Back
नवविवाहिता की मौत के बाद मऊरानीपुर में भारी प्रदर्शन, सड़क जाम
ASABDUL SATTAR
Mar 08, 2026 16:32:51
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के चुरारा गांव में एक नवविवाहिता की मौत के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने झलकारी बाई चौराहा पर जमकर हंगामा किया, ससुराल वालों पर पुलिस की ओर कार्रवाई न करने पर लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों से बातचीत कर समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतका केसर ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देकर बताया था उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर वापस लौट गई। इसके कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई। फिर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर परिजनों ने झलकारी बाई चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक जाम लगे रहने की सूचना पर एसडीएम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुल गया। वही डॉक्टर कहना है कि केसर वाई को एंबुलेंस से लाया गया था परीक्षण करने पर वह मृत पाई गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ARAarti Rai
FollowMar 09, 2026 05:46:220
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 05:46:070
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 09, 2026 05:45:560
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 05:45:410
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 09, 2026 05:45:300
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 09, 2026 05:45:150
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 09, 2026 05:33:49Noida, Uttar Pradesh:Giriraj Singh, union minister on no confidence motion यह दुर्भागपूर्ण है. कांग्रेस और विपक्ष यह अबोध बालक संसद को चलने नहीं देना चाहते है.
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 09, 2026 05:33:410
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 05:33:270
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 09, 2026 05:33:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 05:33:040
Report
ASArvind Singh
FollowMar 09, 2026 05:32:510
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 09, 2026 05:32:390
Report
KRKishore Roy
FollowMar 09, 2026 05:31:010
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 05:30:530
Report