Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284303

झाँसी में हाइवे किनारे अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

Oct 26, 2025 10:37:07
Moth, Uttar Pradesh
झाँसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित ढेरी पुलिया के पास हाइवे किनारे रविवार को एक शव मिलने से हड़कम्प मच गया। वही राहगीरो द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वही पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Oct 26, 2025 13:30:50
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 26, 2025 13:30:37
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: रायबरेली के सिकंदरपुर गांव निवासी युवक डंकी रूट से सऊदी से भारत आते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सऊदी पुलिस ने उसे रियाद जेल में डाल दिया है। वह तब गिरफ्तार हुआ जब अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत आने की कोशिश कर रहा था। उसे 3 साल की सजा सुनाई गई और 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। रोज़गार की तलाश में वह 2 साल पहले रियाद गया था; एजेंट ने पानी का टैंकर चलाने का काम बताकर उसे कूड़ा गाड़ी चलाने के काम पर लगा दिया था। पीड़ित के पिता का कहना है कि वहां भूखा-प्यासा रखा जाता था और प्रताड़ित किया जाता था। इन्हीं कारणों से वह भागकर भारत लौटना चाहता था; बॉर्डर पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पिता ने बताया कि उस पर देश छोड़कर भागने और नियम के विरुद्ध बॉर्डर पार करने का केस दर्ज है। परिजनों ने मोदी-योगी सरकार और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। युवक रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 26, 2025 13:30:17
Delhi, Delhi:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा गीता कॉलोनी स्थित प्रमुख छठ घाट पर पहुंचे। यह वही घाट है जहाँ इस बार करीब 30 हजार से अधिक व्रतधारियों और उनके परिवारों के जुटने की संभावना है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने घाट पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। प्रवेश वर्मा ने इस दौरान कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि छठ पर्व मनाने पर कई जगह पाबंदियाँ लगाई जाती थीं। यहां तक कि घाटों पर बोर्ड लगाए जाते थे कि छठ पूजा करना प्रतिबंधित है और श्रद्धालुओं को रोकने तक की कार्रवाई होती थी। उन्होंने कहा कि लेकिन इस बार सरकार की सोच बिल्कुल अलग है — त्योहार को रोकने की नहीं, बल्कि भव्य तरीके से मनाने की। सरकार की ओर से घाटों पर टेंट, लाइट, साउंड, सफाई, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और स्थानीय पार्षद एवं सफाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष ओझा ने जानकारी दी कि लगभग 20 वर्षों बाद यमुना के घाट पर ऐसा अवसर आया है जब पानी स्वच्छ है। उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालु न केवल सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे, बल्कि शुद्ध पानी में डूबकी और आचमन भी कर सकेंगे। छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आस्था, अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, और इस बार दिल्ली में इसका नज़ारा बेहद भव्य होने वाला है।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 13:21:30
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छात्र को पीट-पीट कर किया मरणासन्न LLB छात्र पर चापड़ से हमला हमले से छात्र की आंते बाहर आ गईं dabng मेडिकल स्टोर संचालक में छात्र के हाथ की अंगुलियां भी काटी पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल अस्पताल में भर्ती पीड़ित पर ही दर्ज किया मुकदमा एंकर-कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में दवा लेने गए LLB के छात्र पर मेडिकल संचालक पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया ।मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने पहले ल चापड़ से हमला कर दिया। इससे छात्र का सिर फट गया। छात्र लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। इससे जब मन नहीं भरा तो आरोपी दबंगो ने उसका पेट फाड़ दिया। जिससे उसकी आंत बाहर आ गईं। आरोपियों ने हाथ की अंगुलियां भी काट दीं। शोर मचाते हुए युवक घर की तरफ भागा। लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इधर हमलावरों ने पुलिस से साठगांठ कर घायल पीड़ित घायल युवक जो अस्पताल में भर्ती है उस पर ही रंगदारी और लूट का केस दर्ज करा दिया। V/O- रावतपुर के केशवपुरम के रहने वाले नीलम सिंह चंदेल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा अभिजीत सिंह चंदेल कानपुर विश्वविद्यालय से LLB प्रथम वर्ष का छात्र ।बताया कि अभिजीत ने शनिवार देर रात विनायकपुर माँ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। मेडिकल स्टोर पर पैसे को लेकर उसका मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह से बहस हो गई। इसी दौरान उसकी दुकान पर बैठे उसके भाई विजय सिंह और उसके दोस्त प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल एक साथ उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर मारपीट की फिर भी मन नहीं भरा तो चापड़ से उस पर हमला कर दिया। जिससे अभिजीत का सिर फट गया। और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया । जिसके बाद आरोपियों ने उसके पेट पर चापड़ से कई वार किए। इससे उसका पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल गईं। अभिजीत वहां से बचकर भागने लगा, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक हाथ की उसकी दो अंगुलियां काट दीं। अभिजीत जान की भीख मांगते हुए घर की तरफ भागने लगा। राहगीरों ने उसे बचाया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अभिजीत को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।आरोपियों में एक आरोपी प्रिंस श्रीवास्तव काकादेव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।वही पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के भाई विजय सिंह की तहरीर पर अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया。 बाइट-पीड़िता की माँ
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 26, 2025 13:20:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *পুলিশের সাফল্য* গত 16.09.2025 তারিখ পলাশীপাড়া থানার সাটিখালি এলাকার ভবেশ চন্দ্র বিশ্বাস নামে ব্যাক্তি নদীয়ার পলাশীপাড়া থানায় একটি মামলা দায়ের করেন যার Case No 457/25 US 308(2)/3(5) BNS তিনি অভিযোগ করেন গত ৪/৯/২০২৫ তারিখ তিনি গোপীনাথপুর এর SBI Bank থেকে ২ লক্ষ টাকা তুলে সাইকেলে করে তার বাড়ির দিকে যাচ্ছিলেন সেই সময় পলাশীপাড়া ব্রিজ এর আগে তার সাইকেলের ঝুড়িতে থাকা টাকার ব্যাগটি পেছন থেকে একটি বাইক এসে ছিনিয়ে নিয়ে চলে যায়। সেই বাইকে দুজন ছিল।পরবর্তীকালে তদন্ত চলাকালীন পুলিশ জানতে পারে হরিহরপাড়া থানার সাহাজাদপুরের Ashik Seikh S/o Jabbar Seikh এবং আরো একজন মিলে এই ছিনতাই এর ঘটনাটি ঘটিয়েছে এবং গত রাতে তাকে গ্রেফতার করা হয়,দশ দিনের pc চেয়ে,যাতে তার সঙ্গে থাকা সঙ্গীকে গ্রেফতার এবং ছিনতাই হওয়া টাকা উদ্ধার করার জন্য。 বাইট সুমিত ঘোষ (OC পলাশীপাড়া PS)
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 26, 2025 13:19:59
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) में रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी और इसके बाद आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. सम्मेलन में डीसीएम अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बहरोड़ के हर प्रमुख मुद्दे को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान करवाया गया. जागुवास चौक पर बंद पड़े फ्लाईओवर की समस्या केंद्रीय मंत्री के सहयोग से सुलझाई गई. आज वहां गाडियां सरपट दौड़ रही हैं. उन्होंने भूपेंद्र यादव से मांग की कि बहरोड़-अलवर रोड के विकास के लिए तैयार डीपीआर फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है, जिसे निकलवाकर जल्द काम शुरू करवाया जाए. विधायक डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि भूपेंद्र यादव जैसे नेता हमारे सांसद हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के पांच विशेष सहयोगियों में गिने जाते हैं. उन्होंने पूर्व विधायक बलजीत यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना में कुछ गलत हुआ. जसवंत यादव ने कहा कि बूढ़ा हो गया, जिसके कारण अब उन्हें गुस्सा जल्दी आता है. लेकिन वे पैसे लेकर काम नहीं करते और कार्यकर्ताओं का काम नहीं होने पर नाराज हो जाते हैं. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यम वर्ग को आयकर से राहत नहीं दे सकी, जबकि मोदी सरकार ने जीएसटी सुधारों से आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया. 2014 में जब जन-धन खाते खुलवाए गए तो विपक्ष ने हंसी उड़ाई. लेकिन आज इन्हीं खातों में पीएम किसान सहित कई योजनाओं की किस्तें आती हैं. उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में शासन की नीतियों में बड़ा बदलाव आया है, तकनीक के उपयोग से पारदर्शिता और कार्यक्षमता दोनों बढ़ी हैं. विधायक को नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप ने मुझसे तीन ट्रांसफर की बात 15 बार कही, फिर भी मैं नाराज नहीं हुआ. आप भी कार्यकर्ताओं से नाराज न हुआ करें. विधायक डॉ जसवंत यादव ने मंच के माध्यम से लोग हमारे बारे में कहते हैं कि वे लोग क्या कर लेते हैं. यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव, नप सभापति सीताराम यादव, बस्तीराम यादव, पूर्व प्रधान लख्मीचंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव, अश्वनी यादव, रोहिताश्व यादव, बलवान यादव, संगठन प्रभारी सज्जन मिश्रा, इंदर यादव, रमेश रावत, महेंद्र यादव, मनोज यादव, शिवचरण यादव, कपिल वैद्य, रामनरेश यादव, राजू चौहान, राजेश फौजी, संजय मीर, जयप्रकाश झाबर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 26, 2025 13:19:27
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 26, 2025 13:19:11
Jaipur, Rajasthan:लोक आस्था का महापर्व डाला छठ अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका दायरा जन-जन तक फैलता जा रहा है। छोटी काशी जयपुर में भी छठ मैया के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आराध्य देव श्री राधा गोविंद देवजी मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता के भाव से छठ महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी की टोली ने सूर्य गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल सहित विभिन्न पवित्र नदियों के जल से सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान किया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरुसत्ता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारम्भ किया। पूरे परिसर में “ॐ सूर्याय नमः” और “जय छठी मैया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर छठ महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने वाली समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। छठ महोत्सव अब किसी एक क्षेत्र या समाज का पर्व नहीं, बल्कि यह जन-जन के हृदय की आस्था का पर्व बन चुका है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 26, 2025 13:19:02
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में छठ को देखते हुए सदर अस्पताल अलर्ट मोड में। बोकारो सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद के द्वारा छठ पर्व को देखते हुए सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक से संबंधित सारी तैयारियां की जांच की गई। सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा बताया गया कि छठ पर्व को देखते हुए इमरजेंसी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है; संबंधित डॉक्टर स्टाफ नर्स को अलर्ट मोड में रखा गया है साथ ही ब्लड बैंक के स्टॉक की भी जांच की गई। इमरजेंसी हेतु ब्लड बैंक में प्रचुर मात्रा में ब्लड की उपलब्धता है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर एमपी सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो डॉक्टर मैथिली ठाकुर एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ उपस्थित थे
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top