icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow11 Jun 2024, 07:58 am

पूरे प्रदेश में जिला एवं शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आभार यात्राओं का आयोजन 11 जून से किया जा रहा

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में जिला आवास शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 11 जून 2024 को प्रातः 9:30 बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रघुराज शर्मा जी के निवास कचहरी पर एकत्र होकर परिसर में अधिवक्ता बंधुओं का मसीहा गंज सीपरी बाजार में धन्यवाद व्यापित किया जाएगा। साथ ही 12 जून को बबीना विधानसभा, 13 को मऊरानीपुर विधानसभा, 14 को महरौनी विधानसभा और 15 को ललितपुर विधानसभा में धन्यवाद यात्राओं का आयोजन होगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सागर में 16 सेकंड में 14 वार: दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद दृश्य

Sagar, Madhya Pradesh:सागर (एमपी) सागर में LIVE मर्डर,दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या,16 सेकंड में 14 वार - एमपी सागर में 16 सेकेंड में रॉड से 14 वार कर सरेआम हत्या... लोगों ने रोकने की कोशिश की पर आरोपी नही रुका... - सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - पूरी वारदात भरे बाजार में हुई हत्याकांड CCTV कैमरे में कैद... - फुटेज में आरोपी म्रतक युवक पर लगातार रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 16 सेकेंड में आरोपी ने युवक के सिर पर 14 वार किए。 - मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28) पिता रामलाल पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर युवक के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा。 - इसी दौरान एक अन्य युवक ने आरोपी को पकड़कर मृतक से अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। - पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

धमोतर में विकास कार्यों की सौगात: गौतम दक ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत नकोर और ढीकनिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क, पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित कई विकास कार्यों की सौगात मिली। ग्राम पंचायत नकोर में नकोर से भियाहुरी तक डामरीकरण सड़क कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं ढीकनिया में नवीन पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों औरजनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताया। इससे पहले गौतम दक ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर अंबामाता स्थित उनके निवास पहुंचकर समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
0
0
Report

जोधपुर में बेटी दिवस: 21 बेटियों को सम्मान, महिला सशक्तिकरण को मिला नया संदेश

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर के एक होटल में आयोजित "सौन चिरैया" बेटी दिवस विशेष कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। जयपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सेल्फी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 21 प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेल्फी फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा, "जब बेटी मुस्कुराती है तो परिवार मुस्कुराता है और जब बेटी आगे बढ़ती है तो समाज और राष्ट्र प्रगति करता है।" उन्होंने बताया कि सेल्फी फाउंडेशन वर्षों से महिलाओं और बेटियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। होटल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि नीलम मूंदड़ा ने कहा कि बेटियों को सम्मानित करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समान अवसरों का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। विशिष्ट अतिथि संगीता बेनीवाल ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। समाज और परिवार का सहयोग उन्हें और अधिक सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सम्मान और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित जनसमूह ने बेटियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजीव शर्मा के सामाजिक सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में सम्मानित बेटियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
0
0
Report
Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पुस्तक का विमोचन

VKVikas KumarFollow6m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शुभम पैराडाइस में सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नो से वर्तमान तक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिले के जन प्रतिनिधियों सहित जिले के आला अधिकारी गण उपस्थित रहे । सिद्धार्थनगर पुस्तक जिले के उन तमाम घरोहरों पर आधारित है । साथ ही इसके लेखक जिले में आपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात डॉ0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और उनकी पत्नी अलका पाण्डेय है । पुस्तक के बारे बताते हुए अलका पाण्डेय ने बताया की सिद्धार्थनगर पुस्तक इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सफ़रनामा है जो इससे पूर्व पहला प्रकाशन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था ये दूसरा प्रकाशन है जिसमें हर ओ व्यक्ति जो भी इसको पढ़ेगा इस जनपद को एक नजरिए से जान जायेगा । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने कई पुस्तके लिखी है जो तमाम विषयों पर आधारित है लेकिन सिद्धार्थनगर पर पुस्तक उन्होंने अपने पति व जिले के अपर जिलाधिकारी के प्रेरणा से लिखा है।
0
0
Report

ओम बिरला की गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब मुलाकात: बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य की प्रभारी अरदास

Kota, Rajasthan:ओम बिरला पहुंचे गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब, बाबा लक्खा सिंह से की मुलाकात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। इस दौरान बिरला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और बाबा लक्खा सिंह जी की कुशलक्षेम पूछते हुए वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु की अरदास की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह जी का पूरा जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित रहा है। गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए वे देशभर में पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा लक्खा सिंह जी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः पूरी सक्रियता के साथ समाज के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की सेवा में जुटेंगे।
0
0
Report

ग्वालियर डबरा के सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में मिला

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा के सर्राफा कारोबारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में 5 दिन बाद मिला है। वे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नदी में कूद गए थे। उनका शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था, जिसे नदी का बहाव कम होने पर एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को खोज निकाला। मनोज सोनी ने नदी में कूदने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ग्राम खडवई निवासी प्रवेश बघेल, बृजेंद्र सिंह बघेल और मनीष बघेल पर ढाई लाख रुपये लेने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे इन लोगों से रुपये लेने थे, लेकिन पैसे मांगने पर उन्होंने मेरे खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। सुसाइड नोट में डबरा के तीन सर्राफा कारोबारियों के नाम भी हैं, जिन पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई सतीश सोनी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। भितरवार थाना प्रभारी बलबीर मावई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फलोदी के ग्राम पंचायत श्मशान भूमि निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी एंकर - फलोदी जिले के ग्राम पंचायत बरसिंगों का बास की श्मशान भूमि में करवाए गए पानी के टांके एवं चारदीवारी के निर्माण कार्यों में ग्रामीणो ने अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की लागत से पानी का टांका बनाया गया था, लेकिन टांके में पानी नहीं ठहरता है। वहीं करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनाई गई चारदीवारी की नींव को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणो ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से टांका व चारदीवारी के निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की।
0
0
Report

खाजूवाला पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने मेघवाल की अध्यक्षता में सक्रिय तैयारी शुरू की

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला पंचायत राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, खाजूवाला में पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई व्यापार मण्डल भवन में आयोजित, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से मेघवाल ने किया संवाद, पंचायत चुनाव में मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति, टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं की राय और स्थानीय परिस्थितियों को प्राथमिकता देने की बात, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और सिंचाई पानी संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, डेम में पर्याप्त पानी के बावजूद किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिलने पर जताई चिंता, मूंग और मूंगफली सहित फसलों पर संकट, क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे और उचित मुआवजा देने की उठी मांग, खाजूवाला, पूगल और छत्तरगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, सिंचाई पानी की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों और व्यापारियों के साथ खड़े रहने का किया ऐलान, बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता के मुद्दों की लड़ाई मजबूत करने का लिया संकल्प.
0
0
Report
Advertisement

केन नदी पुल से बुजुर्ग दंपति ने की छलांग, पति का शव मिला, पत्नी अभी लापता

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे पर बमीठा थाना क्षेत्र में केन नदी पुल से बुजुर्ग दंपति के नदी में कूदने का मामला सामने आया था, 2 दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को पति का शव बरामद किया गया है, जबकि पत्नी की तलाश अभी भी जारी है, बताया जा रहा है कि सटई थाना क्षेत्र के जखरोन गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने गुरुवार को केन नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू शुरू किया था। शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ था जिसे अज्ञात मानकर दफना दिया गया था। आज सुबह 6 बजे सूचना मिलने पर परिजन चंद नगर चौकी पहुंचे और शव की शिनाख्त की, मृतक के परिजनों ने बताया कि ये हमारे फूफा जी हैं, इनका नाम साधू अहिरवार है, जखरोन के रहने वाले हैं। घर परिवार में थोड़ी बहुत अनबन हुई होगी। फूफा का शव मिला है, बुआ अभी भी लापता है, इस पूरे मामले में प्रशासन का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं लापता महिला की तलाश अभी भी जारी है। घटना के कारणों को लेकर परिवार भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है.
0
0
Report

रतलाम में आंगनवाड़ी सेविकाे को सम्मान, चेतन कश्यप बोले कर्तव्य बनाम अधिकार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप शामिल हुए। इस दौरान मातृ एवं शिशु कुपोषण मुक्त अभियान में सेवा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में कर्तव्यों की बात कम और अधिकारों की बात ज्यादा हुई, जिससे वोट की राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और कुपोषण जैसे विषयो पर लोगों के कर्तव्यों को भी आगे बढ़ाया। हालांकि, इसी दौरान काश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार के दौरान मेरे निजी फाउंडेशन के कुपोषण अभियान को रतलाम के पूर्व कोंग्रेसी विधायक ने रुकवा दिया था। तब मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने उन्हें बुलाकर कहा था कि ऐसे सेवा कार्यों में हम आड़े नहीं आते, ऐसे सेवा में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंत्री काश्यप ने कहा कि इसके बाद कमलनाथ सरकार मे ही दोबारा मेरे फाउंडेशन से कुपोषण के लिये अभियान शुरु किया गया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top