284001
झांसी में अखिलेश यादव का जन्मदिन समारोह मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन झांसी के तुलसा बिवाह घर में मनाया गया है। सूचना के अनुसार पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में केक काटा गया और वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खगड़िया में मिनीगण फैक्ट्री छापेमारी: तस्कर गिरफ्तार, एक भागने में सफल
Khagaria, Bihar:खगड़िया एसपी के नेतृत्व में मानसी थाना के दियरा क्षेत्र से पुलिस ने मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया है, इस छापेमारी में पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, एक मिस फायर गोली के साथ भारी मात्रा में हथियार बनाने वाला सामान को जब्त किया है। इस छापेमारी में जहां एक हथियार तस्कर गिरफ्तार हो गया वही दूसरा भागने में सफल रहा, खगड़िया एसपी ने बताया की गिरफ्तार हथियार तस्कर मुंगेर जिला का रहने वाला है और भागने वाला तस्कर सर्वेश यादव भी मुंगेर जिला का रहने वाला है। सर्वेश यादव पर दस अपराधिक इतिहास दर्ज है।0
0
Report
भोजपुर एनकाउंटर मामले में जांच छह माह में पूरी करने की घोषणा
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 जून 2026 को हुए कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जांच आयोग की पूरी टीम आज एक बार फिर से आरा पहुंची थी. जांच आयोग की अगुवाई करते विधि आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने आज इस मामले को लेकर पहली सुनवाई की है. इस दौरान उन्होंने बताया है कि इस पूरे मामले को 6 महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा और जांच का रिपोर्ट सरकार को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान जितने भी साक्ष्य हैं उसको एकत्र कर लिया गया है और सभी गवाहों को नोटिस इशू किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द उनका बयान दर्ज करवाया सके. रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के साथ जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे और कथित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर चर्चा की गई. रिटायर्ड जस्टिस ने यह भी बताया की 10 दिन पूर्व में भरत तिवारी के गांव बिलौटी गया था और सभी से मिलकर आया था. उसके बाद से जांच की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है, ताकि 6 महीने की इस अवधि में जांच को पूरी की जा सके.0
0
Report
ओम बिरला का कोटा दौरा: इटावा-पीपल्दा में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा प्रवास पर इटावा-पीपल्दा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास इस दौरान खतौली क्षेत्र में पहुंचने पर स्पीकर बिरला का ग्रामीण वासियों ने जोरदार स्वागत किया। कई जगहों पर बुलडोजर पर चढ़कर ग्रामीणों ने बिरला पर फूल भी बरसाए इस दौरान स्पीकर बिरला ने कहा कि इस क्षेत्र में इन ढाई सालों के अंदर 768 करोड रुपए के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्य हुए हैं और आने वाले समय में पूरे क्षेत्र में हर घर तक पीने का पानी और हर गांव तक पक्की सड़के पहुंचेगी। ताकि गांव का किसान अपनी फसल बेचने के लिए आराम से दिल्ली और मुंबई जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि नौनेर बांध से हर घर तक पीने का पानी पहुंचेगा। क्योंकि यह क्षेत्र वर्षों से सुविधा के अभाव में जी रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाइट : ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
नोएडा थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिन्दर (23 वर्ष) और विवेक (19 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2026 को सेक्टर-50 से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। तुरंत कार्रवाई करते हुये पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-50 स्थित बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नोएडा और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को एकत्र कर उचित दाम मिलने पर राह चलते लोगों को बेच देते थे।बरामद 10 मोटरसाइकिलों में से कई वाहनों की चोरी के मामले सेक्टर-49, सेक्टर-20, फेस-3 और सेक्टर-39 थानों में पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट// ए डी सी पी मनीषा सिंह0
0
Report
यूपी विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: ललित कुमार के लखनऊ ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ समेत कई ठिकानों पर दो दिन तक चली तलाशी में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। विजिलेंस के मुताबिक, यहां से करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद की गई है। इसके अलावा कई मकानों, फ्लैटों, कृषि भूमि, लग्जरी वाहनों और एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बरामद नकदी, जेवरात, अचल संपत्तियों, वाहनों और अन्य निवेशों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। फिलहाल विजिलेंस सभी संपत्तियों का सत्यापन कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिहार JDU की नई टीम घोषित: 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त
Patna, Bihar:बिहार में JDU की नई टीम घोषित 12 प्रदेश उपाध्यक्ष और 38 प्रदेश महासचिव नियुक्त जेडीयू की नई टीम में 74 सचिव एमएलसी नीरज कुमार सहित 9 प्रवक्ताओं की नियुक्ति0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में जीपीए से स्टांप ड्यूटी चोरी पर सरकार का बड़ा कदम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में अचल संपत्तियों के जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) के माध्यम से कम स्टांप ड्यूटी देने पर, राजस्व की चोरी को रोकने, भू-माफियाओं और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने करना रुख अपना लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) के माध्यम से होने वाले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच और स्क्रूटनी के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी सब-रजिस्ट्रारों को आदेश जारी किए जा चुके हैं कि वे इन निर्देशों का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. कई मामलों में दस्तावेजों को केवल ‘जीपीए’ का नाम देकर नाममात्र की स्टांप ड्यूटी पर पंजीकृत करा लिया जाता है, जबकि उनके भीतर संपत्ति की बिक्री, कब्जा सौंपने और मालिकाना हक ट्रांसफर करने जैसे प्रावधान भी शामिल होते हैं. यह सीधे तौर पर स्टांप ड्यूटी की चोरी है. अब दिल्ली के सभी सब-रजिस्ट्रार पंजीकरण के लिए प्रस्तुत हर जीपीए दस्तावेज की गहन जांच करेंगे। इस दौरान यह परखा जाएगा कि दस्तावेज में कहीं धन के लेन-देन, संपत्ति का कब्जा सौंपने, अपरिवर्तनीय (Irrevocable) जीपीए या संपत्ति को बेचने, उपहार में देने, हस्तांतरित करने अथवा बंधक रखने जैसे स्थायी अधिकारों का उल्लेख तो नहीं किया गया है। रक्त संबंधियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बनाई गई जीपीए का रजिस्ट्रेशन सीधे नहीं होगा। ऐसे सभी मामलों को पहले कलेक्टर ऑफ स्टांप के पास भेजा जाएगा, जो यह तय करेंगे कि दस्तावेज सिर्फ सामान्य जीपीए है या वास्तव में संपत्ति की बिक्री से जुड़ा है। यदि यह बिक्री जैसा पाया गया, तो उस पर सेल डीड (बिक्री पत्र) के बराबर स्टांप ड्यूटी देनी होगी। कलेक्टर ऑफ स्टैंप को सामान्यतः 30 दिनों के भीतर फैसला देना होगा, जिसे विशेष परिस्थितियों में अधिकतम तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। कलेक्टर के आदेश और निर्धारित स्टांप ड्यूटी के भुगतान के बाद ही ऐसी जीपीए का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यदि कोई सब-रजिस्ट्रार इन नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना कलेक्टर ऑफ स्टांप को रेफर किए ऐसी जीपीए का पंजीकरण करता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए प्रत्येक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में ऐसे मामलों का अलग रजिस्टर रखा जाएगा और उसकी मासिक रिपोर्ट भेजी जाएगी. इसके साथ ही एक महीने के भीतर इन सभी मामलों की निगरानी के लिए ऑनलाइन ट्रैTracking मैकेनिज्म विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह कदम न केवल सरकार के राजस्व को सुरक्षित करेगा, बल्कि उन आम नागरिकों को भी धोखाधड़ी से बचाएगा जो अनजाने में त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों के चक्कर में फंस जाते हैं। दिल्ली प्रशासन में पारदर्शिता और ईमानदारी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.0
0
Report
आगरा के सुभाष बाजार में तेज बारिश से दुकान गिरकर ध्वस्त, लोगों को बचाया गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सुभाष बाजार में हादसे का मामला तेज बारिश से जमीदोज हुई दुकान नाले में गिरी दुकान पर मौजूद से उस समय 4 से 5 लोग रेस्क्यू टीम ने 4 लोगों को सकुशल निकालकर इलाज को भेजा एक महिला के और नाले में दबे होने की आशंका0
0
Report
राम मंदिर चंदे मामले पर कांग्रेस का भाजपा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:रामनागर में रामनगर के रानीखेत रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। आनंद के साथ राम मंदिर के चंदे, kedarnath के कथित 216 किलो सोने और बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मंदिरों के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था से चढ़ाया गया धन और संपत्ति सुरक्षित रहनी चाहिए, और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता को जवाब देना होगा। कांग्रेस ने दावा किया कि मंदिरों में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं की जाँच हो और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रोहिणी सेक्टर 16 की इमारत गिरने से दबे लोगों की आशंका, राहत काम जारी
Noida, Uttar Pradesh:रोहिणी सेक्टर 16 में एक बहुमंजिला इमारत भरभरा कर गिरी. बिल्डिंग में कई लोगों के दबे होने की आशंका. घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, फायर, NDRF भी मौजूद. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.0
0
Report
राजस्थान में पहली बार आउटरीच कॉन्फ्रेंस: 16 जुलाई को आरआईसी में आयोजन
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार होगी आउटरीच कॉन्फ्रेंस, 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस' पर बैठक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की, संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सेशन प्लान एवं स्पीकर्स, विभागवार दायित्व, अतिथि प्रबंधन, सत्रों के संचालन, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 16 जुलाई को आरआईसी में आउटरीच कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। विदेश मंत्रालय की कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय से संबंधित योजनाओं समेत पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना, विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों और श्रमिकों के हितों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ी राज्य सरकार की विभिन्न पहल, निवेश और उद्योग की संभावनाएं, कौशल विकास, पर्यटन संवर्धन और प्रवासी समुदाय के साथ सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा विदेश संपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2017 में किया गया था। राजस्थान में 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस' पहली बार आयोजित की जा रही है। विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 16 जुलाई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजन होगा। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय की सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास करेंगे। बैठक में राजस्थान सरकार के एसीएस, प्रमुख सचिव, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, उत्प्रवासी संरक्षक, उद्योग, पर्यटन, कौशल, वन, वित्त, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, सामान्य प्रशासन, कला एवं संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क, रोजगार एवं उद्यमिता, श्रम, महिला एवं बाल विकास, गृह, बाल अधिकारिता, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर जयपुर, राजस्थान फाउंडेशन समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।0
0
Report
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पेड़ गिरा, भारी बारिश में यातायात बाधित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर डूंगला - चित्तौड़गढ़ हाईवे जाम मूसलाधार बारिश के बीच तेज हवाओं से सड़क पर गिरा बबूल का पेड़ मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार चौराहे के पास हुई सड़क जाम सड़क के दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर लगी है वाहनों की कतारें आधा घंटा से बंद है हाईवे सार्वजनिक निर्माण विभाग ,ग्राम पंचायत के अधिकारी नहीं पहुंचे अभी तक मौके पर teज बारिश में वाहन चालाक हो रहे हैं परेशान मंगलवाड़ थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
Advertisement
आगरा में एआरटीओ ललित कुमार के घर यूपी विजिलेंस की छापेमारी, 20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:आगरा में तैनात रहे एआरटीओ ललित कुमार के घर यूपी विजिलेंस टीम ने छापा मारा...इस दौरान 20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक और निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है0
0
Report
चिड़ावा नगरपालिका के शहरी सेवा कैंप से नागरिक सुविधाओं में तेजी, स्वच्छता और विकास
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 11 नगरपालिका चिड़ावा: जनहित, स्वच्छता और विकास के कार्यों में निरंतर अग्रसर झुंझुनूं जिले की नगरपालिका चिड़ावा आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी किरणपाल के निर्देशन एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की मंशा के अनुरूप आयोजित शहरी सेवा शिविरों में पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पट्टों का वितरण, विभिन्न प्रमाण-पत्रों का निस्तारण तथा अन्य निकाय सेवाएं त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। वर्तमान में संचालित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अब तक करीब 50 पट्टे, 20 भूमि नामांतरण तथा 4 फायर अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। वहीं छोटे व्यापारियों, रेहड़ी और ठेला संचालकों को स्ट्रीट वेंडर एलओआर (LOR) भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, जन आधार कार्ड सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। लाभार्थियों को स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरे और नीले रंग के कचरा पात्र भी निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। नगरपालिका कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां नागरिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नगरपालिका की टीम इन शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर रही है। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगरपालिका शहर की नियमित साफ-सफाई, कचरा संग्रहण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है। मानसून को देखते हुए शहर में नए पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं, वहीं प्लास्टिक मुक्त अभियान के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शहर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था, पार्कों का विस्तार और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। नगरपालिका चिड़ावा का उद्देश्य केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ, हरित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना है। जनसहभागिता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा के साथ नगरपालिका विकास की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है。0
0
Report
हरदा में किसानों का कलेक्टर कार्यालय के बाहर थाली बजाकर विरोध, भारी पुलिस तैनाती
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:थाली बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात। हरदा जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संगठन का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के दौरान किसान थाली बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि उन्होंने धरना स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने की मांग की थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
