284002
झांसी में गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने का अवसर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के झोकन बाग स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक जी की जयंती के अवसर पर आज प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सभी कार्यकर्ता और मंडल के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और गुरु नानक जी के उपदेशों का सम्मान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा में नकाबपोश चोरों ने स्कार्पियो के पहिये हटाने की कोशिश की
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब शहर के मेन रोड पर स्थित घर के सामने खड़ी गाड़ियों के पहिए भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रात दो नकाबपोश युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक अविनाश साहू ने अपनी स्कॉर्पियो एन को घर के सामने पार्क करके रखा हुआ था। इसी दौरान देर रात दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और जैक लगाकर स्कॉर्पियो का एक पहिया खोलकर अपने साथ ले गए। इसके बाद जब दोनों युवक दूसरा पहिया खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक जैक गिर गया और जैक वाहन के नीचे फंस गया। इसी दौरान वहां से पुलिस की गश्ती वाहन गुजरती दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों नकाबपोश युवक मौके पर जैक छोड़कर फरार हो गए। गस्त कर रही कोरबा पुलिस ने तत्काल वाहन मालिक अविनाश साहू को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी और सतर्क रहने की हिदायत दी। फिलहाल, देर रात गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस की सतर्क नजरों के चलते स्कॉर्पियो के दूसरे पहिये की चोरी होने से बच गई। पुलिस की मुस्तैदी से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।0
0
Report
कटनी के लकड़ी टाल में भीषण आग, लाखों की लकड़ियाँ जलकर राख
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र इमलिया स्थित आहूजा लकड़ी टाल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने लकड़ियों के बड़े स्टॉक को चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए करीब 17 से 20 दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। लाखों रुपये की लकड़ियाँ जलकर राख हो चुकी हैं, आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
सिरसा में AQI 350, दिवाली पटाखे और पराली से प्रदूषण चरम पर
Sirsa, Haryana:सिरसा में प्रदूषण का स्तर पहुंचा खतरनाक स्तर पर! पॉल्यूशन AQI लेवल का स्तर 350 के पार。 चारो तरफ छाया धुआँ, दिवाली के बाद बढ़ा पॉल्यूशन एक्यूआई (AQI) 350 दर्ज; दिवाली के पटाखों और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को माना जा रहा है मुख्य वजह。 सिरसा में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रशासन का कहना है कि दिवाली के दौरान चलाए गए पटाखों और पड़ोसी राज्य पंजाब में हो रही पराली जलाने की घटनाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। प्राकृतिक बारिश न होने के कारण प्रदूषक तत्व हवा में ही बने हुए हैं。 सिरसा में एयर पॉल्यूशन को लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सिरसा की SD0 डॉक्टर रुचि का कहना है कि अभी जो रीडिंग्स आई हैं, वो 350 चल रहा है. इसका मुख्य कारण दिवाली के क्रैकर्स है क्योंकि अभी तक सिरसा में पराली में आग लगाने की घटनाएं कम दर्ज हुई है। पहले नॉर्मल चल रहा था, एयर क्वालिटी अच्छी थी लेकिन दिवाली पर चलाए गए पटाखों की वजह से यह मौसम थोड़ा चेंज हुआ है और यहां बरसात भी नहीं हो रही है, उस वजह से मौसम बना हुआ है। वही पड़ोसी राज्य पंजाब में हो रही बर्निंग भी एक कारण हो सकता है। उसकी वजह से जो भी पोल्यूटेंट्स हैं, वो ट्रांसफर होकर हरियाणा आ जाते हैं, क्योंकि एनवायरनमेंट में बाउंड्री तो कुछ होती नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर निगम (MC) को निर्देश दिए गए हैं कि वो सड़कों और प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करें ताकि इससे निपटा जा सके। जब तक बरसात नहीं होती, तब तक पूरी तरह से सुधार होना मुश्किल है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सिरसा रेड जोन में नहीं है, बल्कि 'ऑरेंज जोन' में चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि PM 2.5 सेहत के लिए ज्यादा हानिकारक होता है。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में हैंडल बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सीपी सेंचुरी के पास हार्डवेयर जोन स्थित फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
नागौर के अमरपुरा में दो गुटों का विवाद: गांव तक गाड़ियों में तोड़फोड़
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर के अमरपुरा के पास दो गुटों में आपसी विवाद कैंपर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ हाइवे से गांव के अंदर तक भगाई गाड़ियां पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हुए आरोपी गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद गांव में मचा हड़कंप सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर एक गाड़ी को सदर थाने लाया गया है फिलहाल पुलिस दोनों घुट के बदमाशो की कर रही है तलाश नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के पास दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कैंपर गाड़ियों को हाइवे से गांव के अंदर तक दौड़ाया गया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान कैंपर गाड़ियों को लेकर एक-दूसरे का पीछा करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई। गांव की सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही और तोड़फोड़ से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही झगड़े में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक कैंपर गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस दोनों गुटों से जुड़े लोगों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है। साथ ही विवाद के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी0
0
Report
ड्यूटी के दौरान पंप ड्राइवर की संदिग्ध मौत, अलवर में कर्मचारियों के संकट की चर्चा
Alwar, Rajasthan:ड्यूटी के दौरान पंप ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुबह पंप हाउस पर मिला शव अलवर में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर पंप हाउस पर ड्यूटी के दौरान जलदाय विभाग के एक पंप ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात नाइट ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारी का शव गुरुवार सुबह पंप हाउस पर मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया。 मृतक शशि कुमार भाटिया जलदाय विभाग में पंप ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे और करीब आठ महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ड्यूटी के दौरान सुबह शौच के लिए जाते समय वह अचानक गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठ पाया। इसके बाद उनका छोटा बेटा उमंग भाटिया पंप हाउस पहुंचा, जहाँ पिता मृत अवस्था में मिले। इधर, जलदाय विभाग टेक्निकल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामावतार यादव ने कर्मचारियों की कमी को लेकर विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के चलते पुराने कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि कुछ की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, नए संविदा कर्मचारियों की संख्या भी बेहद कम है। ऐसे में मौजूदा कर्मचारियों को दोहरी ड्यूटी के साथ चुनावी ड्यूटी भी करनी पड़ रही है।0
0
Report
Advertisement
सागर राहतगढ़ में महिला पर तलवार-फरसों से हमला CCTV में कैद
Sagar, Madhya Pradesh:सागर राहतगढ़ में महिला पर तलवार,फरसों से हमले का CCTV में पूरी घटना कैद - एमपी के सागर जिले के राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 में महिला पर धारधार हथियारो से हमला... हमलावर कैमरे में कैद... परिजनों के मुताबिक, 9 नवंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी रिंकी कोरी के सिर पर तलवार से वार किया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। उनका बीएमसी में उपचार जारी है। बेटे के साथ भी मारपीट की गई थी। परिजनों ने आरोपियों पर अवैध शराब बेचने और इसी विवाद में हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में शिकायत के साथ वीडियो भी सौंपे गए थे। बुधवार को फुटेज वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया。0
0
Report
देवघर में छठ महापर्व की तैयारी तेज, शिवगंगा में श्रद्धालुओं की डुबकी
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एंकर। लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आते ही बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र पर्व की शुरुआत से पहले छठव्रती और उनके परिजन शुद्धता एवं पवित्रता के उद्देश्य से गंगा स्नान करते हैं। हालांकि, जो श्रद्धालु गंगा नदी तक नहीं पहुंच पाते, वे देवघर स्थित शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर छठ पर्व की तयारी शुरू करते हैं।इसी को लेकर बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार के क्यूल, जमुई, गिद्धौर और झाझा सहित देवघर के आसपास के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन के माध्यम से देवघर पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर उतरने के बाद श्रद्धालु सीधे बाबा मंदिर के समीप स्थित शिवगंगा पहुंचते हैं और पवित्र जल में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं।मान्यता है कि शिवगंगा का जल गंगा के समान पवित्र है। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु यहां स्नान कर छठ महापर्व की शुरुआत करते हैं। छठ पर्व को लेकर देवघर में धार्मिक माहौल बनने लगा है और शिवगंगा परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। बाइट : अंजली, छठ व्रती।0
0
Report
खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर संकरा पुल फिर हादसा, चौड़ा पुल की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। रेंगाकठेरा और सलोनी के बीच स्थित संकरा पुल एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गया। बुधवार शाम धान से भरा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वर्षों से लंबित चौड़े पुल के निर्माण की मांग को सुर्खियों में ला दिया है। खैरागढ़-दुर्ग को जोड़ने वाला यह मार्ग बेहद व्यस्त है। यहां प्रतिदिन भारी ट्रकों, यात्री बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन पुल की चौड़ाई इतनी कम है कि दो बड़े वाहन एक साथ गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक इस संकरे पुल से लोगों की जान जोखिम में पड़ती रहेगी?0
0
Report
Advertisement
कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भयंकर आग, लाखों का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:कोटा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप एक के बाद एक सात दमकले मौके पर पहुंची कई घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पाया आग पर काबू रात करीब 1:30 बजे श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में लगी थी आग आग से लाखों रुपए का बताया जा रहा है नुकसान0
0
Report
टोंक के वार्ड 14 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौधरी का जनसंपर्क तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायत समिति टोंक के वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वे क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान सुनीता चौधरी ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर मतदाताओं के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और आमजन की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने जा रहे हैं।0
0
Report
क्रेटा-टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल; अलवर-भिवाड़ी हाईवे हादसा
Alwar, Rajasthan:अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर करौली बाग बस स्टैंड के पास क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। मृतक की अपना घर शालीमार निवासी कुलदीप यादव है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कुलदीप यादव अपने दोस्त पवन के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान करौली बाग बस स्टैंड के पास क्रेटा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुलदीप यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुलदीप का दोस्त विजय मीणा भी कोटा से दिवाली पर उनसे मिलने आया हुआ था, दोनों कार से चिकानी की तरफ घूमने निकले थे वहां करौली बस स्टैंड पर उनका दूसरा दोस्त पवन मिला। कुलदीप ने अपनी कार वहीं खड़ी कर दी और विजय से 10-15 मिनट इंतजार करने की बात कहकर पवन के साथ बाइक पर आगे निकल गया। इधर, विजय काफी देर तक कुलदीप के लौटने का इंतजार करते रहे। जब वह वापस नहीं आए तो विजय ने उन्हें फोन किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कुलदीप का एक्सीडेंट हो गया है। मृतक कुलदीप यादव मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाला है । वह पिछले पांच वर्षों से अलवर के अपना घर शालीमार में केडी माइंड पावर सिस्टम के नाम से मेडिटेशन सेंटर संचालित कर रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि घायल पवन जिम संचालक बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग, सात दमकलें काबू, नुकसान लाखों
Kota, Rajasthan:कोटा के श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में भीषण आग, एक के बाद एक पहुंचीं 7 दमकलें, लाखों का नुकसान कोटा के श्रीपुरा स्थित कबाड़ी मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 1:30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर एक के बाद एक सात दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
आबूरोड मार्ग पर शनि मंदिर के पास टेम्पो ट्रेवल्स पलटी, छह पर्यटक घायल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूराज से घूमकर गुजरात लौट रहे पर्यटकों की टेम्पो ट्रेवल्स गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आबूरोड मार्ग पर शनि मंदिर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गया। हादसे में गुजरात के राजकोट निवासी छह पर्यटक घायल हो गए। सूचना पर आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुखरी माता टैक्सी यूनियन के चालकों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए आबूरोड ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
कार-ट्रेलर भिड़ंत के बाद भीषण आग, पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के मंडार थाना क्षेत्र के मंडार-सोनेला के बीच कांडला हाईवे पर बीती रात करीब 12 बजे कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि कार सवार पांचों लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान दमकल की कमी भी उजागर हुई, क्योंकि फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
