icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिवनी में अवैध शराब निर्माण–बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डूण्डासिवनी थाना पुलिस ने ग्राम गहरानाला के पास रेलवे पटरी किनारे नाले में दबिश देकर करीब 6 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से शराब बनाने की भट्टी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गहरानाला के पास नाले की झाड़ियों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर डूण्डासिवनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान झाड़ियों के पास करीब 40 डिब्बों में लगभग 6 क्विंटल महुआ लहान रखा मिला। इसके अलावा शराब बनाने की भट्टी, मटके, गंजे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने लहान और शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया।
0
0
Report

सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट: 4 नकाबपोश बदमाशों ने मचाया हड़कंप

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग, 4 नकाबपोश बदमाशों ने मचाया हड़कंप .. सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट और फायरिंग से मचा हड़कंप... जयंत चौकी क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में 4 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा।... लूट के दौरान दुकान में काम कर रहे राहुल विश्वकर्मा को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर... वारदात के बाद हथियारबंद बदमाश फरार, पुलिस ने शहर में शुरू की नाकेबंदी.... मौके पर पहुंचे एसपी और एडिशनल एसपी, भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा... CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया... महाराष्ट्र बैंक डकैती और बरगवां ज्वेलरी शॉप चोरी की गुत्थी के बीच नई वारदात, पुलिस के सामने फिर बड़ी चुनौती。
0
0
Report

शेरपुर हत्या मामले में बहरोड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व शेरपुर गांव में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद से मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगातार निगरानी रखने के साथ CCTV फुटेज और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली, जिसके आधार पर तीनों को चिन्हित किया गया। इलाज के दौरान हुई थी बुजुर्ग की मौत — पुलिस के अनुसार 11 जून को शेरपुर निवासी रामसिंह अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर घायल अवस्था में मिले थे। उनके कपड़े खून से सने हुए थे। परिजन उन्हें बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर के अपेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन हुआ. उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने पर 25 जून को परिजन उन्हें दोबारा बहरोड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बेटे अभय सिंह की रिपोर्ट पर 27 जून को प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। CCTV और मोबाइल डिटेल से मिला सुराग — एएसपी सुरेश कुमार खींची ने बताया कि मामला पूरी तरह अज्ञात था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मोबाइल की डिटेल का विश्लेषण किया। जांच के दौरान राकेश, केशव और विकास की भूमिका सामने आई और तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आपसी विवाद, अवैध संबंध अथवा जमीन संबंधी विवाद होने की संभावना पर जांच की जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत अनुसंधान के बाद ही किया जा सकेगा.
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में कुत्तों के हमले से छह वर्षीय बालिका आईसीयू में भर्ती

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - कुत्तों के हमलावर होने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे छोटे बच्चों के लिए 이제 यह रहवासी इलाकों में खुखार जानवर बनते जा रहे है। खरगोन जिले के बमनाला नगर के आंगनवाड़ी केंद्र के पास छह वर्षीय बालिका पर कुत्तों का जानलेवा हमला हुआ । बालिका मायरा पिता गोकुल नाथ के नाक और चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह नौचा डाला। दर्दनाक स्थिति मौके पर बन गई बड़ी मुश्किल से आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर बालिका को बचाया। गंभीर अवस्था में बालिका को बमनाला सरकारी अस्पताल में लेकर परिजन पहुंचे उन्होंने बालिका को खरगोन. रैफर कर दिया। जिला अस्पताल के बच्चों के PICU में बालिका इलाज जारी है। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति में बालिका होना बताया है । पिता गोकुल नाथ एवं दादा ने बताया कुत्तों ने बुरी तरह बेटी को मुंह एवं नाक में नौच दिया है। लोगों ने कुत्तों को भगाया नहीं तो बेटी का बचना मुश्किल था। जिला अस्पताल के PICU में इलाज कर रहे डाक्टर शशिकांत पाटीदार ने बालिका को बुरी तरह कुत्तों द्वारा मुंह एवं नाक को नौच लेना बताया। बालिका को काफी अंदर तक जख्म होकर उसके श्वास तंत्र का भी इनफेक्टेड होना बताया फिलहाल ICU में बालिका स्टेबल है मगर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंदौर रिफर किया जाना बताया। परिवार ने इंदौर इलाज जैसी आर्थिक हालत नहीं होना बताते हुए खरगोन में ही इलाज की बात कही। हालांकि डॉक्टर श्री पाटीदार ने बालिका का चेहरा बुरी तरह से खराब होना बताते हुए जख्म एवं बालिका के ठीक होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की भी सलाह दी है।
0
0
Report

भैंसों से लदी कैंटर कार से टकराई, दोनों वाहन पलटे

Amit VarshneyAmit VarshneyFollow2m ago
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव बरखेड़ा के पास भैंसों से लदी कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे के बाद कैंटर और कार दोनों हाईवे पर पलट गए। दोनों वाहनों के पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ निवासी सचिन शर्मा अपने भाई के साथ कार से डिबाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव बरखेड़ा के समीप डिबाई की तरफ से आ रही भैंसों से लदी कैंटर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार सचिन शर्मा और उनके भाई के साथ ही कैंटर चालक को भी मामूली चोटें आईं है। कैंटर में ठूंस ठूंसकर लदी 27 भैंसों को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पुलिस ने हाईवे पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
0
0
Report
Advertisement

दीपक प्रकाश ने मोदी के 76वें जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन, स्वस्थ जीवन की कामना

Ranchi, Jharkhand:भाजपा नेता दीपक प्रकाश हरमू स्थित अपने आवास पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की एवं आशीर्वाद का दिया जलाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश अंत्योदय, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। आइए, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
0
0
Report
Advertisement

किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम थाने पहुंचने पर पिता पुत्र को लॉकअप में बैठाने का आरोप

Karaundi, Piurua, Bihar:देवरिया बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला निवासी नित्यानंद तिवारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बिशुनपुर कला चौराहे पर उनकी 11 दुकानें हैं। इनमें कुछ दुकानें किराए पर दी गई हैं। नित्यानंद का कहना है कि उन्होंने करीब एक माह पहले कुछ किराएदारों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। आरोप है कि किराएदारों ने दुकान खाली करने से इनकार करते हुए कहा कि वे कमरा खाली नहीं करेंगे और जो करना हो कर लिया जाए। नित्यानंद के मुताबिक, मामले की शिकायत लेकर वह अपने पिता के साथ बरियारपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा अवधेश पांडे ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और उनके पिता को ही लॉकअप में बैठा दिया। इस संबंध में नित्यानंद ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है।
0
0
Report

बदरखा में 20 दिन बाद जाल में फंसा मगरमच्छ

Amit VarshneyAmit VarshneyFollow8m ago
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के गांव बदरखा में पिछले 20 दिनों के बाद वन विभाग के द्वारा लगाए जाल में मगरमच्छ फंस गया। वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव बदरखा के तालाब में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ दिखाई था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी थी। मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। बुधवार की रात मगरमच्छ किसी समय जाल में फंस गया। मगरमच्छ के जाल में फंसने की जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया है। नरौरा गंग नहर में सुरक्षित छोड़ा गया है।
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जयपुर मुख्यालय रोशन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज जन्मदिन पर बीजेपी का “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम। बीजेपी मुख्यालय हुआ रोशनी से सराबोर। रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया पार्टी कार्यालय। पार्टी कार्यालय में जलाए गए दीपक। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद। PM के जन्मदिन पर बीजेपी के “आशीर्वाद ka दीया” कार्यक्रम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा पीएम के कामों से देश की जनता खुश है, देश की जनता चाहती है पीएम मोदी भारत को विकसित भारत बनाए, पीएम देश का विकास कर रहे हैं, किसानों के लिए पीएम ने काम किए, किसानों को समृद्ध करने की दिशा में काम हुए, राठौड़ ने कहा पीएम मोदी ने दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी भी की गई।
0
0
Report

ANTF का मिशन: राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए बड़े गिरफ्तारी-नष्ट अभियान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान को नशा मुक्त करने के लिए ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स दोहरी भूमिका के साथ काम कर रही है। एक तरफ नशा कारोबारियों पर प्रहार कर रही है, तो दूसरी तरफ तस्करों की क्राइम कुंडली को खत्म कर रही है। इसके साथ ही समाज में जन जागरण के लिए भी विशेष अभियान चला रही है। ANTF की ओर से चलाए जा रहे लक्ष्मणरेखा से लेकर मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, झाड़डांग, माहुरंगून जैसे अभियान अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ ANTF यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक्शन लगातार तेज हो रहा है...तस्कर राजस्थान में छिपा हो या देश के किसी दूसरे कोने में... ANTF की टीम उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक... Maharashtra, Gujarat, Madhya Pradesh और देश के अलग-अलग राज्यों में ऑपरेशन चलाकर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई को ANTF ने एक विशेष नाम दिया है। ऑपरेशन के नाम भी ऐसे कि जो अपने आप में किसी के समझ नहीं आए, लेकिन हर नाम और कार्रवाई या ऑपरेश अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। ANTF के इंटेलिजेंस अधिकारी विकास कुमार के अनुसार अपने गठन के बाद 11 महीने हो चुके हैं और अब तक मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 638 प्रकरण दर्ज किए गए और 839 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं 730 करोड़ से ज्यादा रुपए के पदार्थ जब्त कर नष्ट किए गए हैं। मादक पदार्थ तस्करी के 95 सूत्रधारों को देश के 12 राज्यों से दबोचा गया है। इनमें उत्तर से जम्मू-कश्मीर, दमन दीव, द्वारका या पूर्वी क्षेत्र मणिपुर तक जाकर तस्करों को दबोचना शामिल है। इन तस्करों के खिलाफ 28 लाख रुपए का इनाम है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कम हथकंडे नहीं अपनाए...कोई मजदूर बनकर फरारी काट रहा था, तो कोई खेत में जमीन के नीचे नशे की खेप गाड़कर छिपा बैठा था। कोई बाबा का भेष धरकर भगवान का नाम लेते हुए पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था, तो कोई जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर खुद को आम लोगों के बीच छिपाने की कोशिश कर रहा था। यानी पहचान बदली, ठिकाना बदला, तरीका बदला... लेकिन तस्करों के हर हथकंडे के जवाब में ANTF ने भी अपनी रणनीति बदल दी। जम्मू-कश्मीर में हाल की कार्रवाई इसका बड़ा उदाहरण है...17 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने गड़रिया और बाइक राइडर तक का रूप धारण किया। कई दिनों की निगरानी, स्थानीय इनपुट और बदली हुई रणनीति के बाद आरोपी ANTF के शिकंजे में पहुंचा। ANTF की कार्रवाई की एक और खास पहचान है—इनके ऑपरेशन के नाम। महज गिरफ्तारी नहीं, हर פעולה को एक खास नाम दिया गया। 'लक्ष्मणरेखा'... 'मुक्तियोद्धा'... 'मदमर्दिनी'... 'श्वान धावा'... 'NARKINGPIN'... नाम अलग-अलग हैं, लेकिन मकसद एक—नशे के नेटवर्क की कमर तोड़ना। हाल की कार्रवाईयों में NARKINGPIN जैसे ऑपरेशन के जरिए बड़े ड्रग तस्करों को टारगेट किया गया। ऑपरेशन MNDO, ऑपरेशन SOM-100, ऑपरेशन PROS-50, NARKINGPIN, ऑपरेशन लक्ष्मणरेखा, मुक्तियोद्धा, मदमर्दिनी, योजना, भक्ति-मुक्ति, अभिनंदन, ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा, अंटार्कटिक, श्वान धावा, NARCO-25, VISION-2029 इतना ही नहीं तस्करों की क्राइम कुंडली खंगालने के साथ ही ANTF ने मादक पदार्थों के नष्ट करने और जनता को नशे से बचाने में भी भूमिका निभाई है। MD प्रभावित होने से राजस्थान का नाम खराब हो रहा था, ऐसे में ANTF ने MD ड्रग्स की 11 फैक्ट्रियां खुद नष्ट करवाई जबकि पूरे राज्य में 48 फैक्ट्रियां नष्ट की जा चुकी हैं। साथ ही अवैध गांजे की बड़े स्तर पर पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्र में खेती हो रही थी, ऐसी 23 अवैध खेती के खत्म करने में एएनटीएफ सफलता मिली है। जनता के स्तर पर जन जागरूकता के कई योजनाएं, मद मर्दिनी, भक्तिमुक्ति, आह्वन ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा एक दर्जन योजनाएं चलाकर लोगों को जागृत करना नशे के खिलाफ जन सैलाब तैयार करना। लोगों को सूचना के लिए मुक्ति योद्धा में रूप में काम किया। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी मंशा है कि राजस्थान 2029 तक नशा मुक्त हो जाए और ANTF इस दिशा में कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top