284001
झांसी में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शुक्ला और महामंत्री केपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला अद्वैत संघ कार्यालय से जुलूस निकाला और जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिपळूण में सावर्डे-डेरवण फाटे पर भीषण दुर्घटना, बाइक सवार गंभीर घायल
Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण/ रत्नागिरी चिपळूणमध्ये सावर्डे-डेरवण फाट्यावर भीषण अपघात; दुचाकीस्वार गंभीर, घटना सीसीटीव्हीत कैद रत्नागिरी जिल्ह्यातील चिपळूण तालुक्यातील सावर्डे-डेरवण फाटा येथे दुचाकी आणि कंटेनर यांच्यात भीषण अपघात झाला. या अपघातात दुचाकीस्वार शंकर पाटील, जे सावर्डा भुवडवाडी जिल्हा परिषद शाळेत कार्यरत आहेत, ते गंभीर जखमी झाले आहेत. प्राथमिक उपचारानंतर त्यांना पुढील उपचारासाठी वालावलकर रुग्णालयात दाखल करण्यात आले असून त्यांची प्रकृती चिंताजनक असल्याची माहिती आहे. अपघातानंतर सावर्डे पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून पुढील तपास सुरू आहे. दरम्यान, हा संपूर्ण अपघात सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाला आहे.0
0
Report
श्रीरामपूर में चालती कार के बोनट पर महिला ने रोका, कार चालक तेज रफ्तार में भागा
Shirdi, Maharashtra:चालत्या कारच्या बोनेटवर बसून महिलेचा गाडी थांबवण्याचा प्रयत्न... चालकाने मात्र भरधाव वेगाने पळवली कार... महिला बोनेटवर बसलेली असताना चालकाने भरधाव वेगाने पळवली कार... अहिल्यानगरच्या श्रीरामपूर शहरातील व्हिडिओ सोशल माध्यमावर व्हायरल... कौटुंबिक कारणातून महिला थेट चालत्या कारच्या बोनेटवर बसल्याची माहिती... न्यायालयीन कामकाज संपल्यानंतर कौटुंबिक कारणातून महिला थेट कारच्या बोनेटवर बसल्याची माहिती... *या संदर्भात अजून कोणताही गुन्हा दाखल नसल्याची माहिती*0
0
Report
कानपुर: महाराजपुर रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत, शिनाख्त जारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल और प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेलवे लाइन पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे के ट्रैक मैन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान की कोशिशों के साथ मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी कांवड़ यात्रा: मिंटू और शाकिर की दोस्ती
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी कांवड़ यात्रा में मेरठ के दो दोस्त, मिंटू और शाकिर, एक साथ 251 लीटर गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु उनकी दोस्ती की सराहना कर रहे हैं और इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का उदाहरण बता रहे हैं। शाकिर अपने दोस्त के साथ दूसरी बार कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ है और पूरी श्रद्धा से कांवड़ उठाकर चल रहा है, रास्ते में अन्य कांवड़ियों की मदद भी करता दिख रहा है। समाज में जाति और धर्म के नाम पर विवाद की खबरों के बीच इनकी दोस्ती सकारात्मक संदेश दे रही है। इनका मानना है कि इंसानियत और आपसी प्रेम सबसे बड़ा धर्म है, आस्था और सम्मान हर व्यक्ति का व्यक्तिगत विषय है। यह यात्रा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी संदेश दे रही है।0
0
Report
गाजीपुर में 43 हजार किशोरियों को मुफ्त HPV टीका, अभियान शुरू
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सर्वाइकल कैंसर पर गाजीपुर में शुरू हुआ बड़ा अभियान, 43 हजार किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, डीएम अनुपम शुक्ल ने किया अभियान का शुभारंभ 43 हजार बेटियों की सुरक्षा का संकल्प, गाजीपुर में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान अब सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, गाजीपुर में घर-घर लगेगी HPV वैक्सीन डीएम अनुपम शुक्ल ने कहा- वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी 14 से 16 वर्ष की चिन्हित किशोरियों को लगाया जाएगा टीका पीएचसी, सीएचसी और वेलनेस सेंटरों पर चल रहा टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीमें जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी लगाएंगी वैक्सीन टीके के बाद हल्का बुखार सामान्य, पैरासिटामोल से होगा ठीक: डीएम अफवाहों से बचें, बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं: डीएम अनुपम शुक्ल गाजीपुर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर स्वास्थ्य विभाग जनपद की करीब 43 हजार किशोरियों को निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी मानी जाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी टीकाकरण करेंगी। दरअसल गाजीपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी HPV के खिलाफ विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत जिले की लगभग 43 हजार किशोरियों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान में 14 से 16 वर्ष की किशोरियों को क्वाड्रिवैलेंट HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। यह वैक्सीन HPV संक्रमण से बचाव कर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित होती है। डीएम ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी टीकाकरण करेंगी, ताकि कोई भी पात्र किशोरी इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद कुछ मामलों में हल्का बुखार आ सकता है, जो सामान्य प्रक्रिया है और पैरासिटामोल लेने से ठीक हो जाता है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। डीएम ने यह भी बताया कि दुनिया के करीब 75 प्रतिशत देशों में HPV टीकाकरण राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। ऐसे में गाजीपुर में चलाया जा रहा यह अभियान हजारों बेटियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। डीएम अनुपम शुक्ल ने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारी: डीजीपी ने मीटिंग में निगरानी के उपाय बताए
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेसन ने आने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए ऋषिकेश कॉलेज के विवेकानंद ऑडिटोरियम में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल ज़िलों के पुलिस अधिकारियों की एक मीटिंग की अध्यक्षता की। ऋषिकेश, उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा पर, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. वी. मुरुगेसन ने कहा, "पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है, और ड्यूटी कल से शुरू होगी; हम सभी के लिए एक आसान और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने काफ़ी संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया है। हमें CAPF, PAC, और SDRF से मदद मिली है; ज़रूरतों के हिसाब से तैनाती की गई है। मॉनिटरिंग के लिए, हम CCTV सर्विलांस, ड्रोन, और दूसरी उपलब्ध टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
धमतरी में नशे की काली कमाई पर पुलिस ने 35.85 लाख की संपत्ति फ्रीज
Dhamtari, Chhattisgarh:नशे की काली कमाई पर पुलिस का शिकंजा, 35 लाख 85 हजार की संपत्ति फ्रीज धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई करते हुए तस्करों की काली कमाई पर बड़ा शिकंजा कस दिया है। पहली बार जिले में SAFEMA/NDPS Act के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 35 लाख 85 हजार 116 रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है। मुंबई स्थित सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA कोर्ट ने धमतरी पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि भी कर दी है। पाया गया है जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा निवेश, वाहन और अचल संपत्तियों की गहन पड़ताल की। पहले प्रकरण में आरोपी आरती रजक से जुड़ी लगभग 12 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति, दूसरे प्रकरण में करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जाइका धुरी से संबंधित करीब 22 लाख 91 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये संपत्तियां नशे के अवैध कारोबार से अर्जित आय से बनाई गई थीं। इसी आधार पर कानून के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्तियों पर आर्थिक कार्रवाई की गई। वही पुलिस का मानना है अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना, नशे के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के अभियान में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके0
0
Report
जयपुर: फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट मामले में नितिन कुमार सहित 24 विदेश से डिग्री वाले गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - फर्जी एफएमजी सर्टिफिकेट एसओजी जांच मामला। विदेश से MBBS करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार। फर्जी सर्टिफिकेट से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का मामला है। फर्जीवाड़े में RMC के कर्मचारी और अधिकारियों की मिलीभगत। करीब 100 से ज्यादा ऐसे व्यक्ति चिन्हित किए गए। आज आरोपी नितिन कुमार हुआ गिरफ्तार। आरोपी ने Kazakhstan से MBBS किया था। 10 लाख रुपये में एफएमजी परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया था आरोपी ने। अब तक विदेश से स्नातक 24 डॉक्टर हो चुके गिरफ्तार। राजस्थान मेडिकल काउंलिव के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा समेत यूडीसी अखिलेश माथुर, LDC फरहान हसन और भानाराम माली सहित एक दलाल को पूर्व में गिरफ्तार।0
0
Report
भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर फिर हमला, खाप पंचायत ने माफी की मांग
Rohtak, Haryana:जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने नया वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी पर फिर अटैक किया। हुड्डा ने कहा- सपना नशेड़ी है। वो सूखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते हैं, कुछ नहीं होते। सपना की जिंदगी में भी कई मर्द है, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल हैं। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। लेकिन वह सुखा नशा करके कुछ भी बोल रही है पंचायत में सभी कलाकारों ने माफी मांगी, सपना ने क्यों नहींः धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि 25 जुलाई को हुई महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में हरियाणा के अधिकांश कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों ने पीछे जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी। लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी। क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सूखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता सपना चौधरी जैसी महिलाओं के लिए जो शब्द बोलता हूं, ये वही सुनने के लायक है। अब हरियाणा में कोई स्टेज कार्यक्रम करके दिखाएं ना। गांजा पीकर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने व नंगा नाच करने का प्रयास करेगा तो वो हरियाणा को चुनौती देगा। इसके बाद वह भी हद पार करने से पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने ने भी गलती मान ली है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में बिजली विभाग के एसडीओ पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप
Orai, Uttar Pradesh:बिजली विभाग के एसडीओ पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप -पीड़ित ने एसपी से की एफआईआर दर्ज कराने की मांग, मोबाइल तोड़ने और 35 हजार रुपये गायब होने का भी लगाया आरोप उरई (जालौन)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा निवासी रवि कुमार ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार से शिकायत कर विद्युत विभाग कोंच के एसडीओ सहित तीन कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार 23 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे रवि कुमार अपने बढ़े हुए बिजली बिल को सही कराने के लिए विद्युत विभाग कोंच कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने यहां सोलर प्लांट लगवा रखा है और उसी से आटा चक्की का संचालन करते हैं। आरोप है कि एसडीओ ने बिल ठीक करने के बदले हर महीने रकम देने और 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जब उन्होंने बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करनी शुरू की तो एसडीओ भड़क गए और कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए टेक्नीशियन ओर एक और कर्मचारी से कार्यालय का गेट बंद करा दिया। रवि कुमार का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनका ओप्पो रेनो 5जी प्रो मोबाइल तोड़ दिया। शोर सुनकर उनके साथ आए रविशंकर ने उन्हें बाहर निकाला। पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना के दौरान उनके 35 हजार रुपये भी गायब हो गए। सूचना पर डायल-112 और कोंच पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली कोंच में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। फोटो परिचय। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने आया पीड़ित।0
0
Report
रीवा पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की झांझर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 930 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, के साथ 1 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनय दीपांकर और उसकी पत्नी पलक पाण्डेय को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में दोनों पर अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का कारोबार करने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन जिलों तक फैली हुई है। मामले में अन्य लोगों की संल्व्दता की भी जांच की जा रही है। सीएसपी राजीव पाठक ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। **राजीव पाठक, सीएसपी रीवा**0
0
Report
संसद नहीं चलने पर भाजपा सांसद Maya Naroliya ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MAYA NAROLIYA (BJP MP) ON HOUSE ADJOURNED/ CONGRESS /KIREN RIJIJU दिल्ली - भाजपा सांसद माया नारोलिया ने कहा, "...सरकार हर बात के लिए तैयार है लेकिन समझ नहीं आता कि कांग्रेसी और विपक्ष के लोग बातचीत के लिए क्यों तैयार नहीं हैं। सरकार बार-बार निवेदन कर रही है लेकिन वे न तो लोकसभा चलने दे रहे हैं और ना ही राज्यसभा चलने दे रहे हैं... किसी भी बिल पर वे चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है और बाहर जाकर कहते हैं कि हमें चर्चा करने का मौका नहीं मिलता... आप चर्चा करें, बातचीत करके अपने विचार रखें। सदन को चलने नहीं देना खेद की बात है। हम सभी सांसद मानसून सत्र में इतनी तैयारी के साथ आते हैं कि हम अपने क्षेत्र की बात रखेंगे लेकिन संसद नहीं चलने देना शर्म की बात है..."0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों को विधायक सदर न दीे सौगात
Gonda, Uttar Pradesh:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को मिलेगी नई गति, ‘हनुमान रथ’ हुआ रवाना,जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी, राहत कार्यों के लिए हुआ आसान गोंडा।तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली सहित आसपास के गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन "हनुमान रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन अब बाढ़ के दौरान फंसे हुए लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी से घिरकर फंस जाता है अथवा गांवों के चारों ओर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसी विषम परिस्थितियों में "हनुमान रथ" राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा। इस विशेष वाहन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी यह वाहन अत्यंत उपयोगी रहेगा। यह वाहन माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर क्रिकेट बल्ला उद्योग को विलो लकड़ी कमी पर समर्थन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah assures support to Kashmir cricket bat industry amid willow wood shortage0
0
Report
नीतीश कुमार ने बखोरापुर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किया
Mumbai, Maharashtra:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में आने वाले बखोरापुर मंदिर पहुंचे नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। बखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचकर नीतीश कुमार ने पूजन अर्चन किया और मन से प्रार्थना किया।इसके बाद मंदिर समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए और पूजा दर्शन करने के बाद पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के कई वरीय नेता भी मौके पर मौजूद रहे जबकि मुख्यमंत्री का स्वागत बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।0
0
Report
Advertisement
