284001
प्रेमनगर क्षेत्र में गोली लगने से एक महिला की हुई मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी थाना के प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत हसारी निवासी आजाद यादव की पत्नी को गोली लगई, जिससे सनसनी फैल गई है। संजीव तमंचे को लोड साफ सफाई कर रहा था तभी तमंचे से अचानक फायर हो गई और गोली पास में खड़ी उसकी बुआ को जा लगी। जिसके बाद उसने बिना सोचे समझे तमंचे द्वारा लौडकर अपनी कमर में फंसा लिया जिससे फिर दोबारा तमंचा फायर हो गया। जिस वजह से बुआ भतीजा दोनों खून से लटपत थे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीतन राम मांझी बोले- बिहार में लॉ एंड ऑर्डर राजद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज नहीं बहुत पहले से कह रहे है हम बिहार में लॉ एंड आर्डर ख़राब करने की पूरी जिम्मेदारी राजद के कार्यकर्ता की है सम्राट चौधरी जी ने जो एक्शन लिया है बिलकुल एप्रोप्रियेट लिया है और जहा तक तेजश्वी जी का सवाल है तो वो तो कहबे करेंगे आखिर मारे तो उन्ही के कार्यकर्त्ता जा रहे है कच्चे खिलाडी नहीं है सम्राट चौधरी, सबके नब्ज को जानते है बहुत दिन से राजनीत कर रहे है सम्राट चौधरी जी ने पहले ही बोल दिया था की या तो बिहार छोड़ दो या तो अपराध छोड़ दो, जो आदत नहीं छोड़ रहा है आज उनका एनकाउंटर हो रहा है0
0
Report
सीआईडी ने MP पुलिस के 7 साल कम मामलों में FIR न दर्ज पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश की पुलिस की जांच पर सीआईडी ने उठाए सवाल 7 साल से कम मामलों में पुलिस अपराधों की नहीं करती विवेचना जिसके बाद फरियादी परिवाद लेकर पहुंच रहा है कोर्ट पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान विभाग ने कहा - प्रीवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग 2002 के धन संशोधन की अपराध का 7 वर्ष का है इसमें अपराध पुलिस की तरफ से नहीं होती है जांच उदाहरण के तौर पर सीआईडी ने बताएं केस स्टडी घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, मध्य प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम, केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम, खनिज एवं खान अधिनियम के तहत आने वाले केस में नहीं होती है एफआईआर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले की पुलिस अधीक्षक और पुलिस कमिश्नर भोपाल और इंदौर को लिखा पत्र0
0
Report
गोंडा में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में छपिया थाने की पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए बस्ती के रहने वाले नरेंद्र बहादुर सिंह, धनंजय और गोंडा के रहने वाले मंगरु चौहान के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों द्वारा गोंडा और आसपास के जिलों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर के विशाल चौधरी के पास ले जाकर प्रत्येक मोटरसाइकिल 4 हजार में उसकी बिक्री कर देते थे। इन लोगों द्वारा लगातार गोंडा जिले में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था जहां छपिया थाने की पुलिस द्वारा चार सुपर स्प्लेंडर और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को बरामद करके इन तीनों आरोपियों को गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा एक संगठित ग्रह बना करके बाजार स्टेशन और सुनसान जगह पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी लगा करके उसके माध्यम से चोरी करते हैं और उनके इस गिरोह में नरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ छोटू, मंगरु चौहान, धनंजय, अवनीश गुप्ता और विशाल चौधरी शामिल है। बरामद की गई मोटरसाइकिल इन लोगों द्वारा maneहिया, अयोध्या और बभनान क्षेत्र से चोरी की गई थी चोरी करने के बाद विशाल चौधरी को लगभग 4000 प्रति मोटरसाइकिल में इन लोगों ने बेच दिया था। यह लोग एक संगठित गिरोह चलाते हैं और इन मोटरसाइकिलों को बेच करके जो पैसा आता है। यह लोग अपने शौक पूरा करने के लिए उसे खर्च करते हैं इस गिरोह के अवनीश गुप्ता और विशाल चौधरी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लगातार पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी घटना को लेकर की गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इन लोगों द्वारा लगातार गोंडा और आसपास जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। दो आरोपी फरार चल रहे हैं उनकी गिरफ्तारी में हमारी पुलिस टीम लगी हुई है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: MIC सदस्य पर वार्ड 10 के पार्षद पर कट्टे से हमला और लूट
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में MIC सदस्य वार्ड 10 से कॉंग्रेस पार्षद के साथ कट्टे की नोक पर मारपीट,जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।पार्षद बाबा कपूर की दरगाह के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे, लहूलुहान हालत में पार्षद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने नामजद बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीओ- दरअसल यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पास का है।जहां बीती रात दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रईस और फिरोज नाम के बदमाशो पर आरोप है कि उनके द्वारा इमरान नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ।कल जैसे तैसे मामला शांत हुआ।लेकिन आज एक बार फिर रईस और फिरोज वहीं पर इमरान से विवाद करने लगे।ऐसे में सूचना मिलने पर झगड़ा शान्त कराने MIC सदस्य क्षेत्रीय पार्षद शकील मंसूरी पहुँचे। तभी रईस ने पार्षद शकील मंसूरी के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोप है कि फिरोज ने पार्षद की सोने की चेन भी लूट ली। जिसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग पार्षद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऐसे में MIC सदस्य शकील मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और 04 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। बाइट- शकील मंसूरी- घायल पार्षद बाइट- सलीम खान- शकील के परिजन बाइट- राधेश्याम- पुलिस विवेचना अधिकारी0
0
Report
बुलंदशहर में भ्रष्टाचार में निलंबित एसएसआई अरुण कुमार का पुराना वीडियो वायरल; विभाग जांच
Hathras, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित एसएसआई अरुण कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… फिलहाल पूरे मामले में विभागीय जांच जारी है… और viral वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं…0
0
Report
खैरथल के मुंडावर में नकली पनीर का धंधा फैल गया, सेहत खतरे में
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुंडावर में इन दिनों नकली पनीर बेचने वाले लोग सक्रिय होते जा रहे है, वही इस नकली पनीर से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। मुंडावर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में नकली और सिंथेटिक पनीर का काला कारोबार तेजी से फैलता है। हैरानी की बात ये है कि ये पूरा खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन अब तक मूकदर्शक बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पेहल, ततारपुर चौराहा, सोड़ावास, जिंदोली और मातोर सहित कई गांवों में बड़े स्तर पर नकली पनीर बेचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इलाके के कई होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों में भी इसी सिंथेटिक पनीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्राहक इसे असली समझकर खा रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी थाली में परोसा जा रहा खाना उनकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगो की माने तो तिजारा और किशनगढ़बास जैसे क्षेत्रों से कुछ सप्लायर इस नकली पनीर, मावा और अन्य डेयरी उत्पादों को सस्ते दामों में खरीदकर यहां सप्लाई कर रहे हैं। बाइक और छोटे वाहनों के जरिए ये सप्लाई पूरे इलाके में फैलाई जा रही है। दुकानदार इसे करीब 150 रुपए प्रति किलो में खरीदते हैं और फिर 300 से 360 रुपए प्रति किलो तक बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इस पूरे मामले में खाद्य सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी हो रही है।0
0
Report
Advertisement
लोसल में पाइपलाइन गड्ढे की सुरक्षा के चक्कर में ट्रैक्टर-बाइक टकराने से युवक की मौत
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी पानी की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत। युवक की मौत से नाराज परिजनों और लोगों ने जलदाय विभाग नगर पालिका प्रशासन और पाइप लाइन डालने वाली कंपनी के खिलाफ थाने में दी रिपोर्ट। खबर सीकर जिले के लोसल से है जहां पर अमृतम जलम योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन के गड्ढे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग नगर पालिका प्रशासन और पाइपलाइन डालने वाली कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है । जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के भीराना रोड पर पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा था जो पिछले करीब 2 महीने से काम बंद पड़ा हुआ है लेकिन संबंधित ठेकेदार के द्वारा उक्त पाइप लाइन का गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया गया और मिट्टी सड़क पर डाल दी गई जिसके कारण आए दिन वहां पर हादसे होते रहते हैं । दो दिन पूर्व एक ट्रैक्टर सड़क से गुजरने के दौरान गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसने सड़क की दूसरी ओर ट्रैक्टर को दबा लिया जिससे सामने से आ रही बाइक चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार बानूड़ा निवासी पंकज जाट की मौत हो गई। मामले को लेकर लोगों ने पाइप डालने वाली कंपनी जलदाय विभाग और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और लोसल थाने में पहुंचकर जिम्मेदारों का खिलाफ रिपोर्ट दी है। लोगों का आरोप था कि संबंधित कंपनी द्वारा मौके पर कोई भी सावधानी से संबंधित बोर्ड और बैरिकेट्स नहीं लगाई जिसके कारण यह हादसा हुआ है। थाने में रिपोर्ट देकर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है。0
0
Report
गढ़ी थाना क्षेत्र में शिक्षक की हत्या, परिजन धरने पर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के वखतपूरा मादलदा गांव में एक शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डूंगरलाल यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने डूंगरलाल यादव की मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। मामले को लेकर आक्रोशित परिजन मौके पर ही धरने पर बैठ गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश करने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
सेना-सेवादारों ने बर्फीले मार्ग साफ कर हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी पूरी की
Noida, Uttar Pradesh:हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तैयारियाँ रफ्तार पकड़ ली हैं; भारतीय सेना और सेवादारों की संयुक्त टीम ने बर्फ से ढके कठिन यात्रा मार्ग को सफलतापूर्वक साफ कर दिया है. फिलहाल हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी हैं, और सेना की इस सेवा भावना ने दुर्गम पहाड़ों में आस्था के रास्ते को आसान बना दिया है.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा; केंद्र, नालंदा परिसर और योजनाओं की समीक्षा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर ब्रेकिंग.. सुशाशन तिहार में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बलरामपुर.. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण..प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात.. निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण.. विभिन्न विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा ..कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा.. सरगुजा सांसद के साथ जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी है मौजूद0
0
Report
छतरपुर: दामाद ने बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, गिरफ्तार पुलिस
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतका का अपना दामाद ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 तारीख की है जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में धसान नदी के पास मिला था। शुरुआती जांच में मामला अंधे कत्ल का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए हर पहलू पर काम किया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतका का दामाद मूलचंद कुशवाहा, निवासी सटई, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ धसान नदी के किनारे ले गया। यहाँ उसने पहले से रची साजिश के तहत महिला के सिर पर पत्थर पटककर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने महिला के जेवरात और पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और अन्य वैज्ञानिक तरीकों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही, मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अपराध में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लालच इंसान को किस हद तक गिरा सकता है, जहाँ रिश्तों की भी कोई कीमत नहीं रह जाती।0
0
Report
बागेश्वर में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की फसलें बर्बाद, आर्थिक संकट गहरा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में मौसम का मिज़ाज किसानों पर भारी पड़ रहा है। सर्दियों में जब फसलों को बारिश की जरूरत थी, तब सूखा पड़ा रहा। अब जब मेहनत से खड़ी फसल तैयार हुई, तो लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने उसे बर्बाद कर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। किसानों का कहना है कि पहले पानी की कमी से नुकसान हुआ और अब ओलों की मार से बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई। मौसम की इस दोहरी मार ने किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है और उनके सामने आजीविका की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बरगी क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू खत्म, प्रदेश में क्रूज संचालन रोक
Damoh, Madhya Pradesh:जबलपुर बरगी क्रूज हादसे में रेस्क्यू आपरेशन पूरा, पर्यटन मंत्री ने कहा अब कोई नहीं लापता, प्रदेश में फिलहाल नहीं होगा कहीं भी क्रूज का संचालन... क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू आपरेशन पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आधिकारिक रूप से इनकी घोषणा की है। मंत्री लोधी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए क्रूज में कुल 41 लोग थे जिनमें से 28 लोगों को सकुशल निकाला गया है जबकि 13 शव बरामद किए गए है। और इस तरह से अब एक भी व्यक्ति के डेम में होने की संभावना नहीं है। मंत्री लोधी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पूरे प्रदेश में कहीं भी क्रूज का संचालन नहीं होगा और इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है जो कि पर्यटन विभाग के सभी क्रूज का निरीक्षण करेगी और पूरी तरह फिट होने के बाद ही इनका संचालन होगा।0
0
Report
बलिया के शिवरामपुर घाट पर मुंडन के दौरान गंगा में चार लोग डूबे
Noida, Uttar Pradesh:बलिया के शिवरामपुर घाट पर मुंडन के दौरान गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान चार लोग डूबे। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
रुड़की में दिनदहाड़े बदमाशों ने जामा मस्जिद के पास गोली चलाई, CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:Exclusive cctv video रुड़की मे दिनदहाड़े बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मचा हड़कम्प, मामूली विवाद मे दबंगो ने जामा मस्जिद के पास दो युवकों पर झोका फायर, पूरी वारदात पास मे लगे cctv मे हुई कैद, घटना को अंजाम देकर एक बाईक पर सवार चारो बदमाश घटना को अंजाम देकर हुए फरार, भरे बाजार मे सुबह लगभग 9 बजकर 20 पर हुई वारदात, राज मिस्त्री से कुछ युवकों का हुआ था विवाद, चार बाईक सوار दबंगो ने पहले दो राजमिस्त्रीयो को पिटा और फिर चला दी दना दन गोलियां, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने cctv फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश की शुरू, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की घटना।0
0
Report
Advertisement
