icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow20 Nov 2024, 02:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महानार दियारा में अवैध शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 2650 लीटर देसी शराब नष्ट

Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार एक्शन में है। इसी कड़ी में वैशाली के महनार दियारा इलाके में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में एक दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया, जबकि 2650 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया गया।दरअसल, महनार के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उत्पाद इंस्पेक्टर बीपी सिंह के नेतृत्व में टीम जैसे ही दियारा इलाके में पहुंची, शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही अवैध शराब कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से दियारा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली एक दर्जन से अधिक भट्टियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, मौके पर बरामद 2650 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया गया।उत्पाद इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर दियारा इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब की भट्टियां संचालित करने वाले शराब माफियाओं की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि महनार दियारा में अवैध शराब निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं के नेटवर्क पर कितना प्रभाव पड़ता है।
0
0
Report

जामताड़ा पुलिस ने चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 15 सिम मिले

Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह کو मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरोडीह स्थित एक स्थान पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया से चिरूडीह जाने वाली सड़क के पास भी छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबर अंसारी (25), सहजाद अंसारी (23), चंदन प्रकाश दास (36) और आनंद दास (42) के रूप में हुई है। सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के KYC अपडेट करने, क्रेडिट कार्ड बंद होने अथवा नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाते थे। इसके लिए वे लोगों के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे। दूसरे मामले में भी बैंक KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल डाउनलोड करवाकर ठगी की जाती थी। बाइट- अमित रविदास, डीएसपी, साइबर सेल
0
0
Report
Advertisement

20 नवंबर के बाद भाकरी में एक इंच भी कूड़ा नहीं गिरेगा: विधायक धनेश अदलखा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की भाकरी गांव में डंपिंग यार्ड को लेकर विवाद के बीच बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि 20 नवंबर के बाद भाकरी गांव में एक इंच भी कूड़ा नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि 20 नवंबर के बाद भी भाकरी में कूड़ा गिरना बंद नहीं हुआ तो वह सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी और भाकरी में वोट मांगने तक नहीं जाएंगे। विधायक के इस बयान के बाद डंपिंग यार्ड को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि प्रशासन 20 नवंबर तक डंपिंग यार्ड में कूड़ा डालना बंद कराने के लिए क्या कदम उठाता है और विधायक का यह वादा कितना पूरा होता है।
0
0
Report

बरेली में BJP ने शक्ति प्रदर्शन; केशव प्रसाद मौर्य, नड्डा और जयंत चौधरी की विशाल पदयात्रा

Bareilly, Uttar Pradesh:Барели में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य-जेपी नड्डा और जयंत चौधरी की अगुवाई में निकली विशाल पदयात्रा बरेली में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बरेली में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। स्वयंवर बारात घर से शुरू हुई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। करीब ढाई किलोमीटर तक निकली पदयात्रा के दौरान पूरे रास्ते पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जेपी नड्डा और जयंत चौधरी एक ही गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। उनके साथ चल रहे हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। प्रमुख नेताओं की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। राजनीतिक गलियारों में इस पदयात्रा को वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का संदेश देने की कोशिश की। पदयात्रा के समापन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ऐतिहासिक और सफल बताया। उन्होंने कहा कि बरेली की यह पदयात्रा बेहद सफल रही है। यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को साफ करने वाली पदयात्रा साबित होगी। उनके इस बयान के बाद पदयात्रा का सियासी संदेश और भी चर्चा में आ गया। मंच से केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम यूपी जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी , लोकदल बाइट उमेश गौतम, भाजपा मेयर बाइट धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद संजीव अग्रवाल , कैंट विधायक वाक थ्रू अजय कश्यप जी मीडिया, बरेली
0
0
Report
Advertisement

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्ष के बीच ईंट-पत्थर चलीं, वीडियो वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से कई वकील भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण गिराए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। संगम लाल साहू ने चंद्रशेखर मौर्य और धर्मेंद्र पांडे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास का है। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। नाराज़ पीड़ित पक्ष ने सड़क जमकर जमकर नारेबाजी किया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report

चुनाव के बाद NDA में उथल-पुथल, राजद का उभार तेज

Noida, Uttar Pradesh:राजद के प्रवक्ता ने कहा बिहार में चुनाव के बाद जिस तरह भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की हार हुई है। उसके बाद एनडीए खेमे में जिस तरह की बेचैनी दिखाई दे रही है और संतोष सुमन जी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे स्पष्ट होता है कि ये लोग जनता के जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र पटना में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्षेत्र दरभंगा में भी भाजपा को हार मिली। यह इस बात का संकेत है कि अलग-अलग वर्गों में एनडीए के प्रति नाराजगी है। वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लोगों ने इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उनके कार्यकाल में नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 70 दिनों के भीतर 2 लाख 17 हजार तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की बहाली, शिक्षकों के नियमितीकरण, नियमित वेतनमान और ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे फैसलों का असर आज भी दिखाई दे रहा है। इन वर्गों ने राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। वंचित वर्गों का समर्थन और विश्वास राजद की राजनीतिक ताकत को मजबूत करता है।
0
0
Report

बाड़मेर में 7 साल की बच्ची के दुष्कर्म केस में आरोपी को आजीवन कारावास

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाया है। विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो अजिताभ आचार्य ने आरोपी को दोषी करार देते हुए प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। करीब तीन महीने पुराने इस मामले में न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(m) और 6 के तहत दोषसिद्धि की। इसके अतिरिक्त धारा 366 के तहत सात साल का कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 137(2) के तहत पांच साल का कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने पीड़ित पक्ष को सात लाख रुपये की प्रतिकर राशि देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 30 दिवस के भीतर एफडीआर प्रदान करने के आदेश भी दिए गए। इस फैसले के दौरान न्यायालय का एक भावुक क्षण भी सामने आया। पीड़िता की मां से बातचीत करते हुए न्यायाधीश भावुक हो गए। उन्होंने राज्य की ओर से माफी मांगते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है। ऐसा अपराध क्षमा योग्य नहीं है। आपको आरोपी को क्षमा नहीं करना है। यह टिप्पणी केवल एक मुकदमे का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर संदेश है। न्यायाधीश ने कहा कि सवाल सिर्फ सजा का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है जो हर माता-पिता अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर समाज और व्यवस्था से रखते हैं। बेटियों की सुरक्षा कोई विशेष सुविधा नहीं, उनका मौलिक अधिकार है। बचपन भयमुक्त होना चाहिए और समाज में ऐसा विश्वास कायम होना चाहिए कि हर बेटी सुरक्षित महसूस कर सके। लोक अभियोजक दामोदर कुमार ने फैसले की जानकारी दी। परिवादी पक्ष की ओर से राजेश विश्नोई ने निःशुल्क पैरवी की।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में काइरोप्रैक्टिक इलाज की तरफ मरीजों का बढ़ रहा रुझान

Tripurari SharanTripurari SharanFollow14m ago
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में इन दिनों स्वास्थ्य सेवा में काइरोप्रैक्टिक काफी तेजी से बढ़ रहा है मांसपेशी और हड्डियों से जुड़े समस्याओं से पीड़ित मरीजों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. काइरोप्रैक्टर डॉ बीरू कुमार का मानना है कि दवाओं या सर्जरी का उपयोग किए बिना, अपने हाथों या विशेष उपकरणों से रीढ़ की हड्डी और जोड़ों को सही स्थिति में समायोजित किया जाता है इस पद्धति के अनुसार शरीर की कई बीमारियां रीढ़ की हड्डी के गलत संरेखण या नसों पर दबाव के कारण होती हैं। हाथों से दबाव देकर इसे ठीक किया जाता है। यह मुख्य रूप से पीठ दर्द, गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द, सिरदर्द और जोड़ों की जकड़न को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसके चिकित्सक दर्द निवारण के साथ-साथ व्यायाम, खान-पान और जीवनशैली में सुधार की सलाह भी दी जाती है. सीतामढ़ी में इस पद्धति से इलाज के लिए दूर दूर से मरीज पहुंच रहे हैं और अपनी इलाज करा रहे हैं।
0
0
Report

दीपावली के आगमन से शहर के बाजारों में रौनक, पटाखा कारोबार बढ़ा

Udaipur, Rajasthan:दीपावली का त्यौहार नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजर शहर के पटाखों की दुकानों में भी देखा जा रहा है। जहां पर दीपावली पर पटाखे खरीदने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी पहुंच रहे हैं। दीपावली त्यौहार से पहले ही बाजार में लोगो की भीड़ से व्यापारियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस बार दीपावली महीने के पहले सप्ताह में आने के कारण अच्छी ग्रहोंकी होगी। पटाखा व्यापारियों से बात की हमारे संवाददाता अविनाश जग्नावत ने
0
0
Report
Advertisement

दिवाली सीजन में निजामुद्दीन से 13 स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में त्योहारों के सीजन को देखते हुए दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन से कई स्पेशल गाड़ियां यात्रियों के लिए चलाए जा रहे है ताकि दिवाली जैसे त्योहार के समय यात्री अपने घर तक आसानी से पहुंच सके और अपने परिवार के साथ त्योहार को सेलिब्रेट कर सके इसके लिए भारत सरकार के द्वारा दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही। वही इस दौरान दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के तहत रेलवे पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बल के जवान स्टेशन परिसर के अंदर और स्टेशन परिसर के बाहर निगरानी करते देखे गए। वही आज हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन को देखते हुए आरपीएफ और अर्धसैनिक बल के जवान के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला जहाँ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के परिसर के अंदर और बाहर करी चौकसी करते सुरक्षाकर्मी दिखाई दिए वही इस दौरान स्कैनिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही थी इसके बाद उन्हें स्टेशन परिसर के अंदर जाने दिया जा रहा था। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 13 ट्रेन पेयर अलग-अलग दिन पर चलाए जा रहा है जहां इन स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है तो वहीं इस दौरान यात्री भी खुश दिखाई दिए। वही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे यात्री वकील बताते हैं कि भारत सरकार के द्वारा दिवाली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहे हैं इसका हम लोग उन्हें धन्यवाद करते हैं क्योंकि इसके चलने से हमें यात्रा करने में बहुत सुविधा हो रहा है अन्यथा बहुत भीड़ के साथ हमें यात्रा करना पड़ता था सीट भी नहीं मिलता था लेकिन स्पेशल ट्रेन चलने की वजह से यात्रा आसानी से हम लोग कर रहे हैं सीट भी मिल गया है। वही यात्री परमानंद कुशवाहा बताते हैं कि त्योहार के सीजन पर स्पेशल train चलाना हम लोगों के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि स्पेशल ट्रेन के चलने से हम लोग यात्रा बहुत ही सुविधाजनक तरीके से करते हैं सीट भी मिल जाता है और यात्रा भी अच्छी होती है अन्यथा भीड़ के साथ सफर करना पड़ता है और पूरे यात्रा के दौरान खड़ा होना पड़ता है ट्रेन के अंदर तो ऐसे में भारत सरकार का या फैसला बहुत अच्छा है। वही यात्री अफसाना बताती है कि मैं पहली बार स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही हूं अच्छा लग रहा है भीड़ नहीं है ट्रेन में चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं हुआ नहीं तो ट्रेन में भीड़ इतना होता है कि चढ़ भी नहीं पाते हैं लोग ऐसे में स्पेशल ट्रेन के चलने से सुविधा बढ़ी है यात्रियों की यात्रा भी बहुत सहजता से हो रहा है। वही रोशन सिन्हा बताते हैं कि स्पेशल ट्रेन चलने से ज्यादा फायदा नहीं लग रहा क्योंकि टिकट का दाम भी ज्यादा लग रहा है और ऊपर से ट्रेन काफी लेट चल रही है इसलिए स्पेशल ट्रेन के होने का कोई फायदा मुझे नहीं लग रहा बस यात्री सीट पर बैठकर जा रहे है इसकी सुविधा है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के स्टेशन हेड शिवनंद शर्मा बताते हैं कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा,झांसी,ग्वालियर, महोबा और ललितपुर के तरफ ट्रेन जाती है और इस त्योहारों के सीजन को देखते हुए 13 स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जा रही है जो अलग-अलग दिन पर अलग-अलग ट्रेन रवाना होती है किसी दिन तीन स्पेशल ट्रेन है तो किसी दिन चार तो किसी दिन दो स्पेशल ट्रेन जा रही है स्पेशल ट्रेन के चलने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम है और लोग आसानी से यात्रा कर रहे है। आखरी रेलवे स्टेशन खजुराहो तक स्पेशल ट्रेन से लोग यात्रा कर रहे हैं। वही इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त देखा गया।
0
0
Report

बेमौसम बारिश से किसानों की धान बचाने की चिंता बढ़ी

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।अर्नब चक्रवात के असर के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।एक तरफ दीपावली का त्योहार नजदीक है, तो दूसरी तरफ खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फसल को सुरक्षित रखने की है। क्योंकि जल्द ही धान खरीदी भी प्रारंभ होने वाली है और ऐसे समय में खेतों में खड़ी फसल पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है।किसानों का कहना है कि सालभर की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई है, लेकिन यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बिगड़ता रहा तो फसल को नुकसान होने की आशंका है।दीपावली की खुशियों के बीच अन्नदाता को अब अपनी फसल की चिंता सता रही है।अब देखने वाली बात होगी कि मौसम कब तक किसानों को राहत देता है और क्या किसान अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचा पाएंगे?फिलहाल किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top