्रिया राष्ट्रीय राजधानी में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला जिले के सेक्टर जी2 - जी6 के पॉकेट 3 और 6 में स्थित 2,516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से पहले आओ, पहले पाओ (एफसीएफएस) के आधार पर शुरू हो गई है। इस योजना के तहत, फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 14.95 लाख रुपये प्रति फ्लैट से शुरू होती है। कुल फ्लैटों में से 1,020 पॉकेट 3 में और 1,496 पॉकेट 6 में स्थित हैं。 इस योजना को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया किफायती घरों की बढ़ती मांग और डीडीए की आवास पहलों पर घर खरीदारों के अटूट विश्वास को दर्शाती है। किफायती कीमतों पर घर उपलब्ध कराकर, यह योजना दिल्ली में अधिक परिवारों को अपना घर खरीदने का सपना पूरा करने में सक्षम बनाना चाहती है। दिल्ली का उभरता हुआ उप-नगर नरेला, सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाओं से भरपूर है। डीडीए इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि इसे एक सुनियोजित आवासीय केंद्र में बदला जा सके। नरेला की बढ़ती लोकप्रियता को इसकी मजबूत प्रतिक्रिया से भी बल मिलता है, जो तेजी से एक प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। डीडीए द्वारा बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में किया जा रहा निरंतर निवेश नरेला को दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करने में सहायक है。 डीडीए आवास निवेश योजना 2026 की सफल प्रतिक्रिया दिल्लीवासियों की आवास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्राधिकरण के निरंतर प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डीडीए राष्ट्रीय राजधानी के संतुलित और सतत विकास में योगदान देते हुए योजनाबद्ध, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है。 डीडीए सभी भावी मकान मालिकों को बधाई देता है और सभी के लिए सुलभ आवास अवसरों के साथ एक बेहतर योजनाबद्ध दिल्ली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरاتا है।0
0
Report
सूजानगढ़ में पाइप चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, 70 पाइप गायब की जांच जारी
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। कोतवाली पुलिस ने पाइप चोरी के एक मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआई मुकेश चंद्र ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को जीआरजी कंपनी के सुपरवाइजर फरमान खां निवासी मोडावासी, राजगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी के स्टॉक से 70 पाइप गायब मिले हैं, जिन्हें अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सीआई मुकेश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी व अन्य माध्यमों से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर दो आरोपियों को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी राजाराम (39 वर्ष) पुत्र गोरधनराम गोदारा निवासी तेहनदेसर (थाना सांडवा, चूरू) और सुमित कालेर (26 वर्ष) पुत्र भोजराज निवासी रामपुर (थाना छापर) को गिरफ्तार कर लिया। सीआई ने बताया कि आरोपी सुमित ने पाइप चोरी किए थे, जिन्हे बाद में राजाराम को बेच दिए थे। पुलिस अब आरोपियों से चोरी किए गए पाइपों की बरामदगी और मामले में गहन पूछताछ करने में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
पटना के गांधी मैदान में 71वें रावण दहन का भव्य आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज 71वें रावण दहन किया गया. पटना मे इस साल रावण दहन समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. गांधी मैदान में 90 फीट के रावण के साथ 85 फीट के मेघनाद का और 80 फीट के कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया गया था. इन विशालकाय पुतलों के दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया. मैदान में रावण दहन में शरीक होने इस बार भी बड़ी संख्या में लोग आये. रावण दहन को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे दशहरा के इस भव्य आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड था. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल समेत कई गणमान्य अतिथियों के शामिल हुए. वीवीआईपी आगमन और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता देखते ही बन रही थी. मैदान के विभिन्न हिस्सों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके.0
0
Report
डीडीए आवास योजना 2026: दो घंटे में 2,500 फ्लैट बुक, कीमत शुरू 14.95 लाख
New Delhi, Delhi:• डीडीए आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, महज दो घंटों के भीतर 2,500 से अधिक एलआईजी फ्लैट बुक हुए। • नरेला के सेक्टर जी2 - जी6 के पॉकेट 3 और 6 में स्थित 2,516 एलआईजी फ्लैटों के लिए बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो गई है। • जनता की मजबूत प्रतिक्रिया राष्ट्रीय राजधानी में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत کرتی है। • नरेला का आवासीय, शैक्षिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में बढ़ता महत्व, दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में इसकी क्षमता को मजबूत करता है। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 20 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटों के भीतर ही 2,500 से अधिक निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट बुक हो गए। यह प्रतिक्रिया राष्ट्रीय राजधानी में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला जिले के सेक्टर जी2 - जी6 के पॉकेट 3 और 6 में स्थित 2,516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से पहले आओ, पहले पाओ (एफसीएफएस) के आधार पर शुरू हो गई है। इस योजना के तहत, फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 14.95 लाख रुपये प्रति फ्लैट से शुरू होती है। कुल फ्लैटों में से 1,020 पॉकेट 3 में और 1,496 पॉकेट 6 में स्थित हैं। इस योजना को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया किफायती घरों की बढ़ती मांग और डीडीए की आवास पहलों पर घर खरीदारों के अटूट विश्वास को दर्शाती है। किफायती कीमतों पर घर उपलब्ध कराकर, यह योजना दिल्ली में अधिक परिवारों को अपना घर खरीदने का सपना पूरा करने में सक्षम बनाना चाहती है। दिल्ली का उभरता हुआ उप-नगर नरेला, सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाओं से भरपूर है। डीडीए इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि इसे एक सुनियोजित आवासीय केंद्र में बदला जा सके। नरेला की बढ़ती लोकप्रियता को इसकी मजबूत प्रतिक्रिया से भी बल मिलता है, जो तेजी से एक प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। डीडीए द्वारा बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी में किया जा रहा निरंतर निवेश नरेला को दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करने में सहायक है। डीडीए आवास निवेश योजना 2026 की सफल प्रतिक्रिया दिल्लीवासियों की आवास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्राधिकरण के निरंतर प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डीडीए राष्ट्रीय राजधानी के संतुलित और सतत विकास में योगदान देते हुए योजनाबद्ध, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है。 डीडीए सभी भावी मकान मालिकों को बधाई देता है और सभी के लिए सुलभ आवास अवसरों के साथ एक बेहतर योजनाबद्ध दिल्ली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है。0
0
Report
डीडवाना में दुर्गा पूजा नौ दिन के धार्मिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण विसर्जन शोभायात्रा
Didwana, Rajasthan:जहां नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में डूबा शहर आज जयकारों और गाजे-बाजे के बीच भावुक नजर आया। शारदीय नवरात्रि के समापन पर शहर के 15 से अधिक स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की महाआरती की गई। इसके बाद डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बेनी तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक धार्मिक आयोजनों से गुलजार रहे शहर में मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
अजमेर में EVM सुरक्षा पर तैनात जवान की मौत, कारण अज्ञात, जांच जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में EVM सुरक्षा पर तैनात जवान की मौत, 24 घंटे बाद भी कारणों का पता नहीं लग पाया; RAC जवान नरेंद्र गोदारा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया; मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया; परिजनों ने किसी पर शक नहीं किया; सूत्रों के अनुसार यह आत्महत्या नहीं बल्कि लापरवाही के बीच हुआ हादसा है; पुलिस इसे फिलहाल हादसा मानकर ही जांच कर रही है; जवान के पास मौजूद SLR बंदूक क्यों लोड की गई और सेफ्टी स्विच रन मोड पर क्यों रखा गया बड़ा सवाल है; एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का यह भी मानना है कि यह हादसा है; घटना के समय मौजूद अन्य जवानों ने गोली की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे; शव प्राप्त करने आए मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि परिवार पर शक नहीं है।0
0
Report
दुर्गा पूजा के दौरान अस्पताल में मरीजों के लिए खास त्योहारिक मैन्यू
Bardhaman, West Bengal:“হাসপাতালে ভর্তি থাকলেই তো বেশ ভালো হত!”— দুর্গাপূজোর স্পেশাল মেনুর বহর দেখে এমন হালকা রসিকতা ছুড়ে দিচ্ছেন অনেকেই। কারণটা আর কিছুই নয়, দুর্গাপুজার সময় উৎসবের ক’টা দিন হাসপাতালের চার দেওয়ালে বন্দি থাকা রোগীদের মুখে এক চিলতে হাসি আর ঘরের স্বাদ এনে দিতে এক এলাহি ভোজের আয়োজন করেছে বর্ধমান মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতাল কর্তৃপক্ষ। একটু মেনুটা জেনে নেওয়া যাক! পাইস হোটেল নয়,হাসপাতালের। নবমীর দুপুরে রোগীদের পাতে পড়ছে ধোঁয়া ওঠা ভালো চালের সুগন্ধি ভাত, সঙ্গে মুসুর ডাল, মিক্সড ভেজ, সুস্বাদু রুই মাছের কালিয়া আর জিভে জল আনা চাটনি। আর বিজয়া দশমীতে উৎসবের সমাপ্তি টানতে দুপুরের পাতে থাকছে কচি মাংসের সুস্বাদু পদ, সঙ্গে মুখমিষ্টি করার জন্য শেষপাতে মিষ্টির আয়োজন।। শারদোৎসবের দিনগুলোতে হাসপাতালের চিরাচরিত ডায়েট কার্যত বদলে ফেলা হয়েছে। কোনো দিন রোগীদের পাতে পড়ছে মুগ ডাল, নবরত্ন তরকারির সঙ্গে লোভনীয় মাছের কালিয়া বা নিরামিষাশীদের জন্য মাখামাখি পনির; তো অন্য দিন যেমন অষ্টমীর দিনে রীতি মেনে সাজিয়ে দেওয়া হচ্ছে খাঁটি নিরামিষ পদ—ফুলকপি-আলুর তরকারি ও পনির মশলা। রাতের বেলাতেও থাকছে ডিমের কারি থেকে শুরু করে নানা মুখরোচক মিক্সড ভেজের ব্যবস্থা। রোগী ও পথ্যের নিয়মের সঙ্গে আপস না করেই খাবারের তালিকায় এই বৈচিত্র্য আনা সম্ভব হয়েছে রোগীদের খাদ্যখাতে হাল আমলে সরকারি বরাদ্দ বৃদ্ধির কারণে। অসুস্থতার জন্য যাঁরা পুজোর ভিড়ে ঠাকুর দেখার আনন্দ থেকে বঞ্চিত, হাসপাতালের এই আন্তরিক ও মানবিক স্পর্শ তাঁদের মন খারাপের রেশ কিছুটা হলেও ভুলিয়ে দিয়েছে। আর এমন ভাল আয়োজন দেখে রোগীর আত্মীয়দের পাশাপাশি রসিকজনেরাও বলছেন—পুজোর ক'টা দিন অন্তত এমন হাসপাতালে থাকা মন্দ নয়।0
0
Report
बर्धमान के सर्वमंगल मंदिर में नौ कन्याओं की पूजा से दुर्गोत्सव सम्पन्न
Bardhaman, West Bengal:ঐতিহ্যবাহী নবকুমারী পূজায় সাঙ্গ হলো বর্ধমানের সর্বমঙ্গলা বাড়ির দুর্গোৎসব। ঐতিহ্য ও ধর্মীয় ভাবগাম্ভীর্যের মধ্য দিয়ে বর্ধমানের অধিষ্ঠাত্রী দেবী সর্বমঙ্গলা মন্দিরে অনুষ্ঠিত হলো ঐতিহ্যবাহী নবকুমারী পূজা। মহা নবমীর পুণ্যলগ্নে এই বিশেষ পূজার মাধ্যমে সর্বমঙ্গলা বাড়িতে শারদোৎসবের সমাপ্তি ঘটল। বেলুড় মঠের পূজাপদ্ধতি ও ভাবধারা অনুযায়ী প্রতি বছর সর্বমঙ্গলা মন্দিরে এই কুমারী পূজার আয়োজন করা হয়। তবে এখানকার মূল বৈশিষ্ট্য হলো এক সঙ্গে নয়জন বালিকাকে দেবীর নয়টি ভিন্ন রূপে আরাধনা করা। এবারও শাস্ত্রীয় রীতি মেনে রাজ্যের বিভিন্ন জেলা থেকে আসা নয়জন বালিকাকে মা দুর্গার নয়টি রূপ—সন্ধ্যা, সরস্বতী, ত্রিধামূর্তি, কালিকা, সুভগা, উমা, মালিনী, কুব্জিকা ও অপরাজিতা রূপে সাজিয়ে পুজো করা হয়। পরনে লাল বেনারসি, কপালে চন্দনের তিলক, পায়ে আলতা, মাথায় মুকুট এবং ফুলের মালায় সেজে ওঠা এই কুমারীদের দেখতে সকাল থেকেই মন্দির চত্বরে উপচে পড়েছিল অগণিত ভক্তের ভিড়। ঢাকের বোল, শঙ্খধ্বনি এবং বৈদিক মন্ত্রোচ্চারণের মাঝে পুরোহিতরা ভক্তিভরে তাঁদের পাদপদ্ম ধুয়ে পুষ্পাঞ্জলি ও আরতি নিবেদন করেন। পূজাশেষে কুমারীদের হাতে মিষ্টি ও উপহার তুলে দেওয়া হয়। জীবন্ত দেবীর রূপ দর্শন করে উপস্থিত পুণ্যার্থীরা মঙ্গলকামনা করেন। দেবীবরণের পর এই পবিত্র নবকুমারী পূজার মাধ্যমে সুসম্পন্ন হলো সর্বমঙ্গলা বাড়ির এবারের দুর্গোৎসব。0
0
Report
Advertisement
