284003
झांसी में युवक पर हमला, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति एक युवक पर हमला कर रहा है और गालियां दे रहा है। युवक किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा लेकिन उसके वार से उसके हाथ में चोट आई है। इस हमले का वीडियो किसी शख्स ने बनाकर वायरल कर दिया है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने मोहल्ले में खड़ा था तभी आरोपी ने उसके माता-पिता को गालियां देना शुरू कर दिया और फिर हमला कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोकरण रोडवेज स्टैंड पर रक्षाबंधन पर महिलाओं की भीड़, मुफ़्त यात्रा से उत्साह
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा पोकरण लोकेशन पोकरण पोकरण, जैसलमेर रक्षाबंधन पर रोडवेज बस स्ट Stand पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाकर भाइयों को राखी बांधने घरों को रवाना हुईं बहनें पोकरण, जैसलमेर रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को पोकरण रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और अन्य शहरों के लिए रवाना हुईं। पोकरण से फलोदी, बीकानेर, जैसलमेर और तनोट सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ नजर आई। बस स्ट Stand पर सुबह से ही महिलाओं और अन्य यात्रियों की आवाजाही बनी रही। बहनें रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों की ओर रवाना होती दिखाई दीं। त्योहार के चलते बस स्ट Stand पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था भी सक्रिय नजर आई। रोडवेज कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने तथा यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के प्रयास किए गए।0
0
Report
बिलासा एयरपोर्ट पर एलाइंस एयर के विमान का पहिया फटा, यात्री सुरक्षित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासा एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट का दोपहर को ल-landing के दौरान एक पहिया बुरी तरह से फट गया। घटना से विमान सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एलाइंस एयर की विमान ने सुबह करीब 10.55 बजे उड़ान भरी थी। 2:35 घंटे के सफर के बाद जब बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने वाली थी, तभी दुर्घटना हुई। विमान का दाएं ओर का पहिया फट गया। बताया जा रहा है कि पहिए में आग लग गई थी।इसके बाद विमान काफी दूर तक घसीटता चला गया। किसी तरह पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया और 60 यात्रियों की बाल-बाल जान बची।सूचना से एयरपोर्ट पर भी तत्काल सतर्कता बढ़ गई हालांकि, किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।विमान में कुल 60 यात्री सवार थे।घटना के दौरान अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात है कि विमान में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।फिलहाल विमान के पहिए के फटने की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान की तकनीकी स्थिति और पहिए में आई खराबी की जांच की जा सकती है।जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना ने एक बार फिर विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर ध्यान खींचा है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त विमान की प्रयागराज की उड़ान रद्द कर दी गई है।0
0
Report
भोपाल में राखी पर भीषण हादसा, 6 घायल, 13 साल के बच्चे का पैर टूटा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रक्षाबंधन पर भीषण सड़क हादसा राखी बांधने भाई के घर जा रही महिला समेत 6 घायल बैरसिया के पास तरावली चौराहे पर भीषण हादसा 2 बाइक आपस में टकराई दोनों बाइक पर सवार 6 लोग घायल नशे में धुत होकर बाइक चला रहे थे 3 नशेडी दूसरी बाइक पर मायके जा बहन भाई और भांजा घायल 13 साल के बच्चे का पैर टूटा मामा का हाथ टूटा0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा में दो साल से कुंडली बंधे ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू, जंगल भेजा गया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा मंदिर रोड स्थित एक दुकान में पिछले दो सालों से कुंडली जमा कर बैठा था कोबरा दुकानदार की जान फसी थी आफत में रामदेवरा, जैसलमेर जैसलमेर के रामदेवरा में स्थित एक व्यावसायिक दुकान में करीब 2 साल से भी अधिक समय से ब्लैक किंग कोबरा कुंडली जमा कर बैठा हुआ था। दुकानदार के द्वारा उसे पकड़ने के हर संभव प्रयास किए गए लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था इधर-उधर कहीं जाकर के छुप जाता था। ऐसे में दुकानदार वहां काम करने वाले स्टाफ की जान आफत में फंसी हुई थी। लेकिन लंबे प्रयास के पश्चात शुक्रवार को दुकान में किंग कोबरा के दिखाई देने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया ऐसे में सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट लक्ष्मण वानर को मौके पर बुलाया गया मदन शर्मा के सानिध्य में आधा घंटे तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के पश्चात दुकान के अंदर से सांप को सुरक्षित रूप से पड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया. मानसून के दौरान बरसात होने से बिलों में पानी के जल जमाव होने के पश्चात जंगली क्षेत्र में रहने वाले जीव जंतु घूमते घूमते भोजन की तलाश में रहवासी क्षेत्र में आ रहे हैं ऐसे में पिछले एक महीने में करीब 30 से अधिक ब्लैक किंग कोबरा को पड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया है।0
0
Report
बेगूं जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी
Begun, Rajasthan:बेगूं उप कारागृह में बंद बंदियों से मिलने पहुंची उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जेल स्टाफ की ओर से परिवारजनों की बंदियों से अलग-अलग मुलाकात करवाई गई। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी सलामती एवं लंबी उम्र की कामना की। वहीं, बंदियों ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन ने मुलाकात की विशेष व्यवस्था की। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।0
0
Report
सत्यनारायण जी के निधन से बिहार की साहित्यिक धरोहर शोकाकुल
Patna, Bihar:उनकी लेखनी ने बिहार की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक पहचान को शब्दों में पिरोया। सत्यनारायण जी का निधन साहित्य जगत और बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें。 ॐ शांति。0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 12 गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना सदर पुलिस और डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई। अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार। सदर व डाबला थाना क्षेत्र में 103 किमी हाईटेंशन लाइन चोरी का किया खुलासा। चोरी हुए तारों की अनुमानित कीमत 5 से 6 करोड़ रुपये। वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, पिकअप, कार और थार जीप बरामद। गैंग द्वारा कई बड़ी वारदातों को दिया गया था अंजाम। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मामले का खुलासा।0
0
Report
रक्षाबंधन पर मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बहनों और जवानों को राखी बांधी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रक्षाबन्धन के पावन अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर स्थित अपने निवास पर अपनी बड़ी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। बहनों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत एवं नौनद कंवर को राखी बांधी, श्रीफल भेंट किया और मुंह मीठा करवाकर रक्षाबन्धन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री शेखावत के पिता शंकर सिंह शेखावत को उनकी बड़ी बहन ने राखी बांधी और केंद्रीय का राखी बांध कर स्नेहाशीष दिया। इस अवसर पर परिवार के दोनों बेटियों और पुत्र को भी राखी बांधी गई। इसके बाद दोनों बेटियों ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री शेखावत की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबन्धन की खुशियां साझा कीं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी बांधी राखी रक्षाबन्धन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी केंद्रीय मंत्री शेखावत को रक्षा सूत्र बांधने उनके निवास पहुंचीं। महिला कार्यकर्ताओं ने शेखावत की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबन्धन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ रक्षाबन्धन का पर्व मनाया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सभी बहनों का स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें रक्षाबन्धन की हार्दिक बधाई दी0
0
Report
खाटूधाम में रक्षाबंधन महोत्सव: बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी सीकर रक्षाबंधन पर बाबा श्याम के दरबार में बांधा रक्षा सूत्र बहिनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में राखियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनोकामना की।रक्षाबंधन के पर्व पर मंदिर परिसर में ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। वहीं श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड्स श्रद्धालुओं की कतार एवं दर्शन व्यवस्थाओं में सहयोग करते नजर आए。0
0
Report
Advertisement
लक्ष्मणगढ़ में शहीद सुभाष चंद्र की प्रतिमा के कलाई पर राखी, बहनों ने बांधी
Sikar, Rajasthan:हैडर/हैडलाइन- लक्ष्मणगढ़ में शहीद प्रतिमाओं की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी, शहीद सुभाष चन्द्र को देवता के रूप में मानते हैं। एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र में आज रक्षाबन्धन का पर्व धार्मिक परम्पराओं और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उपखंड क्षेत्र के भैरूपुरा गांव के शहीद सुभाष चन्द्र की प्रतिमा की कलाई पर शहीद की बहन बनारसी देवी और शहीद की बेटी रिंकु देवी प्रतिवर्ष रक्षाबन्धन के दिन भैरुपुरा गांव के शहीद सुभाष चन्द्र स्मारक पर आती हैं और शहीद प्रतीमा की कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। शहीद सुभाष चन्द्र की बहनें बनारसी देवी ने बताया कि परिवार और गांव में कोई कार्यक्रम या उत्सव होता है तो सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर सम्मान दिया जाता है। शहीद सुभाष चन्द्र की बेटी रिंकु देवी भी प्रतिवर्ष रक्षाबन्धन पर शहीद स्मारक पर रक्षासूत्र बांधने आती है। रिंकु देवी ने बताया कि गांव में कोई भी आयोजन होता है तो सबसे पहले शहीद सुभाष चन्द्र को याद किया जाता है और देवता की रूप में मानते हैं। आज रक्षाबन्धन पर शहीद सुभाष चन्द्र की बहन बनारसी देवी और बेटी रिंकु देवी ने शहीद प्रतिमा पर रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। शौर्य चक्र पदक प्राप्त शहीद सुभाष चन्द्र भैरूपुरा 3 अक्टूबर 2007 को ऑपरेशन के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते समय शहीद हो गये थे。0
0
Report
गवाड़ी में वृद्ध की संदिग्ध मौत, श्मशान घाट पर पुलिस, बेटी ने मामला दर्ज
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के गवाड़ी गांव में 82 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। जिस वक्त परिजन और समाज के लोग बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, ठीक उसी समय पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा सीआई मनीष कुमार ने बताया कि गवाड़ी निवासी गौतमलाल यादव को बीती रात करीब 10 बजे उनका बेटा कांतिलाल यादव बेहद गंभीर और घायल अवस्था में सागवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा था। उस समय बेटे कांतिलाल ने डॉक्टरों और परिजनों को बताया था कि पिता घर की छत से अचानक नीचे गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान गौतमलाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को रात में ही घर ले आए। शरीर पर घाव देख रिश्तेदारों को हुआ संदेह सुबह जब अंतिम संस्कार के लिए समाज के लोग, ग्रामीण और दूर-दराज से रिश्तेदार एकत्रित हुए, तो उन्होंने अंतिम स्नान और रस्मों के दौरान मृतक के शरीर पर बने निशानों पर गौर किया। गौतमलाल के सिर, कान और हाथ पर गंभीर और गहरे घाव के निशान नजर आ रहे थे, जो केवल गिरने की चोट जैसे नहीं लग रहे थे। बेटी ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस को दी सूचना पिता के शरीर पर गंभीर घाव देखकर उनकी बेटी कल्पना यादव को मौत के कारणों पर गहरा संदेह हुआ। कल्पना ने तुरंत सागवाड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दी कि उनके पिता की मौत सामान्य दुर्घटना या छत से गिरने से नहीं हुई है, बल्कि यह पूरा मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। श्मशान से मोर्चरी पहुंचा शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज बेटी कल्पना की सूचना पर सागवाड़ा थाना पुलिस बिना समय गंवाए गोवाड़ी गांव के श्मशान घाट पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को स्थिति समझाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाया और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को सागवाड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल, बेटी कल्पना यादव की रिपोर्ट पर सागवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस परिजनों के बयानों और हर संभावित एंगल को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।0
0
Report
वारिस पंजाब दे की बाबा बकाला रैली में कहा असली लक्ष्य अकाली दल हराना
Noida, Uttar Pradesh:ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ - ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ: ਪੰਥਕ ਕਹਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮੰਨ ਗਏ ਆਪਣਾ ਅਸਲੀ ਏਜੇਂਡਾ शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे ने अपनी बाबा बकाला की रैली में कहा की असली काम धिरोमणि अकाली दल को हरवाना है , उस पर दलजीत सिंह चीमा का बयान0
0
Report
Advertisement
यवतमाल में मंत्री संजय राठोड को बहनों ने राखी बांधी, आशीर्वाद और भोज
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ मध्ये रक्षाबंधन निमत्त पालकमंत्री संजय राठोड यांना राखी बांधण्यासाठी लाडक्या बहिणींनी झुंबड केली. त्यांना राखी बांधून त्यांचे औक्षण करण्यात आले. संजय राठोड हे गेल्या २५ वर्षांपासून रक्षाबंधन कार्यक्रम साजरा करत आहेत. भगिनींना त्यांनी साडीचोळी देवून प्रेमपूर्वक ओवाळणी दिली. अनेक तास बसून राठोड यांनी बहिणींचे आशीर्वाद घेतले. शिवाय आलेल्या सर्व भगिनींना पंगत वाढून स्नेहभोजन दिले. यावेळी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या कटआऊट प्रतिमेला देखील लाडक्या बहिणींनी राख्या बांधल्या. ह्या राख्या घेऊन शिवसेनेच्या महिला पदाधिकारी मुंबईला रवाना झाल्या, सर्व राख्या एकनाथ शिंदे यांना सुपूर्द करण्यात येणार आहे. बाईट : संजय राठोड : पालकमंत्री0
0
Report
सिकंदराराव में रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा बहनों का प्यार बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी रा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां एक ओर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद एवं सुरक्षित जीवन की कामना कर रही थीं, वहीं सिकंदराराऊ में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई भी बहनों के स्नेह से सज उठी। कस्बे के विभिन्न चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बच्चियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवा व समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी दौरान पंत चौराहा, बस स्टैंड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचीं बच्चियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर बच्चियों ने क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों एवं बच्चियों के बीच भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। बच्चियों द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधना पुलिस और आमजन के बीच मजबूत होते विश्वास का परिचायक है। रक्षाबंधन के अवसर पर सिकंदराराऊ पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील भी की। पुलिस प्रशासन पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
रक्षाबंधन पर जेल में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी, मंत्री ने जताई खुशी
Greater Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर की लुक्सर स्थित जिला कारागार में बंदी भाइयों और बहनों के लिए खुली मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 3000 बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों को राखी बांधी। प्रदेश के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। मंत्री दारा सिंह चौहान ने महिला बंदियों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर महिला बंदियों को साड़ी, मिठाई सहित अन्य उपहार भी प्रदान किए गए。 जेल प्रशासन ने भाई-बहन के इस त्योहार के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मुलाकात के दौरान फल और मिठाई का वितरण भी किया गया। जेल के अधिकारी मंत्री के साथ उपस्थित रहे。 जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी कारागारों में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध भाइयों की कलाइयों पर उनकी बहनें राखी बांध रही हैं। मंत्री ने आगे कहा कि जिला कारागार की ओर से भी मिठाई और नाश्ते का इंतजाम किया गया है। उन्होंने भगवान से कामना की कि जो बहनें इस बार जेल में आकर अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं, अगली बार वे अपने घर पर ही रक्षाबंधन मनाएं और अपने भाइयों को राखी बांधें।0
0
Report
Advertisement
