284001
झांसी जेल चौराहे के पास कार के ऊपर गिरा पुराना पेड़
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना अंतर्गत जेल चौराहा पर जा रही कार के ऊपर अचानक पुराना पेड़ गिर गया। बता दे कि कार का नंबर UP 93 बी यू 1732 आल्टो बताई जा रही है। इस घटना से कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन अच्छी बात ये रही कि कार में बैठे लोग बाल बाल बच गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चेन स्नैचिंग: इंजीनियरिंग छात्र-छात्रा समेत दो गिरफ्तार, धारदार CCTV से खुलासा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चैन स्नैचिंग करने वाले इंजीनियरिंग बीटेक की छात्रा और छात्र को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों के पास से स्नैचिंग की गई चैन भी बरामद कर ली गई है बालाघाट के रहने वाले विक्की नायक और राजनंदगांव के रहने वाली तरुणा सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है वही दोनों को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दरअसल सुपेला पुलिस ने नेहरू नगर के शिवाजी पार्क के पास 20 सितंबर को ही चीनी मैचिंग के मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल साक्ष की विवेचना करने पर पुलिस को पता चला कि तरुण सिंह सीधे तौर पर वारदात में शामिल होती थी वह स्कूटी चलाती थी जबकि बीजू जबकि विकी बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन झपट था वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते कुछ दिनों तक शांत रहते थे इसके बाद दूसरे इलाके में जाकर इसी तरह फिर से वारदात को अंजाम देते थे पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि घूमने फिरने और शौक पूरा करने के लिए वे इस तरह की चोरी किया करते थे दोनो ही छात्र छात्रा एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे है लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनका यह शौक महंगा पड़ जाएगा और एक दिन दोनो सलाखों के पीछे होंगे0
0
Report
आख़िर क्यों यादव मुस्लिमों की लिंचिंग करवा रहे हैं? अखिलेश सरकार पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:आरोप अखिलेश, यादवों से मुस्लिम की लिंचिंग करवा रहे है यूपी के मुसलमानों ने सपा को ताकत दी मुलायम और अखिलेश को सीएम बनाया लेकिन लखनऊ समेत अन्य जिलों में यादव लोग मुस्लिमों की लिंचिंग कर रहे है क्या मुस्लिमों ने सपा को इसी लिए ताकत दी थी कि यादव लोग मुस्लिमों को मारे पीटे आप अपनी सरकार में मुजफ्फरनगर में दंगा करवाते है और अब मुस्लिमों की यादवों से लिंचिंग करवा रहे है आपने अब तक मुस्लिम की लिंचिंग पर एक बार भी ट्वीट नहीं किया0
0
Report
जायसवाल का दावा: नगर निकाय चुनाव में बीजेपी जीतेगी, चारों निगमों में कमल खिलेगा
Raipur, Chhattisgarh:कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का मामला. जायसवाल ने कहा- ये उनके बीच गुटीय राजनीति का परिणाम भी हो सकता है. लेकिन इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराना निंदनीय है. पंजाब में भी कांग्रेस के लोग परेशान थे, उनके खिलाफ बैनर लगाया गया था कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज हो रहा है खत्म. कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कसा तंज, कहा - कांग्रेस बीजेपी का नकल कर रही है. लेकिन नकल के लिए भी अकल की आवश्यकता होती है. कांग्रेस अकल लगाकर नकल करें. कांग्रेसी बाहर में आपस में खींचातानी कर रहे है. प्रशिक्षण से जैसा गुरु वैसा चेला निकलेंगे नगरीय निकाय चुनाव में मंत्रियों को भी दी जाएगी जिम्मेदारी. कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, कहा- बीजेपी में मंत्री भी एक कार्यकर्ता होता है, बीजेपी के प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता के रूप में होते है, पार्टी को कार्यकर्ता की आवश्यकता होती है, कार्यकर्ता के रूप में मंत्री भी नगरीय निकाय चुनाव में जाएंगे, इस बार भी चारों नगर निगम में बीजेपी जीतेगी, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी कमल खिलेगा. जनता ने डबल इंजन पर भरोसा किया है, ट्रिपल इंजन की सरकार स्थानीय निकायों में बनेगी छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में एक लाख नौकरी के वादे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल. इसपर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- कांग्रेस को नहीं दिखता है तो चश्मा लगा ले. हर विभाग में भर्ती प्रक्रिया कर रहे हैं, नियुक्ति चालू है. एडवांस में हम कैसे अनुमान लगा सकते हैं, मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी होती है. मोदी की गारंटी मानकर हमने चुनाव लड़ा वह हर एक गारंटी को पूरा करेंगे. 18 लाख मकान पूरा करना छोटी बात नहीं है, माताओं बहनों को महतारी वंदन का पैसा दे रहे हैं. कांग्रेस केवल बयान बाजी और जुमलेबाजी करती है0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 5सूत्री मांगों पर निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:5 सूत्री मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात सौंपा मांग पत्र, IR प्रक्रिया में मतदाताओं के आपत्ति और दावा पेश करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की की मांग हरेक बूथ में 200-250 मतदाताओं को नोटिस किए जाने का कांग्रेस ने किया दावा CO कार्यालय में भीड़ बढ़ने से आम मतदाताओं को हो रही परेशानी पात्र मतदाता सूची से बाहर ना हो इसकी आयोग से की मांग विसंगति दूर करने का निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया आश्वासन0
0
Report
नर्मदा के माहिष्मती घाट पर युवाओं की निस्वार्थ जिंदगियाँ बचाने वाली टीम
Mandla, Madhya Pradesh:एमandi ला मंडला में नर्मदा नदी का माहिष्मती घाट... जहां गहराई और तेज बहाव के बीच जरा सी चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। लेकिन इसी घाट पर कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो किसी सरकारी रेस्क्यू टीम का हिस्सा नहीं हैं... फिर भी जब किसी की जिंदगी संकट में होती है, तो अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतर जाते हैं। अब तक दर्जनों लोगों की जान बचा चुके इन युवाओं ने हाल ही में नर्मदा में छलांग लगाने वाली युवती वासना वरकड़े को भी सुरक्षित बाहर निकाला। बिना संसाधन के जिंदगी बचाने वाले इन युवाओं की कहानी देखिए। ये तस्वीरें मंडला के माहिष्मती घाट की हैं...नर्मदा का वही घाट, जहां हादसे की खबर मिलते ही ये युवा देवदूत बनकर पहुंच जाते हैं। न कोई अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरण... न कोई सुरक्षा किट... बस तैराकी का हुनर, हौसला और किसी की जिंदगी बचाने का जज्बा। गत दिवस जब एक युवती ने नर्मदा के बड़े पुल से नदी में छलांग लगा दी, तो मौके पर मौजूद इन युवाओं ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों ने युवती वासना वरकड़े को बाहर निकाला और उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाईं। लेकिन ये पहला मौका नहीं है...माहिष्मती घाट के ये युवा पहले भी नर्मदा में डूबने वालों और आत्महत्या का प्रयास करने वालों को बचा चुके हैं। नदी में किसी की जिंदगी खतरे में हो... तो ये मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। घाट पर इनकी मौजूदगी कई लोगों के लिए जिंदगी और मौत के बीच उम्मीद की किरण बन जाती है। खास बात यह है कि दूसरों की जिंदगी बचाने वाले इन युवाओं की अपनी जिंदगी भी आसान नहीं है। श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा में विसर्जित किए जाने वाले नारियल और अन्य सामग्री को नदी से निकालकर ये अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। यानी रोजी-रोटी भी इसी नदी से... और दूसरों की जिंदगी बचाने का जुनून भी इसी नर्मदा से। हर वक्त माहिष्मती घाट पर तैनात रहने वाले इन युवाओं को अब मदद की दरकार है। अगर इन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, रस्सियां, रेस्क्यू ट्यूब और अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएं... तो ये अपनी जान जोखिम में डाले बिना और भी प्रभावी तरीके से लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।0
0
Report
बलरामपुर बंसत लाल स्मारक इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक बैठक, उमड़े सैकड़ों अभिभावक
Newal Garh, Uttar Pradesh:विकास खंड गैसड़ी के नेपाल सीमा से सटे ग्राम बालापुर स्थित एकमात्र इंटर कॉलेज बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक पहुंचे और शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन और भविष्य को लेकर खुलकर संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक प्रबंधक विवेक गोयल ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम चाहते हैं कि इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र-छात्राएं न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करें। विद्यालय में बेहतर अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बैठक में आए अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर राजन श्रीवास्तव, अनूप यादव, जुम्मन, तौसीफ, रामाचार्य मिश्रा, गुड़िया, किरण देवी, सरजू देवी, विमला, आशा, गंगा देवी, सविता, ममता, संगीता, पूनम, सुरेश सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य शब्बीर हसन के साथ आरती तिवारी, राजेश मिश्रा, पूजा गुप्ता, संध्या मिश्रा, ज्योति कुमारी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला तय
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा के वार्ड नंबर 24 के पार्षद शैलेंद्र आंचलिया ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पेश किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 1 के पार्षद नारू लाल और वार्ड नंबर 19 के पार्षद नदीम खान ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस के नारू लाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा के शैलेंद्र आंचलिया और कांग्रेस के नदीम खान के बीच सीधा मुकाबला रह गया। पंचायत समिति सभागार में रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अब उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना होगी।0
0
Report
कोटा: जवाहर नगर में चोरी, बैग से सामान चुरा ले गया संदिग्ध
Kota, Rajasthan:कोटा जवाहर नगर में चोरी की वारदात सामान से भरा बैग उठाकर ले गया चोर CCTV में कैद हुआ स्कूटी सवार संदिग्ध बैग में घी, चॉकलेट, टॉफ़ी का था सामान करीब 5 हजार के सामान पर चोर ने किया हाथ साफ इसी इलाके में पहले भी चोर चोरी की वारदात अंजाम दे चुके हैं0
0
Report
भभुआ में कार पलटी, युवक की मौत, मुआवजे की मांग
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के बड़े पुत्र सिवांशु कुमार सिंह (व्यवसायी) की मौत हो गई। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने बताया कि यह घटना भोर में लगभग 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई। सिवांशु मरिचांव से अपने गांव बारे लौट रहा था। तभी मोड़ के पास अचानक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन कार पानी में डूब जाने से दम घुटने से सिवांशु की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अनुसार सूचना सुबह करीब 5 बजे दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को गड्ढे से बाहर निकाला, तब तक युवक की जान जा चुकी थी। मृतक अपने पीछे माता-पिता, एक छोटा भाई और एक बहन छोड़ गया है। वह पिता के साथ गिट्टी-बालू का व्यवसाय संभालता था। गांव में शोक की लहर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और पूर्व प्रमुख ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा—सबका साथ, सबका विकास; घुमंतू समुदाय विकास के सहभागी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा का सबका साथ सबका विकास पर जोर सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय की विकास यात्रा पर कहा ये समुदाय आज विकास यात्रा के सक्रिय सहभागी बन रहे हैं। हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इन समुदायों को विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जोड़ रही है।0
0
Report
दिल्ली में बीजेपी के प्रदीप भंडारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Pradeep Bhandari (BJP) press conference0
0
Report
आगरा के कालिंदी विहार में मॉर्डन रोड परियोजना से धूल, लोगों की सेहत बिगड़
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कालिंदी विहार में सीएम ग्रिड योजना के तहत 77 करोड़ की लागत से मॉर्डन रोड का विकास कार्य चल रहा है, लेकिन यही विकास कार्य अब यहां रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, सुबह से देर रात तक धूल के गुबार लोगों को बीमार बना सकते है, स्थानीय दुकानदार दिल से परेशान है तो सड़क पर चलने वाले लोगों के कपड़ों का रंग तक बदल जाता है नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और निजी कंपनी कोणार्क एसोसिएट की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है, छिड़काव जैसे महत्वपूर्ण नियमों का भी पालन निजी फर्म नहीं कर रही जिससे न सिर्फ धूल के गुबार उड़ रहे है बल्कि वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है, शायद यही कारण है कि इस साल वायु स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी नगर निगम आगरा तीसरे पायदान से लुढ़कर चौथे पायदान पर आ गया कोणार्क एसोसिएट की मनमानी पर अब अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है, साथ ही मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते भी धूल उड़ रही है, एजेंसी को वाटर स्प्रिंकलर से स्प्रे कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा ताकि धूल को उड़ने से रोका जा सका है0
0
Report
Advertisement
ग्राम प्रधानों के 10 सूत्री मांगों पर धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग पर चेतावनी
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में ग्राम प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जल्द माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, ग्राम प्रधानों का कहना है कि आज ग्राम प्रधान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह उन्हें भी सभी अधिकार दिए जाने चाहिए जिससे वो जब जनता के बीच जाएँ तो जनता के सवालों के जवाब दे सकें, वही अपने क्षेत्र के विकास के लिये भी सही निर्णय ले सकें।0
0
Report
इसहाक गौरा के बयान: महिलाओं पर दबाव नहीं, पुरुषों की नजरों में बदलाव जरूरी
Aligarh, Uttar Pradesh:इफराहीम हुसैन का कहना है कि महिलाओं के ऊपर दबाव नहीं बनना चाहिए। वह पहले से ही सभ्यता में रहती हैं, जहां पर पुरुषों को भी अपनी निगाहें सही करनी चाहिए। सबसे पहले पुरुषों की निगाहों में बदलाव होना चाहिए; महिलाओं के प्रति निगाहें नीची रखनी चाहिए। साहारनपुर, उत्तर प्रदेश: Devbandi धर्मगुरु मौलाना कारी इसहाक गौरा का बयान— इस्लाम में कीमती चीज ढकी जाती है, महिलाओं के लिए भी इस्लाम में कहा गया है कि महिलाएं खुद को छिपा कर रखें।0
0
Report
रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल: ट्रक से टकराने पर छह घायल, अस्पताल पहुंचाए गए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ दक्षिणी जोन..लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक से टकरायी चालक व कंडेक्टर समेत आधा दर्जन सवारियां घायल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को भेजा अस्पताल मोहनलालगंज में यूपीएल फैक्ट्री के पास हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
