284204
मऊरानीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला पानी बरसेगा तभी नीचे उतरूंगा
Mauranipur, Uttar Pradesh:मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खदरका में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर बड़ा हंगामा मचा दिया। उसने बोला कि पानी बरसेगा तभी नीचे उतरूंगा। पुलिस ने लगातार दो घंटे तक कोशिश की उसे नीचे उतारने की जिसमें उसकी पत्नी, बच्चे और परिजन भी शामिल थे। यह मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम खदरका का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RLМ के दिवसीय विमर्श शिविर के समापन के साथ संगठन मजबूत बनाने पर जोर
Pariaunna, Bihar:राजगीर के कन्वेशन सेंटर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विमर्श शिविर के समापन के साथ ही संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन का दौर पूरा हुआ। इस शिविर में पार्टी के सभी विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि शिविर में पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनमानस की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सामने लाने पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर पार्टी पहले से ही मुखर रही है और आने वाले समय में इन मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं, शिविर में पटना का नाम पाटलिपुत्र किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पंचायत स्तर तक आम लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें सरकार और संगठन के स्तर पर उठाने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। राज्य में चीनी के बढ़ते दाम को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इथेनॉल में गन्ने की खपत को लेकर चल रही चर्चाओं पर मंत्री ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और मंत्री इस मामले में पहल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चीनी की जमाखोरी की बात से इनकार किया।0
0
Report
भोपाल में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना जारी; पद वृद्धि की मांग भी तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में वर्ग 2 वर्ग 3 के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी पद वृद्धि की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन कुछ चयनित शिक्षक अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे लंबे वक्त से पद वृद्धि की मांग कर रहे हैं चयनित शिक्षाक अभ्यर्थी।0
0
Report
चतरा के चांदनी होटल में सेक्स रैकेट भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के चांदनी होटल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार, मोबाइल और गाड़ियां जब्त चतरा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चांदनी होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट की कार्रवाई में पांच युवतियों और सात युवकों समेत कुल बारह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जिनमें होटल संचालक का बेटा भी शामिल है। चतरा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि चांदनी होटल में युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है और यहाँ अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। 21 अगस्त की दोपहर पुलिस के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने होटल में दबिश दी और कमरे नंबर 101, 202 के अलावा अन्य मंजिलों के कमरों में भी छापेमारी की, जहां से कई लड़के-लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कुल सात पुरुषों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना लाया है। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए और कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। साथ ही मौके से एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी कब्जे में ली गईं। इस मामले में थाने में प्रासंगिक धाराओं के तहत कांड संख्या दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
चेनारी डैम मॉक ड्रिल: 200 लोगों तक एक साथ सहायता, BHISHM Cube त्वरित तैनाती
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहां बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग तथा एम्स के संयुक्त तत्वाधान में आज चेनारी के करमचट डैम पर किसी भी तरह के आपातकाल स्थिति को लेकर विशेष रूप से मॉक ड्रिल किया गया। इस मॉक ड्रिल में एम्स से आए लगभग 70 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने एनडीआरएफ, अग्निशमन, ट्रैफिक पुलिस, HOEC, आपदा प्रबंधन विभाग, स्थानीय प्रशासन तथा वॉलिंटियर्स की टीम संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया। इसके तहत मुख्य रूप से अब बड़े हादसा के समय मौके पर ही फूल स्केल हॉस्पिटल की सर्विस देने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल हुआ है। जिसमें मौके पर ही लाइफ सेविंग ऑपरेशन करने का भी पूर्वाभ्यास किया गया। मल्टी एजेंसी फुल स्केल लाइव मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। इसके तहत 200 लोगों को एक बार में सहायता दी जा सकती है। साथ में पोर्टेबल मिनी हॉस्पिटल भी इस दौरान मौजूद है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य एम्स पटना की आपदा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारी व्यवस्था को मजबूत करना और उसकी क्षमता का आकलन करना है। विशेष रूप से आपदा या बड़े पैमाने पर जनहानि की स्थिति में BHISHM Cube की त्वरित तैनाती और प्रभावी उपयोग की क्षमता को परखा गया। बता दे की इलाके में इस तरह का यह पहला वृहद मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें एनडीआरएफ, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, HOEC, ट्रैफिक, रेलवे, एम्स पटना एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत यह सफल हुआ। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अश्वनी कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की आपदा प्रबंधन को लेकर ये एक बेहतर पहल है।0
0
Report
गंगा के जलस्तर से सीताब दियारा में बाढ़ का खतरा बढ़ा, किसानों को नुकसान
Chapra, Bihar:गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने सारण जिले के सीताब दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। छोटका बैजू टोला और चक्की पंचायत के सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। खेतों में लगी सब्जियों की फसल बर्बाद होने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं तेलहन की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। बांध पर बढ़ते पानी के दबाव ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है। देखिए, सीताब दियारा से हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच सारण के सीताब दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। छोटका बैजू टोला और चक्की पंचायत में बाढ़ का पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया है। सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। खेतों में लगी सब्जियों की फसल पानी में डूबने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं तेलहन की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बांध पर पानी का दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में समय रहते प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों को आशंका है कि बांध पर दबाव बढ़ने की स्थिति में उन्हें अपने घर और गांव छोड़कर विस्थापित होने को मजबूर होना पड़ सकता है। “पानी लगातार बढ़ रहा है। खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई है। अगर समय रहते प्रशासन ने राहत और बचाव की व्यवस्था नहीं की, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।” फिलहाल ग्रामीणों की नजर गंगा के जलस्तर पर टिकी है। किसानों को अपनी फसल और घर-बार की चिंता सता रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। सीताब दियारा से0
0
Report
हरदा में विधायक ने आग में जान जोखिम लेकर गैस सिलेंडर बचाया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में टिमरनी विधायक ने अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक, गैस सिलेंडर को फटने से बचाया; 265 बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा टला प्राथमिक शाला खुदिया में लगी थी आग, जलते हिस्से में मौजूद गैस सिलेंडर बन सकता था बड़े हादसे की वजह; विधायक अभिजीत शाह ने स्वयं अंदर जाकर निकाला बाहर, प्राथमिक शाला खुदिया में लगी आग ने कुछ समय के लिए ऐसा भयावह दृश्य पैदा कर दिया कि विद्यालय में मौजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर किसी की सांसें थम गईं।विद्यालय में करीब 265 बच्चे मौजूद थे, जबकि आग वाले हिस्से में रखा गैस सिलेंडर लगातार आग और गर्मी की चपेट में था। आशंका थी कि यदि सिलेंडर फट जाता तो घटना बेहद भयावह रूप ले सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही टिमरनी विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता देखते हुए शाह स्वयं अपनी जान जोखिम में डालकर आग और धुएं के बीच अंदर पहुंचे और समय रहते गैस सिलेंडर को वहां से खींचकर सुरक्षित स्थान तक बाहर निकाला।समय रहते सिलेंडर बाहर निकला, टला संभावित विस्फोटगैस सिलेंडर को आग की चपेट से बाहर निकालने के बाद सबसे बड़ा खतरा टल गया।0
0
Report
Advertisement
मालेगाव में 35,800 रुपये चोरी: दो सराईत चोर गिरफ्तार
Washim, Maharashtra:मालेगावमध्ये 35 हजार 800 रुपयांच्या चोरीच्या तपासात पोलिसांनी दोन सराईत चोरट्यांना अटक केली आहे. बुलढाणा जिल्ह्यातील बीबी गावातून रामनारायण चव्हाण आणि अमीज खां पठाण यांना अटक करण्यात आली.आरोपींकडून इनोवा कार, 28 गॅस सिलेंडर, शेतीचे साहित्य,किराणा माल, सीसीटीव्ही कॅमेरे आणि डिझेल चोरीचे मशीन असा मोठ्या प्रमाणात मुद्देमाल jप्त करण्यात आला आहे.किराणा दुकानातील लाखो रुपयांचा चोरीचा मालही पोलिसांनी हस्तगत केला आहे. मोठ्या प्रमाणात मुद्देमाल आढळल्याने आरोपींचा इतर चोरीच्या घटनांमध्येही सहभाग आहे का,याचा मालेगाव पोलीस तपास करत असल्याचे पोलिसांनी सांगितले आहे.0
0
Report
झीरम मामले में NIA अदालत 31 अगस्त को फैसला सुनाएगी, कांग्रेस मांग कर रही है पूछताछ
Jagdalpur, Chhattisgarh:NIA की विशेष अदालत झीरम मामले में 31 अगस्त को फैसला सुनाने जा रही है। इसे पहले कांग्रेस ने झीरम मामले को लेकर आत्म समर्पण करने वाले माओवादी से पूछताछ करने की मांग उठा दी है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रेखचंद जैन का कहना है कि झीरम मामले में कई बड़े माओवादी नेता शामिल थे जिन्होंने आत्म समर्पण कर दिया है; उनके खिलाफ केंद्र एवं राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। रेखचंद जैन ने आत्म समर्पण करने वाले बड़े माओवादियों से झीरम मामले में पूछताछ करनी चाहिए तभी जा कर झीरम मामले का सच सामने आ पाएगा।0
0
Report
नाबालिग चोर ने छत तोड़कर प्रतापपुर की मोबाइल दुकान से चोरी; CCTV फुटेज सामने
Surajpur, Chhattisgarh:मोबाइल दुकान की छत तोड़कर अंदर दाखिल हुआ नाबालिग चोर. दुकान के अंदर चोरी करते नाबालिग का CCTV फुटेज सामने. ceilings तोड़कर मोबाइल और सामान पर किया हाथ साफ. सेकेंड हैंड मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी होने की दुकानदार ने की शिकायत. इलाके में लगातार हो रही चोरियों से घटना के कनेक्शन की आशंका. प्रतापपुर के सुशील मोबाइल शॉप का मामला, जांच में जुटी पुलिस.0
0
Report
Advertisement
इंदापुर पुलिस ने अवैध गुटखा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 23 लाख 77 हजार 640 रुपये का माल बरामद
Rui, Maharashtra:इंदापूर पोलिसांची अवैध गुटख्याविरोधात मोठी कारवाई..... गुटखा आणि वाहनासह 23 लाख 87 हजार 640 रुपयांचा मुद्देमाल पोलिसांच्या ताब्यात..... कर्नाटकातून विक्रीसाठी आणला गेलेला गुटखा जप्त.....itai प्रकरणी तीन जणांविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे....0
0
Report
CLG बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन पर जोर: नगरपालिका चुनाव की तैयारी तेज
Dholpur, Rajasthan:नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, CLG बैठक में निष्पक्ष चुनाव पर मंथन सरमथुरा (धौलपुर) नगरपालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सरमथुरा थाना परिसर में CLG सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कानून-व्यवस्था, शांति व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार भीमा राम, डीएसपी दुलीचंद गुर्जरसहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने CLG सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है। बैठक में क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह या तनाव की स्थिति पैदा नहीं होने देने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, नवीन मंडी के चीनी गोदामों में स्टॉक चेक
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग नवीन मंडी मे चीनी व्यपारियों के यहां छापेमारी खाद्य एवं पूर्ति विभाग की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी टीम द्वारा चीनी के गोदामों मे किया गया स्टॉक चेक तीन दुकानों के चीनी गोदामों क़ो किया गया चेक सभी गोदामों मे स्टॉक और रजिस्टर पाया गया सही निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पर होगी कार्रवाई अधिकारियों ने व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी0
0
Report
Advertisement
निमगांव में नागपंचमी पर रंगीन वावडियों की उड़ान ने लोगों को मोहित किया
Pandharpur, Maharashtra:माळशिरस तालुक्यातील मगराच्या निमगावात नागपंचमीच्या निमित्ताने रंगलाय हा वावडी उडवण्याचा पारंपारिक खेळ अगदी मागच्या अनेक पिढ्यां पासून आजच्या तरूणाईलाही याने भुरळ पाडलीय. निमगाव गावच्या माळरानावर हा वावडी उडवण्याचा खेळ खेळला जातो. आठ दहा फुटा पासून वीस पंचवीस फुटापर्यंत वावड्या तयार करतात. ही अशी रंगीबेरंगी तयार झालेली वावडी हवेत झेपावण्यासाठी सज्ज होते. वावडी सोडताना हवा महत्वाची तीची दिशा पाहून वावडी धरणारे सात आठ जण आणि जशी ती हवेसोबत वर जाईल तस तिला अजून उंच जावी यासाठी दोरी ओढणारे चार पाच जण असा दहा बारा जणांचा लवाजामा आपली वावडी उंच जाण्यासाठी स्पर्धा करण्यासाठी सज्ज असतो. साधारणतः दोन तीन तास या वावड्या आकाशात उडत असतात. या वावडी वर यंदा मनोज जरांगे, दूध भेसळ बंद करणारे तुकाराम मुंडे, शक्तिपीठ महामार्ग समर्थन, अजित पवार यांची आठवण , मराठी शाळा टिकवा, असे अनेक सामाजिक संदेश दिले होते. एकदा का या रंगीबेरंगी वावड्या उंच आकाशात गेल्याकी त्या सोबतच्या वावडीने ढगाशीही स्पर्धा केल्याचा भास होतो. निमगाव मगराचे मधील आणि पंचक्रोशीतील अबाल वृध्दसह सारे जण या रंगीबेरंगी वावड्या पाहण्यासाठी गावात पंचक्रोशीतील ग्रामस्थ जमतात.0
0
Report
लोहरदगा नदी में महिला शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बाघा और हिरही स्कूल जोबला टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से शनिवार दोपहर एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने नदी में महिला का शव बहते हुए देखा था। शनिवार सुबह ड्रोन कैमरे से नदी में खोजबीन की गई तो पत्थरों के बीच फंसा शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस बल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को बीच नदी से बाहर निकाला गया। मृतिका की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के बदरी ताला निवासी सुको उरांव पति दिनेश उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते गुरुवार को कुडू थाना क्षेत्र के उमरी गांव स्थित रिश्तेदार के घर आई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने महिला के लापता होने की लिखित शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच कोयल नदी से शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है。0
0
Report
भाजपा ने शहरी निकाय चुनाव में प्रचंड जीत का दावा; बैरवा बोले काम हुए
Jaipur, Rajasthan:डिप्टी सीएम डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की दमदार जीत का दावा किया है ज़ी मीडिया से बातचीत में बैरवा ने कहा कि ढाई साल में भजनलाल सरकार ने एतिहासिक काम किये है जनता में सरकार के विकास के कामों की गूंज है पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है बैरवा ने दावा किया कि अधिकांश निकायों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी जनता को बरगलाने के कांग्रेस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे0
0
Report
Advertisement
