icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Jun 2024, 07:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेती से परेशान पिता ने बेटी की विदाई से पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में बेटी की विदाई की तैयारियों के बीच एक पिता ने कथित तौर पर खेती में हुए भारी नुकसान से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, राठ थाना क्षेत्र के टोला गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (47) खेती-किसानी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि खेती में लगातार हुए नुकसान को लेकर वह परेशान चल रहे थे। इसी बीच बेटी की विदाई से पहले उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, उरई रेफर कर दिया। उरई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुरेंद्र मिश्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटी की विदाई से पहले हुई इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

अकबरपुर में जेसीबी से मकान गिराने के मामले में कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कल रात्रि में जेसीबी से दुकान व मकान गिराने के मामले में बड़ी कार्यवाही, अकबरपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह निलंबित, हल्का दरोगा अजय कुमार व दो सिपाहियों पर भी कार्यवाही, बरियावन किछौछा मार्ग पर सड़क के किनारे बने दुकान और मकान को 20/21 सितंबर की रात्रि को 3 जेसीबी के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुँच कर दबंगों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर गिरा दिया था मकान, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने की बड़ी कार्यवाही, मामले में कोतवाल की संलिप्तता पाई गई, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन का मामला
0
0
Report

लखनऊ के सतखंडा: अधूरी सात मंजिला मीनार की रहस्यमयी कहानी

Lucknow, Uttar Pradesh:क्या है लखनऊ के नवाबो के अधूरा सतखंडा के अधूरी मीनार की रहस्यमय काहानी लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें अपने अंदर कई कहानियां समेटे हुए हैं लेकिन आज बात एक ऐसी इमारत की, जो बनते-बनते रह गई नाम है सतखंडा लाल ईंटों से बनी ये चार मंजिला संरचना कभी सात मंजिला भव्य निगरानी मीनार बनने वाली थी कहा जाता है कि नवाब मोहम्मद अली शाह इसे कुतुब मीनार और पीसा की झुकी मीनार की तर्ज पर बनवाना चाहते थे लेकिन चौथी मंजिल का काम चल रहा था,तभी 1842 में नवाब का इंतकाल हो गया और निर्माण हमेशा के लिए रुक गया इसके अधूरे रह जाने को लेकर इतिहास और अंधविश्वास की अपनी-अपनी कहानियां हैं देखिए ये रिपोर्ट... ये है लखनऊ का सतखंडा एक ऐसी ऐतिहासिक इमारत, जो आज भी अधूरी खड़ी है लाल ईंटों से बनी इस संरचना की पहचान इसकी घटती हुई मंजिलों और अनोखी वास्तुकला से होती है सतखंडा का निर्माण नवाब मोहम्मद अली शाह के शासनकाल में करीब 1837 से 1842 के बीच शुरू हुआ था नवाब इसे सात मंजिला भव्य वॉच टावर बनाना चाहते थेऐसी मीनार, जिसकी ऊंचाई से पूरे लखनऊ का विहंगम दृश्य देखा जा सके आपको बता दे कि सतखंडा की परिकल्पना पर कुतुब मीनार और पीसा की झुकी मीनार का प्रभाव था इसकी वास्तुकला में मुगल, यूरोपीय और इस्लामी शैली के तत्वों का मेल दिखाई देता है हर ऊपरी मंजिल का आकार पिछली मंजिल के मुकाबले छोटा होता जाता है लेकिन इतिहास ने इस इमारत की कहानी को अधूरा छोड़ दिया चौथी मंजिल का निर्माण चल ही रहा था कि वर्ष 1842 में नवाब मोहम्मद अली शाह का इंतकाल हो गया उनकी मौत के बाद सतखंडा का निर्माण भी रोक दिया गया इसके बाद इस अधूरी इमारत को लेकर एक मान्यता भी सामने आई कहा जाने लगा कि अगर किसी इमारत के निर्माण के दौरान उसे बनवाने वाले शासक की मौत हो जाए, तो उस इमारत को आगे नहीं बढ़ाया जाता इसी वजह से कुछ लोगों ने सतखंडा को 'मनहूस' तक कहना शुरू कर दिया हालांकि इस कहानी को इतिहास और अंधविश्वास के बीच देखा जाता है शाही परिवार के वंशजों की ओर से ऐसी मान्यता को नकारे जाने की बात भी सामने आती रही है यानी सतखंडा का अधूरापन सिर्फ एक वास्तुशिल्पीय कहानी नहीं, बल्कि इससे जुड़ी मान्यताओं ने भी इसे रहस्यमयी बना दिया है फिलहाल उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब पुरानी लखनऊ में विकास कर में तेजी की गई और सतखंडा को भी पर्यटकों के लिए बनाया गया कि इसको जाकर पर्यटक देख उसके इतिहास के बारे में जाने 6 महीने पहले मौजूद यूपी सरकार ने इसको खोल है और इसका टिकट भी 20 रूपहे रखा गया यह सतखंडा हुसैनाबाद ट्रस्ट के अंडर में आता है और उसकी देखरेख हुसैनाबाद ट्रस्ट करता है आज भी कई पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं सतखंडा को नीचे से दिखाते हुए सतखंडा के बारे में स्थानीय इतिहासकार नवाब मसूद अब्दुल्ला बताते हैं कि इसका निर्माण मोहम्मद अली शाह की एक महत्वाकांक्षी योजना थी इसका उद्देश्य एक ऊंचा सात माले की इमारत बनवाना था जिसका मकसद था कि ईद और मोहर्रम का चांद यहां से देखा जाए मगर जब नवाब शाहब का इंतकाल हो गया उसके बाद इसका निर्माण रुक गया, क्योंकि उसे समय का ऐसा माना जाता था कि किसी भी नवाब के समय कोई इमारत अगर बंद नहीं है उसका इंतकाल हो जाता है तो उसको वहीं पर बंद कर दिया जाता आज करीब दो सदी बाद भी सतखंडा लखनऊ के इतिहास का एक खास हिस्सा है चार मंजिलों पर रुकी ये इमारत आज भी उस सपने की कहानी सुनाती है, जो सात मंजिलों तक पहुंचने से पहले ही अधूरा रह गया एक ऐसी मीनार जो पूरी नहीं हुई, लेकिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई जो भी पर्यटक यहां पर आता है इसकी कहानी सुनकर भावुक हो जाता है
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली कलकाजी गैंगरेप पर लता गुप्ता का तेज़ बयान; कार्रवाई तेज है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले पर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन लता गुप्ता ने कहा, "ऐसी घटनाएं बहुत चिंताजनक और गंभीर हैं। जैसे ही दिल्ली महिला आयोग को इन घटनाओं के बारे में पता चला, उसने तुरंत स्वतः संज्ञान लिया। हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। आयोग ने दिल्ली में पहले हुई घटनाओं पर भी तुरंत संज्ञान लिया है। मुस्कान के मामले में, हम उसके घर गए और उसकी माँ से मिले। रोहत नगर मामले में भी हम परिवार से मिले। अहम बात यह है कि पुलिस ने इन सभी मामलों में बहुत तेज़ी से कार्रवाई की है। मैं कहूँगी कि कार्रवाई काफी तेज़ी से की गई है। कल कालकाजी में हुई घटना में रात 9 बजे FIR दर्ज की गई और जहाँ तक मुझे पता है, सुबह 5 बजे तक आरोपी को पकड़ लिया गया था। एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी थी। आयोग ऐसी घटनाओं पर तुरंत संज्ञान ले रहा है और अपनी ज़िम्मेदारियों के अनुसार काम कर रहा है।"
0
0
Report

कुरुक्षेत्र पुलिस GT रोड लाइफलाइन, किसानों के रोड जाम के प्रयास पर बातचीत से समाधान की कोशिश

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने मीडिया को बताया कि किसानों ने रोड जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी कीमत पर रोड जाम नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि जीटी रोड देश की लाइफ लाइन है और यदि जीटी रोड पर जाम लगाया जाता है तो लोगों को बहुत भारी परेशानी होती है उन्होंने कहा कि किसानों ने जो रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी मामूली वाटर कैनन का इस्तेमाल किया वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिस के जवानों को भी चोटे आई हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है और किसानों को भी चाहिए कि वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाए।
0
0
Report
Advertisement

UPI पर MDR शुल्क से बड़े भुगतान महंगे, क्या कैश लौटेगा?

Betul, Madhya Pradesh:UPI से भुगतान करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर संभावित MDR शुल्क और नए नियमों को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में चिंता देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर बड़े UPI भुगतान पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है,तो इसका अप्रत्यक्ष बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही पड़ सकता है। पेट्रोल पंप, राशन और दूसरे बड़े भुगतानों में अतिरिक्त शुल्क या किसी तरह की पाबंदी से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर UPI भुगतान महंगा हुआ तो लोग मजबूरी में दोबारा कैश का उपयोग बढ़ा सकते हैं। वहीं व्यापारियों की चिंता है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में 0.04 से 0.4 प्रतिशत तक का शुल्क सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है। हालांकि सरकार और वित्त मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट किए जाने और वास्तविक असर नियम लागू होने के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल सवाल यही है क्या डिजिटल पेमेंट की सुविधा पर कोई अतिरिक्त लागत आम ग्राहक की जेब तक पहुंचेगी या UPI पहले की तरह ही आसान और किफायती बना रहेगा।
0
0
Report

हरियाणा की सहकारी शक्कर मिलों को अवॉर्ड, गडकरी-शर्मा ने किया संबोधन

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज का हो रहा है दो दिवसीय सम्मेलन. डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा आयोजन. नेशनल शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्क्लेव का आयोजन. इंडस्ट्री एक्सीबिशन एंड इनोवेशन एक्सपो भी आयोजित. नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड 2024-25 और 2025-26 की अवॉर्ड सेरेमनी. करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को मिला अवॉर्ड. शाहाबाद कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा भी सम्मानित. पानीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को भी मिला पुरस्कार. करनाल शुगर मिल्स को टेक्निकल अवॉर्ड से नवाजा गया. कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे. सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हुए शामिल हुए. हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा रहे मौजूद. देशभर की सहकारी चीनी मिलों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और MD पहुंचे. चीनी उत्पादन के साथ एथेनॉल और बायो-एनर्जी पर मंथन. ग्रीन फ्यूल और नई तकनीक पर तकनीकी सेमिनार. पानीपत करनाल और शाहबाद सहित चार अवार्ड शुगर इंडस्ट्री से जुड़े मिले हैं हरियाणा को - अरविंद शर्मा. किसानों इथेनॉल सहित टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है - अरविंद शर्मा. परली प्रबंधन को लेकर हरियाणा का मैनेजमेंट अच्छा है, पिछले सालों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. चीनी के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील से तय होते है. केंद्र के पांच राज्यों को जुर्माना लगाने पर बोले अरविंद शर्मा. जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करना जरूरी है, पिछले समय से अब में किसान पराली को लेकर काफी जागरूक हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण

Rohtak, Haryana:श्रीलंका को 147 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, शैफाली के घर खुशी का माहौल रोहतक। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही एशियन गेम्स में देश के पदकों के खाते में पहला गोल्ड आया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से रोहतक की स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि एशियन गेम्स में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और टीम ने एकजुट होकर श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 48 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम योगदान दिया। रिचा घोष ने भी 49 रन की तेज पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई और भारत ने 147 रन से मुकाबला जीत लिया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि मैच से एक दिन पहले भी शैफाली ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेगी। फाइनल में शैफाली ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया और दो विकेट हासिल किए। संजीव वर्मा ने कहा कि शैफाली के अच्छे प्रदर्शन से परिवार काफी खुश है। उन्होंने कहा कि बेटी ने एक बार फिर देश और रोहतक का नाम रोशन किया है। परिवार को उम्मीद है कि शैफाली आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।
0
0
Report

जमुई घटना: मुकेश सहनी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा और त्वरित कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:जमुई की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी - सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील - सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में ऐसी घटना होना पूरे बिहार के लिए शर्मनाक : मुकेश सहनी पटना, 22 सितंबर। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई में हुई घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली और शर्मनाक है। इस घटना से पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा हैं। इस तरीके की घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। मुकेश सहनी ने कहा कि जमुई, लखीसराय और मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र के जिले हैं। ऐसे क्षेत्र में इस तरीके की घटना का होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें कानून के तहत ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। किसी भी घटना के बाद केवल कार्रवाई की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलना भी जरूरी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलेगा और समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा। सहनी ने कहा कि बिहार की जनता शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीना चाहती है। इसलिए सरकार को ऐसे मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा.
0
0
Report

सहारनपुर दौरे में नितिन नवीन के समर्थकों में ऊर्जा, 2027 लक्ष्य पर फोकस

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। चंद्र मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिला है; अब एक ही लक्ष्य है—2027। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे; चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद किया जाएगा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। कोई नया हो या पुराना, सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां अतिक्रमण था, वहीं कार्रवाई की गई है; वैध निर्माण को तोड़े जाने की बात सही नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि उनका दो दिवसीय दौरा चल रहा है; उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है; भाजपा में परिवार का भाव है, लेकिन परिवारवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कामों का भी उल्लेख किया गया। सुरेश राणा ने भाजपा के संकल्पों पर कहा कि संगठन और राष्ट्र निर्माण प्राथमिकता है; जनता के आशीर्वाद से सरकार बनती है। 2027 की रणनीति के लिए संगठनात्मक बैठकें चलती रहेंगी; शीर्ष नेतृत्व के काम करने की ऊर्जा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अंत्योदय के विचार के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने की बात कही। परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक निशाने साधे और कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 2027 में भाजपा की सरकार आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनता के बीच संवाद बनाए रखने को कहा गया।
0
0
Report
Advertisement

द्वारका साइबर ठगी: नोएडा से तीन गिरफ्तार, लाखों के निवेश धोखाधड़ी का खुलासा

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का द्वारका साइबर पुलिस ने खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर-137 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड, 3 लैपटॉप, 28 चेकबुक, 18 पासबुक, 3 पासपोर्ट और 1 लाख 9 हजार 200 रुपये कैश समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक द्वारका सेक्टर-16 की एक महिला को सोशल मीडिया पर निवेश का विज्ञापन मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे “Funds Invest” नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद महिला ने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में 3 लाख और 2.50 लाख रुपये, कुल 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और नोएडा में छापेमारी कर पीयूष बाला, भरत जी. पूजारी और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों के संपर्क में आए थे और बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, पासबुक व डेबिट कार्ड उपलब्ध कराने का काम करते थे। जांच में इन खातों से जुड़ी दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 6 एनसीआरपी शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 लाख रुपये की ठगी की जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
0
0
Report

सुवेंदु अधिकारी ने अडानी के साथ बंगाल में बड़े निवेश की घोषणा की

Noida, Uttar Pradesh:COOCHBEHAR (WEST BENGAL): WEST BENGAL CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI HOLD PRESS CONFERENCE कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...अंबानी परिवार के अनंत अंबानी ने मुझे गणपति उत्सव में बुलाया था। मैं पिछले हफ़्ते नहीं जा पाया था, लेकिन कल मैं उनके घर गया, उनके मंदिर में आरती की और मुकेश जी और अनंत जी के साथ डिनर किया। आगे क्या होता है, इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा... बंगाल में बड़ा निवेश होगा... देशभक्ति से प्रेरित बड़े कदम उठाए जाएंगे—बंगाल को फिर से खड़ा करने और कम्युनिस्टों व ममता की मिली-जुलाई विरासत से हुई बर्बादी को ठीक करने के लिए पूरा देश बीजेपी सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है। मुझे सभी से यह भरोसा मिला है, और परसों अडानी अस्पताल के लिए भूमि-पूजन समारोह भी हो रहा है। गौतम अडानी खुद आ रहे हैं।
0
0
Report

रतलाम के व्यापारी MDR चार्ज के खिलाफ विरोध, 2000 से अधिक यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एमडीआर यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। इसके चलते रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने की व्यवस्था का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि यह अतिरिक्त भार सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित करेगा, खासकर कम मार्जिन वाले उत्पादों के कारोबार में इसका असर अधिक दिखाई देगा। इसी मुद्दे को लेकर कल व्यापारियों की ओर से बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, इस व्यवस्था का असर ग्राहकों पर पड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आज के दौर में दो हजार रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन अधिक बड़ी रकम नहीं है और अधिकांश लोग कैशलेस भुगतान के आदी हो चुके हैं। ऐसे में यदि व्यापारी डिजिटल भुगतान लेना बंद करते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों की सुविधा पर भी पड़ेगा। अब देखना होगा कि व्यापारी संगठनों के विरोध के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top