284001
झांसी के अक्षय बने NEET परीक्षा में टॉप करने वाले शहर के पहले छात्र
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के अक्षय नौगरिया ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 720 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया पहला रैंक हासिल किया। आपको बता दें कि झांसी के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी विद्यार्थी ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्षय ने आकाश कोचिंग से पढ़ाई की और मेहनत के साथ ये सफलता को अपने नाम किया। साथ ही उन्होंने जूनियर्स को फिजिक्स और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओ पन्नीरसेल्वम व DMK समर्थक उदयनिधि स्टालिन की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:THENI (TAMIL NADU): O PANNEERSELVAM (FORMER CHIEF MINISTER, TAMIL NADU) AND DMK SUPPORTER PROTEST AGAINST DETENTION OF UDHAYANIDHI STALIN/ VISUALS0
0
Report
मुजफ्फरनगर चरथावल सीएचसी में नर्स से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर में प्रसूता महिला से 5100 की मांग, सीएचसी में तैनात नर्स पर लगे आरोप, 2100 लेते हुए स्टाफ नर्स का कथित वीडियो वायरल, इससे पहले भी चर्चाओं में रह चुकी है स्टाफ नर्स, सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी, रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाद में जैब से पैसे निकालकर गिनती स्टाफ नर्स, चरथावल सीएचसी की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, मुजफ्फरनगर की चरथावल सीएचसी का मामला।0
0
Report
रणोली में POS मशीन दो दिन से बंद, राशन वितरण प्रभावित, ग्रामीण राहत मांग रहे
Tonk, Rajasthan:रानोली में POS मशीन पिछले दो दिनों से बंद होने के कारण राशन वितरण प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि राशन लेने के लिए वे सुबह से दुकान पर पहुंचते हैं, लेकिन मशीन चालू न होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है. शाम तक मशीन शुरू न होने पर उन्हें बिना राशन लिए ही घर लौटना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी सुरेश जांगिड़ ने कहा कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे मजदूर, किसान और अन्य लोगों का समय व काम प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से POS मशीन ठीक कराकर राशन वितरण जारी कराने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
हेमंत सोरेन के आदेश के बाद जेपीएससी अनियमितता पर आंदोलन को राष्ट्रीय मंच मिला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में जेपीएससी परीक्षा अनियमितता को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार सुर्खियों में रहा। इस मुद्दे को ज़ी न्यूज़ ने लगातार प्रमुखता से उठाया। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों ने ज़ी न्यूज़ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय मंच दिलाने में चैनल की बड़ी भूमिका रही। जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में लगातार उठ रहे सवालों और छात्रों के आंदोलन के बीच अब राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों में उम्मीद जगी है। छात्रों ने कहा कि उनकी लड़ाई को ज़ी न्यूज़ ने शुरू से लगातार प्रमुखता के साथ दिखाया, जिसकी वजह से उनकी आवाज़ झारखंड से निकलकर पूरे देश तक पहुंची।0
0
Report
खाद संकट पर टिकारी में किसान गुस्सा, पथराव और वितरण में देरी
Gaya, Bihar:गयाजी- जिला के टिकारी में खरीफ सीजन में खाद की किल्लत को लेकर सोमवार को टिकारी स्थित विस्कोमान गोदाम पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह चार बजे से ही सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर जुट गए थे। लंबी कतार में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल थीं। भीड़ बढ़ने के साथ अव्यवस्था फैल गई और खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसान आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और पथराव होने लगा, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महज पांच किसानों के बीच खाद वितरण के बाद ही विस्कोमान के प्रबंधक वहां से चले गए। काफी देर किसान दोबारा से खाद वितरण का इंतजार करते रहे लेकिन वितरण शुरू नहीं हो सका। इसके बाद किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। किसानों का आरोप है कि पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। किसानों की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से सोमवार को खाद वितरण रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार को खाद का वितरण कराया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी केंद्र पर खाद नहीं मिलने से निजी दुकानों पर निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। खरीफ सीजन के बीच खाद संकट से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।0
0
Report
चाकण एमआईडीसी की सड़कों पर गड्ढे, एक साल में 399 मौतें
Shirur, Maharashtra:चाकण/पुणे पुण्यातील चाकण औद्योगिक वसाहती मधील रस्त्यांची दुरवस्था झाली आहे मागील एक वर्षात 399 जणांना या अपघातात बळी गेल्याची धक्कायक बाब उघड झाली आहे. पावसामुळे खड्ड्यांत पाणी साचत असल्याने त्यांचा अंदाज येत नाही. परिणामी अपघातांचे प्रमाण वाढले आहे. दुसरीकडे अवजड वाहनांच्या संथ गतीमुळे वाहतूक कोंडीही नित्याची बाब झाली आहे. उद्योगनगरीची ओळख असलेल्या चाकण एमआयडीसीत रस्त्यांच्या प्रश्नामुळे उद्योग, कामगार आणि नागरिक सर्वांनाच मोठा फटका बसत आहे. हजारो कोटींचा महसूल देणाऱ्या या औद्योगिक वसाहतीतील रस्ते तातडीने दुरुस्त करावेत आणि अपघात रोखण्यासाठी कायमस्वरूपी उपाययोजना कराव्यात, अशी मागणी नागरिक, वाहनचालक आणि उद्योजकांकडून केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
बुराड़ी के मुद्दों पर विधानसभा सत्र में गम्भीर चर्चा की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में राजधानी की बुराड़ी विधानसभा की जनता को उम्मीद है कि इस बार उनके रोजमर्रा के मुद्दे सदन में जोरदार तरीके से उठेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, टूटी सड़कें, आवारा पशु, जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग चाहते हैं कि उनके विधायक इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगें और समाधान सुनिश्चित कराएं. दिल्ली की सबसे तेजी से बढ़ती आबादी वाले इलाकों में शामिल बुराड़ी आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाने, नए भवनों के निर्माण और शिक्षकों की कमी दूर करने की जरूरत है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके. स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों की बड़ी चिंता हैं। सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टरों, दवाइयों और जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग लगातार उठ रही है। लोगों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है. बरसात के मौसम में बुराड़ी की टूटी सड़कें और जलभराव लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा देते हैं। गड्ढों से भरी सड़कें आए दिन हादसों का कारण बनती हैं। वहीं सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु भी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए। इसके अलावा सीवर, पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक परिवहन जैसे मुद्दे भी लोगों की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जनता की मांग है कि विधानसभा सत्र में इन सभी जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा हो और उनके समाधान के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए। अब देखना होगा कि विधानसभा सत्र में बुराड़ी के जनप्रतिनिधि जनता की इन आवाजों को कितनी मजबूती से सदन में उठाते हैं और सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या घोषणाएं या फैसले करती है। क्योंकि बुराड़ी की जनता को अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाले विकास कार्यों का इंतजार है।0
0
Report
जनपद के स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों ने महाकालेश्वर भगवान का रुपये के सिक्कों से किया श्रंगार
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... भोले शंकर का सिक्को से श्रगार शामली जनपद के थाना भवन थानां क्षेत्र में सावन के पवित्र माह में जहां शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं जनपद के थाना भवन कस्बे के मोहल्ला मुजावरान में मासूम बच्चों की अनूठी शिवभक्ति दिखाई है जो इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुएं की मुंडेर पर स्थापित भगवान शिव की पिंडी को नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी अटूट श्रद्धा और कल्पनाशीलता से ऐसा स्वरूप दिया है कि अब यह स्थान किसी भव्य शिव मंदिर से कम दिखाई नहीं देता। बच्चे प्रतिदिन भगवान शिव को अलग-अलग आकर्षक रूप में सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जहा स्थानीय कुछ बच्चों ने सिक्कों से भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की मनमोहक आकृति तैयार की, जिसे देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। महाकाल के इस अनूठे श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूजा के बाद बच्चों द्वारा श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया और ढोल-ताशों की गूंज के बीच पूरे श्रद्धाभाव से महाकाल की आरती उतारी गई। आरती के दौरान वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। शुरुआत में केवल मोहल्ले के कुछ बच्चे ही यहां पूजा करते थे, लेकिन अब उनकी सच्ची आस्था और समर्पण को देखकर महिलाओं, पुरुषों और राहगीरों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। जो भी इस मार्ग से गुजरता है, कुछ पल रुककर भगवान शिव के दर्शन करता है, पूजा-अर्चना में शामिल होता है और बच्चों के इस प्रयास की खुलकर सराहना करता है। आज के दौर में, जब अधिकांश बच्चे अपना समय मोबाइल फोन, वीडियो गेम और सोशल मीडिया में व्यतीत करते हैं, ऐसे समय में इन मासूम बच्चों ने अपनी भक्ति और संस्कारों से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन बच्चों ने यह संदेश दिया है कि सच्ची श्रद्धा के लिए बड़े मंदिरों या भव्य व्यवस्थाओं की नहीं, बल्कि सच्चे मन और अटूट विश्वास की आवश्यकता होती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस कुएं की मुंडेर पर कभी केवल एक साधारण शिव पिंडी स्थापित थी, आज वही स्थान बच्चों की मेहनत, श्रद्धा और सेवा भावना के कारण एक भव्य धार्मिक स्थल जैसा प्रतीत होने लगा है। प्रतिदिन बदलते शिव स्वरूप, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन नन्हे भक्तों ने केवल भगवान शिव की सेवा ही नहीं की, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया है कि यदि बच्चों को अच्छे संस्कार और सही दिशा मिले तो वे अपने छोटे-छोटे प्रयासों से भी पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। सावन के इस पावन अवसर पर मोहल्ला मुजावरान के इन बच्चों की भक्ति आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुकी है और उनकी यह अनूठी पहल चारों ओर प्रशंसा का विषय बनी हुई है। इस दौरान खुशी निखिल निकिता पूजा आशीष अभी लविश नंदिनी आदि बच्चे मौजूद रहे0
0
Report
OBC आयोग की रिपोर्ट कल सरकार को सौंपेगी, आंकड़े पहली बार सार्वजनिक
Jaipur, Rajasthan:कल OBC आयोग सरकार को रिपोर्ट सौंप सकती है, सरकार चुनाव के लिए तैयार- अविनाश गहलोत आशीष चौहान, जयपुर- राजस्थान में कल OBC की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है. OBC आयोग राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी. पहली बार सरकार OBC के आंकड़े सार्वजनिक करेगी, ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही निकाय-पंचायत चुनाव होंगे. आयोग अध्यक्ष मदनलाल भाटी जल्द रिपोर्ट सौंप सकते है. बताया जा रहा है कि दो पार्ट्स ये रिपोर्ट सौपी जाएगी, जिसमें एक पार्ट में जनसंख्या के आंकड़े और दूसरे में जनता के सुझाव होंगे. OBC आयोग ने 76 लाख परिवारों का सर्वे किया था... आखिरकार चुनाव के लिए सरकार किस तरह से तैयार है.. कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से जाना जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान ने वन टू वन- अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री इस खबर की फीड OFC से BJPR_AVINASH_121_R स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
कानोता फ्लाईओवर के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी
Jaipur, Rajasthan:NHAI प्रशासन की दुसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम ने कानोता इलाके में निर्धारित सीमा से हटाया अतिक्रमण, चिन्हित संरचनाओं को JCB और LNT मशीन से हटाया, कानोता पुलिस थाने की बाहरी दीवार को भी ध्वस्त किया गया, ACP, SDM व तहसीलदार समेत पुलिस जाब्ता रहा मौजूद, एंकर - जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित कानोता फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए NHAI की ओर से दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहा, आज NHAI की टीम ने कानोता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित सीमा में बने चिन्हित अतिक्रमणों को जेसीबी और एलएनटी मशीनों की मदद से हटाया, कार्रवाई के दौरान कानोता पुलिस थाने की बाहरी दीवार को भी ध्वस्त किया गया, जो प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण की जद में आ रही थी, अभियान के दौरान प्रशासन এবং पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, मौके पर एसडीएम दीपक सिंह खटाना, बस्सी तहसीलदार सुनीता जैफ, सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, गौरतलब है कि कानोता में करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है, फ्लाईओवर निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए एनएचएआई चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रहा है, प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे भविष्य में इस मार्ग पर यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी0
0
Report
बलिया में जमीनी विवाद: लाठी–डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के गड़वार थाना अंतर्गत रतसड कला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादित जमीन पर टीन सेड लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के इस मामले में कई लोग घायल भी हुए। वायरल वीडियो में महिलाएं घायल बुजुर्ग को बचाने की कोशिश कर रहीं हैं। वायरल वीडियो 31 जुलाई का बताया जा रहा है। वही पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। हालांकि zee media वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।0
0
Report
इनकम टैक्स चौराहे पर वाटर कैनन, भारी पुलिस तैनाती के बीच NSUI सांसद पप्पू यादव पहुंचेंगे
Patna, Bihar:इनकम टैक्स चौराहे पर वाटर कैनन, वज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है एनएसयूआई के इस प्रदर्शन में सांसद पप्पू यादव भी शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं इनकम टैक्स चौराहे से आर ब्लॉक होते हुए छात्र मुख्यमंत्री आवास का घिराव करने के लिए निकलेंगे पुलिस प्रशासन आंसू गैस और लाठी डंडो के साथ इनकम टैक्स चौराहे पर तैनात है आर ब्लॉक गोलंबर पर पुलिस प्रशासन के द्वारा रास्ते को बंद करने की व्यवस्था की गई है बैरिकेडिंग के साथ बाँस लगा कर भी रास्ते को बंद किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस के पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ बवाल, अमोल मिटकरी ने हमला
Akola, Maharashtra:कांग्रेसने आपल्या अधिकृत एक्स हँडलवरून राज्याच्या उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांच्याविषयी केलेल्या पोस्टवरून राज्यातील राजकीय वातावरण तापले आहे. या पोस्टवर राष्ट्रवादी काँग्रेसचे माजी आमदार अमोल मिटकरी यांनी तीव्र आक्षेप घेत काँग्रेसवर जोरदार टीका केली आहे. काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी तात्काळ सुनेत्रा पवार यांची जाहीर माफी मागावी आणि संबंधित पोस्ट त्वरित हटवावी, अशी मागणी त्यांनी केली आहे. महिलांवर वैयक्तिक टीका करणे काँग्रेसने तात्काळ बंद करावे, असेही मिटकरी म्हणाले. तसेच, काँग्रेसने माफी न मागितल्यास या ट्विटमुळेच पक्षाच्या राजकीय अधोगतीला सुरुवात होईल, असा गंभीर इशाराही अमोल मिटकरी यांनी दिला आहे.0
0
Report
इलाज कराकर लौटते दंपत्ति से लुटेरों ने हथियार दिखाकर बालियाँ छीन लीं
Una, Himachal Pradesh:होशियारपुर से इलाज करवा कर बस से वापस लौटे एक दंपत्ति के साथ मवा रोड स्थित किन्नू पेट्रोल पंप के पास लूटपाट की वारदात सामने आई है। यह परिवार अप्पर लोहार पंचायत की मवा गांव का निवासी है बस से उतरने के बाद रणवीर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें उल्टी आने लगी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक पर आया और मदद के बहाने दंपत्ति को पानी पिलाने को कहा लेकिन दम्पत्ति ने पानी पीने से इंकार कर दिया और आगे चल दिए। बाइक स्वार युवक कुश देर बाद फिर पीछे से आया और पानी की बोतल निकालकर पानी पीने को कहा लेकिन दम्पत्ति ने पानी नहीं पिया जिसके बाद उसने उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कही, लेकिन दंपत्ति ने मना कर दिया। जिसके बाद उसने हथियार दिखाकर उनके कान की सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। वारदात के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय प्रधान संगीता बाला को घटना की जानकारी दी। प्रधान संगीता बाला खुद मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पहुंची मामले की जांच मे जुट गई है; पुलिस टीम द्वारा आस पास मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू कर दिया है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए0
0
Report
दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल लॉन्च, फॉर्म के साथ MLA सिग्नेचर अनिवार्य?
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त 2026 को दिल्ली लक्ष्मी योजना का आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद पात्र महिलाएं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद क्षेत्र के विधायक या सांसद का सिग्नेचर होना अनिवार्य है ताकि महिलाएं लक्ष्मी योजना के ₹2,500 की पात्र हों. दिल्ली सरकार के लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू होने के बाद महिलाएं ऑनलाइन फॉर्म भर रही हैं और अब वे फॉर्म भरने के बाद अपने क्षेत्र के विधायक के दफ्तर में जाकर विधायक का सिग्नेचर करवाती हैं. तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान के दफ्तर पर बड़ी संख्या में महिलाएं लक्ष्मी योजना के फार्म पर विधायक का साइन कराती दिखीं, जबकि विधायक ने कहा कि घोषणा पत्र में कहा गया था कि 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को ₹2,500 हर महीने देने का वादा किया गया था. उन्होंने कहा कि अब कहा जा रहा है कि घर की एक महिला को ₹2,500 दी जाएगी, अगर घर में FIR नहीं होगा और घर में आशीर्वाद विवाद आदि होने पर थाने जाना पड़े तो वे महिला भी योजना से बाहर हो जाएंगी आदि.0
0
Report
Advertisement
