icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow8 Jul 2024, 06:11 am

अजीत कुमार सिंह उपायुक्त सेल टैक्स झांसी ने रुद्राणी कला ग्राम के कार्यों की सराहना की

Jhansi, Uttar Pradesh:

रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम एवं शोध संस्थान ओरछा द्वारा बुंदेली चित्रकारों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम परिसर में कला वीथिका निर्माण किया गया। कोई भी बुंदेलखंड का कलाकार यहां पर एकल प्रदर्शनी लगा सकता है, जहां दूर-दूर के अंचलों से कला प्रेमी रुद्राणी पहुंच रहे हैं। वहीं कला देखने झांसी सेल टैक्स उपायुक्त अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ लेखिका अलका सिंह, पत्रकार अनिल शर्मा भी बुंदेली पहुंचे और विभिन्न कलाकारों के सुंदर व मनमोहन चित्रों को देख सराहना कर कहा कि रूद्राणी कला का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमान बेनीवाल का छापर फिर जाने का ऐलान, हेलीकॉप्टर से उतरेंगे

Churu, Rajasthan:चूरू, विधानसभा-चूरू. तालछापर में पुराने विवाद के बाद नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सफाई दी है. सरदारशहर पहुंचे बेनीवाल ने सभा को संबोधित किया और तालछापर की घटना पर अफसोस जताया तथा कहा कि उस समय सामने बैठे बच्चों की कोई गलती नहीं थी. उन्होंने ऐलान किया कि वह दोबारा छापर जाएंगे और इस बार हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. बेनीवाल ने कहा कि छापर का कार्यक्रम ऐतिहासिक था; वहां करीब 20 हजार नौजवान मौजूद थे और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें भी दुख हुआ. उन्होंने कहा, जहां मुझे दुख होता है, वहां मुझे वापस आना पड़ता है; बच्चों की गलती नहीं थी, कुछ ऐसा हो गया और मैं चला गया. उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें फोन कर कहा कि गुस्सा नहीं करना चाहिए, पर अब वह गुस्सा जहां आना चाहिए, वहां आने देंगे. अब छापर फिर जाना तय है; इस बार छापर में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. बेनीवाल ने बच्चों और लोगों से माफी भी मांगी, कहा कि रात तक कार्यक्रम चलते रहते हैं और कई बार परिस्थितियाँ ऐसी हो जाती हैं. तालछापर में कार्यक्रम के दौरान युवाओं के शोर-शराबे को लेकर बेनीवाल नाराज हुए थे और माइक फेंककर कार्यक्रम छोड़ दिया था; यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा था. अब सरदारशहर की सभा के बाद उनके रुख में नरमी दिखी है और वे दोबारा छापर जाने की घोषणा कर चुके हैं.
0
0
Report

जयपुर के हाईवे पर फिरौती के लिए युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फिरौती के लिए युवक का किडनैप हाईवे लूट गिरोह ने युवक को अगवा कर जंगल में बांधा, 15 लाख की मांगी फिरौती मुहाना थाना पुलिस ने गिरोह के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार अरोपियों ने युवक से मारपीट कर चांदी की चेन, 3 अंगूठी और मोबाइल लूटा 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी, 50 हजार रुपए लेकर युवक को छोड़ा डिग्गी रोड पर बाइक सवार दो दोस्त का कार सवार बदमाशों ने किया था अपहरण गिरोह हाईवे पर देता है वारदात को अंजाम पुलिस ने सुरेश चौधरी, दीपक बलाई और सुनील जांगिड़ को पकड़ा मास्टरमाइंड कुशाल सांसी कार लेकर फरार फरार मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
0
0
Report

रिमझिम बारिश में प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति की धूम मचाई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी नगर में सोमवार सुबह रिमझिम बारिश के बीच देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचायत समिति कार्यालय से सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का जोश कम नहीं हुआ। यात्रा के दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के चेहरे खासे उत्साह से भरे थे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर दिखाई दिया। रिमझिम फुहारों के बीच बच्चे और युवा पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का जज्बा उजागर हुआ और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से कार्यक्रम खास बना। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, जिसने नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी फेसबुक ID से भाजपा महानगर मीडिया प्रमुख को ब्लैकमेल, दो गिरफ्तार

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में भाजपा महानगर मीडिया प्रमुख निधीश कान्त भट्ट को फर्जी फेसबुक ID के जरिए कथित तौर पर जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूजा कुमारी के नाम से बनी फेसबुक ID से निधीश कान्त से संपर्क किया गया और फ्लैट दिखाने के बहाने 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास के पास बुलाया गया। आरोप है कि वहां आपत्तिजनक वीडियो बनाई गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले गए। इसके बाद पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पुलिस ने श्रवण कुमार और उसकी पत्नी काजल देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, चार मोबाइल बॉक्स, सात आधार कार्ड और एक मोबाइल में पीड़ित से संबंधित नौ वीडियो बरामद किए गए। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report

भद्रक डकैती और हत्या: ओडिशा पुलिस ने बरवाअड्डा के साथ संदिग्ध हिरासत में लिए

Dhanbad, Jharkhand:ओडिशा के भद्रक जिले में हुई डकैती और हत्याकांड के मामले में ओडिशा पुलिस ने बरवाअड्डा पुलिस के सहयोग से भद्रक के ग्रामीण एसडीपीओ के नेतृत्व में आई ओडिशा पुलिस की टीम ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ओडिशा ले गई।बताया जा रहा है कि ओड़िसा के भद्रक जिले के सोबरंग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या भी कर दी थी। घटना के संबंध में सोबरन थाना में डकैती व हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों के बरवाअड्डा क्षेत्र में छिपे होने के सूचना मिला। उसी आधार पर धनबाद पहुंची ओडिशा पुलिस ने स्थानीय बरवाअड्डा पुलिस की मदद से विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। इस कांड के सरगना भरत साव को पुलिस ने जीटी रोड खरनी से गिरफ्तार किया। भरत को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसके निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर छाताटांड गांव से गिरोह के लाल बहादुर साव, सोनरीया गांव से देवीलाल दास व प्रकाश दास, मधुगोडा गांव से कालाचंद साव तथा गोविंदपुर निवासी करीम अंसारी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी भरत साव के घर से लूट के 1.5 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को ओडिशा ले जाने की तैयारी में
0
0
Report
Advertisement

पटना में मेट्रो निर्माण Alters ट्रैफिक व्यवस्था: बड़े वाहनों के लिए नया रूट

Noida, Uttar Pradesh:पटना में मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक की परेशानी भी बढ़ गई है। खासकर चिड़ियाघर के पास सड़क की एक लेन बंद होने से सुबह और शाम के समय लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब सगुना मोड़ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को चिड़ियाघर के सामने से सीधे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा, ताकि मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। नई व्यवस्था के तहत राजाबाजार पुल के नीचे से आने वाले वाहनों को डुमरा चौकी के पास से एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वे पटेल गोलंबर, हार्डिंग रोड और आयकर गोलंबर होते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं कुछ वाहनों को एलएनजेपी अस्पताल होते हुए पुनाईचक की तरफ भी भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हालात के अनुसार जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि इस रूट पर निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम से बचा जा सके।
0
0
Report

हिमाचल में भारी बारिश से रपटे उफान, कई वाहन पानी में बहते देखे गए

Dehradun, Uttarakhand:जानलेवा रपटों में कई वाहन बहे! देर रात भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ चुके हैं. पछवादून क्षेत्र में जंगल के इलाके में हुई तेज बारिश की वजह से शिमला बायपास रोड पर मौजूद रपटे और काजवों में पानी का सैलाब नजर आने लगा. जल स्तर बढ़ते ही ये काजवे जानलेवा हो गए. पहली तस्वीर सभावाला चौकी के पास रपटे की है जहां सुबह सवेरे तकरीबन 4 बजे अंधेरे में वाहन चालक पानी के सैलाब का सही अंदाजा नहीं लग सका और देखते ही देखते इस रपटे को पार करती कार कागज की कश्ती की तरह पानी के सैलाब में बह गई. गनीमत रही कि हादसे की भनक चौकी पुलिस को तुरंत लग गई. चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सियों की मदद से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले कार सवार इन चारों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया. इसके बाद क्रेन की मदद से सैलाब में बही कार को भी बाहर निकाल लिया गया. अब आप जरा ये दूसरी तस्वीर देख लीजिए रामगढ़ का ये काजवा पानी के सैलाब की वजह से जानलेवा बना हुआ है सुबह सवेरे कई वाहन इस सैलाब की चपेट में आकर बह गए. तस्वीरों में देखिए कैसे एक स्कूटी सवार महिला पानी की ताकत के सामने स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और स्कूटी सीधा पानी के सैलाब में बह गई. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर महिला को सैलाब में बहने से बाल-बाल बचा लिया और उसकी स्कूटी को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं अब तीसरी तस्वीर को भी देख लीजिए बाइक सवार युवक कैसे इस सैलाब में बहने लगा पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग हादसों के अंदेशो के चलते मौके पर लोगों की मदद के लिए तैयार खड़े नजर आ रहे हैं. इन्होंने लोगों की मदद की. हालांंकि प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है. लेकिन इन रपटों और काजवों के दोनों तरफ लंबे इंतजार के बाद जल्दबाजी करते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. क्योंकि इस खतरे के दोनों तरफ कोई पुलिसकर्मी खतरे से सतर्क करने के लिए मौजूद नजर नहीं आ रहा. फिलहाल मौसम खराब बना हुआ है और अगर बारिश का दौर जारी रहता है तो ये रपटे और भी खौफनाक हो सकते हैं.
0
0
Report

पहुंज नदी के पुल पर गुड़ भरा ट्रक नदी में पलटा; क्रेन से निकाला गया

Datia, Madhya Pradesh:पहुंज नदी के पुल से गुड़ से भरा ट्रक नदी में पलटा, क्रेन से निकाला गया दतिया के उनाव-झांसी रोड पर पहुँज नदी के पुल पर गुड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक गुड़ लेकर झांसी की ओर जा रहा था। पुल पर पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक पुल से नीचे नदी में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा कुछ गुड़ नदी के पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया। ट्रक को नदी से बाहर निकालने के लिए झांसी से क्रेन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को पुल के नीचे से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

मीरा भाईंदर में धर्मांतरण के संदेह पर दो गुटों में मारपीट

Mira Bhayandar, Maharashtra:मीरा भाईंदरमध्ये धर्मांतराच्या संशयावरून दोन गटांत हाणामारी, गैरसमजातून प्रकार घडल्याचे पोलिसांचे स्पष्टीकरण. भाईंदर पश्चिमेला आयोजित एका प्रार्थना सभेत धर्मांतर होत असल्याच्या गैरसमजातून दोन गटांत जोरदार वाद आणि हाणामारी झाली. घटनेनंतर दोन्ही गट पोलीस ठाण्यात आमनेसामने आल्याने तिथेही मोठा गोंधळ उडाला व पोलिसांशी हुज्जत घालण्यात आली. परिस्थिती नियंत्रणात आणण्यासाठी पोलीस ठाण्याबाहेर तातडीने कडक पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला. चौकशीअंती धर्मांतराचा कोणताही प्रकार घडला नसल्याचे स्पष्ट करत पोलिसांनी नागरिकांना अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचे आवाहन केले आहे. मीरा भाईंदर पश्चिमेला आयोजित एका प्रार्थना सभेत धर्मांतर होत असल्याच्या केवळ गैरसमजातून दोन गटांमध्ये जोरदार वाद होऊन हाणामारी झाली. घटनेनंतर पोलीस ठाण्यातही दोन्ही बाजूचे कार्यकर्ते आमनेसामने आल्याने काही काळ तणाव निर्माण झाला होता. मात्र, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक जितेंद्र कांबळे यांनी चौकशीअंती या ठिकाणी असा कोणताही धर्मांतराचा प्रकार घडला नसल्याचे स्पष्ट केले आहे. निव्वळ गैरसमजातून हा वाद निर्माण झाला असून, नागरिकांनी कोणत्याही अफवांवर विश्वास ठेवू नये, असे आवाहन प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे.
0
0
Report

बस ने स्कूटी को टक्कर दी, फिर ट्रक से भिड़ी; चार घायल, नशे का आरोप

Samastipur, Bihar:बस ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर ट्रक से भिड़ी चार लोग घायल। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर गंगापुर गांव के पास रविवार शाम बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब चार यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी सवार पति-पत्नी भी घायल हुए हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पटना से समस्तीपुर जा रही प्रिंस कंपनी की बस गंगापुर के पास पहुंची। बस ने पहले सड़क पर जा रही एक स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी सवार पति-पत्नी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे करीब चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक भेजा गया, जबकि कुछ घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों का इलाज जारी है। घायल यात्रियों ने बस चालक पर नशे में बस चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी और बस रास्ते में कई जगह अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। पेड़ से टक्कर होते-होते बस बची थी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सावन के दूसरे सोमवार पर दंडेश्वर धाम में जलाभिषेक का भारी आयोजन

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सावन के पवित्र महीने के आज दूसरे सोमवार के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से भक्तों की लगी लंबी लाइन, प्राचीन शिव मंदिर दंडेश्वर, झारखंडेश्वर,मुक्तेश्वरनाथ, तपेश्वर, बिल्वेश्वर,मुकुट नाथ धाम पर सुबह से जुटी भारी भीड़, जिले के सुल्तानपुर और अयोध्या के बार्डर पर गोमती नदी किनारे स्थित भगवान शंकर के दंडेश्वर धाम पर सुबह से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लगी लाइन, 500 वर्ष पूर्व संत नरहरि दास ने इस मंदिर की करवाई थी स्थापना, भगवान राम ने अपने कष्ट को खत्म करने के लिए गोमती नदी किनारे स्थित शिवलिंग की स्थापना की थी तब से इसको दंडेश्वर धाम के नाम से जाना जाने लगा, प्राचीन प्रसिद्ध शिव मंदिर दंडेश्वर धाम में आस्था का अद्भुत नजारा, गोमती नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर, जिले के सभी प्राचीन शिव मंदिरों पर सुरक्षा के है दिखे व्यापक इंतजाम,
0
0
Report
Advertisement

तीन साल का कावरिया बरेली की सड़कों पर भोलेनाथ की भक्ति का चमत्कार दिखाता

Bareilly, Uttar Pradesh:आस्था पर उम्र की बाधा नहीं होती है बरेली की सड़कों पर आज एक बार फिर ये साबित हो गया जब कंधे पर कांवर उठाये एक तीन साल का नन्हा कावरिया अपनी तोतली बोली से बम बम भोले के जयकारे लगा रहा था, दरअसल तीन साल के इस नन्हे कावरिया का नाम रुहाना है रुहाना के पिता हरिद्वार से कांवर लेने जा रहे थे तो रूहाना ने भी जिद किया तो उसके जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा, अब इस नन्ने कावरिया के कंधे पर छोटी सी कंवर है और उसमें दोनों तरफ 250-250 ग्राम गंगा जल भरा है, जब ये नन्हा कावरिया थक जाता है तो उसकी माँ उसको लाड़ दुलार करते हुए उसको अपनी गोद मे उठा लेती है, भले ही इस नन्हे कावरिया की उम्र तीन साल की है लेकिन इसकी भक्ति इसकी उम्र से काफी बड़ी है, लगभग दो सौ किलोमीटर का लंबा सफर ये नन्हा कावरिया कर चुका है और मानो न मानो ये भोले शंकर की भक्ति और शक्ति का ही चमत्कार है
0
0
Report

मालेगाव में व्यापारी-नागरिक बंद: प्रमुख समस्याओं पर जनजागरण प्रदर्शन

Nashik, Maharashtra:मालेगाव बंदला व्यापारी, नागरिकांकडून उत्स्फूर्त प्रतिसाद... शहरातील विविध समस्यांसाठी मालेगाव कडकडीत बंद... मनपाचा निषेध सार्वजनिक सुविधा समिती आणि विविध सामाजिक संघटनांकडून पुकारण्यात आला बंद.. मालेगाव शहरात असलेल्या विविध समस्या, मग त्यात मोठ्या प्रमाणावर खड्डे, महिलांसाठी प्रसाधन गृह, पाण्याची असुविधा या विविध मागण्यांसाठी आज सार्वजनिक सुविधा समिती आणि विविध सामाजिक संघटनांकडून आणि व्यापारी संघटनांकडून महानगर पालिकेच्या विरोधात बंद पुकारण्यात आला असून दुपारी शहरात सर्व सामाजिक संघटना आणि नागरिकांडून जनआंदोलन पुकारण्यात येणार आहे.... याचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी विशाल मोरे यांनी
0
0
Report

पटना की महिलाएं सावन महोत्सव में हरियाली और भक्ति में झूमीं

Danapur, Bihar:पटना की महिलाओं ने सावन महोत्सव में पारंपरिक अंदाज में भाग लिया. हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाएं सावन गीतों पर थिरकती नजर आईं और इस पावन महीने का उत्सव मनाया गया. पटना महिला समूहों के द्वारा शहर के कई हॉल में आयोजित इस सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं; इसके बाद गीत-संगीत और मनोरंजन का सिलसिला शुरू हुआ. कहीं शंकर और पार्वती के भक्ति गीतों पर नृत्य हुआ, तो कहीं हाथों में मेहंदी रचा गई और सोलह सिंगार किया गया. महिलाएं सामूहिक नृत्य के दौरान हिंदी गानों के साथ भोजपुरी गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत करती दिखीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा. हरियाली, भारतीय संस्कृति और महिलाओं के उत्साह की खूबसूरत झलक देखने को मिली. सावन अति पावन है; यह भोले बाबा की भक्ति और हरियाली में लीन होने का समय है. सावन के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए हमने यहां इकट्ठा हुए हैं. सावन सिर्फ एक ऋतु नहीं, बल्कि हरियाली, उमंग, उत्सव और नई उम्मीदों का त्योहार है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top