284001
ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने प्रयागराज मंडल के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने प्रयागराज मंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया, जिसमें 500 कुलियों ने भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल ने किया, और यह यात्री सुविधा खोले जाने एवं बैटरी कार के विरोध में आयोजित किया गया। कुलियों के उग्र आंदोलन को देखते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक ने समस्याओं का समाधान 15 दिन में करने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथल में सफाई हड़ताल: 6 कर्मचारियों की बर्खास्तगी, दरोगा निलंबित
Kaithal, Haryana:कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर गाज, 6 सफाई कर्मचारी बर्खास्त, एक दरोगा सस्पेंड कैथल शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था के बीच नगर परिषद प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पे-रोल सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, वहीं एक पक्के कर्मचारी और एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया है गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और उन्होंने इसे 9 सितंबर तक बढ़ा दिया है, जिसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और लोग दुर्गंध व गंदगी से परेशान हैं, वहीं प्रशासन का आरोप है कि हड़तालियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और सफाई उपकरणों को नुकसान पहुंचाया, हालांकि कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने और पक्ष रखने का मौका दिया गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई; नगर परिषद EO संदीप सोलंकी ने बताया कि 2 सितंबर को सिविल लाइन थाने में केस भी दर्ज करवाया गया था, और अब 6 लोगों के टर्मिनेशन व सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों को कहना है कि इससे हमारे हड़ताल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जब तक आए हुए लोगों को वापस नहीं लेंगे और हमारी मांगे नहीं मान जाएंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगी बाइट संदीप सोलंकी EO नगर परिषद कैथल बाइट सफाई कर्मचारियों की0
0
Report
भोपाल GST टीम ने 365 जिम पर दबिश दी, 5 ब्रांच में छानबीन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल GST की 365 जिम पर बड़ी कार्रवाई भोपाल की 5 ब्रांच में GST टीम ने की जांच कार्रवाई के बीच 4 ब्रांच हुईं बंद चुना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित ब्रांच में GST की कार्रवाई GST टीम ने दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाला0
0
Report
पालिका चुनाव से पहले संगरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का संदेश
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया में पालिका चुनाव से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर निकाला गया फ्लैगमार्च, संगरिया के बाजार-मुख्य मार्गों पर पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश, सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में संगरिया में निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी, संगरिया पुलिस की अपील—अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना डर वोट डालें, निकाय चुनाव को लेकर संगरिया पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर0
0
Report
Advertisement
खंडार अस्पताल में आईवी सेट की कमी से मरीजों को इलाज में दिक्कत
जिला सवाई माधोपुर, खंडार उप जिला अस्पताल में पिछले पांच दिन से ड्रिप के लिए जरूरी आईवी सेट उपलब्ध नहीं हैं। मरीज और उनके परिजन निजी मेडिकल से सामान लाकर इलाज चलाने को मजबूर हो रहे हैं। देर रात इलाज के लिए आईवी सेट नहीं होने से एक महिला को करीब आधे घंटे तक उपचार शुरू नहीं हो सका; बाद में परिजनों ने निजी अस्पताल से आईवी सेट मंगा कर ड्रिप लगाई। मरीजों के परिजनों का दावा है कि अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा सामग्री की कमी से गरीब मरीजों पर बोझ बढ़ रहा है। डॉक्टर ने कहा कि जिले के अस्पतालों में भी आईवी सेट की कमी है और स्टोर कीपर पर सामग्री न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की सप्लाई व्यवस्था पर संदेह बना हुआ है।0
0
Report
खंडेला में फौजी का अपहरण: पुलिस ने नाकाबंदी से बदमाशों की खोज शुरू की
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला खंडेला, सीकर अज्ञात वाहन और संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस रात 10 बजे पुलिस को मिली फौजी के अपहरण की सूचना सीकर सीकर के खंडेला इलाके में एक फौजी के अपहरण का मामला सामने आया है। रात को गांव जा रहे फौजी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और युवक की तलाश शुरू की। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि रात 10 बजे सूचना मिली थी कि श्रीराम सिहाग भारतीय सेना में कार्यरत है। कुछ लोग उसे वाहन में डालकर ले गए। गांव वालों का कहना है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव केरपुरा आ रहा था। इस दौरान कुछ बदमाश वाहन में उसे डालकर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। फौजी तलाश की जा रही है व दोषियों का पता लगा रहे हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के एसपी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ जागरूकता मुहिम तेज की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक कर समाजहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा की। बैठक में महिला सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव को लेकर सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता संदेश तेजी से आमजन तक पहुंचाए जा सकते हैं। इनफ्लुएंसर से महिला एवं बालिका सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाने की अपील की गई। साइबर ठगी से बचने के लिए OTP, बैंकिंग और निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई।0
0
Report
Advertisement
ब्रह्मोत्तर बांध के रिसाव ने गोपालपुर-रंगरा में बाढ़ का खतरा बढ़ाया
Naya Chak, Bihar:एंकर - नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में ब्रह्मोतर बांध पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बांध में करीब चार से पांच जगहों पर रिसाव शुरू होने और कई हिस्सों में कटाव के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और कई जगहों से पानी तेजी से गांव और खेतों की ओर बढ़ने लगा है। गोपालपुर से स Sukटिया बाजार जाने वाली सड़क पर भी पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है। आसपास के खेतों में पानी फैल रहा है और फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ब्रह्मोत्तर बांध पूरी तरह टूट गया तो गोपालपुर और रंगरा प्रखंड की कई पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ सकती हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। रिसाव को रोकने और कटे हुए हिस्सों को भरकर बांध को मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मिट्टी और अन्य संसाधनों के जरिए बांध को बचाने की कोशिश जारी है, वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर से राहत और मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध की सुरक्षा और मरम्मत का काम समय रहते किया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों का कहना है कि वर्षों से बांध पर काम होने के बावजूद हर साल ऐसी स्थिति बन जाती है। इस बार भी समय पर पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने से पानी का दबाव बढ़ता गया और अब बांध के कई हिस्सों पर खतरा मंडराने लगा है। जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बताया कि अगर युद्धस्तर पर काम हुआ होता तो स्थिति को पहले ही नियंत्रित किया जा सकता था। फिलहाल बड़ी संख्या में संसाधन लगाए गए हैं और बांध को बचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बांध टूटने की स्थिति में गोपालपुर की करीब 10 पंचायतें पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, जबकि रंगरा प्रखंड की भी दो से तीन पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। फिलहाल ब्रह्मोत्तर बांध को बचाने की जंग जारी है, लेकिन लगातार रिसाव और बढ़ते पानी के दबाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन और जल संसाधन विभाग के उस प्रयास पर टिकी है, जिससे इस बांध को टूटने से बचाया जा सके। क्योंकि अगर बांध ने जवाब दे दिया, तो दो प्रखंडों की कई पंचायतों में बाढ़ बड़ी तबाही मचा सकती है।0
0
Report
9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पुनर्वास- विस्तार की राह साफ
Haldwani, Uttarakhand:आखिरकार हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में फैसले की घड़ी बेहद नजदीक आ गई है। करीब 30 हेक्टेयर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को सुनवाई होनी है। खास बात ये है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट की सूची में तीसरे नंबर पर लिस्टेड है। ऐसे में माना जा रहा है कि 9 सितंबर को इस मामले में कोर्ट महत्वपूर्ण आदेश सुना सकता है। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण के दायरे में आने वाले करीब 27 हजार लोगों के पुनर्वास और विस्थापन को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही रेलवे और राज्य सरकार से योजना मांग चुका है, पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यहां रहने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की संभावनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के भी निर्देश दिए थे। सर्वे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। ऐसे में अब सबकी नजरें 9 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, फैसले की संभावित तारीख को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट को उम्मीद है कि अतिक्रमण हटने के बाद हल्द्वानी में रेलवे के विस्तार का रास्ता साफ हो सकेगा। मेयर का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है। उनका कहना है कि 8 फरवरी 2024 की बनभूलपुरा हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए, इस पूरे मामले पर अब 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के रुख पर सभी की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
साहिबगंज में गंगा बाढ़ ने शमशान घाट तक पानी भरा, लोग घर छोड़ सुरक्षित Plätze पर जा रहे
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज में गंगा नदी ने जिस प्रकार कहर बरपा रही हैँ मानो सब कुछ लील लेना चाहती हो. साहिबगंज में इस वक्त गंगा नदी का जलस्तर 28.51 मीटर हैँ. जो खतरे के निशान से 1.24 मीटर ऊपर बह रही हैँ. जिस कारण बाढ़ इतना भयावह रूप धारण कर रही हैँ की सभी लोग अपना घर द्वार छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैँ. लेकिन बाढ़ ने शमशान घाट को भी अपने आगोश में ले लिया. साहिबगंज स्थित मुनीलाल शमशान में भी चारो बाढ़ का पानी भर गया. जिसमे शव का अंतिम संस्कार करने में लोगो को परेशानी हो रही हैँ. शव जलाने का जो चूल्हा बना हैँ वह भी पानी में पूरी तरह से डूब गया. वही शव दफ़نाने की जमीन भी नहीं बची. साहिबगंज से मुनिलाल शमशान घाट का जायजा लिया ज़ी मीडिया संवाददाता पंकज वर्मा ने.0
0
Report
Advertisement
NIA raid in Patna: ₹20 lakh cash recovered, one youth arrested
Patna, Bihar:एंकर--पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपये नकदबरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। बरामद रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। बताया जा रहा है कि मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में चली गई। NIA की टीम को देखकर वहां रहने वाला युवक घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। युवक जैसे ही स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखे झोले से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए। थानेदार शंकर झा के अनुसार, आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, सूत्रों के अनुसार NIA ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट नंबर 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।0
0
Report
चाकंद में भोजन गुणवत्ता के विरोध में सैकड़ों छात्र थाने पहुँचे, शिकायत दर्ज
Gaya, Bihar:बिहार के गयाजी जिले में एक बार फिर से Gen अल्फा अपने हक और अपनी माँग को लेकर भड़क गए और स्कूल से निकालकर सीधे अपनी शिकायत लेकर सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं थाना पहुँच गए। सैकड़ो की संख्या में एक साथ पहुँचे छात्र छात्राएं को देखकर कुछ देर के लिए थाना में हड़कंप मचा गया और जब उनकी शिकायत सुनी गई तो सभी हैरान हो गए। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरसअल पूरा मामला यह है कि जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के अमराहा गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार खाना नहीं मिलने को लेकर बच्चों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं विद्यालय से निकलकर और अपनी शिकायत लेकर चाकंद थाना पहुंच गए। थाना पर अचानक एक साथ इतने बच्चों को देखने के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मचा गया और सभी सोच में पड़ गए कि ऐसा क्या हुआ जो इतनी संख्या में बच्चे थाना पहुँचे है। वंही बच्चों के हंगामे को देखते हुए थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मी बाहर निकले और बच्चों से बात की। वंही बच्चों ने विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अक्सर मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। साथ ही कई बार खराब खाना भी परोसा जाता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। बच्चों के इस शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बच्चे शिकायत सुनने के बाद मामले की जानकारी लेने के लिए डायल-112 की पुलिस टीम और गश्ती दल को विद्यालय भेजा गया। जँहा पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक से बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। थानाध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में भोजन को लेकर भविष्य में किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। पुलिस की पहल के बाद बच्चों को समझाकर विद्यालय वापस भेज दिया गया।0
0
Report
फरीदाबाद NCAP-2026 में 14वें स्थान पर, हरियाणा का बेहतर प्रदर्शन
Chandigarh, Chandigarh:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद 14वें स्थान पर चंडीगढ़। हरियाणा के शहरों में स्वच्छ हवा को लेकर जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में फरीदाबाद ने प्रदेश का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में फरीदाबाद को 179.7 अंक मिले हैं और वह 14वें स्थान पर रहा है। इस श्रेणी में 48 शहरों को रैंकिंग दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले, इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फरीदाबाद से ऊपर प्रयागराज 180 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रहा। वहीं वडोदरा और वसई विरार 179-179 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत कराया जाता है। इसमें शहरों की ओर से वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों का आकलन किया जाता है। सड़क की धूल, ठोस कचरा प्रबंधन, वाहनों से होने वाला प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, निर्माण एवं विध्वंस कचरा, अन्य उत्सर्जन और जन-जागरूकता गतिविधियां इसके प्रमुख मानकों में शामिल हैं। इस बार 130 शहरों को तीन आबादी वर्गों में शामिल किया गया था। शहरों के स्व-मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय निगरानी समिति से अनुमोदन, CPCB के मूल्यांकन और स्वतंत्र समितियों के फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई। पीएम10 में भी देशभर में सुधार केंद्र सरकार के अनुसार 2025-26 में 130 NCAP शहरों में से 108 शहरों में PM10 के स्तर में सुधार दर्ज किया गया। इनमें 72 शहरों में 20 प्रतिशत से अधिक और 26 शहरों में 40 प्रतिशत से अधिक कमी दर्ज हुई। वहीं 14 शहर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को हासिल करने में सफल रहे।0
0
Report
Advertisement
जमुई में इंजेक्शन के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक पर आरोप
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान मंझवे निवासी दिनेश दास के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को हल्का बुखार था और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की मां शोभा देवी ने बताया कि विवेक को करीब दो दिनों से हल्का बुखार था। बुखार बढ़ने पर उन्होंने बच्चे को आधी गोली पैरासिटामोल दी थी। करीब एक घंटे बाद फिर बुखार आने लगा। इसके बाद सुबह बच्चे को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई। माँ के अनुसार, पति ने ग्रामीण चिकित्सक के बेटे शम्भू सिंह के पास बच्चे को दिखाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए जाने से पहले बच्चे को दो गर्म रोटी बनाकर खिलाई गईं। इसके बाद बच्चे को चिकित्सक के पास ले जाया गया। शोभा देवी का आरोप है कि वहां बच्चे का तापमान मापने के बाद चिकित्सक की ओर से बुखार अधिक होने की बात कही गई। माँ के मुताबिक, विवेक आमतौर पर इंजेक्शन से नहीं डरता था, लेकिन उस दिन वह बार-बार इंजेक्शन नहीं लेने और टैबलेट देने की बात कह रहा था। इसके बावजूद उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर इंजेक्शन लगाया गया। मां का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे के शरीर में अकड़न होने लगी और नाक-मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चे को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के दौरान चिकित्सक की ओर से बच्चे को ‘चमकी’ की बीमारी होने की बात कही गई थी। मां का कहना है कि उसके बच्चे को पहले कभी इस तरह की बीमारी नहीं हुई थी। परिजनों ने संबंधित व्यक्ति को झोलाछाप चिकित्सक बताते हुए उसके क्लीनिक में इलाज किए जाने की बात कही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। विवेक कुमार कक्षा दो का छात्र था और अपने परिवार का छोटा बेटा था। उसके पिता दिनेश दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चे की मौत के बाद मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा बच्चे के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य चिकित्सकीय जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले में परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
खंडेला नगरपालिका में भाजपा- कांग्रेस के साथ निर्दलीयों का कांटे का मुकाबला तेज
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर खंडेला नगर पालिका चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ा लिया है। अधिकतर वार्डों में भाजपा- कांग्रेस का निर्दलीयों से कांटे का मुकाबला है। 40 में से करीब 15 वार्डों में ही भाजपा- कांग्रेस आमने सामने की टक्कर है। शेष में निर्दलीय ही चुनौती दे रहे हैं। सीकर जिले की खंडेला नगरपालिका में वर्तमान में कांग्रेस का बोर्ड है। 40 वार्डों के लिए भाजपा ने 25 वहीं कांग्रेस ने 32 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं नगरपालिका में 53 निर्दलीयों सहित कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी प्रचार तेज कर रहे हैं। जगह जगह मान मनुहार के दौर है, रिश्तेदारों के माध्यम से वोटर को अपने पक्ष में मतदान कराने की अपील की जा रही है। सभी प्रत्याशी विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज भी अपने-अपने प्रत्याशी को जितवाने में जुटे हैं। भाजपा के विधायक सुभाष मील व कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए खंडेला पालिका में अपना गढ़ बचाने की तो भाजपा के लिए खंडेला में बोर्ड बनाकर अपना खाता खोलने की चुनौती है। भाजपा के विधायक अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों व पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर वोट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस पालिका में अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है। दोनों दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप जड़ रहे हैं। अब इसका फैसला आने वाली 9 तारीख को ही तय हो पाएगा कि मतदाता किसके पक्ष में मतदान कर किसकी सरकार बनाते हैं।0
0
Report
रावतसर में CLG संवाद: पुलिस-युवा ने साइबर सुरक्षा पर चर्चा की
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले के रावतसर में राजस्थान पुलिस की नवाचार पहल के तहत रावतसर पुलिस थाना परिसर में पुलिस व युवा CLG संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने सीएलजी सदस्यों व युवा सदस्यों से संवाद किया। पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी ली गई, वहीं आईजी बीकानेर द्वारा सीएलजी सदस्यों और युवाओं को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इससे पूर्व पुलिस थाना परिसर में आईजी बीकानेर को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिला एसपी हनुमानगढ़ बी आदित्य रावतसर, पुलिस सीओ विक्रम चौहान, रावतसर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार, CWC अध्यक्ष जितेंद्र गोयल सहित सीएलजी सदस्य और युवा रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
