झांसी थाना पूछ में मछली पकड़ने गए युवक की गई जान
Moth Rural, Uttar Pradesh:बुधवार को मोंठ के पास पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम धौरका के नजदीक मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम धौरका के पास कुछ लोगों ने नहर में एक शव तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक दलवीर सिंह, दिलीप पांडेय, कांस्टेबल बृजेश कुमार और दिग्विजय सिंह ने काफी प्रयास के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान 52 वर्षीय युवक के रूप में हुई जिसकी पुष्टि उसके बड़े भाई ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
